The Bollywood Radio

The Bollywood Radio

By The Bollywood RadioTV & Film
Download on the App Store

The Bollywood Radio episodes

  • जब Manoj Kumar का हाथ पकड़ कर रोने लगे Raj Kapoor, एक फोन कॉल ने किया था काम खराब | Podcast
    एक बार राज कपूर को इस बात की गलतफहमी हो गई थी कि एक्टर मनोज कुमार उन्हें इग्नोर कर रहे हैं। जबकि सच्चाई कुछ और थी पर राज कपूर यह मानकर चल रहे थे कि मनोज कुमार उनकी जानबूझकर अनदेखी कर रहे हैं। इस बात का खुलासा खुद ही दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार ने अपने एक इंटरव्यू में किया था
    4 min
  • Rajesh Khanna और Sharmila Tagore की वो फिल्म जिसमें डायरेक्टर ने गज़ब कर दिया | Firoz Khan | Podcast
    हीरो को मारने से आज भी डरते हैं डायरेक्टर, कभी कभी एक हीरोइन के 2 हीरो होते हैं, तभी एक हीरो को मारने का रिस्क लेता है डायरेक्टर कि क्या पता पब्लिक को पसंद ही न आए. ये शायद इकलौती मूवी होगी, जिसमें एक ही हीरोइन के दो दो हीरो थे और एक एक करके दोनों को मार दिया डायरेक्टर ने, फिर भी डायरेक्टर को बेस्ट डायरेक्शन का फिल्मफेयर अवॉर्ड इस मूवी ‘सफर’ के लिए मिला. डायरेक्टर थे असित सेन, इस बंगाली डायरेक्टर ने अपनी ही पांच साल पहले की बंगाली मूवी ‘चलाचल’ का रीमेक सफर के रूप में बना डाला.
    7 min
  • जब Shammi Kapoor की पत्नी Geeta Bali ने ऑफर की Rajesh Khanna को फिल्म, काका पहुंचे ज्योतिष के पास
    राजेश खन्ना को एक्टिंग करते अभिनेत्री प्रोड्यूसर गीता बाली ने देखा था और उन्हें एक फ़िल्म ऑफर कर दी थी। गीता बाली ने कहा था कि वो एक दिन फिल्म इंडस्ट्री पर राज करेंगे।
    5 min
  • पर्दे पर मस्त दिखने वाले Shammi Kapoor निजी जिंदगी में बहुत दुखी थे, सुनिए क्या थी इस तकलीफ की वजह?
    1957 में नासिर हुसैन की फिल्म ‘तुमसा नहीं देखा’ (Tusmsa Nahi Dekha) शम्मी की पहली हिट फिल्म थी. इस फिल्म में उनका ड्रेसअप और अंदाज ऐसा था कि युवाओं को सिर चढ़कर बोलने लगा. इसके बाद शम्मी की आई फिल्म  ‘दिल दे के देखो’ (Dil De Ke Dekho)  ‘जंगली’ (Junglee) ने उन्हें लवर बॉय बना दिया. कुछ फिल्मों में उनका बोला गया डायलॉग ‘याहू’ लोगों की जुबान पर चढ़ गया. इस फिल्म का गाना ‘चाहे कोई जंगली कहे’ आज भी बेहद पसंद किया जाता है.
    5 min
  • जब गुस्से में Sanjay Dutt महबूब स्टूडियो में Rajesh Khanna को पीटने पहुंचे, सुनिए क्या है पूरा विवाद
    टीना ने राजेश खन्ना के साथ एक फिल्म साइन की. इसके बाद राजेश खन्ना और टीना के अफेयर की खबरें उड़ने लगीं. ये खबरें संजय दत्त तक पहुंची तो मामला बिगड़ गया. संजय दत्त सुपर स्टार राजेश खन्ना को पीटने के लिए महबूब स्टूडियो पहुंच गए.
    5 min
  • जब 41 साल के RD Burman ने 47 साल की Asha Bhosle से की थी शादी, दो बच्चों की मां थीं आशा भोंसले
    आशा भोंसले और संगीतकार राहुल देव बर्मन (आरडी बर्मन, पंचम दा) की जोड़ी ने हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री को एक से एक नायाब गाने दिए। आरडी बर्मन को एक ऐसे संगीतकार के रूप में जाना गया जिन्होंने पारंपरिक फिल्म संगीत से अलग हटकर एक नए ट्रेंड की शुरुआत की। उनके नए संगीत और आशा भोंसले की दमदार आवाज ने संगीत की दुनिया में कई सालों तक राज किया। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। हालांकि दोनों की पहली मुलाकात इसके 10 साल पहले हुई थी।
