Vedic Broadcast

Vedic Broadcast

By This podcast is brought to you by Gaurashtra.comReligion & SpiritualitySpirituality
Download on the App Store

Vedic Broadcast episodes

  • ऋग्वेद (1.10.3) - ईश्वर से यथार्थ विज्ञान को प्रदान करने हेतु प्रार्थना

    यु॒क्ष्वा हि के॒शिना॒ हरी॒ वृष॑णा कक्ष्य॒प्रा। अथा॑ न इन्द्र सोमपा गि॒रामुप॑श्रुतिं चर॥

    - ऋग्वेद (1.10.3)


    पदार्थ -

    हे (सोमपाः) उत्तम पदार्थों के रक्षक (इन्द्र) सब में व्याप्त होनेवाले ईश्वर ! जैसे आपका रचा हुआ सूर्य्यलोक जो अपने (केशिना) प्रकाशयुक्त बल और आकर्षण अर्थात् पदार्थों के खीचने का सामर्थ्य जो कि (वृषणा) वर्षा के हेतु और (कक्ष्यप्रा) अपनी-अपनी कक्षाओं में उत्पन्न हुए पदार्थों को पूरण करने अथवा (हरी) हरण और व्याप्ति स्वभाववाले घोड़ों के समान और आकर्षण गुण हैं, उनको अपने-अपने कार्यों में जोड़ता है, वैसे ही आप (नः) हम लोगों को भी सब विद्या के प्रकाश के लिये उन विद्याओं में (युक्ष्व) युक्त कीजिये। (अथ) इसके अनन्तर आपकी स्तुति में प्रवृत्त जो (नः) हमारी (गिराम्) वाणी हैं, उनका (उपश्रुतिम्) श्रवण (चर) स्वीकार वा प्राप्त कीजिये॥३॥


    भावार्थ -

    इस मन्त्र में लुप्तोपमालङ्कार है। सब मनुष्यों को सब विद्या पढ़ने के पीछे उत्तम क्रियाओं की कुशलता में प्रवृत्त होना चाहिये। जैसे सूर्य्य का उत्तम प्रकाश संसार में वर्त्तमान है, वैसे ही ईश्वर के गुण और विद्या के प्रकाश का सब में उपयोग करना चाहिये॥३॥


    (भाष्यकार - स्वामी दयानंद सरस्वती जी)

    --------------------------------------------------------------------------------------

    Spotify - https://spoti.fi/3sCWtJw

    Google podcast - https://bit.ly/3dU7jXO

    Apple podcast - https://apple.co/3dStOfy


    Whatsapp पर वेद मंत्र प्राप्त करें: https://bit.ly/3srBbPu


    हमसे facebook पर जुड़ें: https://bit.ly/3uDUAhJ


    हमारे Youtube चैनल से जुड़ें: https://bit.ly/3q1DTt4


    हमारी website: www.agnidhwaj.in


    (सविनय आभार: www.vedicscriptures.in)

    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/daily-one-ved-mantra/message
    11 min
  • ऋग्वेद (1.10.2) - अपने कार्यों को क्रम से प्रारंभ और समाप्त करने वाला व्यक्ति सफल होता है

    यत्सानोः॒ सानु॒मारु॑ह॒द्भूर्यस्प॑ष्ट॒ कर्त्व॑म्। तदिन्द्रो॒ अर्थं॑ चेतति यू॒थेन॑ वृ॒ष्णिरे॑जति॥

    - ऋग्वेद (1.10.2)


