Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है स... more
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.
December 12, 2022जब Rajesh khanna ने Sanjeev Kumar को जड़ दिया थप्पड़, Aap ki Kasam की शूटिंग का किस्सा | Podcastराजेश खन्ना औऱ संजीव कुमार दोनों ही अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता रह चुके हैं। लेकिन ये दोनों ही कलाकार एक दूसरे को बिलकुल भी पसंद नहीं करते थे। इसके पीछे की वजह रही इनकी आपसी ‘रंजिश’।...more4minPlay
December 11, 2022Meena Kumari की फिल्म Pakeeza का वो गाना जिसमें छिपाया गया एक्ट्रेस का चेहरा, जानिए क्या थी वजह?चलो दिलदार चलो, चांद के पार चलो...हम बात कर रहे हैं इसी गाने. ये गाना यूं तो हम सबने कई बार सुना होगा. यूट्यूब पर इसे बहुत बार देखा भी होगा. क्या आपने इस गाने में कोई खास बात नोटिस की. हमने की और वो ये थी कि इस गाने में कहीं भी एक्ट्रेस का चेहरा नजर नहीं आ रहा. मीना कुमारी और राज कुमार पर फिल्माया गया था ये एपिक सॉन्ग लेकिन स्टूडियो में शूट हुए इस गाने में एक पल के लिए भी एक्ट्रेस की झलक दिखाई नहीं देती. राज कुमार तो पूरे गाने में नजर आते हैं लेकिन मीना कुमारी का चेहरा नहीं दिखता. ऐसे में संदेह ये है कि क्या वाकई इस गाने में मीना कुमारी थीं या फिर उनकी जगह किसी और एक्ट्रेस के साथ इसे शूट किया गया था?...more4minPlay
December 10, 2022जब काम के लिए भटकते रहे Asrani, Jaya Bachchan को मिल गई फिल्म | जया भादुड़ी | Podcast | Filmy Kisseअसरानी ने उन्हें जया भादुड़ी से मिलाया। ऋषिकेश मुखर्जी जया से मिले और असरानी से बिना बात किए जाने लगे। असरानी ने तब गुलजार से पूछा तो उन्हें पता चला कि ऋषिकेश मुखर्जी एक फ़िल्म बना रहे हैं, ‘गुड्डी’ और उसी के लिए आए थे। गुलजार ने उन्हें बताया कि फ़िल्म में एक गांव के लड़के का छोटा रोल है जिसके बाद वो फिर ऋषिकेश मुखर्जी के पास गए और रोल मांगने लगे।...more4minPlay
December 09, 2022जब Asha Parekh के आगे फीका पड़ गया Rajesh khanna का जादू, फिल्म बहारों के सपने का किस्सायह बात है फिल्म 'बहारों के सपने' की शूटिंग के दौरान की. ब्रेक का वक्त था. फिल्म में आशा पारेख उनकी एक्ट्रेस थीं. ब्रेक में जब दोनों कलाकार बैठे तो अचानक कुछ लोग सामने से आते दिखे.राजेश खन्ना को लगा कि ये भीड़ उनका ऑटोग्राफ लेने के लिए आ रही है, लेकिन उन्हें झटका तब लगा, जब सामने से आते लोग उनकी तरफ नहीं बल्कि आशा पारेख की तरफ चले गए....more4minPlay
December 07, 2022इस गाने के बिना हिन्दुस्तान की हर शादी अधूरी है, रिकॉर्डिंग के समय खुद रो पड़े थे मोहम्मद रफीबाबुल की दुआएं लेती जा, जा तुझे सुखी संसार मिले' का म्यूजिक रवि ने दिया जबकि इसके लिरिक्स साहिर लुधियानवी ने लिखे. नील कमल फिल्म को राम महेश्वरी ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में राज कुमार, वहीदा रहमान, मनोज कुमार और बलराज साहनी लीड रोल में थे. इस गीत को बलराज साहनी और वहीदा रहमान पर फिल्माया गया था. बाप-बेटी के बॉन्ड और बेटी के विदाई के इस सीन को बलराज साहनी ने अपनी अदाकारी के जादू से जिंदा कर दिया था. वहीदा रहमान की भी कमाल की एक्टिंग थी तभी तो उन्हें उस साल के बेस्ट एक्ट्रेस के फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया था. फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की फेहरिस्त में भी शामिल हुई....more4minPlay
