Teen Taal

Teen Taal

By Aaj Tak RadioComedy
Download on the App Store

Teen Taal episodes

  • Taste कहां है, कुल्हड़ से मोहब्बत और अवॉर्ड वापसी की पॉलिटिक्स: तीन ताल Ep 08
    तीन ताल के इस एपिसोड में पाणिनि आनंद 'बाबा', कमलेश किशोर सिंह 'ताऊ', नितिन ठाकुर और रितुराज बात कर रहे हैं तीन विषयों पर:
    शहद के नाम पर क्या कंपनियाँ आपको चीनी चटा रही हैं?
    कुल्हड़ से मोहब्बत तो है लेकिन नुक़सान इसके भी हैं.
    अवॉर्ड वापसी का दौर फिर लौट रहा है क्या?
    1 hr 44 min
  • किसानों का जुटान, मोहब्बत का आलू और कोरोना के दौर की अनूठी शादियां: तीन ताल Ep 07
    तीन ताल के इस एपिसोड में पाणिनि आनंद 'बाबा', कमलेश किशोर सिंह 'ताऊ', कुलदीप मिश्र 'सरदार' और रितुराज बात कर रहे हैं तीन विषयों पर:
    दिल्ली में प्रदर्शनकारी किसानों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल क्यों अर्थहीन है?
    फिल्म 'लूडो' के स्क्रीनप्ले में क्या ख़ास था और कौन से सीन थे जो सबसे ज़्यादा याद रह गए?
    और कोरोना काल की शादियां क्यों अनूठी हैं.
    1 hr 19 min
  • गांजा पॉलिसी कैसी हो और मंदिर में नमाज़ पढ़ने से किसका भला होगा?: तीन ताल Ep 06
    कमलेश ताऊ, पाणिनि बाबा, कुलदीप मिश्र और रितुराज लौट आए हैं तीन ताल के नए एपिसोड के साथ.
    इस बार सुनिए, गांजा के सेवन के आरोप में हस्तियां गिरफ्तार हो रही हैं लेकिन क्या भारत सरकार को गांजा पर अपनी नीति पर दोबारा विचार करना चाहिए?
    साथ ही बात की है क्रॉस-रिलिजियस प्रैक्टिस पर, चर्च में हिंदू आरती गाने और मंदिर में नमाज़ पढ़ने से समाज का भला होगा या और बुरा होगा?
    बीच में हर बार की तरह 'बिज़ार कहानियां', यानी वो अजीबोग़रीब ख़बरें जो मज़ेदार होती हैं पर उन पर ज़्यादा बात नहीं हो पाती.
    2 hr 1 min
  • ट्रंप की बुराइयां, नंगई की अच्छाइयां और शराब की रुसवाइयां: तीन ताल Ep05
    तीन ताल का पांचवां एपिसोड आ गया है. इस बार बातें छानी गई हैं डोनल्ड ट्रंप की विदाई पर. ये आदमी जो एक सफ़ेद मकान से निकाला गया है, ये दुनिया को बुरा क्यों लगता था? जो इस मकान में रहने आ रहा है, वो बेहतर क्यों लगता है?
    दूसरी बात, 55 साल के उस आदमी से शुरू होगी जो गोवा के बीच पर नंगा दौड़ पड़ा और ख़ुद पर FIR करवा बैठा. FIR पूनम पांडे पर भी हुई, नग्नता के लिए ही. ये नग्नता होती क्या है और अश्लीलता से अलग किस तरह है? नग्नता पर हमें क्या unlearn करना है?
    और बीच बीच में चटनी और अचार की तरह आएंगी Bizzare ख़बरें, वे ख़बरें जो अख़बारों में तानकर नहीं लगाई जातीं पर होती मज़ेदार हैं और बहुत कुछ कहने-सुनने की गुंजाइशें छोड़ जाती हैं.
    तो आज तक रेडियो पर सुनिए 'तीन ताल', स्ट्रेट फॉरर्वड बात करने वाले कमलेश किशोर सिंह उर्फ 'ताऊ', क़िस्सों की ख़ान पाणिनी आनंद, जिज्ञासु बतख़ोर कुलदीप सरदार और इन तबलों की हथौड़ी रितुराज के साथ.
    1 hr 31 min
  • दिक्कत फ्रांस की, इस्लाम की या हर धर्म की?: तीन ताल Ep04
    तीन ताल के चौथे एपिसोड में सुनिए, धर्म, बोलने की आज़ादी और पाकिस्तान पर कमलेश ताऊ, पाणिनि बाबा और कुलदीप कुल्हाड़ी की बतकही. 
    पाकिस्तान एक हंसोड़ देश बनकर क्यों रह गया है? धर्म का मकसद क्या रहा होगा, जो अब नहीं रह गया? और धार्मिक भावना और बोलने की आज़ादी के बीच लकीर कहां खींचनी है?
    1 hr 14 min
  • मिर्ज़ापुर 2 के सबसे उम्दा सीन कौन से हैं और कोरोना का डर उड़नछू क्यों हो गया है: तीन ताल Ep03
    तीन ताल के तीसरे एपिसोड में सुनिए, मिर्ज़ापुर 2 पर कमलेश ताऊ, पाणिनि बाबा और कुलदीप कुल्हाड़ी की बकैती.
    इस वेब सीरीज़ ने कालीन भैया, मुन्ना त्रिपाठी और गुड्डू पंडित जैसे किरदार दिए. लेकिन इसके दूसरे सीज़न में क्या कमियां रह गईं?
    इसके बावजूद क्यों ये तीनों तिलंगे कह रहे हैं कि मिर्ज़ापुर 2 देखनी चाहिए?
    गुड्ड पंडित की ओर से दिए गए पचास के तीन नोटों की वफ़ादारी हो या इज्ज़तवाले चचा का मुन्ना भैया से बदला हो, मिर्ज़ापुर 2 के सबसे कमाल के सीन कौन से हैं?
    और आख़िर में बात, भारतीयों ने कोरोना वायरस से डरना बंद क्यों कर दिया है?
    1 hr 47 min
  • तनिष्क पर टंटा, मदिरालय बनाम मंदिर, मदरसा और बिहार के 'बोरिंग' चुनाव पर चर्चा: तीन ताल, Ep 02
    तीन ताल के दूसरे एपिसोड में सुनिए बिहार में इस बार चुनाव बोरिंग क्यों है, तनिष्क के विज्ञापन पर बवाल क्यों, मदिरालय बने या मंदिर, मदरसा शिक्षा को बंद करने और नए आई फोन्स के आगमन पर दिलचस्प चर्चा.
    2 hr 10 min
  • TRP के ट्रैप, मरकही पुलिस और सेक्सी प्याज़ पर चर्चा: तीन ताल, Ep 01
    इस पॉडकास्ट के नायक और खलनायक हैं, तीन तिलंगे- कमलेश किशोर सिंह, पाणिनि आनंद और कुलदीप मिश्र. ये तीनों लोग हफ़्ते की घटनाओं पर अतरंगी अंदाज़ में बातें करेंगे, ठहाकों के साथ और अपने अपने biases के साथ. ये पॉडकास्ट सबके लिए नहीं है. जो घर फूंके आपना, सो चले हमारे साथ. यानी वही लोग सुनें जिनका आहत होने का पैरामीटर ज़रा ऊंचा हो. हर सोमवार, आज तक रेडियो पर. पहल एपिसोड में सुनिए टीआरपी के सिस्टम में प्रॉब्लम क्या है, पुलिस मारती क्यों है, प्याज़ खाने की चीज़ है लेकिन किसी को 'सेक्सी' क्यों लगता है और बिरयानी के साथ विचित्र प्रयोगों को क्यों अपराध कहा जाना चाहिए.
    1 hr 56 min

About Teen Taal

From the publisher's feed

Teen Taal is a witty, comedy oriented Hindi podcast where three musketeers Kamlesh Kishore Singh, Panini Anand and Kuldeep Mishra talk about various issues with a pinch of humour and fun. The topic of conversation varies from politics, Indian society, jokes, Viral stuff on social media, food, movies and many more. Catch your share of fun every Saturday.