Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है स... more
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.
January 23, 2021निकाह के बाद कमाल अमरोही ने कहा - मीना, इस शादी को हादसा मान लोअमरोही के लिए मीना कुमारी के सीने में भी प्यार की लौ जलने लगी. कुछ समय बाद मीना कुमारी ने अमरोही के प्यार को स्वीकार कर लिया. बावजूद इसके मीना कुमारी कमाल अमरोही से शादी नहीं कर सकती थीं, क्योंकि कमाल पहले से ही शादीशुदा थे. लेकिन बाद में जब दोनों की मोहब्बत परवान चढ़ी तो फिर बिना शादी के नहीं रह पाए। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।...more6minPlay
January 23, 2021वो फिल्में जिसके गीतों में भजन सम्राट नरेंद्र चंचल ने जान डाल दीजिस भजन ने नरेंद्र चंचल को रातों रात मशहूर बनाया था वो 'चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है'. इस भजन को नरेंद्र ने आशा भोसले और महेंद्र कपूर के साथ गाया था. राजेश खन्ना और शबाना आजमी स्टारर फिल्म अवतार का ये गाना आज भी मशहूर है. नरेंद्र के गाने J M D - जय माता दी को पिछली बार वरुण धवन और आलिया भट्ट फिल्म बद्रिनाथ की दुल्हनिया में सुना गया था. उनका आखिरी भजन कोरोना वायरस को लेकर था, जिसका नाम कित्थों आया कोरोना था। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।...more6minPlay
January 23, 2021वो घटना जिसके बाद सुरैया कभी अपनी फिल्मों के प्रीमियर में नहीं गईंसुरैया अपने दौर की सबसे खूबसूरत और बड़ी अभिनेत्री थीं. उस समय इतनी फीस कोई नहीं लेता था, जितनी सुरैया लेती थीं. भले ही सुरैया ने नाम और शोहरत खूब कमाई, पर एक चीज थी जो कि उन्हें हमेशा डराती थी. आज जिस किस्से की हम बात करने जा रहे हैं, वह सुरैया के डर से ही जुड़ा हुआ है। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।...more5minPlay
January 22, 2021सलीम खान से शादी करने के बाद हेलेन कभी मां क्यों नहीं बनीं?यूं तो सलीम शादी से पहले से हेलन को जानते थे, लेकिन सलमा से शादी के बाद वह अपने काम में लग गए और सलमा अपने बच्चों में बिजी हो गईं. वहीं, सलीम धीरे-धीरे हेलन के करीब आ गए. जब परिवार के सामने इन दोनों के रिश्ते की बात आई थी तो सलमा इसके लिए तैयार नहीं थीं. उनके चारों बच्चे यानी सलमान, अरबाज, सुहैल और अलवीरा भी मां के ही साथ थे. हालांकि, समय के साथ हेलन को इस परिवार ने अपना लिया और आज सलमान खान अपनी दोनों मांओं को खूब प्यार करते हैं। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।...more6minPlay
January 22, 2021क्या हुआ जब पहली बार मीना कुमारी अपनी ससुराल अमरोहा गईंकमाल अमरोही और मीना कुमारी भले ही पति और पत्नी के रूप में एक दूसरे से अलग रहे हों, लेकिन अभिनेत्री के तौर पर वो हमेशा कमाल अमरोही की फिल्मों में काम करने के लिए उपलब्ध थीं। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।...more4minPlay
January 22, 2021जया ने रेखा को डिनर पर बुलाया, कहा - मैं अमिताभ को नहीं छोडूंगीजया को भी इस बात की खबर हो गई थी कि अमिताभ और रेखा के बीच अफेयर है. ऐसे में एक दिन जब अमिताभ शूटिंग के सिलसिले में कहीं बाहर गए हुए थे तो जया ने रेखा को घर पर खाने के लिए बुलाया. कहते हैं जब रेखा, जया के घर पहुंचीं तो सबकुछ नॉर्मल था दोनों ही एक्ट्रेस के बीच ऐसे बातचीत हो रही थी जैसे कोई बात ही ना हुई हो. दोनों ने एक-दूसरे से खूब सारी बातचीत की और इस दौरान अमिताभ का कोई भी ज़िक्र नहीं हुआ। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।...more4minPlay