    पदार्थ -

    जैसे (यूथेन) वायुगण अथवा सुख के साधन हेतु पदार्थों के साथ (वृष्णिः) वर्षा करनेवाला सूर्य्य अपने किरणसमूह से प्रकाश करके (सानोः) पर्वत के एक शिखर से (सानुम्) दूसरे शिखर को (भूरि) बहुधा (आरुहत्) प्राप्त होता (अस्पष्ट) स्पर्श करता (एजति) क्रम से अपनी कक्षा में घूमता और घुमाता है, वैसे ही जो मनुष्य क्रम से एक कर्म को सिद्ध करके दूसरे को (कर्त्त्वम्) करने को (भूरि) बहुधा (आरुहत्) आरम्भ तथा (अस्पष्ट) स्पर्श करता हुआ (एजति) प्राप्त होता है, उस पुरुष के लिये (इन्द्रः) सर्वज्ञ ईश्वर उन कर्मों के करने को (सानोः) अनुक्रम से (अर्थम्) प्रयोजन के विभाग के साथ (भूरि) अच्छी प्रकार (चेतति) प्रकाश करता है॥२॥


    भावार्थ -

    इस मन्त्र में भी इव शब्द की अनुवृत्ति से उपमालङ्कार समझना चाहिये। जैसे सूर्य्य अपने सम्मुख के पदार्थों को वायु के साथ वारंवार क्रम से अच्छी प्रकार आक्रमण, आकर्षण और प्रकाश करके सब पृथिव्यादि लोकों को घुमाता है, वैसे ही जो मनुष्य विद्या से करने योग्य अनेक कर्मों को सिद्ध करने के लिये प्रवृत्त होता है, वही अनेक क्रियाओं से सब कार्य्यों के करने को समर्थ हो सकता तथा ईश्वर की सृष्टि में अनेक सुखों को प्राप्त होता, और उसी मनुष्य को ईश्वर भी अपनी कृपादृष्टि से देखता है, आलसी को नहीं॥२॥


    (भाष्यकार - स्वामी दयानंद सरस्वती जी)

    --------------------------------------------------------------------------------------

    Spotify - https://spoti.fi/3sCWtJw

    Google podcast - https://bit.ly/3dU7jXO

    Apple podcast - https://apple.co/3dStOfy


    Whatsapp पर वेद मंत्र प्राप्त करें: https://bit.ly/3srBbPu


    हमसे facebook पर जुड़ें: https://bit.ly/3uDUAhJ


    हमारे Youtube चैनल से जुड़ें: https://bit.ly/3q1DTt4


    हमारी website: www.agnidhwaj.in


    (सविनय आभार: www.vedicscriptures.in)

    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/daily-one-ved-mantra/message
    7 min
  • ऋग्वेद (1.10.1) - छंद का गान करने वाले ईश्वर की ही उपासना करते हैं

    गाय॑न्ति त्वा गाय॒त्रिणोऽर्च॑न्त्य॒र्कम॒र्किणः॑। ब्र॒ह्माण॑स्त्वा शतक्रत॒ उद्वं॒शमि॑व येमिरे॥

    - ऋग्वेद (1.10.1)


    पदार्थ -

    हे (शतक्रतो) असंख्यात कर्म और उत्तम ज्ञानयुक्त परमेश्वर ! (ब्रह्माणः) जैसे वेदों को पढ़कर उत्तम-उत्तम क्रिया करनेवाले मनुष्य श्रेष्ठ उपदेश, गुण और अच्छी-अच्छी शिक्षाओं से (वंशम्) अपने वंश को (उद्येमिरे) प्रशस्त गुणयुक्त करके उद्यमवान् करते हैं, वैसे ही (गायत्रिणः) जो गायत्र अर्थात् प्रशंसा करने योग्य छन्दराग आदि पढ़े हुए धार्मिक और ईश्वर की उपासना करनेवाले हैं, वे पुरुष (त्वा) आपकी (गायन्ति) सामवेदादि के गानों से प्रशंसा करते हैं, तथा (अर्किणः) अर्क अर्थात् जो कि वेद के मन्त्र पढ़ने के नित्य अभ्यासी हैं, वे (अर्कम्) सब मनुष्यों को पूजने योग्य (त्वा) आपका (अर्चन्ति) नित्य पूजन करते हैं॥१॥


