Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है स... more
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.
February 08, 2021Happy Birthday: ग़ज़ल सम्राट जगजीत सिंह की कहानीजगजीत सिंह ने साल 1961 में ऑल इंडिया रेडियो में गाना शुरू किया था। जगजीत ने संगीत की शुरुआती शिक्षा पंडित छगन लाल शर्मा और बाद में उस्ताद जमाल खान से ली थी। कुछ सालों तक ऑल इंडिया रेडियो में काम करने के बाद जगजीत अपने परिवार को बिना बताए, कुछ बड़ा हासिल करने के लिए मुंबई भाग आए। जगजीत बॉलीवुड फिल्मों के लिए गाना चाहते थे। कई दिनों तक लगातार संघर्ष करने के बाद उन्हें एडवरटाइजमेंट के लिए जिंगल गाने का मौका मिला, और बाद में उनकी एंट्री हुई बॉलीवुड में। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ। संपर्क - [email protected]...more6minPlay
February 07, 2021अमिताभ का वो मशहूर डायलॉग जिसपर पूरी फिल्म इंडस्ट्री हंसी थीजब ‘दीवार’ बनकर तैयार हुई, तो फिल्म का प्रीमियर रखा गया. फिल्म में एक सीन है, जहां अमिताभ का किरदार मंदिर में भगवान के पास जाकर कहता है- ‘खुश तो बहुत होगे तुम’. प्रीमियर के दौरान जैसे ही ये सीन स्क्रीन पर आया, ऑडिटोरियम में बैठे फिल्म इंडस्ट्री के तमाम लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे. अमिताभ को समझ नहीं आया कि वो लोग डायलॉग पर हंस रहे हैं या डायलॉग डिलीवरी पर! सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ। संपर्क - [email protected]...more6minPlay
February 06, 202119वीं सदी की वो तवायफ जो भजन गाती थीं, ज़ोहरा बाई की कहानीज़ोहरा बाई को भारतीय शास्त्रीय संगीत के पिलर्स में से एक माना जाता है. उनके संगीत का प्रभाव उनके बाद के फनकारों पर साफ़ देखा जा सकता है. तवायफों की गौरवशाली विरासत में उनका नाम गौहर जान के साथ बड़े ही आदर से लिया जाता है. अपनी मर्दाना आवाज़ के लिए मशहूर ज़ोहराबाई आगरा घराने से ताल्लुक रखती थीं. उस्ताद शेर खान जैसे संगीतज्ञों से तालीम हासिल हुई थी उन्हें। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ। संपर्क - [email protected]...more6minPlay
February 06, 2021रेखा ने डायरेक्टर रंजीत से कहा - मेरा शाम का वक्त अमित जी के लिए हैरंजीत ने अपने इंटरव्यू में ये भी बताया कि वो इस फिल्म की वजह से काफी परेशान हो चुके थे. उनकी परेशानी को देखते हुए धर्मेंद्र ने रंजीत को सलाह दी कि वो फिल्म में रेखा की जगह किसी और एक्ट्रेस को साइन कर लें. बाद में रंजीत ने ये फिल्म विनोद खन्ना और फराह नाज के साथ बनाई थी। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ। संपर्क - [email protected]...more3minPlay
February 06, 2021अंजू महेंद्रू को छोड़ने पर बोले राजेश खन्ना, कहा- वो हमेशा घर से गायब रहती थीडिंपल कपाड़िया से शादी करने से पहले राजेश खन्ना करीब 6 साल तक अंजू महेंद्रू के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। इसके बाद अंजू महेंद्रू से अलग हुए और डिंपल से शादी कर ली। राजेश खन्ना अपनी बारात अंजू महेंद्रू के घर के बाहर से ले कर गए थे। अलग होने की वजह सालों बाद एक इंटरव्यू में राजेश खन्ना ने खुद बताई थी, सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ। संपर्क - [email protected]...more3minPlay
