Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है स... more
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.
January 20, 2021ओम पुरी और नवीन निश्चल की वो फिल्म जिसमें रेखा के बोल्ड सीन से हंगामा हो गयासाल 1997 में आई बासु भट्टाचार्य की फिल्म आस्था यूं तो एक घरेलू फिल्म लगती है मगर ये फिल्म अपने दौर की सबसे बोल्ड फिल्म साबित हुई। ओम पुरी और नवीन निश्चल के साथ रेखा के बोल्ड सीन ने हंगामा कर दिया। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।...more4minPlay
January 20, 2021बिना शादी किए तीन लोगों से 5 बच्चे, रेखा की मां पुष्पावल्ली की कहानीरेखा की मां पुष्पावल्ली दक्षिण फिल्मों में नाम कमा रही थीं, उन दिनों जेमिनी स्टूडियो में काम करने वाले वासन से पुष्पा का संबंध था, फिर कुछ दिनों बाद ये रिश्ता एक दूसरे नए लड़के से बना वो लड़का बाद में जेमिनी गणेशन कहलाया। जेमिनी गणेशन ने रेखा को कभी अपना नाम नहीं दिया। कैसा रहा पुष्पावल्ली और जेमिनी गणेशन का सफर। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।...more8minPlay
January 19, 2021'मन क्यों बहका' की अनुराधा पटेल अब कहां हैं?फिल्मों में काम करते हुए अनुराधा को एक्टर कंवलजीत सिंह से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली. दोनों के दो बच्चे हैं जिनके नाम सिद्धार्थ और आदित्य हैं. शादी के बाद अनुराधा ने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था। पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।...more4minPlay
January 19, 2021बीमार वैजन्ती माला इलाज कराने गई थीं, शादी करके लौटींसंगम' के बाद वैजयंती माला और राज कपूर की लोकप्रिय जोड़ी टूट गई. उन्हें भी अपने जीवन में नाकामयाबी की मार झेलनी पड़ी. लेकिन फिर उन्होंने देव आनंद के साथ 1967 में आई सफल फिल्म 'ज्वेल थीफ ' से एक नई शुरुआत की. इस दौरान उनके जीवन में आए डॉ. चमनलाल बाली। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।...more5minPlay
January 19, 2021वो 'आशिक' जिसने शशिकला को भिखारी बना दियाइस तरह शशिकला ने 1945 में फिल्म 'जीनत' में काम किया। इस फिल्म के लिए उन्हें 25 रुपए मिले थे। इस फिल्म के बाद उन्हें कई फिल्मों में काम किया। फिल्मों में कामयाबी मिलने के बाद शशिकला ने एक्टर केएल सहगल के रिलेटिव ओम प्रकाश सहगल से शादी कर ली। कुछ वक्त दोनों का काफी अच्छा गुजरा। इस दौरान शशिकला ने दो बेटियों को भी जन्म दिया। लेकिन आगे चलकर दोनों के बीच मनमुटाव और लड़ाई-झगड़े होने लगे। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ...more4minPlay
January 18, 2021मधुबाला का हीरो विक्रम का बेताल कैसे बना?सज्जन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म धन्यवाद से की थी. इसके बाद वह अलग-अलग फिल्मों में काम कर एक प्रतिष्ठित साइड हीरो बने. उन्होंने नलिनी जयवंत, मधुबाला, नूतन जैसी फेमस अदाकारों संग काम किया. वह दिल से एक कवि थे और इस टैलेंट का प्रदर्शन करते हुए उन्होंने फिल्म मीना (1944) के डायलॉग लिखे थे। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।...more5minPlay
January 17, 2021हीरोइन बनने आई बिंदु को विलेन किसने बनाया?फिल्मों में निगेटिव किरदार करने का बिंदु के निजी जीवन पर भी असर पड़ा। उन्होंने बताया कि 'मैंने फिल्मों में बुरी मां की कई भूमिकाएं निभाई हैं। मेरी बहन के बच्चे जब भी मेरे साथ फिल्म देखने जाते थे तो वह फिल्म देखते वक्त स्क्रीन में देखते थे फिर मेरी तरफ देखते थे और कहते थे, बिंदु आंटी आप हमारे साथ तो ऐसा नहीं करती फिर फिल्म में ऐसा क्यों करती हो? यही नहीं जब मैं सिनेमाहॉल में फिल्म देखने जाती थी तो लोग चिल्ला पड़ते थे कि मैं आई हूं तो कोई गड़बड़ तो होगी।' इतना ही नहीं बिंदु यह तक कहती थीं कि अपने किरदार की वजह से मुझे गालियां भी खानी पड़ती थीं। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।...more4minPlay
January 16, 2021हिंदी फिल्मों के 'आवारा' शोमैन राजकपूर की कहानीनीली आंखों में तैरते कई सपनों को फिल्मों के माध्यम से पेश करने वाले राज कपूर उस दौर में सामाजिक विषमताओं को मनोरंजन के ताने-बाने के साथ पर्दे पर उकेरने की हिम्मत रखते थे जब हिन्दी फिल्म उद्योग अपनी जड़ें मजबूत कर रहा था. आजादी के बाद देश को प्रगति की राह में अग्रसर करने के लिए नेहरू की समाजवादी अवधारणा को ध्यान में रखते हुए राज कपूर ने सामाजिक संदेशों के साथ मनोरंजक फिल्में बनाईं. समस्या चाहे बेरोजगारी की हो या सर्कस के कलाकारों की, या फिर विधवा विवाह की, राज कपूर ने मनोरंजन के ताने-बाने में लपेट कर इन्हें बड़ी खूबसूरती से पर्दे पर पेश किया। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।...more6minPlay
January 15, 2021अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन जिनकी दोस्ती इंदिरा गांधी से थीऐसा भी कह सकते हैं कि तेजी ने सोनिया के लिए उनकी मां का रोल निभाया था । खबरों के मुताबिक, राजीव गांधी जब सोनिया गांधी से शादी करने की तैयारी में थे तब तेजी बच्चन ने ही मध्यस्थ के रूप में भूमिका निभाई थी । इंदिरा गांधी एक इटैलियन लड़की से अपने बेटे की शादी को लेकर अनिच्छुक थीं। इंदिरा गांधी को शादी के लिए तैयार करने वाली तेजी ही थीं । 1969 में जब सोनिया और राजीव गांधी की शादी पक्की हो गई, सोनिया और उनका परिवार कुछ दिनों के लिए, विलिंगडन क्रीसेंट स्थित बच्चन परिवार के आवास पर ठहरा। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।...more8minPlay
January 15, 2021संजय दत्त की बुआ जिनका मुकाबला हेलेन से थासुनील दत्त और उनकी पत्नी नरगिस मधुमती के काफी करीबी थे और उन्हें पसंद करते थे। इसकी वजह थी कि मधुमती, सुनील दत्त को राखी बांधती थीं। इस नाते मधुमती रिश्ते में संजय दत्त की बुआ लगती है।मधुमती ने चार बच्चों के पिता मनोहर दीपक से शादी की। मधुमती की मां दीपक को पसंद तो करती थीं लेकिन उनसे अपनी बेटी की शादी करवाने के लिए तैयार नहीं थीं। लेकिन फिर भी मधुमती ने दीपक मनोहर से 19 साल की उम्र में शादी कर ली। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ...more4minPlay
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.