Tech Tonic with Munzir

Tech Tonic with Munzir

By Aaj Tak RadioTechnology
Download on the App Store

All Tech Tonic with Munzir episodes

  • Apple के नए iPhone 16E को खरीदकर पछताएंगे? : Techtonic EP75
    iPhone 16E - क्या ये Budget iPhone आपके लिए सही है? 
    इस एपिसोड में हम iPhone 16E के हर पहलू को कवर कर रहे हैं - डिज़ाइन, कैमरा, बैटरी, प्रोसेसर, Apple Intelligence और वो सभी फीचर्स जो इसे खास बनाते हैं। क्या यह iPhone SE और Mini की जगह लेने लायक है? या फिर iPhone 15 खरीदना ही बेहतर रहेगा?

    टॉपिक कवर किए गए:
    - iPhone 16E डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी
    - डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
    - कैमरा, बैटरी और Apple Intelligence
    - क्या यह आपके लिए सही फोन है?

    अभी सुनें Techtonic with Munzir!

    प्रड्यूस & साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
    18 min
  • Grok AI, Elon Musk का नया AI जो गालियाँ भी देता है : Techtonic Ep74
    क्या Elon Musk का Grok AI सच में इतना अनफिल्टर्ड है? इस पॉडकास्ट में हम बात कर रहे हैं Grok की अनोखी खासियतों, उसकी विवादित प्रतिक्रियाओं और भारत में उसकी बढ़ती लोकप्रियता के बारे में। क्या ये AI ChatGPT से अलग है? क्या इसे बैन कर देना चाहिए? जानिए सब कुछ इस खास एपिसोड में!

    Podcast की मुख्य बातें -
    - Grok AI Elon Musk के xAI द्वारा विकसित चैटबॉट है, जो X (Twitter) डेटा का उपयोग करता है।
    - नो-फिल्टर अप्रोच – सीधा, मज़ाकिया और बेबाक जवाब देता है।
    - तुलना: ChatGPT ज्यादा संतुलित, Gemini मल्टीमॉडल, Claude रचनात्मक, और Grok बेबाक लेकिन कम विश्वसनीय।
    - विवाद: गलत जानकारी, राजनीतिक झुकाव, मॉडरेशन की कमी।
    - भारत में भविष्य: फ्री-स्पीच बनाम रेगुलेशन, क्या लोकप्रिय होगा या प्रतिबंधित?
    - सवाल: क्या AI पूरी तरह अनफ़िल्टर्ड होना चाहिए? क्या Grok AI सिर्फ हाइप है?
    क्या ये गेम-चेंजर है? अभी सुनें Techtonic with Munzir!

    प्रड्यूस & साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
    11 min
  • Starlink, Airtel और Jio की पार्टनरशिप से क्या होगा बदलाव? Tech Tonic, Ep 73
    Elon Musk की स्टारलिंक इंडिया में धूम मचाने को तैयार है. Airtel और Jio के साथ ये सैटलाइट इंटरनेट सर्विस कैसे बदलेगी कनेक्टिविटी की दुनिया? इस पॉडकास्ट में सुनें सारी इनसाइड स्टोरी!

    चर्चा के मुख्य बिंदु:

    - स्टारलिंक की इंडिया में एंट्री और Airtel-Jio की पार्टनरशिप
    - सैटलाइट इंटरनेट कैसे है ट्रेडिशनल से अलग?
    - प्लान और प्राइसिंग: 10,000 रुपये/महीना तक?
    - रिमोट इलाकों में कनेक्टिविटी का समाधान
    - फायदे: तेज़ इंटरनेट, नुकसान: हाई कॉस्ट और लिमिटेड स्पीड
    क्या ये गेम-चेंजर है? अभी सुनें Techtonic with Munzir!

    प्रड्यूस & साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
    11 min
  • TRAI के नए नियम, आपके लिए क्या बदलेगा? : Tech Tonic, Ep 72
    टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने हाल ही में कुछ नए नियम और पॉलिसी बदलावों की घोषणा की है, जो इस इंडस्ट्री और आम उपभोक्ताओं पर बड़ा असर डाल सकते हैं. इस पॉडकास्ट में हम विस्तार से चर्चा करेंगे कि TRAI के ये नए नियम क्या हैं, क्यों लाए गए हैं और आम जनता को इससे क्या फायदा या नुकसान हो सकता है.

    इस पॉडकास्ट में हम चर्चा करेंगे:
    - TRAI के नए नियम: टेलीकॉम कंपनियों के लिए क्या बदलेगा?
    - 5G और नेटवर्क सुधार: क्या हमें बेहतर इंटरनेट स्पीड मिलेगी?
    - सस्ते डेटा और कॉल रेट्स: उपभोक्ताओं को कितना फायदा?
    - टेलीकॉम कंपनियों की प्रतिक्रिया: Jio, Airtel और Vi पर क्या असर होगा?
    - यूज़र्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी: डेटा सेफ रहेगा या खतरे में?
    - सरकार की भूमिका: ये बदलाव क्यों किए जा रहे हैं?

    सुनिए मुंज़िर अहमद और मसब ज़मां के साथ.

    प्रड्यूस & साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
    29 min
  • iPhone vs. Android - कौन असली किंग? : Tech Tonic, Ep 71
    iPhone लेना समझदारी है या सिर्फ़ स्टेटस सिंबल?

    इस पॉडकास्ट में हम iPhone vs. Android की जंग को एक बार फिर से छेड़ रहे हैं! क्या iPhone सच में अपनी कीमत के लायक है या लोग सिर्फ़ ब्रांड और स्टेटस के लिए इसे खरीदते हैं?