February 06, 2021शशि कपूर दर्द से चिल्ला रहे थे पिता पृथ्वीराज आइना ले आएएक बार शशि कपूर की पीठ में एक फोड़ा हो गया. इससे घाव बना जो बहुत दर्द करने लगा. परेशानी इतनी बढ़ गई कि हॉस्पिटल भर्ती करना पड़ा. घर वापस आए तो भी घाव तो भर गया लेकिन दर्द ने साथ न छोड़ा. पुरानी प्रेमिका की याद सा गाहे बगाहे वापस आ जाता. एक रात जब ये दर्द से तड़प रहे थे, तो बग़ल के कमरे में सोए इनके पिता नींद से जग गए. भागते हुए इनके कमरे में पहुंचे. और जितनी तेज़ी से कमरे में घुसे, उतनी ही तेज़ी से बाहर भी निकल गए. दोबारा वापस आए तो उनके हाथ में शीशा था। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ। संपर्क - [email protected]...more6minPlay
February 06, 2021जब डायरेक्टर से बोले राज कुमार, कहा- तुम्हारे सिर से बिजनौरी तेल की बदबू आती है1968 में फिल्म ‘आंखें’ आई थी. डायरेक्टर थे रामानंद सागर और हीरो थे धर्मेंद. लेकिन किस्सा राजकुमार से जुड़ा है. डायरेक्टर राजकुमार को फिल्म में लेना चाहते थे. डायरेक्टर उनके घर पहुंचे और फिल्म की कहानी सुनाई. राजकुमार ने अपने पालतू कुत्ते को आवाज लगाई और उससे पूछने लगे कि क्या वो फिल्म में काम करेगा? कुत्ते के कुछ न कहने पर राजकुमार ने रामानंद सागर से कहा - ये फिल्म तो हमारा कुत्ता भी नहीं करना चाहता। सुनिए राज कुमार के दिलचस्प किस्सों का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ। संपर्क - [email protected]...more6minPlay
February 06, 2021जब सालों बाद 'काका' से मिलीं मुमताज, वो हाथ पकड़ कर रोते रहेराजेश खन्ना की मौत से कुछ समय पहले ही उनकी कोएक्ट्रेस रहीं मुमताज उनसे मिलने अस्पताल पहुंची थीं। मुमताज को देख राजेश खन्ना काफी खुश हुए।मुमताज से बातचीत में राजेश खन्ना को पता चला कि उन्हें भी कैंसर है तो वह भावुक हो गए। उनकी आंखों में आंसू आ गए। फिलहाल मुमताज कैंसर को मात दे चुकी हैं। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ। संपर्क - [email protected]...more4minPlay
February 05, 2021नरगिस की मां और मशहूर तवायफ जद्दनबाई की कहानीउन्नीसवीं सदी की शुरुआत में जद्दनबाई एक ऐसा नाम था जिसका ज़िक्र संगीत के कदरदानों में बेहद अदब से लिया जाता था. इनका एक परिचय ये भी है कि ये फिल्म एक्ट्रेस नर्गिस की मां और संजय दत्त की नानी थीं. गायिका, म्यूजिक कम्पोज़र, अभिनेत्री और फिल्म मेकर जैसे अलग-अलग मुहाज़ पर इन्होंने खुद को साबित किया. वो भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की पहली महिला संगीत निर्देशक थीं.सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ। संपर्क - [email protected]...more8minPlay
February 05, 2021जब सारी हीरोइन ने मना कर दिया तब नंदा ने संभाला शशि कपूर का करियरशुरुआत में शशि की फ़िल्में नहीं चलीं. मीडिया में भी उनके करियर को लेकर ऐसी ख़बरें आने लगीं, गोया ये पृथ्वीराज की फ़ैमिली के लिए वो हों जो जितेंद्र की फ़ैमिली के लिए तुषार कपूर आज हैं, अब एक्ट्रेसेज़ भी शशि कपूर को अनलकी मनाने लगीं थी. सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ। संपर्क - [email protected]...more7minPlay
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.