Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है स... more
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.
December 20, 2022जब आंखों में आंसू और गुस्सा लिए स्टूडियो पहुंचे Rajesh khanna, Manoj Kumar को सुनाया दिल का हालमनोज कुमार (Manoj Kumar) और राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं। राजेश खन्ना और मनोज कुमार एक फिल्म में साथ काम करने वाले थे जिसका नाम था ‘उपकार’। लेकिन फिर ऐसा कुछ हुआ कि राजेश खन्ना इस फिल्म में मनोज कुमार के साथ काम नहीं कर पाए। ये वो दौर था जब राजेश खन्ना नए नए इंडस्ट्री में आए थे। उस वक्त जब मनोज कुमार के साथ वह काम नहीं कर पाए तो वह बहुत ही अपसेट हो गए थे।...more5minPlay
December 19, 2022Madhubala पर फिदा था उस दौर का हर एक्टर, Bal Thackeray ने पहली बार देखा तो देखते रह गएशम्मी कपूर ने अपनी ऑटोबोयोग्राफी शम्मी कपूर द गेम चेंजर में एक पूरा चैप्टर मधुबाला को समर्पित किया है. इसका शीर्षक है- फेल मेडली इन लव विद मधुबाला. शम्मी कपूर इसमें कहते हैं- मैं ये जानता था कि मधु किसी और के प्यार में हैं, लेकिन इसके बाद भी मैं ये स्वीकार करना चाहता हूं कि मैं उनसे पागलों की तरह प्यार करने लगा था. इसके लिए किसी को दोष नहीं दिया जा सकता था, क्योंकि मैं ने उनसे ख़ूबसूरत औरत कभी नहीं देखी....more5minPlay
December 18, 2022एक रुपये महीने पर पिता Prathviraj Kapoor के स्टूडियो में झाड़ू लगाते थे राज Kapoor| Kedar Sharmaराज कपूर को उनके पिता पृथ्वीराज कपूर ने एक बार डायरेक्टर केदार शर्मा की फिल्मों के सेट पर बतौर क्लेपर बॉय काम करने की सलाह दी थी। अभिनेता ने भी पिता की बात मानकर यह काम शुरू कर दिया। फिल्म 'विषकन्या' की शूटिंग चल रही थी और इस दौरान गलती से राज कपूर का चेहरा कैमरे के सामने आ गया। इस गलती को ठीक करने की हड़बड़ी में राज कपूर का क्लैपबोर्ड उस सीन के अभिनेता की दाढ़ी में फंस गया, जिससे किरदार की दाढ़ी ही निकल गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बात पर डायरेक्टर केदार शर्मा इतने नाराज हुए कि उन्होंने राज कपूर को बुलाया और उन्हें जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि, बाद में उन्हें इस बात का बेहद अफसोस भी हुआ।...more5minPlay
December 17, 2022Hathi Mere Sathi का वो गाना जिसने पूरी फिल्म को सुपरहिट करवा दी, Rajesh Khanna थे सिंगर के खिलाफराजेश खन्ना चाहते तो नहीं थे लेकिन उन्हें किशोर कुमार की बात माननी पड़ी और तब जाकर मोहम्मद रफ़ी ने वो गाना गाया। बाद में राजेश खन्ना को भी मानना पड़ा कि मोहम्मद रफ़ी ने फिल्म को हिट कराने में बड़ी भूमिका निभाई है। फ़िल्म के लेखक सलीम जावेद ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर मोहम्मद रफी इस गाने को नहीं गाते तो शायद फिल्म हिट न होती।लोकप्रिय खबरें...more5minPlay
December 15, 2022जब शिकायत लेकर नेहरू जी से मिलने पहुंचे Dilip Kumar, अपनी ईमानदारी से जीता मशहूर उद्योगपति का दिल‘गंगा जमना’ के बनने से पहले शापूरजी ने दिलीप कुमार को दो चेक बुक दी थी और कहा कि एक चेकबुक फिल्म प्रोडक्शन से जुड़े खर्चों के लिए है और दूसरी चेक बुक आपका मेहनताना है. इन चेक पर आप चाहे जो राशि भर सकते हैं. ये सारे ब्लैंक चेक है. सन 1961 में फिल्म जब रिलीज हुई तो छप्पर फाड़ कमाई करने में सफल हुई. दिलीप कुमार ने शापूरजी को दोनों चेकबुक लौटा दिया. उन्होंने प्रोडक्शन के खर्च के लिए कुछ पहली चेकबुक से कुछ चेक इस्तेमाल किए थे लेकिन अपने मेहनताने वाले चेकबुक को हाथ भी नहीं लगाया था. ये देख शापूरजी इतने गदगद हुए कि दिलीप कुमार को गले लगा लिया था’....more5minPlay
