आरडी बर्मन ने फिल्म छोटे नवाब का ये गाना शास्त्रीय राग मालगुंजी की जमीन पर तैयार किया था. जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया. इस राग की जमीन पर इससे पहले और बाद में भी कई फिल्मी गाने तैयार किए गए, जिसके फैंस ने काफी सराहा. इसमें 1958 में रिलीज फिल्म अदालत का गाना उनको ये शिकायत कि हम, 1966 में आई फिल्म पिकनिक का गाना- बलमा बोलो ना, 1970 में रिलीज फिल्म सफर का जीवन से भरी तेरी आंखें, इसी साल आई फिल्म आनंद का ना, जीया लागे ना तेरे बिना मेरा कहीं जीया लागे ना जैसे गाने सुपरहिट हुए. आइए आपको भी इसमें से कुछ गाने सुनाते हैं.