Tech Tonic with Munzir

Tech Tonic with Munzir

By Aaj Tak RadioTechnology
Download on the App Store

All Tech Tonic with Munzir episodes

  • भारत में ड्रोन क्रांति, क्या हम फ्लाइंग टैक्सी के युग में प्रवेश कर रहे हैं?: Tech Tonic, Ep 65
    उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में ड्रोन मोबिलिटी एक्सपो का आयोजन हुआ. इस पॉडकास्ट में आज इस एक्सपो की रोचक बातें बताएंगे. कैसे ड्रोन सिर्फ खेती ही नहीं, इंसानों और गाड़ियों को भी मूव करने में सक्षम हो रहे हैं? एयरडॉक्स, सोलर-पावर्ड रिफ्यूलिंग, वर्टिकल लैंडिंग ड्रोन्स, और 200 किमी/घंटे की स्पीड तक पहुंचने वाले हाई-टेक ड्रोन के इनोवेशन की कहानी सुनें. साथ ही जानें कि ये तकनीक भविष्य में कैसे लॉजिस्टिक्स, जॉय राइड्स, एयर एम्बुलेंस, और सर्च-एंड-रेस्क्यू के लिए इस्तेमाल हो सकती है. साथ ही फ्लाइंग टैक्सी के बारे में जानने के लिए सुनिए 'Tech Tonic' विद Munzir Ahmad का ये एपिसोड.
    7 min
  • CES 2025: जानिए भविष्य की धांसू तकनीक!: Tech Tonic, Ep 64
    Consumer Electronics Show 2025 ने दिखाया तकनीक का नया चेहरा! लास वेगास में आयोजित इस इवेंट में ऐसे इनोवेशन पेश किए गए जो आपका दिमाग घुमा देंगे। स्मार्ट ग्लासेस, रोबोटिक गैजेट्स, मिनी सुपरकंप्यूटर और फास्टेस्ट फोन चार्जिंग डिवाइस तक, हर चीज़ यहां मौजूद है। जानिए कैसे ये तकनीक हमारे भविष्य को बदलने वाली है, जान ने के लिए सुनिए Tech Tonic विद Munzir Ahmad का ये एपिसोड.
    14 min
  • Redmi 14C 5G Phone - दाम कम और फ़ीचर धांसू, सुनिए रिव्यू: Tech Tonic Ep 64
    Xiaomi साल 2024 के बेस्ट Phone 14C 5G के साथ मार्केट में धूम मचा रहा है. इसके अलावा प्रीमियम फ़ोन्स में iPhone और Samsung तो टॉप पर है ही. लेकिन Budget Phones की केटेगरी में Xiaomi Redmi C Series का धमाल देखने को मिल रहा है. Minimal प्राइस के साथ Max फीचर दे रहा ये phone लेना चाहिए कि नहीं और कितना सूट करेगा आपको य फोन? अगर आप भी एक बजट फोन ढूंढ़ रहे हैं, तो सुनिए 'Tech Tonic' का ये एपिसोड Munzir Ahmad के साथ.
    12 min
  • मोबाइल रिचार्ज के नाम पर कैसे आपकी जेब काट रहीं टेलीकॉम कंपनियां: Tech Tonic, Ep 63
    आज इंटरनेट के ज़माना है. हर छोटे-बड़े काम के लिए इसकी ज़रूरत पड़ती है. इंटरनेट उपयोग करने के लिए हम सब टेलीकॉम कंपनियों पर निर्भर हैं. इंटरनेट डेटा के लिए हम मोटी रकम चुकाकर रिचार्ज करते हैं. लेकिन दूसरी तरफ आज भी देश की बहुत बड़ी आबादी इंटरनेट या WiFi वगैरह इस्तेमाल नहीं करती. मगर न चाहते हुए भी उन्हें डेटा पैक वाला महंगा रिचार्ज कराना पड़ता है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सिर्फ फ़ोन कॉलिंग के लिए कम पैसे नहीं चुकाने चाहिए, क्या इंटरनेट डेटा के नाम पर टेलीकॉम कंपनियां हमारा फ़ायदा उठा रही है, जानिए 'Tech Tonic' के इस एपिसोड में मुंज़िर अहमद से.

    प्रड्यूस & साउंड मिक्स: नितिन रावत
    10 min
  • Phone की resale value कैसे घटा देते हैं फोन कवर?: Tech Tonic, Ep 62
    फोन हमारी लाइफ का एक बहुत ज़रूरी हिस्सा बन गए हैं. आपके सोशल अकाउंट से लेकर पर्सनल ज़िंदगी तक के सारे कच्चे-चिट्ठे इसमें छुपे होते हैं, कौन सी बातें आपके फोन की वैल्यू को कम कर देती हैं, क्या फोन को चार्ज करते वक्त भी विशेष सावधानी की ज़रूरत है, आजकल चल रहे ऐसे ही एक ख़तरनाक स्कैम से बचने के उपाए बता रहे हैं Munzir Ahmad 'Tech Tonic' के इस एपिसोड में, ज़रूर सुनिए.


