Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है स... more
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.
October 15, 2022Kishore Kumar Interview: किशोर कुमार का 50 साल पुराना इंटरव्यू, जीवन के 3 दोस्तों का किया था खुलासा1970 के दशक में ऑल इंडिया रेडियो पर आने वाले अमीन सयानी के खास प्रोग्राम में एक बार मशहूर एक्टर और सिंगर किशोर कुमार पधारे और उन्होंने खूब मस्ती की. सुनिए पचास साल पुराने इंटरव्यू का हूबहू PODCAST....more14minPlay
October 15, 2022जब बिना किसी देरी के Mulayam Singh Yadav ने लगाई Amitabh Bachchan के घर की दौड़, सुनिए क्या थी वजह?समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव नहीं रहे. मुलायम सिंह यादव और अमिताभ बच्चन की दोस्ती एक ज़माने में बहुत मशहूर थी. बुरे समय में मुलायम सिंह ने अमिताभ बच्चन का साथ दिया था. सुनिए, उस दौर का किस्सा जब मुलायम सिंह से मिले थे सदी के महानायक....more5minPlay
October 11, 2022Amitabh Bachchan Birthday: बड़े भाई अजिताभ बच्चन की वजह से मिली थी अमिताभ बच्चन को पहली फिल्मसाल 1942 में इलाहाबाद में जन्मे अमिताभ बच्चन की शुरुआती पढ़ाई नैनीताल के शेरवुड कॉलेज में हुई। उसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। स्कूल के दिनों में ही वह नाटक में हिस्सा लेने लगे थे। उनके दिल्ली के दोस्तों ने बताया कि कोलकाता में नौकरी मिलना आसान है। इसके लिए जरूरी था कि वो अच्छा दिखें और अच्छा बोल लें। तो उन्होंने एक नया सूट सिलवाया और कोलकाता नौकरी करने पहुंच गए। उन्होंने पैसे कमाने शुरू कर दिए। हालांकि उनका मन इस नौकरी में नहीं लगा और वहां उन्होंने एक नाटक मंडली भी ज्वॉइन कर ली।...more5minPlay
October 10, 2022जब हीरोइन Rajshree के लिए Jitendra ने लुटा दी अपनी सारी कमाई, हाथ में आए सिर्फ 5 हजार रुपए | Podcastगुनाहों का देवता हिंदी के मशहूर लेखक धर्मवीर भारती का प्रसिद्ध उपन्यास है. उपन्यास 1959 में प्रकाशित हुआ और इसी शीर्षक से दो फिल्में बनीं. 1967 में जितेंद्र और राजश्री स्टारर. 1990 में मिथुन चक्रवर्ती स्टारर. लेकिन दोनों का ही उपन्यास से कोई संबंध नहीं था. जितेंद्र और राजश्री की फिल्म के निर्माता-निर्देशक थे, देवी शर्मा. पहले वह इस फिल्म को आज के चर्चित निर्देशक राजकुमार संतोषी के पिताजी पी.एल. संतोषी से डायरेक्ट करवाना चाहते थे. लेकिन बाद में निर्देशन का काम उन्होंने खुद संभाला. फिल्म एक रईस शराबी युवक (जितेंद्र) की कहानी थी, जिसे एक लड़की (राजश्री) से प्यार हो जाता है. वह लड़की उसे बेहतर इंसान बनाने की कसम खा लेती है....more4minPlay
October 10, 2022Bimal Roy से फिल्मों के गुर सीखने वाले Hrishikesh Mukherjee की कहानी, आनंद जैसी मशहूर फिल्म बनाईऋषिकेश मुखर्जी ने सिनेमा जगत में काफी काम किया. उन्होंने अपनी फिल्मों से बॉलीवुड को नया आयाम दिया. कहानी कहने का उनका तरीका काफी अलग था. उनकी फिल्मों में भारतीय संस्कृति की झलक थी....more5minPlay
October 10, 2022Rajesh Khanna और Asha Parekh की फिल्म का वो गाना जिसने फिल्म को सुपरहिट करा दिया | Podcast1970 में राजेश खन्ना का करियर शीर्ष पर था और हर फिल्म निर्माता उनके संग फिल्म बनाना चाह रहा था। उसी वक्त डायरेक्टर शक्ति समान्था ने फिल्म बनाई थी कटी पतंग। इस फिल्म में राजेश खन्ना के अपोजिट आशा पारेख नजर आई थीं। इस फिल्म में राजेश खन्ना आशा पारेख को होली खेलने के लिए अपनी तरफ खींच लेते हैं और गाना बजता है 'आज न छोड़ेंगे'। यह सीन और गाना इतना हिट हुआ कि 1970 के बाद कोई भी होली इस गाने के बिना पूरी ही नहीं हुई।...more4minPlay
October 10, 2022Rajesh Khanna की फिल्मों के वो मशहूर डॉयलॉग, जिसने काका को सुपर स्टार बना दिया | Podcastपंजाब में जन्मे राजेश खन्ना ने 1965 में हिंदी सिनेमा पर एक अलग ही छाप छोड़ी, जिसे मिटा पाना मुश्किल है. आज राजेश खन्ना को याद करते हुए उनके कुछ यादगार डायलॉग्स पर नजर डालते हैं....more6minPlay
October 10, 2022अकेलेपन में डूबे Rajesh Khanna अक्सर रात में एक शख्स को करते थे फोन, दिल की बात करके रो देते थे काकाइंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन एक्टर से जुड़े ढ़ेरों किस्से और कहानियां आज भी मशहूर हैं. आपको बता दें कि राजेश खन्ना बैक टू बैक 15 हिट फ़िल्में देकर चर्चाओं में आ गए थे. राजेश खन्ना का स्टारडम एक समय ऐसा था कि वे जैसे कपड़े पहनते वो फैशन बन जाता था, जैसे बाल कटवाते वैसी स्टाइल लोग फॉलो करने लगते थे. यही नहीं, राजेश खन्ना की दीवानगी उनकी फीमेल फैन्स के बीच भी ज़बरदस्त थी....more4minPlay
October 09, 2022Amitabh Bachchan और Vinod Khanna के क्रिकेट खेलने का किस्सा, कोलकाता के ईडन गार्डन में दिखा था कमालअमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) एक्टिंग के महारथी तो हैं ही उन्हें क्रिकेट में भी खासी दिलचस्पी है. विनोद खन्ना (Vinod Khanna) के साथ एक चैरिटी मैच में ओपनिंग कर चुके हैं....more4minPlay
October 09, 2022The Burning Train के सेट पर Parveen Babi को देखकर अपना वतन भूल गए थे Bob Christo | BR Chopraबॉब क्रिस्टो (Bob Christo) के हिंदी सिनेमा में एंट्री की वजह रहीं अपने जमाने की खूबसूरत एक्ट्रेस परवीन बाबी (Parveen Babi). इसका दिलचस्प किस्सा आपको बताते हैं. परवीन बाबी के ग्लैमर और खूबसूरती की चर्चा जोरों पर थी, टाइम मैगजीन के कवर पेज पर उन्हें जगह दी गई. बॉब ने जब मैगजीन में परवीन की तस्वीर देखी तो ऐसे फिदा हुए कि परवीन से मिलने इंडिया चले आए....more4minPlay
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.