Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है स... more
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.
January 09, 202310 साल की उम्र में Pakistan से India आए थे Manoj Kumar, डेब्यू फिल्म में किया बुजुर्ग का रोलमनोज कुमार ने फिल्मों में 1957 में कदम रखे थे। उनकी पहली फिल्म 'फैशन' थी, जिसमें उन्होंने 80 साल के बुजुर्ग का किरदार निभाया था। डेब्यू फिल्म के तीन साल बाद मनोज कुमार को 'कांच की गुड़िया' में लीड रोल मिला था। इसके बाद मनोज कुमार ने कई यादगार फिल्में कीं। इनमें 'पिया मिलन की आस', 'हरियाली और रास्ता', 'शहीद', 'वो कौन थी', 'दो बदन', 'हिमालय की गोद में', 'गुमनाम' और 'सावन की घटा' के अलावा 'पूरब और पश्चिम', 'यादगार', 'मेरा नाम जोकर', 'बलिदान' और 'रोटी कपड़ा और मकान' जैसी ढेरों फिल्में शामिल हैं।...more6minPlay
January 08, 2023Shashi Kapoor की खूबसूरती के किस्से, Sharmila Tagore और Shabana Azami ने सुनाया किस्सा | Podcastशशि कपूर की साली फ़ेलिसिटी केंडल अपनी आत्मकथा 'वाइट कार्गो' में लिखती हैं, "शशि कपूर से ज़्यादा फ़्लर्ट करने वाला शख़्स मैंने अपनी ज़िंदगी में नहीं देखा. इस मामले में वो किसी को बख़्शते नहीं थे, लकड़ी के लट्ठे को भी नहीं. वो बहुत दुबले-पतले शख़्स थे लेकिन उनकी आँखें बहुत बड़ी-बड़ी थीं. उनके बड़े बाल सबको उनका दीवाना बना देते थे. उनके सफ़ेद दाँतो और डिंपल वाली मुस्कान का तो कहना ही क्या! उस पर सफलता की अकड़ तो उनमें थी ही."...more5minPlay
January 07, 2023जब Prodecer Director ने बुक करवा लिए अस्पताल के कमरे, जिस अस्पताल में भर्ती थे Rajesh Khannaनिर्माता-निर्देशक राजेश खन्ना के घर के बाहर लाइन लगाए खड़े रहते थे। वह मुंह मांगे दाम चुकाकर 'काका' को साइन करना चाहते थे। एक बार पाइल्स के ऑपरेशन के चलते राजेश खन्ना को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। भर्ती होने के चलते वह कहीं नहीं जा सकते थे। उस समय अस्पताल में उनके इर्द-गिर्द के कमरे निर्माताओं ने बुक कर लिए थे ताकि मौका मिलते ही वह राजेश को अपनी फिल्मों की कहानी सुना सकें।...more4minPlay
January 05, 2023अपनी मौत से एक साल पहले Dilip Kumar से मिले थे Rajesh Khanna, Dimple Kapadia को लेकर कही थी बातदिलीप साहब और राजेश खन्ना कई बार तो कांग्रेस पार्टी के प्रचार के दौरान एक ही होटल में रुका करते थे, जहां इनके बीच देर रात तक फिल्मों और पॉलिटिक्स को लेकर बातचीत होती रहती थी. राजेश खन्ना से जुड़ा जो वाकया हम आपको सुनाने जा रहे हैं वो साल 2011 का है, यानी काका की मौत से ठीक एक साल पहले की बात है....more4minPlay
January 04, 2023जब Rajkumar के लिए अधूरा गाना लिखकर गायब हो गए साहिर लुधियानवी | Podcast | Meena Kumari | Dharmendraरवि साहब यानी संगीतकार रवि शंकर शर्मा को साहिर के लिखे शेर इतने पसंद आए कि उन्होंने फौरन कहा- इस पर तो गाना बनना चाहिए. फिर उन्होंने धुन बना दी. लेकिन प्रोड्यूसर डर गया. फिल्म में यह सीन राजकुमार पर फिल्माया जाना था, और उन्हें गाने के लिए कौन कहे. लेकिन गीतकार साहिर और संगीतकार रवि को गाना पसंद आ गया था, सो एक और धुन बनाई गई. फिर फिल्म के डायरेक्टर को गाना सुनाया गया. गाने के बोल इतने प्यारे थे और संगीत इतना सुरीला कि डायरेक्टर भी मुरीद हुए. मो. रफी की आवाज में रिकॉर्ड किया गया यह गीत फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटरों को भी पसंद आया था. सबको सिर्फ एक बात खटक रही थी कि यह गाना सिर्फ दो अंतरे का ही क्यों है, अधूरा है, इसे पूरा किया जाना चाहिए. तो साहिर को ढूंढा गया, लेकिन गीतकार लापता थे. साहिर अगले कुछ दिनों तक ढूंढे नहीं मिले. हारकर अधूरा गीत ही फिल्म में रखा जा सका....more5minPlay
