Tech Tonic with Munzir

Tech Tonic with Munzir

By Aaj Tak RadioTechnology
Download on the App Store

All Tech Tonic with Munzir episodes

  • AI Chat Bot से प्यार 14 साल के बच्चे को कैसे ले डूबा?: TechTonic, Ep 55
    आज के एपिसोड में एक ऐसी घटना के बारे में बताएंगे कि आप भी कन्फ्यूज हो जाओगे कि एक AI से बात कर के कैसे कोई सुसाइड जैसा बड़ा कदम उठा सकता है! क्या था पूरा मामला, 'Tech Tonic' में बता रहे हैं Munzir Ahmed.

    प्रोड्यूसर और साउंड- नितिन रावत
    16 min
  • Elon Musk लाएंगे India में इंटरनेट क्रांति, जानिए Starlink का पूरा प्लान: Tech Tonic, Ep 54
    हाल ही में चल रहे Jio और Starlink के spectrum battle में Starlink इन्टरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनी का भारत में रास्ता बनता दिखाई दे रहा है, लेकिन उसके बाद क्या, Elon Musk ने स्पेस में 42000 सेटेलाइट लॉन्च करने का दावा किया है जो कि हाई स्पीड इन्टरनेट प्रोवाइड करेंगी, ना कोई केबल का झंझट ना कोई टावर का बस एक अकेला डिवाइस आपको पूरे भारत के किसी भी कोने में इन्टरनेट देगा, तो क्या है ये खेल और कैसे बदलाव लाएगा Elon Musk कि कंपनी Starlink का ये डिवाइस इन्टरनेट में क्रांति सुनिए Munzir Ahmed से Tech Tonic के इस एपिसोड में.

    प्रोड्यूसर और साउंड- नितिन रावत
    13 min
  • Ambani vs Elon Musk, इंटरनेट की जंग में कौन मारेगा बाजी?: Tech Tonic, Ep 53
    Mukesh Ambani और Elon Musk का नाम दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल है. लेकिन इतने बड़े बिजनेसमैन के बीच किसी चीज को लेकर ज़ोरदार कॉम्पिटिशन हो जाए तो किसका फ़ायदा होगा? क्योंकि ऐसी ख़बरें चल रही हैं कि Jio Air Fiber को झटका देने आ रही है एलन मस्क की इंटरनेट प्रोवाइडर कंपनी Starlink. क्या है ये पूरा मामला और किस तरह का टेक्निकल कॉम्पीटिशन हमें देखने को मिल सकती है, बता रहे हैं मुन्ज़िर अहमद 'Tech Tonic' के इस एपिसोड में.

    प्रड्यूसर: नितिन रावत
    13 min
  • आपकी कॉल टैप या रिकॉर्ड कर रहा कोई... या हो रही स्पूफिंग? जानिए कैसे होता है ये खेल: Tech Tonic, Ep 52
    आज कल हम बिना ध्यान दिए कोई भी ऐप डाउनलोड कर लेते हैं. कभी किसी को फ्री में VPN चलाना होता है, कभी प्लेस्टोर पर ना मिलने पर App को ब्राउजर से डाउनलोड कर लेते हैं.0लेकिन यहीं हमसे भूल हो जाती है और वही ऐप हमारे फ़ोन में इनस्टॉल होने के बाद बहुत सी परमिशन ऑन कर लेता है जैसे कि लोकेशन, कॉल रिकार्ड्स, कैमरा एक्सेस, पासवर्ड्स. क्या है कॉल स्पूफ़िंग और उससे भी ज़्यादा ख़तरनाक टेक्निक्स जिससे आपकी हर कॉल रिकॉर्ड या आपके नंबर का क्लोन तक बनाया जा सकता है. इन्हीं सबके बारे में बता रहे हैं 'Munzir Ahmed' आज Tech Tonic के इस एपिसोड में.
    13 min
  • 2024 में सबसे ज़्यादा होने वाले Scams कौन-से हैं? बचने के क्या हैं उपाय? Tech Tonic, Ep 51
    आपने तमाम Scams के बारे में सुना होगा, लेकिन ये पांच स्कैम पिछले दो सालों में तेज़ी से बढ़ रहे हैं. हो सकता है इनमें से किसी स्कैम से आप रूबरू भी हुए हों. इन स्कैम्स को होने से पहले ही कैसे पहचाने? अगर आप जाने-अनजाने में इन स्कैम्स में फंस गए हैं तो बाहर निकलने के क्या तरीके हैं? जानिए 'Tech Tonic with Munzir' के इस एपिसोड में.