December 15, 2022जब 11 साल बाद Dimple Kapadia ने फिल्मों में की वापसी, Sunny Deol के साथ बनाई फिल्म मंजिल मंजिलराजेश खन्ना से शादी के बाद डिंपल कपाड़िया जल्दी ही मां बन गईं और बच्चों में बिजी रहने लगी. कुछ साल बाद ही राजेश और डिंपल के रिश्तों में तल्खी आई तो उनसे अलग रहने लगी. ऐसे में एक बार फिर फिल्मी दुनिया में काम करने का मन बनाया, लेकिन इस बीच 10-11 साल गुजर चुके थे. कहते हैं कि डिंपल कपाड़िया ने जब फिल्मी पर्दे पर दोबारा कदम रखने की ख्वाहिश जताई तो कोई फिल्म एक्टर उनके साथ काम करने को तैयार नहीं हुआ. इसकी वजह थे राजेश खन्ना, ‘ऊपर आका नीचे काका’ जैसे स्लोगन फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर थे. ऐसे में कोई नाराजगी मोल लेना नहीं चाहता था....more5minPlay
December 14, 2022जब Dilip Kumar ने Indira Gandhi को दो टूक कहा - आप अपनी हद में रहिए, Indian Cinema पर हुई थी बातदिलीप कुमार (Dilip Kumar) अक्सर सुर्खियां बटोरते थे। उन्होंने एक बार भरी भीड़ में इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) को जबरदस्त रिप्लाई दिया था और एक गजब का किस्सा भी सुनाया था। वायरल हुए एक वीडियो क्लिप में दिलीप कुमार कहते हैं, 'एक बार मैं जवाहरलाल नेहरु के साथ नाश्ता कर रहा था, तो इंदिरा जी ने बीच में कहा कि कैसे ये पिक्चर बनाते हैं आप लोग। मैं मैंने लंदन, पेरिस में प्ले सुने हैं, फिल्में देखी हैं, कितने खूबसूरत और उम्दा हैं, ये आपकी हिंदुस्तानी फिल्मों को क्या होता है।'...more5minPlay
December 13, 2022जब Amitabh Bachchan के लिए Dilip Kumar ने पूरी शूटिंग यूनिट को डांट दिया, फिल्म Shakti का किस्सादिलीप कुमार एक ऐसे संजीदा कलाकार थे जो बिना बोले ही कई बार अपने साथी कलाकारों को बहुत कुछ सिखा जाते थे. अमिताभ बच्चन के लिए दिलीप कुमार एक आइडियल थे. एक बार अपने ब्लॉग में अपने बचपन के दिनों की बातों को साझा करते हुए लिखा था ‘जब मैं छोटा था तो एक रेस्टोरेंट के पास हमें दिलीप कुमार दिख हुए. मैंने ऑटोग्राफ मांगने का सोचा लेकिन मेरे पास ऑटोग्राफ बुक नहीं थी. मैं उत्साहित था और दौड़ कर ऑटोग्राफ बुक लेकर आया और जब पहुंचा तो दिलीप साहब को रेस्टोमेंट में ही देख राहत की सांस ली. वह बात करने में मगन थे, मैंने उनकी तरफ बुक बढ़ा दी लेकिन उन्होंने कोई रिएक्शन नहीं दिया. उन्होंने मेरी तरफ देखा भी नहीं और थोड़ी देर में वो चले गए. मैं ऑटोग्राफ बुक हाथ में लिए खड़ा रहा लेकिन ऑटोग्राफ अहम नहीं था, अहम थी उनकी मौजूदगी’....more4minPlay
December 13, 2022जब नशे में Dharmendra ने मिलाया Rishikesh Mukharjee को फोन, Rajesh Khanna की वजह से थे नारा| Podcastएक बार ‘द कपिल शर्मा शो’ पर पहुंचे धर्मेंद्र ने इस फिल्म की मेकिंग का किस्सा खुद सुनाया था. लीजेंड एक्टर ने बताया था कि उन्हें फिल्म निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी से इस वजह से नाराजगी थी कि उन्होंने मुझे फिल्म में न लेकर राजेश खन्ना को ले लिया था. धर्मेंद्र के मुताबिक ‘ऋषिकेश ने मुझे ‘आनंद’ की कहानी सुनाई थी, और इस फिल्म में मुझे कास्ट करने वाले थे लेकिन बाद में पता चला कि वह तो राजेश खन्ना के साथ फिल्म बना रहे हैं. जब मुझे पता चला कि लीड एक्टर राजेश खन्ना को लिया है तो मैंने एक दिन नशे में फोन लगाया और कहा ‘ऋषि दा यह फिल्म तो मुझे देने वाले थे, कहानी भी सुनाई थी फिर ये फिल्म उन्हें क्यों दी ? धर्मेंद्र की बात फोन पर सुनने के बाद ऋषि दा बोलें- धरम सो जाओ, हम सुबह बात करेंगें....more4minPlay
December 13, 2022जब Film Avtar के एक गाने के लिए Rajesh Khanna ने मारा Anand Bakshi को ताना, तैयार हो गया गानाआनंद बख्शी और राजेश खन्ना अवतार के गाने लिखने के लिए साथ बैठे थे. महफिल जमी हुई थी. आनंद बख्शी लिखे जा रहे थे और पन्ने फाड़ते जा रहे थे. कुछ क्लिक नहीं कर रहा था. तभी राजेश खन्ना ने कहा, 'या तो पीना छोड़ दो या लिखना छोड़ दो.' तभी आनंद बख्शी महफिल छोड़कर बाहर चले गए और जब लौटे तो उन्होंने तुरंत लिखा, 'चलो बुलावा आया है.' इस तरह यह गाना तैयार हुआ....more4minPlay
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.