यूपी गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को आज सुबह 11 बजे प्रयागराज के MP-MLA कोर्ट में पेश किया जाएगा, CAA प्रोटेस्ट को लेकर 2019 में हुए जामिया हिंसा मामले में आज दिल्ली हाई कोर्ट फैसला सुनाएगी, पड़ोसी देश नेपाल ने भी 'वारिस पंजाब दे' संगठन के मुखिया अमृतपाल सिंह को सर्विलांस लिस्ट में डाल दिया है, हिमाचल प्रदेश में H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस का पहला केस सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांगड़ा जिले में ढाई महीने की बच्ची में वायरस की पुष्टि हुई है, अमेरिका के टेनेसी प्रांत के नैशविल में एक स्कूल में हुई गोलीबारी में तीन बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई है.गोलीबारी में मारे गए बच्चों की उम्र 9 साल है, वर्ल्ड बैंक ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ग्लोबल इकोनॉमी की रफ्तार साल 2030 तक तीन दशक में सबसे कम रह सकती है, आसमान में आज रात को एक साथ 5 ग्रह दिखाई देंगे. शाम को 7.30 बजे के बाद से मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र और अरुण चांद के पास दिखाई देने लगेंगे, सुनिए सुबह 10 बजे का 5 मिनट पॉडकास्ट.