    भावार्थ -

    इस मन्त्र में उपमालङ्कार है। जैसे सब मनुष्यों को परमेश्वर ही की पूजा करनी चाहिये अर्थात् उसकी आज्ञा के अनुकूल वेदविद्या को पढ़कर अच्छे-अच्छे गुणों के साथ अपने और अन्यों के वंश को भी पुरुषार्थी करते हैं, वैसे ही अपने आप को भी होना चाहिये। और जो परमेश्वर के सिवाय दूसरे का पूजन करनेवाला पुरुष है, वह कभी उत्तम फल को प्राप्त होने योग्य नहीं हो सकता, क्योंकि न तो ईश्वर की ऐसी आज्ञा ही है, और न ईश्वर के समान कोई दूसरा पदार्थ है कि जिसका उसके स्थान में पूजन किया जावे। इससे सब मनुष्यों को उचित है कि परमेश्वर ही का गान और पूजन करें॥१॥


    (भाष्यकार - स्वामी दयानंद सरस्वती जी)

    --------------------------------------------------------------------------------------

    Spotify - https://spoti.fi/3sCWtJw

    Google podcast - https://bit.ly/3dU7jXO

    Apple podcast - https://apple.co/3dStOfy


    Whatsapp पर वेद मंत्र प्राप्त करें: https://bit.ly/3srBbPu


    हमसे facebook पर जुड़ें: https://bit.ly/3uDUAhJ


    हमारे Youtube चैनल से जुड़ें: https://bit.ly/3q1DTt4


    हमारी website: www.agnidhwaj.in


    (सविनय आभार: www.vedicscriptures.in)

    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/daily-one-ved-mantra/message
    8 min
  • ऋग्वेद (1.9.10) - बुद्धिमान भाग्यवान व्यक्ति अपने सुखों के लिए ईश्वर को धन्यवाद दे

    सु॒तेसु॑ते॒ न्यो॑कसे बृ॒हद्बृ॑ह॒त एद॒रिः। इन्द्रा॑य शू॒षम॑र्चति॥

    - ऋग्वेद (1.9.10)


    पदार्थ -

    जो (अरिः) सब श्रेष्ठ गुण और उत्तम सुखों को प्राप्त होनेवाला विद्वान् मनुष्य (सुतेसुते) उत्पन्न-उत्पन्न हुए सब पदार्थों में (बृहते) सम्पूर्ण श्रेष्ठ गुणों में महान् सब में व्याप्त (न्योकसे) निश्चित जिसके निवासस्थान हैं, (इत्) उसी (इन्द्राय) परमेश्वर के लिये अपने (बृहत्) सब प्रकार से बढ़े हुए (शूषम्) बल और सुख को (आ) अच्छी प्रकार (अर्चति) समर्पण करता है, वही भाग्यशाली होता है॥१०॥


    भावार्थ -

    जब शत्रु भी मनुष्य सब में व्यापक मङ्गलमय उपमारहित परमेश्वर के प्रति नम्र होता है, तो जो ईश्वर की आज्ञा और उसकी उपासना में वर्त्तमान मनुष्य हैं, वे ईश्वर के लिये नम्र क्यों न हों? जो ऐसे हैं, वे ही बड़े-बड़े गुणों से महात्मा होकर सब से सत्कार किये जाने के योग्य होते, और वे ही विद्या और चक्रवर्त्ति राज्य के आनन्द को प्राप्त होते हैं। जो कि उनसे विपरीत हैं, वे उस आनन्द को कभी नहीं प्राप्त हो सकते॥१०॥इस सूक्त में इन्द्र शब्द के अर्थ के वर्णन, उत्तम-उत्तम धन आदि की प्राप्ति के अर्थ ईश्वर की प्रार्थना और अपने पुरुषार्थ करने की आज्ञा के प्रतिपादन करने से इस नवमे सूक्त के अर्थ की सङ्गति आठवें सूक्त के अर्थ के साथ मिलती है, ऐसा समझना चाहिये। इस सूक्त का भी अर्थ सायणाचार्य्य आदि आर्य्यावर्त्तवासियों तथा विलसन आदि अङ्गरेज लोगों ने सर्वथा मूल से विरुद्ध वर्णन किया है॥


