अमिताभ बच्चन और रेखा की तमाम कहानी आपने सुनी और पढ़ी होगी,लेकिन ये नहीं पता होगा कि एक फिल्म में साथ काम न करते हुए भी रेखा साथ थीं. दरअसल, अमिताभ की एक शानदार सुपरहिट फिल्म ‘याराना’ के रिलीज के 41 साल बीत चुके हैं. इस फिल्म में अमिताभ के साथ नीतू सिंह हीरोइन थीं, लेकिन अमिताभ की इस फिल्म में बिग बी के साथ न होते हुए भी रेखा मौजूद थीं. इस फिल्म में अमिताभ के ड्रेस, स्टाइल की खूब चर्चा हुई थी. बल्कि उस दौर के नौजवानों ने इसे कॉपी भी किया था.