December 06, 2022Rajesh Khanna और Pran को एक साथ फिल्म में लेने से क्यों कतराते थे प्रोड्यूसर्स? | Podcast |राजेश खन्ना जिन दिनों अपनी बुलंदी पर थे हर फिल्म के बाद अपनी फीस बढ़ा देते थे। लेकिन फिर भी उन्हें अपनी फिल्म में लेने के लिए निर्माताओं की लाइन लगी रहती थी। उन्हीं दिनों प्राण भी काफी लोकप्रिय थे। वो फिल्मों में सपोर्टिंग रोल निभाते थे लेकिन उनका कद फिल्म के लीड हीरो से जरा भी कम नहीं होता था। प्राण ने राजेश खन्ना के साथ कई फिल्मों में काम किया हालांकि दोनों को साथ में कास्ट करने से उस दौर में निर्माता बेहद कतराते थे, खासकर तब जब राजेश खन्ना अपने करियर की बुलंदी पर थे। इसकी वजह थी फ़िल्म की बजट।...more4minPlay
December 01, 2022Rajesh Khanna और Dimple Kapadia की प्रेम कहानी, जो अलग होकर भी कभी जुदा नहीं हो सके | Podcastडिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना भले ही एक-दूसरे से अलग हो गए, लेकिन दोनों के बीच रिश्ता गर्मजोशी से भरा रहा। दोनों अक्सर सामाजिक समारोहों, राजीनितक रैलियों और दूसरी जगहों पर साथ नजर आते थे। डिंपल से अलग होने के बाद राजेश खन्ना ने महसूस किया कि उन्होंने सिर्फ डिंपल से ही सच्चा प्यार किया। इस बारे में राजेश खन्ना ने एक बार अपनी फीलिंग्स शेयर की थीं, 'मैं आज भी अपनी पत्नी डिंपल से प्यार करता हूं।'डिंपल कपाड़िया भी राजेश खन्ना का काफी सम्मान करती थीं। इस बारे में उन्होंने कहा था, 'वह मेरे बच्चों के पिता हैं और मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा हैं। वह हमेशा मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण रहेंगे।'...more7minPlay
December 01, 2022Sharmila Tagore ने क्यों छोड़ा था Rajesh Khanna का साथ, हिट फिल्मों के बावजूद काम करना बंद कर दिया70 के दशक में अगर किसी हिट जोड़ी की बात की जाती है तो वो है राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर। उनकी जोड़ी ऑन स्क्रीन पर इतनी अच्छी लगती थी कि लोग उन्हें रियल लाइफ कपल समझने लगे थे। ये दोनों जब पर्दे पर आते तो बस लोगों की सांसें थम जाती थीं। फिल्म इंडस्ट्री के लोग मानने लगे थे कि अगर राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर की जोड़ी को एक साथ ले लिया गया तो बस फिल्म हिट होनी ही थी।...more6minPlay
November 30, 2022जब औरतें Bindu को देखकर अपने पतियों को छिपा लेती थीं, हीरोइन बनने आई बिंदु कैसे बन गईं वैंप? Podcastबिंदु ने अपने साथ होने वाले बर्ताव के बारे में आगे कहा, “लोगों को लगता था कि मैं बहुत बुरी हूं। वे गालियां तो थिएटर में भी देते थे, लेकिन मैं इसे अपनी एक्टिंग की तारीफ के तौर पर लेती थी। वे गालियां मेरे लिए पुरस्कार समान थीं। जब मेरे मेल फैंस मुझसे मिलने आते थे तो उनकी पत्नियां उन्हें छुपा लेती थीं या मेरे पास आने नहीं देती थीं।”...more5minPlay
November 29, 2022Suraiya को लेकर सालों बाद दिए अपने इंटरव्यू में खूब रोए थे Devanand,दोनों की अधूरी मोहब्बत की कहानी1948 के साल में, जब देव आनंद 25 वर्ष के थे, उनकी दो और फिल्में प्रदर्शित हुईं - फणी मजूमदार की 'हम भी इंसान हैं' और गिरीश त्रिवेदी की 'विद्या'। पहली फिल्म की नायिका रमोला थीं, जो 1951 में निर्देशक विजय म्हात्रे की फिल्म 'स्टेज' में उनकी नायिका बनीं। इनमें विद्या फिल्म इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस फिल्म में सुरैया पहली बार देव आनंद की नायिका बनीं और इसी के सेट पर दोनों के बीच प्यार हुआ था।...more5minPlay
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.