Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है स... more
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.
January 26, 202116 साल की डिंपल कपाड़िया के प्रेगनेंट होने से क्यों नाराज़ हो गए थे रणधीर कपूरराज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर ने एक इंटरव्यू में इसको लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था, 'बॉबी क्या थी? एक समझौतों की सीरीज। पहले डिंपल ने बीच में शादी कर ली, फिर वह प्रेग्नेंट हो गईं और यह कैमरे पर दिखने भी लगा। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।...more5minPlay
January 26, 2021Republic Day पर उन फिल्मों की कहानी जिसे हर देशभक्त को देखना चाहिएगणतंत्र दिवस पर देशभक्ति की फिल्में याद आती हैं, हिंदी फिल्मों के इतिहास में ऐसी बहुत सी फिल्में बनीं जिसमें देशप्रेम की छाप थी, जो आज़ादी के संघर्षों की तस्वीर बनाती हैं। कुछ ऐसी ही फिल्में जिन्हें हर देशभक्त को देखना चाहिए। वो कौन-कौन सी फिल्में हैं, जानने के लिए सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।...more6minPlay
January 25, 2021आर्ट फिल्मों की पारसमणि स्मिता पाटिल की कहानीअपनी किताब लिखते हुए मैथिलि राव को पता लगा की राज बब्बर और स्मिता लिव इन रिलेशनशिप में हैं और राज बब्बर कहते थे कि वो अपनी पत्नी को तलाक़ देकर स्मिता से शादी कर लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और स्मिता को वो धीरे धीरे अपने फ्रेंड सर्किल से भी दूर रखने लगे थे.स्मिता पाटिल की एक आखिरी इच्छा थी. उनके मेक अप आर्टिस्ट दीपक सावंत बताते हैं, "स्मिता कहा करती थीं कि दीपक जब मर जाउंगी तो मुझे सुहागन की तरह तैयार करना। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।...more11minPlay
January 25, 2021जब सायरा बानो को छोड़कर दिलीप कुमार ने दूसरी शादी कर लीदिलीप कुमार ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'द सबस्टांस एंड द शैडो' में कहा कि 1972 में सायरा बानो पहली बार प्रेग्नेंट हुईं, लेकिन 8 महीने की प्रेग्नेंसी में सायरा को ब्लड प्रेशर की शिकायत हुई, इस दौरान भ्रूण को बचाने के लिए सर्जरी करना संभव नहीं था और दम घुटने से बच्चे की मौत हो गई. बाद में पता चला कि यह बेटा था. इस घटना के बाद सायरा कभी प्रेग्नेंट नहीं हो सकीं। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।...more4minPlay
January 25, 2021श्याम बेनेगल की ज़ुबैदा के बीस साल पूरे, सुनिए असली ज़ुबैदा की कहानीसाल 2001 में आई श्याम बेनेगल की फिल्म ज़ुबैदा असल में जोधपुर रियासत की कहानी है। फिल्म में मनोज बाजपेई, करिश्मा कपूर, रेखा, सुरेखा सीकरी, फरीदा जलाल और अमरीश पुरी जैसे कलाकार हैं। फिल्म की पृष्ठभूमि ऐतिहासिक है, इस PODCAST में सुनिए असली ज़ुबैदा की कहानी...more6minPlay
January 25, 2021दो बीवियां, पांच बच्चे और ढेरों फिल्में, सलीम खान की कहानी[25/01, 8:01 AM] Aakash: आज उस शख्सियत का जन्मदिन है जिनसे सुपरस्टार सलमान खान सबसे ज्यादा डरते हैं और वो दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार भी उन्हीं से करते हैं. जिन्होंने अपनी स्क्रिप्ट से हिंदी सिनेमा के नायकों को नया रुप देने वाली फिल्में लिखी हैं जैसे, शोले , दीवार , ज़ंजीर और हाथी मेरे साथी. आज पटकथा लेखक और इंदौर के बेटे और सलमान खान के पिता सलीम खान का जन्मदिन है। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ। #SalimKhan #SalimKhanBirthday #TheBollywoodRadio...more5minPlay
January 24, 2021गुरुदत्त से जुदाई, स्टारडम और शराब की लत, गायिका गीता दत्त की कहानीसाल 1951 गीता के सिने करियर के साथ ही निजी जिंदगी में भी एक नया मोड़ लेकर आया। फिल्म 'बाजी' के निर्माण के दौरान उनकी मुलाकात निर्देशक गुरूदत्त से हुई। फिल्म के एक गाने 'तदबीर से बिगड़ी हुई तकदीर बना ले' की रिकार्डिंग के दौरान गीता को देख गुरूदत्त मोहित हो गये। गीता दत्त भी गुरूदत्त से प्यार करने लगी और साल 1953 में दोनों ने शादी कर ली। इसके साथ ही फिल्म 'बाजी' की सफलता ने गीता दत्त की तकदीर बना दी और बतौर प्लेबैक सिंगर वो फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित हो गई। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।...more7minPlay
January 24, 2021पाकिस्तानी लड़की तेजी सूरी के तेजी बच्चन बनने की कहानी12 अगस्त 1914 को पाकिस्तान के लायलपुर में सरदार खजान सिंह के घर जन्मी तेजी सूरी अपने जमाने की मशहूर थिएटर आर्टिस्ट थीं, वो एक मंचीय गायिका भी थीं। तेजी ने उस दौर में तमाम रूढ़िवादी मान्यताओं को दरकिनार करते हुए डॉ हरिवंशराय बच्चन के साथ प्रेम विवाह किया था। सुनिए अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन की पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।...more8minPlay
January 24, 2021राज कुमार की 'हीर' प्रिया राजवंश के क़त्ल की कहानी6 जुलाई 1997 को जब चेतन आनंद ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया, तब प्रिया अपने दोनों सौतेले बेटों के साथ जुहू के एक बंगले में साथ रहने लगी थीं। उस वक्त उन्हें नहीं पता था कि उनकी जिंदगी कुछ ही समय में खत्म होने वाली है। 27 मार्च 2000 में प्रिया राजवंश की लाश उनके बंगले में मिली थी। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।...more6minPlay
January 24, 2021बॉलीवुड के वो सितारे रहे राज कुमार जिसने पर्दे पर कभी मार नहीं खाईउन दिनों मोबाइल फोन हुआ नहीं करते थे तो सभी को एक-दूसरे से बात करने के लिए टेलीफोन का इस्तेमाल करना पड़ता था. एक दिन ऐसे ही एक बड़े प्रोड्यूसर ने राज कुमार के घर पर फोन किया उन्हें उनसे एक फिल्म के सिलसले में कुछ बात करनी थी. जब फोन नहीं उठा तो प्रोड्यूसर उनके घर पहुंच गया, राज कुमार उन दिनों मुंबई में वरली सी लिंक के पास रहा करते थे. जैसी ही प्रोड्यूसर उनके घर पहुंचे तो उन्हें रुकने लिए कहा गया और उन्हें बैठा दिया गया. कुछ देर बाद राज कुमार अपने कमरे से उनसे मिलने पहुंचे। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।...more4minPlay
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.