    (भाष्यकार - स्वामी दयानंद सरस्वती जी)

    --------------------------------------------------------------------------------------

    Spotify - https://spoti.fi/3sCWtJw

    Google podcast - https://bit.ly/3dU7jXO

    Apple podcast - https://apple.co/3dStOfy


    Whatsapp पर वेद मंत्र प्राप्त करें: https://bit.ly/3srBbPu


    हमसे facebook पर जुड़ें: https://bit.ly/3uDUAhJ


    हमारे Youtube चैनल से जुड़ें: https://bit.ly/3q1DTt4


    हमारी website: www.agnidhwaj.in


    (सविनय आभार: www.vedicscriptures.in)

    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/daily-one-ved-mantra/message
    14 min
  • ऋग्वेद (1.9.9) - लोकेश्वर परमात्मा से रक्षा की प्रार्थना

    वसो॒रिन्द्रं॒ वसु॑पतिं गी॒र्भिर्गृ॒णन्त॑ ऋ॒ग्मिय॑म्। होम॒ गन्ता॑रमू॒तये॑॥

    - ऋग्वेद (1.9.9)


    पदार्थ -

    (गीर्भिः) वेदवाणी से (गृणन्तः) स्तुति करते हुए हम लोग (वसुपतिम्) अग्नि, पृथिवी, वायु, अन्तरिक्ष, आदित्यलोक, द्यौ अर्थात् प्रकाशमान लोक, चन्द्रलोक और नक्षत्र अर्थात् जितने तारे दीखते हैं, इन सब का नाम वसु है, क्योंकि ये ही निवास के स्थान हैं, इनका पति स्वामी और रक्षक (ऋग्मियम्) वेदमन्त्रों के प्रकाश करनेहारे (गन्तारम्) सब के अन्तर्यामी अर्थात् अपनी व्याप्ति से सब जगह प्राप्त होने तथा (इन्द्रम्) सब के धारण करनेवाले परमेश्वर को (वसोः) संसार में सुख के साथ वास कराने का हेतु जो विद्या आदि धन है, उसकी (ऊतये) प्राप्ति और रक्षा के लिये (होम) प्रार्थना करते हैं॥९॥


    भावार्थ -

    सब मनुष्यों को उचित है कि जो ईश्वरपन का निमित्त, संसार का स्वामी, सर्वत्र व्यापक इन्द्र परमेश्वर है, उसकी प्रार्थना और ईश्वर के न्याय आदि गुणों की प्रशंसा पुरुषार्थ के साथ सब प्रकार से अतिश्रेष्ठ विद्या राज्यलक्ष्मी आदि पदार्थों को प्राप्त होकर उनकी उन्नति और रक्षा सदा करें॥९॥


    (भाष्यकार - स्वामी दयानंद सरस्वती जी)

    --------------------------------------------------------------------------------------

    Spotify - https://spoti.fi/3sCWtJw

    Google podcast - https://bit.ly/3dU7jXO

    Apple podcast - https://apple.co/3dStOfy


    Whatsapp पर वेद मंत्र प्राप्त करें: https://bit.ly/3srBbPu


    हमसे facebook पर जुड़ें: https://bit.ly/3uDUAhJ


    हमारे Youtube चैनल से जुड़ें: https://bit.ly/3q1DTt4


    हमारी website: www.agnidhwaj.in


    (सविनय आभार: www.vedicscriptures.in)

    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/daily-one-ved-mantra/message
    7 min
  • ऋग्वेद (1.9.8) - हम सेनाओं की सहायता से ऐश्वर्य प्राप्त करें

    अ॒स्मे धे॑हि॒ श्रवो॑ बृ॒हद्द्यु॒म्नं स॑हस्र॒सात॑मम्। इन्द्र॒ ता र॒थिनी॒रिषः॑॥

    - ऋग्वेद (1.9.8)