    डिस्कशन के मुख्य पॉइंट्स:
    - लोग iPhone क्यों खरीदते हैं?
    - क्या Samsung और OnePlus बेहतर ऑप्शन हैं?
    - Apple की कीमत सही है या सिर्फ़ मार्केटिंग का कमाल?
    - iPhone की असली सच्चाई!

    आख़िर सच क्या है? जानने के लिए वीडियो देखें और अपनी राय नीचे कमेंट करें!

    सुनिए मुंज़िर अहमद और मसब ज़मां के साथ.

    प्रड्यूस & साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
    42 min
  • Smartphone industry क्या हमें बेवकूफ बना रही है? : Tech Tonic, Ep 70
    Apple, Samsung और Google हमें बेवकूफ बना रहे हैं?
    क्या आपको भी लगता है कि हर साल नए स्मार्टफोन बस वही पुराने फीचर्स लेकर आ रहे हैं? क्या स्मार्टफोन इंडस्ट्री में इनोवेशन खत्म हो गया है? या फिर यह सब एक साजिश है जिससे कंपनियां हमें बार-बार अपग्रेड करने पर मजबूर कर रही हैं?

    - इस एपिसोड में हम डिस्कस करेंगे:
    - हर साल iPhone, Galaxy और Pixel में असल में क्या नया आता है?
    - क्या स्मार्टफोन इंडस्ट्री में इनोवेशन की जगह मार्केटिंग ज्यादा हावी हो गई है?
    - Apple, Samsung और Google की बिजनेस स्ट्रेटजी क्या कहती है?
    - क्या ये कंपनियां हमें Force कर रही हैं हर साल नया फोन लेने के लिए?
    - क्या स्मार्टफोन का भविष्य बोरिंग होने वाला है?

    सुनिए मुंज़िर अहमद और मसब ज़मां के साथ.

    प्रड्यूस & साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
    41 min
  • YouTube पर Views, Subscribers और Super Chat का असली खेल क्या है?: Tech Tonic, Ep 69
    दुनियाभर में YouTube के करोड़ों यूजर है. यूट्यूब एक तरह का मार्केट भी है क्योंकि यहां लाखों कंटेंट क्रिएटर्स हैं, जो अपने वीडियो से पैसे कमाते हैं. लेकिन इसके लिए कई तरह के प्रपंच भी चल रहे हैं. 'Tech Tonic' के इस एपिसोड में हमने इसे डिकोड किया है:

    - Youtube पर Fake views और bots के पीछे की सच्चाई
    - Super chat से लाखों कमाने वाले influencers का तरीका
    - Indian creators को US और UK के creators से कम पैसे क्यों मिलते हैं?
    - कैसे brands और AI tools views और engagement को manipulate करते हैं
    - Beer Biceps controversy और viral videos के पीछे का सच

    अगर आप एक creator हैं या YouTube की सच्चाई जानना चाहते हैं, तो ये एपिसोड आपके लिए है. सुनिए मुंज़िर अहमद और मसब ज़मां के साथ.

    प्रड्यूस & साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
    42 min
  • AI की सच्चाई जो आप नहीं जानते! क्या हमें झूठ बेचा जा रहा है?: Tech Tonic, Ep 68
    क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सच में उतना भरोसेमंद है जितना बताया जाता है? इस पॉडकास्ट में जानिए:

    - डीपफेक टेक्नोलॉजी का खतरनाक सच
    - भारत के AI मार्केट की असली स्थिति और इसका भविष्य
    - ChatGPT vs DeepSeek AI – कौन है असली गेम चेंजर
    - AI से जुड़े सबसे बड़े झूठ, जिन पर लोग अभी भी भरोसा करते हैं

    सच और भ्रम के बीच का पर्दा हटाने के लिए इस एपिसोड को ज़रूर सुनिए मुंज़िर अहमद और मसब ज़मां के साथ.

    प्रड्यूस & साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
    37 min
  • India का AI Model Chatgpt और Google Gemini से मुक़ाबला कर पाएगा?: Tech Tonic, Ep 67
    भारत अब अपनी AI टेक्नोलॉजी डेवेलप करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रहा है. हाल ही में सरकार ने घोषणा की है कि देश अपना खुद का LLM (Large Language Model) बनाने पर काम कर रहा है, जो OpenAI के ChatGPT और Google Gemini जैसी टेक्नोलॉजी को टक्कर दे सकता है. तो क्या भारत AI की इस रेस में अमेरिका और चीन से आगे निकल सकता है? इस क्रांति को सफल बनाने के लिए क्या हमारे पास पर्याप्त रिसोर्सेज और टैलेंट हैं? तो 'Tech Tonic' के इस एपिसोड मुंज़िर अहमद से जानिए भारत की AI रणनीति, 18,000 GPU वाले सुपरकंप्यूटर की कहानी और भारत की टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री का भविष्य.
    16 min
  • Deepseek ऐसा क्या दे रहा है जो Chatgpt नहीं दे पा रहा था?: Tech Tonic, Ep 66
    Deepseek से आया US Tech Market में भूचाल, लेकिन Chatgpt और Nvidia से कैसे हुई China के Deeseek की शुरुआत ओर Ai से कैसे बचा रहा हैं एनवायरनमेंट को Deepseek, साब जानने के लिये सुनिये और देखिए "Tech Tonic with Munzir" का ये एपिसोड aajtak radio pr.
    12 min