    5 min
  • Rajesh Khanna के एक सुपरहिट गाने का किस्सा, Anand Bakshi ने तंज कसा और Pyarelal ने बना दिया गाना
    बॉलीवुड के गाने फिल्म की कहानी को सजाने का काम तो करते ही हैं, मगर इन गीतों के तैयार होने के पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है…ऐसा ही एक गीत है फिल्म ‘हाथी मेरे साथी‘ का गीत के बोल हैं ‘दुनिया में रहना है तो काम करो प्यारे‘…अपने समय का सुपरहिट गाना दरअसल एक कमेंट था जो गीतकार आनंद बख्शी ने उस दौर की मशहूर गीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत–प्यारेलाल के प्यारेलाल जी पर किया था…मगर प्यारे जी ने बड़ी खूबसूरती ने इसे एक सुपरहिट गाने में बदल दिया…
    6 min
  • Waheeda Rehman ने सालों बाद खोली Rajesh Khanna की पोल, बोलीं - हमेशा भूल जाते थे गाने की लाइन
    राजेश खन्ना ने वहीदा रहमान के साथ पहली फिल्म ‘खामोशी’ की थी। 1969 में रिलीज हुई इस फिल्म की शूटिंग के वक्त के राजेश खन्ना के किस्से एक बार वहीदा रहमान ने सुनाए थे। एक्ट्रेस वहीदा ने बताया था कि राजेश खन्ना बहुत ही खुशहाली में रहने वाले शख्स थे। बहुत अच्छे एक्टर थे और उस वक्त वह नए नए ही इंडस्ट्री में आए थे। जब राजेश खन्ना कैमरा के आगे गाने शूट किया करते थे उस वक्त उनमें एक कमी हुआ करती थी। ऐसे में वहीदा रहमान उनकी मदद किया करती थीं।
    5 min
  • जब Rajesh Khanna ने Salim Khan से मिलने से कर दिया मना, गेट से ही Salman Khan के पापा को लौटना पड़ा
    उन दिनों में राजेश खन्ना ने पूरी तरह बिस्तर पकड़ लिया। उस्मान लिखते हैं कि राजेश खन्ना नहीं चाहते थे कि उनकी बीमारी के बारे में करीबी दोस्तों को छोड़कर और किसी को पता लगे। उनका शरीर सिर्फ हड्डियों का ढांचा भर रह गया था। यासिर उस्मान अपनी किताब में इसी दौर का एक किस्सा साझा करते हुए लिखते हैं कि एक पार्टी में सलीम खान ने राजेश खन्ना को देखा तो हैरान रह गए।
    5 min
  • Shashi Kapoor की सुपरहिट फिल्म की वजह से बदलना पड़ा था Rajesh Khanna को अपना नाम, सुनिए पूरा किस्सा
    राजेश खन्ना ने साल 1966 में फिल्म ‘आखिरी खत’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में राजेश खन्ना को बतौर एक्टर कुछ खास पॉपुलैरिटी नहीं मिली थी, हालांकि खबर फैल गई थी कि इंडस्ट्री में नया लड़का आया है। इस फिल्म की रिलीज से पहले शशि कपूर की भी एक फिल्म रिलीज हुई थी, जो कि सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। शशि कपूर की फिल्म का नाम था-जब जब फूल खिले (1965)। इस फिल्म की वजह से ही राजेश खन्ना को अपना नाम बदलना पड़ा था। असल में जब राजेश खन्ना फिल्मों में आए तब उन्होंने नाम चेंज करने का फैसला कर लिया था।
    4 min

About The Bollywood Radio

From the publisher's feed

फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।

More shows like The Bollywood Radio

Ravi Choudhary by Ravi Choudhary

Ravi Choudhary

8 Listeners

SRMN by SRMN

SRMN

18 Listeners

Hit Bollywood Songs by lokesh B

Hit Bollywood Songs

25 Listeners

Songs by Subhash Yadav

Songs

1 Listeners

olivia rodrigo unrealesed songs by cami

olivia rodrigo unrealesed songs

808 Listeners

Ishq- by Muzammil Jit

Ishq-

3 Listeners