    साउंड और प्रोड्यूस- नितिन रावत
    11 min
  • iPhone वालों के साथ कैसे भेदभाव कर रहा Ola-Uber?: Tech Tonic, Ep 61
    Dynamic Pricing क्या है, Uber या Ola बुक करते समय Android users को क्या सचमुच फ़ायदा मिलता है और iPhone यूजर्स के साथ क्या खेल करती हैं कैब कंपनियां, Dynamic Pricing का पूरी गणित समझने के लिए सुनिए 'Tech Tonic' का ये एपिसोड मुंज़िर अहमद से.

    प्रड्यूसर & साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
    11 min
  • कुकिंग से लेकर ड्राइविंग तक, कहां कहां पहुंच गया AI?: Tech Tonic, Ep 59
    पिछले महीने यानि नवंबर में हुई टेक्नोलॉजी समिट Web Summit 2024 में दुनियाभर की छोटी और बड़ी टेक कंपनी ने हिस्सा लिया. हर कोई लेकर आया अपना AI version - फूड से लेकर logistics तक कहां कहां घुस चुका है AI, इसके बढ़ते इस्तेमाल और भविष्य पर रोचक जानकारी, सुनिए Munzir Ahmad से 'Tech Tonic' के इस एपिसोड में.

    प्रड्यूस & साउंड मिक्स: नितिन रावत
    9 min
  • अनोखे फीचर्स से लैस Rayban X Meta के स्मार्ट ग्लासेज: Tech Tonic, EP 58
    Rayban X Meta ka Smart Glass आजकल चर्चा में है. ये दिखने में एकदम नॉर्मल चश्मे जैसा ही है. लेकिन वायरलेस ईयरफोन, स्मार्ट वॉच से लेकर वर्चुअल असिस्टेंट तीनों का काम कर रहा है. इसके अलावा हैंड्स-फ्री कॉलिंग, वीडियो रिकॉर्डिंग, फोटोग्राफी और Meta AI जैसे फीचर्स की इसमें भरमार है.  इंडिया में कब लॉन्च हो सकता है, क़ीमत कितनी होगी और यूज़ करने का अनुभव कैसा रहा, 'Tech Tonic' के इस एपिसोड में बता रहे हैं Munzir Ahmad.

    प्रड्यूस & साउंड मिक्स: नितिन रावत
    18 min
  • ज़हरीली हवा से बचने के लिए Air Purifier यूज़ करें मगर सही तरीक़ा ये है: Tech Tonic, Ep 57
    दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में प्रदूषण का ये आलम है कि बिना सिगरेट पीए भी फेफड़ों में 30 सिगरेट के बराबर धुआं घुसा जा रहा है. लोग तरह-तरह की परेशानियों का सामना कर रहे हैं. खांसी, साँस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं तो आम हैं ही, ये प्रदूषण इतना ख़तरनाक है कि हमारी-आपकी ज़िंदगी के 10 साल कम कर दे रहा है. लेकिन इस घनघोर समस्या के बीच एयर प्यूरीफायर को एक समाधान की तरह पेश किया जाता है. इस प्रोडक्ट की मार्केटिंग भी कुछ ऐसे ही की जाती है और कई तरह के Air Purifiers मार्केट में उपलब्ध हैं. अब बड़ा सवाल ये है कि ये डिवाइस कितना कारगर है, कौन-सा Air Purifier लें ओर उसे कैसे इस्तेमाल करें, सुनिए Tech Tonic के इस एपिसोड में Munzir Ahmad से.

    प्रड्यूस & साउंड मिक्स: नितिन रावत
    16 min
  • डिजिटल अरेस्ट से करोड़ों की उगाही, समाधान के नाम पर ठन ठन गोपाल: Tech Tonic, Ep 56
    कुछ हफ़्ते पहले ही हमने अपने एपिसोड नंबर 51 में हमने बात की थी, इस साल सबसे ज़्यादा होने वाले स्कैम के बारे मे, उन्हीं में से एक है डिजिटल स्कैम. हाल ही में PM Modi ने भी 'मन की  बात' में ये मुद्दा उठाया था. इससे कैसे बचें और जाल में फंसने पर कहां रिपोर्ट करें, यही सब बता रहे हैं Munzir Ahmad 'Tech Tonic' के इस एपिसोड में.

    प्रोड्यूसर और साउंड- नितिन रावत
    14 min