January 03, 2023जब Anju Mahendru के स्कर्ट पहनने पर भी खफा हो जाते थे Rajesh Khanna, सालों बाद इंटरव्यू में बतायाअंजू महेंद्रू और राजेश खन्ना साल 1966 में एक दूसरे के करीब आए थे. अंजू और राजेश खन्ना की दोस्ती बाद में प्यार में बदल गई थी और गर्लफ्रेंड बनने के बाद अंजू राजेश खन्ना की कोई बात नहीं टाला करती थीं. वहीं, राजेश खन्ना भी उन्हें बेहद प्यार करते थे. ऐसे में दोनों 6 साल तक इव इन में भी रहे. साल 1971 में राजेश खन्ना ने जब उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया तो एक्ट्रेस ने उनका प्रपोजल ठुकरा दिया था. हालांकि अंजू की मां भी राजेश खन्ना को अपने दामाद के रूप में देखना चाहती थीं...more5minPlay
January 02, 2023Rajesh Khanna की फिल्म कटी पतंग जिसे Sharmila Tagore ने ठुकराया, Asha Parekh ने किया चुनौती भरा रोलफिल्म सुप्रसिद्ध उपन्यासकार गुलशन नंदा ने इस फिल्म को लिखा था. इसकी कहानी हॉलीवुड की फिल्म ‘आई मैरिड एक डेड मैन’ (I married a dead Man) से ली गई थी. फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा है कि ‘कटी पतंग’ की कहानी एक ऐसी लड़की की है जो कई नाजुक परिस्थितियों में घिरी है. फिल्म के बनने से पहले गुलशन नंदा की लिखी ‘कटी पतंग’ उपन्यास बाजार में आ गया और यह उस समय का सबसे ज्यादा बिकने वाला उपन्यास साबित हुआ था....more5minPlay
January 01, 2023जब Sridevi और Jayaprada की जिद के आगे झुक गए Rajesh khanna, चरम पर थी दोनों की कोल्ड वॉर | Podcastवो अस्सी का दौर था। न सितारों के नखरे कम थे और न ही उनके बीच की राइवलरी। और उसी दौरान दक्षिण भारत से आई दो बेहतरीन अभिनेत्रियों के बीच चल रहे कोल्ड- वार ने सबको हिला कर रखा था। नाम था जयाप्रदा और श्रीदेवी।...more5minPlay
December 31, 2022जब एक थप्पड़ ने बदल दिया Shakti Kapoor का मन, फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का कर लिया था फैसला | Podcastशक्ति कपूर हिंदी सिनेमा के उन कलाकारों में से एक हैं, जो अपने विलेन और कॉमेडी किरदारों से काफी मशहूर रहे हैं. उन्होंने कई फिल्मों में अपने खतरनाक विलेन रोल से जितना लोगों को डराया, उतना ही उन्होंने अपने कॉमेडी किरदारों से दर्शकों को खूब हंसाया भी है. लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया था जब शक्ति कपूर को लगने लगा था कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री छोड़ देनी चाहिए. यह बात दिग्गज एक्टर ने हाल ही में द कपिल शर्मा शो में कही है....more4minPlay
December 30, 2022Madhubala ने Kishore Kumar से क्यों की थी शादी? मौत की कगार पर खडी थीं मधुबाला | Podcastकिशोर कुमार और मधुबाला एक दिन शादी कर लेंगे, इसका भरोसा किसी को नहीं था. लेकिन जिस वक्त मधुबाला और दिलीप कुमार की राहें अलग होने लगी थीं, उसी वक्त किशोर कुमार का अपनी पहली पत्नी रोमा देवी से तलाक़ हुआ था. और दोनों एक साथ कई फ़िल्मों में काम कर रहे थे.इस वजह से दोनों के बीच एक आकर्षण हुआ हो और 1960 में किशोर कुमार और मधुबाला ने आपस में शादी कर ली. किशोर कुमार के साथ शादी के फ़ैसले ने मधुबाला को दिलीप कुमार से अलग होने के तुलना में कहीं ज़्यादा आघात पहुंचाया....more5minPlay
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.