Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है स... more
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.
August 15, 2022भारत और पाकिस्तान के बंटवारे पर बनी थी टीवी सीरीज़ तमस, भीष्म साहनी ने लिखा था उपन्यासदूरदर्शन पर पहले दो एपिसोड के प्रदर्शन के बाद इसके खिलाफ एक याचिका दायर की गई। क्योंकि यह धार्मिक हिंसा की पृष्ठभूमि में सेट की गई थी। वहीं दूरदर्शन के हैदराबाद कार्यालय पर हमला किया गया। निहलानी को अज्ञात लोगों से धमकियां मिलीं जिसके बाद उन्हें दो महीनों तक पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई।...more5minPlay
August 15, 2022भारत और पाकिस्तान के बंटवारे पर बनी फिल्म Pinjar की कहानी | Amrita Pritam | Urmila Matondkarयह कहानी 1947 के विभाजन के समय की है। पिंजर पूरो (उर्मिला मातोंडकर) की कहानी है, जो अपने परिवार के साथ एक सुंदर जीवन जी रही होती है। पूरो का रिश्ता एक प्यारे जवान लड़के, रामचन्द (संजय सूरी) के साथ तय हो जाता है जो एक होनहार परिवार से है। पूरो की खुशियाँ तब बिखर जाती है जब वह अपनी छोटी बहन रज्जो (ईशा कोपिकर) के साथ एक इत्मीनान यात्रा पर जाती है और एक रहस्यमय मुस्लिम आदमी, रशीद (मनोज बाजपेयी), उसका अपहरण कर लेता है।...more6minPlay
August 15, 2022साल 1947 में कुल 147 फिल्में रिलीज़ हुईं, Dilip Kumar की जुगनू बनी थी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मआज़ादी के पहले और बाद के सिनेमा में एक बड़ा बदलाव ये था कि अब निर्माता-निर्देशक बिना किसी डर के अपनी बात रुपहले पर्दे पर उतार सकते थे..जबकि अंग्रेज़ों की हुकूमत में तमाम बंदिशें थीं..तमाम फिल्मी मैग्ज़ीन में कहा कि गया कि साल 1947 सिर्फ देश की आज़ादी का साल नहीं था बल्कि फिल्मकारों की अभिव्यक्ति की आज़ादी का भी साल था15 अगस्त साल 1947, इस दिन हमें आज़ादी तो मिली मगर बंटवारे का दर्द भी मिला..करीब डेढ़ लाख लोगों की जान चली गई...करोड़ों लोग घर से बेघर हो गए...ये साल आज़ादी के जश्न का साल तो था मगर बंटवारे के दर्द के जख्म भी दे गया था...इस साल यानि कि 1947 में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री ने 147 फिल्में बनाईं..गौर करने वाली बात ये है कि उन दिनों तब की बंबई आज की मंबई में ही फिल्में नहीं बनती थीं बल्कि लाहौर में भी एक बड़ा फिल्मी हब था....more5minPlay
August 14, 2022आखिरी दिनों में Salim Khan से नहीं मिलना चाहते थे Rajesh Khanna, काका की हालत से दुखी थे Prem Chopraराजेश खन्ना अपने आखिरी दिनों में काफी कमज़ोर हो गए थे. एक बार पनवेल से लौटते वक्त जब किसी पार्टी में सलीम खान ने राजेश खन्ना को देखा तो हैरान रह गए. काका बहुत कमजोर हो चुके थे.सलीम खान ने मिलने का समय मांगा. मगर राजेश खन्ना ने मना कर दिया....more4minPlay
August 13, 2022Gandhi: फिल्म गांधी के किस्से जिसे बनने में लग गए थे 20 साल | Ben Kingsley | Mahatma Gandhi‘गांधी’ फिल्म तीन लोगों को समर्पित की गई. मोतीलाल कोठारी, लुई माउंटबैटन और जवाहरलाल नेहरू. इतिहास के ये तीन किरदार रिचर्ड से कैसे जुड़े, वो भी अपने आप में एक दिलचस्प कहानी है. साल 1962 में रिचर्ड एटनबरो को एक टेलीफोन आया. दूसरी ओर थे मोतीलाल कोठारी. लंदन में रहने वाले एक गुजराती शख्स. ये दोनों लोग एक दूसरे से अनजान थे. फिर भी मोतीलाल ने रिचर्ड से एक रिक्वेस्ट की, कि आप महात्मा गांधी पर एक फिल्म बनाइये. रिचर्ड को बात अज़ीब लगी. फिर भी वो मोतीलाल से मिलने को राज़ी हो गए. मोतीलाल मिलने आए, पर खाली हाथ नहीं. उनके हाथ में थी एक किताब. अमेरिकन राइटर लुई फिशर की गांधी पर लिखी बायोग्राफी....more12minPlay
August 13, 2022जब परिवार ने गोवा में मनाया अपना आखिरी बर्थडे, जन्मदिन पर ही हो गया था मौत का अहसासराजेश खन्ना के निधन से पहले उनके आखिरी जन्मदिन को मनाने के लिए पूरा परिवार गोवा पहुंचा. इस दौरान राजेश खन्ना ने अपने करीबी दोस्त भूपेश रसीन को भी साथ चलने की जिद की. काका को मौत का अहसास पहले ही हो गया था....more4minPlay
August 12, 2022अपने आखिरी दिनों में बहुत अकेले हो गए थे Rajesh Khanna, डॉक्टर से बोले - कब खत्म हो रहा है वीजाराजेश खन्ना करीब 18 महीने कैंसर से जूझते रहे. वो बिलकुल आनंद फिल्म के आनंद की तरह ही हो गए थे. ऐसा लगता कि उन्हें कुछ हुआ ही नहीं हो मगर अकेले में वो बहुत रोते थे....more4minPlay
August 10, 2022जब बीमार Rajesh Khanna ने कहा - जब शराब पीकर गालिब मर सकता है तो मैं क्यों नहीं?राजेश खन्ना को जीवन के आखिरी दिनों में बीमारी ने जकड़ लिया था. ज्यादा शराब पीने की वजह से क काका का लीवर खराब हो गया था. राजेश खन्ना को कैंसर हो गया था....more5minPlay
August 10, 2022Rajesh Khanna की आखिरी फिल्म रियासत का किस्सा, काका ने शूटिंग से पहले फिल्म गॉडफादर और सरकार देखीराजेश खन्ना ने करीब 170 फिल्में की. वो हिन्दी फिल्मों के पहले सुपरस्टार रहे. लेकिन आखिरी दिनों में बहुत अकेले पड़ गए थे. अशोक त्यागी की फिल्म रियासत राजेश खन्ना की आखिरी फिल्म थी....more5minPlay
August 10, 2022Rajesh Khanna की मदद करने से लगता था Dimple Kapadia को डर, को-स्टार ने साझा किए अपने किस्सेराजेश खन्ना शुरू से ही काफी रिजर्व नेचर के थे. किसी से बहुत जल्दी नहीं घुलते थे. लेकिन उनके बारे में मशहूर था कि वो बड़े दिलवाले थे. जिसके ढेरों उदाहरण हैं....more5minPlay
FAQs about The Bollywood Radio:How many episodes does The Bollywood Radio have?The podcast currently has 1,500 episodes available.