अरुणा ईरानी आठ भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। उन्होंने छठी क्लास के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी क्योंकि उनके परिवार के पास इतने पैसे नहीं थे कि वो सभी बच्चों को पढ़ा सकें। अरुणा ईरानी ने 15 साल की उम्र में फिल्म गंगा जमना (1961) से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने हिंदी, मराठी और गुजराती समेत करीब 500 फिल्मों में काम किया जिसमें अनपढ़, उपकार, आया सावन झूम के, औलाद, हमजोली, देवी, नया जमाना, फर्ज, बॉबी, सरगम, रॉकी, फकीरा, लव स्टोरी और बेटा जैसी तमाम फिल्में शामिल हैं। 1984 में आई फिल्म 'पेट प्यार और पाप' के लिए अरुणा ईरानी को फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवॉर्ड भी मिला। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।