    साउंड & प्रड्यूसर : नितिन रावत
    15 min
  • Metaverse का फूट गया गुब्बारा, Facebook को क्यों हुआ अरबों का नुकसान?: Tech tonic, Ep 50
    Metaverse क्या अब हवा हो चुका है? 2021 में दुनिया भर में मेटावर्स Buzzword रहा. बताया जाने लगा कि 2023 तक मेटावर्स का ट्रिलियन डॉलर्स में आ जाएगा. लेकिन अब कहानी बदल गई है और अब ऐसा लग रहा है कि इसका कोई फ्यूचर है भी या नहीं! लेकिन Metaverse का गुब्बारा क्यों फूटा, इस स्पेस में सभी कंपनियां क्यों फेल हो रही हैं...TechTonic के इस एपिसोड में Munzir बता रहे हैं क्यों Metaverse की वजह से फेसबुक और दूसरी कंपनियों को अरबों का नुकसान उठाना पड़ रहा है.

    प्रड्यूस & साउंड मिक्स: नितिन रावत
    12 min
  • iphone 16 Series क्यों ना खरीदें?: Tech tonic, Ep 49
    iphone के दीवानों के लिए खुशियों के दिन चल रहे हैं. हाल ही में Apple iphone 16 series लॉन्च हुई है. क्या हैं specs और किसको खरीदना चाहिए ये फ़ोन? ये एक अच्छा अपग्रेड है या फिर पैसा उड़ाने का एक मात्र ज़रिया, बता रहे हैं Munzir Ahmed 'Tech Tonic' के इस episode में.

    प्रड्यूस & साउंड मिक्स: नितिन रावत
    12 min
  • टोल फ्रॉड से बचाएगा ये नया सिस्टम: Tech Tonic, EP 48
    भारत में टोल को लेकर नियम तो बहुत हैं जैसे कि टोल के 20Km के दायरे में कोई टोल नहीं लगेगा. टोल पर 10 Second से ज़्यादा रुकना पड़ा तो टोल माफ़ लेकिन आप और हम सब ही जानते हैं कि असलियत इस कल्पना से कोसो दूर है. देश के Transport Minister नितिन गडकरी ने GNSS( Global navigation satellite system ) इसी महीने 10 तारीख को लागू किया है. तो इस सिस्टम के pros or cons क्या है? आज के एपिसोड में Munzir Ahmed से सुनिए ' Tech Tonic'
    12 min
  • iPhone 16 Series - नए iPhones में Apple ने क्या खेल किया है: Tech Tonic, Ep 47
    अब तक का बेस्ट iPhone लॉन्च. ये मैं नहीं Apple CEO टिम कुक अपने हर iPhone लॉन्च पर कहते हैं. iPhone 16 सीरीज लॉन्च हो चुकी है. Apple ने अपने स्पेशल ग्लोइंग इवेंट में iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max लॉन्च कर दिया है. इसके साथ ही कंपनी ने Apple Watch Series 10 और Apple Watch Ultra 2 भी मार्केट में उतारा है. इसके अलावा AirPods 4 और AirPods Pro भी लॉन्च हुए हैं. मुंज़िर अहमद ने इस पूरे इवेंट को बड़े ध्यान से फॉलो किया है. तो 'Tech Tonic' के इस एपिसोड में iPhone 16 के नए वेरिएंट्स और नए एप्पल वॉच की ख़ूबियां और खामियां जानिए उन्हीं से.

    प्रड्यूस & साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
    11 min
  • एक Social Media पोस्ट से Bank Account खाली? Tech Tonic, Ep 46
    दुनिया में तरह-तरह के स्कैम्स अपने देखे होंगे, कुछ असल दुनिया में और कुछ फिल्मों के हाई टेक स्कैम्स. लेकिन दिल्ली-NCR में एक स्कैम सामने आया है, जिसमें Social Media की एक Photo या Post से Identity चोरी हुई और फिर Bank Account खाली. बता रहे हैं Munzir Ahmed आज के इस एपिसोड में. पूरी कहानी जानने के लिए सुनिए Tech Tonic का ये एपिसोड
    10 min