    पदार्थ -

    हे (इन्द्र) अत्यन्तबलयुक्त ईश्वर ! आप (अस्मे) हमारे लिये (सहस्रसातमम्) असंख्यात सुखों का मूल (बृहत्) नित्य वृद्धि को प्राप्त होने योग्य (द्युम्नम्) प्रकाशमय ज्ञान तथा (श्रवः) पूर्वोक्त धन और (रथिनीरिषः) अनेक रथ आदि साधनसहित सेनाओं को (धेहि) अच्छे प्रकार दीजिये॥८॥


    भावार्थ -

    हे जगदीश्वर ! आप कृपा करके जो अत्यन्त पुरुषार्थ के साथ जिस धन कर के बहुत से सुखों को सिद्ध करनेवाली सेना प्राप्त होती है, उसको हम लोगों में नित्य स्थापन कीजिये॥८॥


    (भाष्यकार - स्वामी दयानंद सरस्वती जी)

    --------------------------------------------------------------------------------------

    Spotify - https://spoti.fi/3sCWtJw

    Google podcast - https://bit.ly/3dU7jXO

    Apple podcast - https://apple.co/3dStOfy


    Whatsapp पर वेद मंत्र प्राप्त करें: https://bit.ly/3srBbPu


    हमसे facebook पर जुड़ें: https://bit.ly/3uDUAhJ


    हमारे Youtube चैनल से जुड़ें: https://bit.ly/3q1DTt4


    हमारी website: www.agnidhwaj.in


    (सविनय आभार: www.vedicscriptures.in)

    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/daily-one-ved-mantra/message
    4 min
  • ऋग्वेद (1.9.7) - हम सुखपूर्वक पूर्ण आयु जीएं

    सं गोम॑दिन्द्र॒ वाज॑वद॒स्मे पृ॒थु श्रवो॑ बृ॒हत्। वि॒श्वायु॑र्धे॒ह्यक्षि॑तम्॥

    - ऋग्वेद (1.9.7)


    पदार्थ -

    हे (इन्द्र) अनन्त विद्यायुक्त सब को धारण करनेहारे ईश्वर ! आप (अस्मे) हमारे लिये (गोमत्) जो धन श्रेष्ठ वाणी और अच्छे-अच्छे उत्तम पुरुषों को प्राप्त कराने (वाजवत्) नाना प्रकार के अन्न आदि पदार्थों को प्राप्त कराने वा (विश्वायुः) पूर्ण सौ वर्ष वा अधिक आयु को बढ़ाने (पृथु) अति विस्तृत (बृहत्) अनेक शुभगुणों से प्रसिद्ध अत्यन्त बड़ा (अक्षितम्) प्रतिदिन बढ़नेवाला (श्रवः) जिसमें अनेक प्रकार की विद्या वा सुवर्ण आदि धन सुनने में आता है, उस धन को (संधेहि) अच्छे प्रकार नित्य के लिये दीजिये॥७॥


    भावार्थ -

    मनुष्यों को चाहिये कि ब्रह्मचर्य्य का धारण, विषयों की लम्पटता का त्याग, भोजन आदि व्यवहारों के श्रेष्ठ नियमों से विद्या और चक्रवर्त्ति राज्य की लक्ष्मी को सिद्ध करके सम्पूर्ण आयु भोगने के लिये पूर्वोक्त धन के जोड़ने की इच्छा अपने पुरुषार्थ द्वारा करें, कि जिससे इस संसार का वा परमार्थ का दृढ़ और विशाल अर्थात् अतिश्रेष्ठ सुख सदैव बना रहे, परन्तु यह उक्त सुख केवल ईश्वर की प्रार्थना से ही नहीं मिल सकता, किन्तु उसकी प्राप्ति के लिये पूर्ण पुरुषार्थ भी करना अवश्य उचित है॥७॥


    (भाष्यकार - स्वामी दयानंद सरस्वती जी)

    --------------------------------------------------------------------------------------