January 21, 2021जब लाल बहादुर शास्त्री ने कुलदीप नैयर से पूछा - ये मीना कुमारी कौन हैं?कुलदीप नैयर ने अपनी किताब 'On Leaders and Icons: From Jinnah to Modi' में किया है। उन्होंने लिखा है- 'उस वक्त वहां कई बड़े सितारे मौजूद थे। मीना कुमारी ने जैसे ही लाल बहादुर शास्त्री को माला पहनाई। शास्त्री जी ने बड़ी ही विनम्रता से मुझसे पूछा- यह महिला कौन है। मैंने हैरानी जताते हुए उनसे कहा- मीना कुमारी। शास्त्री ने अपनी अज्ञानता व्यक्त की। फिर भी मैंने उनसे सार्वजनिक तौर पर इसे स्वीकार करने की अपेक्षा कभी नहीं की थी।' सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।...more4minPlay
January 21, 2021वो फिल्म जिसमें निरूपा रॉय 'सुपरमैन' बनी थींबॉलीवुड सबसे दुखियारी मां एक्ट्रेस निरुपा रॉय ने करियर की शुरुआत एक गुजराती फिल्म 'रनक देवी' से की थी. हिंदी फिल्मों में पहली बार उन्हें होमी वाडिया ने कास्ट किया था. उनकी पहली हिंदी फिल्म का नाम अमर राज था. फिल्म में उनके साथ एक्टर त्रिलोक कपूर ने काम किया था. करियर के शुरुआती दिनों निरुपा रॉय ने कई फ़िल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया. उनकी जोड़ी एक्टर त्रिलोक कपूर के साथ ख़ूब पसंद की गई. लगभग 18 फिल्मों में दोनों ने एक साथ काम किया. बाद में उन्हें मां के रोल से ज्यादा प्रसिद्धि मिली और वो बॉलीवुड की गरीब दुखियारी मां के किरदार से दर्शकों के दिल में हमेशा के लिए बस गईं. अपने निभाए मां के किरदार की वजह से ही उन्हें ‘Queen Of Misery’ भी कहा जाने लगा था। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।...more4minPlay
January 21, 2021मधुबाला को एक नहीं कई बीमारियां थीं, मरना नहीं चाहती थीं मौत मिल गईअपनी इन बीमारियों से मधुबाला काफी समय तक लड़ती रहीं। हालत इतनी खराब थी कि डॉक्टर रोज घर आते और मधुबाला के शरीर से कई बोतल खून निकालकर ले जाते ताकि खून निकलना बंद हो जाए। लेकिन उनकी यह तकलीफ कम नहीं हुई। हर वक्त वो खांसती रहतीं और बलगम निकलता रहता। एक वक्त ऐसा भी आया जब मधुबाला का सांस लेना मुश्किल हो गया और हर चार घंटे में उन्हें ऑक्सीजन देनी पड़ती थी। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।...more3minPlay
January 20, 2021मीना कुमारी की मौत पर नरगिस ने कहा - मीना, मौत मुबारक हो!मीना कुमारी ने अपने 33 साल के एक्टिंग करियर में करीब 92 फिल्मों में काम किया और 38 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गईं। साल 1972 में उनकी मशहूर फिल्म पाकीजा रिलीज हुई और इसके तीन हफ्ते बाद 28 मार्च, 1972 को मीना कुमारी की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया और दो दिन कोमा में रहने के बाद 31 मार्च, 1972 को उनका निधन हो गया। इस समय वो केवल 38 साल की थीं। उनकी अंतिम यात्रा पर दोस्त व मशहूर एक्ट्रेस नरगिस भी पहुंचीं और कहा, 'मीना कुमारी, मौत मुबारक हो।' सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।...more6minPlay
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.