दिल्ली नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी के दोबारा चुनाव कराने के आदेश पर दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी, दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार आज सुबह 11 बजे दिल्ली विधानसभा में राज्य का बजट पेश करेगी, दिल्ली पुलिस ने पीएम मोदी के विरोध में लगाए गए पोस्टरों के मामले में अब तक 100 एफ़आईआर दर्ज की है, प्रयागराज पुलिस ने मंगलवार रात उमेश पाल हत्याकांड में एक बड़े पर्दाफ़ाश का दावा किया है. पुलिस ने 5 अभियुक्तों की गिरफ़्तारी की जानकारी दी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी आज ओडिशा दौरे पर रहेंगी, कर्नाटक चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस आज 125 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेगी, भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला बुधवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, दिल्ली कैपिटल्स महिला प्रीमियर लीग के फ़ाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. आख़िरी लीग मैच यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ब्रैबॉर्न स्टेडियम में खेला गया, सुनिए सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें.