The Bollywood Radio

The Bollywood Radio

By The Bollywood RadioTV & Film
Download on the App Store

The Bollywood Radio episodes

  • पिता से नफ़रत करती थीं रेखा जब दुनिया के सामने मिलीं तो रोने लगीं
    साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर और रेखा के पिता जेमिनी गणेशन का रिश्ता हमेशा ही चर्चा का विषय बना रहा है। जेमिनी गणेशन और तेलुगु एक्ट्रेस पुष्पावली की बेटी रेखा अपने जन्म के साथ ही विवादों में घिर गई थीं। शायद यही वजह रही कि रेखा के अपने पिता से संबंध कभी अच्छे नहीं रहे, सुनिए इस अनोखे रिश्ते के पीछे की पूरी सच्चाई और दिलचस्प कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ। संपर्क - [email protected]
    4 min
  • 'पाकिज़ा' ने पूरे किए रिलीज़ के पचास साल मीना कुमारी ने बीच में छोड़ दी थी फिल्म
    जगजीत फिल्म के अधूरे हिस्से को देखकर इतनी उत्साहित हो गईं कि उसने मीना कुमारी को मनाने का बीड़ा उठाया। खय्याम और उनकी पत्नी मीना कुमारी के भी अच्छे दोस्त थे। जगजीत कौर ने मीना कुमारी से बात की। मीना कुमारी ने उनको बताया कि कमाल से उनकी बोलचाल बंद है, संबंध बहुत खराब हैं इसलिए ये संभव नहीं है। जगजीत ने हार नहीं मानी और मीना कुमारी को मनाने में लगी रहीं। धीरे-धीरे उनको तैयार कर लिया । मीना कुमारी ने फिर खुद ही कमाल अमरोही को संदेश भेजा कि वो पाकीजा को पूरा करने के लिए तैयार हैं। सात साल के व्यवधान के बाद ‘पाकीजा’ की शूटिंग शुरू हो सकी। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ। संपर्क - [email protected]
    7 min
  • 19वीं सदी की वो तवायफ जो अवध की बेगम बनी
    बेग़म हजरत महल को 'अवध की बेग़म’ भी कहा जाता था. इनका असली नाम मुहम्मदी ख़ानम था. फैज़ाबाद में पैदाइश हुई. पेशे से तवायफ़ हज़रत महल को खवासिन के तौर पर शाही हरम में शामिल किया गया. आगे चल के अवध के नवाब वाजिद अली शाह ने उनसे शादी कर ली. उसी के बाद उन्हें हज़रत महल नाम दिया गया. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ। संपर्क - [email protected]
    7 min
  • श्रीदेवी को मनाने के लिए जब अमिताभ बच्चन ने फूलों का ट्रक भेजा
    1991 में मुकुल आनंद, अमिताभ बच्चन के पास फिल्म ‘खुदा गवाह’ की स्क्रिप्ट लेकर पहुंचे. बच्चन ने कहानी सुनते ही कहा कि इस फिल्म की हीरोइन श्रीदेवी होंगी. इससे पहले अमिताभ और श्रीदेवी ‘इंक़लाब’ और ‘आखिरी रास्ता’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके थे. पर ये अमिताभ को भी पता था कि श्रीदेवी उनके साथ काम नहीं करेंगी. उन्होंने इसका एक तोड़ निकाला. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ। संपर्क - [email protected]
    5 min
  • जब गुरु ने वहीदा रहमान से कहा कि मैं मुस्लिम को भरतनाट्यम नहीं सिखाती
    वहीदा जी बहुत ही बेहतरीन भरतनाट्यम डांसर हैं। उन्होंने उस दौर में इसे सीखना शुरू किया था, जब मुस्लिम परिवारों में यह अच्छा नहीं माना जाता था। यहां तक कि शुरुआत में उनकी गुरु ने भी उन्हें अपनी शिष्या बनाने से इनकार कर दिया था। संपर्क - [email protected]
    4 min
  • पति की'अय्याशी'से तंग आकर डिंपल कपाड़िया ने कहा - अच्छा होता मुमताज से शादी कर लेते
    राजेश खन्ना फिल्मी दुनिया के ऐसे हीरो रहे जिन्होंने एक के बाद एक 15 सुपरहिट फिल्में दीं। अपने अफेयर के लिए भी राजेश खन्ना सुर्खियों में रहे, निजी जिंदगी में तमाम उतार चढ़ाव के बीच एक रोज़ पत्नी डिंपल कपाड़िया ने राजेश खन्ना से कह दिया कि अच्छा होता कि आप मेरी जगह मुमताज से शादी कर लेते। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ। संपर्क - [email protected]