    Spotify - https://spoti.fi/3sCWtJw

    Google podcast - https://bit.ly/3dU7jXO

    Apple podcast - https://apple.co/3dStOfy


    Whatsapp पर वेद मंत्र प्राप्त करें: https://bit.ly/3srBbPu


    हमसे facebook पर जुड़ें: https://bit.ly/3uDUAhJ


    हमारे Youtube चैनल से जुड़ें: https://bit.ly/3q1DTt4


    हमारी website: www.agnidhwaj.in


    (सविनय आभार: www.vedicscriptures.in)

    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/daily-one-ved-mantra/message
    9 min
  • ऋग्वेद (1.9.6) - पुरुषार्थ हीन को श्री की प्राप्ति नहीं होती

    अ॒स्मान्त्सु तत्र॑ चोद॒येन्द्र॑ रा॒ये रभ॑स्वतः। तुवि॑द्युम्न॒ यश॑स्वतः॥

    - ऋग्वेद (1.9.6)


    पदार्थ -

    हे (तुविद्युम्न) अत्यन्त विद्यादिधनयुक्त (इन्द्र) अन्तर्यामी ईश्वर ! (रभस्वतः) जो आलस्य को छोड़ के कार्य्यों के आरम्भ करनेवाले (यशस्वतः) सत्कीर्तिसहित (अस्मान्) हम लोग पुरुषार्थी विद्या धर्म और सर्वोपकार से नित्य प्रयत्न करनेवाले मनुष्यों को (तत्र) श्रेष्ठ पुरुषार्थ में (राये) उत्तम-उत्तम धन की प्राप्ति के लिये (सुचोदय) अच्छी प्रकार युक्त कीजिये ॥६॥


    भावार्थ -

    सब मनुष्यों को उचित है कि इस सृष्टि में परमेश्वर की आज्ञा के अनुकूल वर्तमान तथा पुरुषार्थी और यशस्वी होकर विद्या तथा राज्यलक्ष्मी की प्राप्ति के लिये सदैव उपाय करें। इसी से उक्त गुणवाले पुरुषों ही को लक्ष्मी से सब प्रकार का सुख मिलता है, क्योंकि ईश्वर ने पुरुषार्थी सज्जनों ही के लिये सुख रचे हैं ॥६॥


    (भाष्यकार - स्वामी दयानंद सरस्वती जी)

    --------------------------------------------------------------------------------------

    Spotify - https://spoti.fi/3sCWtJw

    Google podcast - https://bit.ly/3dU7jXO

    Apple podcast - https://apple.co/3dStOfy


    Whatsapp पर वेद मंत्र प्राप्त करें: https://bit.ly/3srBbPu


    हमसे facebook पर जुड़ें: https://bit.ly/3uDUAhJ


    हमारे Youtube चैनल से जुड़ें: https://bit.ly/3q1DTt4


    हमारी website: www.agnidhwaj.in


    (सविनय आभार: www.vedicscriptures.in)

    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/daily-one-ved-mantra/message
    9 min
  • ऋग्वेद (1.9.5) - ईश्वर से भौतिक उत्कर्ष की प्रार्थना

    सं चो॑दय चि॒त्रम॒र्वाग्राध॑ इन्द्र॒ वरे॑ण्यम्। अस॒दित्ते॑ वि॒भु प्र॒भु॥

    - ऋग्वेद (1.9.5)


    पदार्थ -

    हे (इन्द्र) करुणामय सब सुखों के देनेवाले परमेश्वर ! (ते) आपकी सृष्टि में जो-जो (वरेण्यम्) अतिश्रेष्ठ (विभु) उत्तम-उत्तम पदार्थों से पूर्ण (प्रभु) बड़े-बड़े प्रभावों का हेतु (चित्रम्) जिससे श्रेष्ठ विद्या चक्रवर्त्ति राज्य से सिद्ध होनेवाला मणि सुवर्ण और हाथी आदि अच्छे-अच्छे अद्भुत पदार्थ होते हैं, ऐसा (राधः) धन (असत्) हो, सो-सो कृपा करके हम लोगों के लिये (सञ्चोदय) प्रेरणा करके प्राप्त कीजिये॥५॥


