Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है स... more
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.
February 01, 2021जब सनी देओल के लिए अपने पिता से भी भिड़ गई थीं डिंपल कपाड़ियासाल 1991 में शशि लाल नायर एक फिल्म बना रहे थे, नाम था अंगार। फिल्म अंडरवर्ल्ड पर आधारित थी। फिल्म में जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर और डिंपल कपाड़िया थीं। डिंपल चाहती थीं कि इस फिल्म में सनी देओल भी शामिल हों। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ। संपर्क - [email protected]...more3minPlay
February 01, 202119वीं सदी की मशहूर तवायफ उमराव जान अदा की कहानीअमीरन की जिंदगी में ऐसे ही कई मोड़ आते हैं, जो उसे कभी खुशी तो कभी गमों के सागर में धकेल देते हैं। एक वक्त ऐसा भी आता है जब वह फैजाबाद पहुंचकर अपनी मां से मिलती है। लेकिन उसका छोटा भाई, जिसे वह बचपन में अपनी जान से भी ज्यादा प्यार करती थी, उससे कहता है- अच्छा होता तुम मर जाती। खैर उम्र बढ़ने के साथ उमराव का रूप भी जाता रहा। उसकी महफिलें शांत हो गईं। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ। संपर्क करें - [email protected]...more7minPlay
February 01, 2021राजेश खन्ना 'पिट' रहे थे और सलीम-जावेद 'नया लड़का' ले आए!अमिताभ बच्चन को उस वक्त फिल्मी गलियारों में ‘नया लड़का’ कहकर पुकारा जाता था, हालांकि तब उनका सितारा बहुत तेजी से बुलंदियों की तरफ बढ़ रहा था, ठीक इसी वक्त सलीम-जावेद की जोड़ी भी तेजी से सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही थी। राजेश खन्ना की जीवनी ‘कुछ तो लोग कहेंगे’ लिखने वाले यासिर उस्मान लिखते हैं कि साल 1975 में आई फिल्म ‘दीवार’ के लिए यश चोपड़ा ने अमिताभ बच्चन पर दांव लगाने का फैसला किया, जबकि राजेश खन्ना ये कहते रहे कि ये फिल्म पहले उन्हें ऑफर हुई थी। सुनिए इस झगड़े की पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।...more6minPlay
February 01, 202170 के दशक में लोग रीना रॉय को आशा पारेख की बेटी क्यों कहते थे?1975 से 1985 के बीच रीना की कई फिल्में आईं. वो इस दौर की सफल हीरोइनों में शुमार हो गईं. सबसे ज्यादा फीस लेने वाली हीरोइनों में भी उनका नाम आ गया था. रीना ने 10-12 साल लगातार काम किया. फिर अचानक शादी करके फिल्मों से ब्रेक लेने का फैसला कर लिया. लंदन में उनकी मुलाकात पाकिस्तान के क्रिकेटर मोहसिन खान से हुई थी. 1983 में दोनों ने शादी कर ली. लेकिन कुछ साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।...more5minPlay
January 31, 202119वीं सदी की सबसे महंगी तवायफ गौहर जान की कहानीतारीख थी, 2 नवंबर 1902 जिस दिन भारतीय संगीत को एक नई दशा-दिशा मिली. दरअसल, इस दिन पहला भारतीय गीत रिकॉर्ड हुआ डिस्क पर. राग जोगिया में ‘ख़याल’ गाया गया. गाने वाली थीं बनारस और कलकत्ते की मशहूर तवायफ गौहर जान. इस एक घटना ने उन्हें इतिहास में अमर कर दिया. रिकॉर्डिंग इंडस्ट्री के भारत में प्रवेश से गौहर जान बहुत जल्द घर-घर सुनी जाने लगीं। सुनिए 19वीं सदी की सबसे महंगी तवायफ गौहर जान की कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।...more6minPlay
January 31, 2021बीमार मधुबाला ने दिलीप कुमार से कहा 'बधाई! मेरे शहजादे को शहजादी मिल गई'दिलीप कुमार और मधुबाला एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते थे, दोनों पहली बार फिल्म तराना के सेट पर मिले थे। दिलीप कुमार तब मधुबाला से शादी करना चाहते थे, एक जिद से दोनों की शादी नहीं हो पाई। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।...more4minPlay
January 31, 2021अमर प्रेम - "पुष्पा आई हेट टीयर्स" इस डायलॉग की कहानी दिलचस्प है!साल 1970 में आई अमर प्रेम बंगाली फिल्म निशिपद्मा पर आधारित थी, फिल्म हिट रही लेकिन इसका एक डायलॉग आज भी लोगों की ज़ुबान पर है। इस डायलॉग के पीछे की कहानी बहुत दिलचस्प है। फिल्म में आनंद बाबू का किरदार निभाने के लिए राजेश खन्ना ने फिल्म निशिपद्मा 24 बार देखी थी। सुनिए इस मशहूर डायलॉग की दिलचस्प कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।...more4minPlay
January 30, 2021जब जितेंद्र और राजेश खन्ना ने श्रीदेवी और जयाप्रदा को मेकअप रूम में बंद कर दियाएक बार राजेश खन्ना और जितेंद्र ने मिलकर जयाप्रदा और श्रीदेवी को मेकअप रूम में बंद कर दिया था, इसकी वजह बहुत दिलचस्प है। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।...more4minPlay
January 30, 2021मधुबाला ने ऐसा क्या कह दिया कि शम्मी कपूर शराब पीने लगेसिनेमाई पर्दे पर शम्मी कपूर 'याहू' चिल्लाते हुए जब आते थे, तब कोई उन्हें जंगली कहे या कुछ और. शमशेर उर्फ शम्मी कपूर ने इस बात की फिक्र नहीं की.एक्टिंग करते हुए नदियों में छलांग लगाने से लेकर बर्फीली पहाड़ियों पर नाचने तक- शम्मी कपूर अपने दौर के छैल छबीले एक्टर थे.21 अक्टूबर 1931 को जन्मे शम्मी ने 14 अगस्त 2011 को आख़िरी सांस ली. शम्मी कपूर आख़िरी बार अपने खानदान के नए स्टार रणबीर के साथ रॉकस्टार फ़िल्म में नज़र आए थे। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।...more5minPlay
January 30, 202125 रुपए में कंडक्टरी करने वाला काजी कैसे बन गया हमारा जॉनी वॉकर?इंदौर में पैदा हुए बदरुद्दीन काजी चालीस के दशक के दौरान रोजगार की तलाश में मुम्बई पहुंचे थे। मायानगरी लम्बे समय तक उनका इम्तिहान लेती रही। कभी वे सड़कों पर आइसक्रीम, सब्जियां और चश्मे बेचते तो कभी 26 रुपए की तनख्वाह में बस कंडक्टर बनकर टिकट काटते रहते। जहां हिम्मत, हौसले और मेहनत का मिलाप होता है, वहां वक्त बदलते देर नहीं लगती। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।...more5minPlay
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.