    3 min
  • वो 'नक्सली' कैसे बना 'डिस्को डांसर' मिथुन चक्रवर्ती की कहानी
    मिथुन चक्रवर्ती ने मृगाया फिल्म के जरिए 1976 में हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। इसके लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद जब 1978 में उनकी फिल्म 'मेरा रक्षक' आई तो वह रातोंरात स्टार बन गए। इसके बाद कम बजट की यह स्पाई मूवी 'सुरक्षा' में भी मिथुन चक्रवर्ती की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई फिल्मों लीड  एक्टर के तौर पर काम किया। अपने करियर में मिथुन चक्रवर्ती 350 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं। एक दौर तो ऐसी भी था, जब मिथुन के पास एक साथ 30 से 32 फिल्में हुआ करती थीं। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
    4 min
  • तवायफ की बेटी मशहूर गायिका अख़्तरी बाई की कहानी
    13 साल की उम्र में बिब्बी को अख्तरी बाई के नाम से जाना जाने लगा था। उसी समय बिहार के एक राजा ने कद्रदान बनने के बहाने उनका रेप किया। इस हादसे के बाद अख्तरी प्रेग्नेंट हो गईं और उन्होंने छोटी सी उम्र में बेटी सन्नो उर्फ शमीमा को जन्म दिया। दुनिया के डर से इस बेटी को वह अपनी छोटी बहन बताया करती थीं। बाद में दुनिया को पता चला कि यह उनकी बहन नहीं बल्कि बेटी है। 15 साल की उम्र में अख्तरी बाई फैजाबादी के नाम से पहली बार मंच पर उतरीं। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ। संपर्क - [email protected]
    8 min
  • खुद स्वतंत्रता सेनानी और पति दर्जी थे, नसीरुद्दीन शाह की सास दीना पाठक की कहानी
    मार्च 1979 में 'फिल्मफेयर' पत्रिका में दीना पाठक ने बताया था कि कॉलेज से बाहर निकाले जाने के बाद उन्होंने दूसरे कॉलेज में पढ़ाई कर अपनी बी.ए. की डिग्री ली। दीना की शादी बलदेव पाठक से हुई। वह मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास  कपड़े सिलने की दुकान चलाते थे। बलदेव पाठक, राजेश खन्ना और दिलीप कुमार के कपड़े डिजाइन करते थे। उन्होंने ही राजेश खन्ना के लिए 'गुरु कुर्ता' और ऐसे अन्य कपड़े डिजाइन किए थे। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ। संपर्क - [email protected]
    5 min
  • जब शशि कपूर गुस्से में शत्रुघ्न सिन्हा को बेल्ट से पीटने निकले
    दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने उस वक्त का किस्सा साझा किया जब शशि कपूर ने शूटिंग सेट पर उन्हें बेल्ट लेकर दौड़ाया था. ऐसा शत्रुघ्न के लेट आने की वजह से हुआ था. एक्टर ने बताया कि वो अपनी लाइन्स को जल्दी से याद कर लेते थे ताकि शशि कपूर के गुस्से से बचा जा सके. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने लेट आने की आदत के चलते शशि कपूर की नाराजगी के बारे में बताया था। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ। संपर्क - [email protected]
    4 min

About The Bollywood Radio

From the publisher's feed

फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।

More shows like The Bollywood Radio

Ravi Choudhary by Ravi Choudhary

Ravi Choudhary

8 Listeners

SRMN by SRMN

SRMN

18 Listeners

Hit Bollywood Songs by lokesh B

Hit Bollywood Songs

25 Listeners

Songs by Subhash Yadav

Songs

1 Listeners

olivia rodrigo unrealesed songs by cami

olivia rodrigo unrealesed songs

808 Listeners

Ishq- by Muzammil Jit

Ishq-

3 Listeners