भारतीय रेसलर विनेश फोगाट और साक्षी मलिक आज फिर से अपना धरना शुरू करेंगे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक में 10,800 करोड़ रुपये और महाराष्ट्र में 38,800 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पश्चिम बंगाल के कोलकाता दौरे पर रहेंगे, भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज श्रीलंका जाएंगे. इस दौरान वो राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्द्धने से मुलाकात करेंगे, लखीमपुरी खीरी कांड के आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है, गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए सरकार ने सेंट्रल विस्टा एवेन्यू में सामान्य लोगों के लिए 32,000 टिकट बेचने का लक्ष्य रखा है, जेसिंडा अर्डर्न ने कहा है कि वो अगले महीने न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री का पद छोड़ देंगी. उन्होंने कहा कि छह साल तक 'चुनौतीपूर्ण' पद संभालने के बाद अब अगले चार सालों के लिए उनके पास योगदान देने के लिए कुछ ख़ास नहीं बचा है, सुनिए सुबह 10 बजे का 5 मिनट पॉडकास्ट.