    भावार्थ -

    मनुष्यों को ईश्वर के अनुग्रह और अपने पुरुषार्थ से आत्मा और शरीर के सुख के लिये विद्या और ऐश्वर्य्य की प्राप्ति वा उनकी रक्षा और उन्नति तथा सत्यमार्ग वा उत्तम दानादि धर्म अच्छी प्रकार से सदैव सेवन करना चाहिये, जिससे दारिद्र्य और आलस्य से उत्पन्न होनेवाले दुःखों का नाश होकर अच्छे-अच्छे भोग करने योग्य पदार्थों की वृद्धि होती रहे॥५॥


    (भाष्यकार - स्वामी दयानंद सरस्वती जी)

    --------------------------------------------------------------------------------------

    Spotify - https://spoti.fi/3sCWtJw

    Google podcast - https://bit.ly/3dU7jXO

    Apple podcast - https://apple.co/3dStOfy


    Whatsapp पर वेद मंत्र प्राप्त करें: https://bit.ly/3srBbPu


    हमसे facebook पर जुड़ें: https://bit.ly/3uDUAhJ


    हमारे Youtube चैनल से जुड़ें: https://bit.ly/3q1DTt4


    हमारी website: www.agnidhwaj.in


    (सविनय आभार: www.vedicscriptures.in)

    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/daily-one-ved-mantra/message
    12 min
  • ऋग्वेद (1.9.4) - वेदवाणी ईश्वर के स्वरूप का प्रकाश करती है

    असृ॑ग्रमिन्द्र ते॒ गिरः॒ प्रति॒ त्वामुद॑हासत। अजो॑षा वृष॒भं पति॑म्॥

    - ऋग्वेद (1.9.4)


    पदार्थ -

    (इन्द्र) हे परमेश्वर ! जो (ते) आपकी (गिरः) वेदवाणी हैं, वे (वृषभम्) सब से उत्तम सब की इच्छा पूर्ण करनेवाले (पतिम्) सब के पालन करनेहारे (त्वाम्) वेदों के वक्ता आप को (उदहासत) उत्तमता के साथ जनाती हैं, और जिन वेदवाणियों को आप (अजोषाः) सेवन करते हो, उन्ही से मैं भी (प्रति) उक्त गुणयुक्त आपको (असृग्रम्) अनेक प्रकार से वर्णन करता हूँ॥४॥


    भावार्थ -

    जिस ईश्वर ने प्रकाश किये हुए वेदों से जैसे अपने-अपने स्वभाव गुण और कर्म प्रकट किये हैं, वैसे ही वे सब लोगों को जानने योग्य हैं, क्योंकि ईश्वर के सत्य स्वभाव के साथ अनन्तगुण और कर्म हैं, उनको हम अल्पज्ञ लोग अपने सामर्थ्य से जानने को समर्थ नहीं हो सकते। तथा जैसे हम लोग अपने-अपने स्वभाव गुण और कर्मों को जानते हैं, वैसे औरों को उनका यथावत् जानना कठिन होता है, इसी प्रकार सब विद्वान् मनुष्यों को वेदवाणी के विना ईश्वर आदि पदार्थों को यथावत् जानना कठिन है। इसलिये प्रयत्न से वेदों को जान के उन के द्वारा सब पदार्थों से उपकार लेना तथा उसी ईश्वर को अपना इष्टदेव और पालन करनेहारा मानना चाहिये॥४॥


    (भाष्यकार - स्वामी दयानंद सरस्वती जी)

    --------------------------------------------------------------------------------------

    Spotify - https://spoti.fi/3sCWtJw

    Google podcast - https://bit.ly/3dU7jXO

    Apple podcast - https://apple.co/3dStOfy


    Whatsapp पर वेद मंत्र प्राप्त करें: https://bit.ly/3srBbPu


    हमसे facebook पर जुड़ें: https://bit.ly/3uDUAhJ


    हमारे Youtube चैनल से जुड़ें: https://bit.ly/3q1DTt4


    हमारी website: www.agnidhwaj.in


    (सविनय आभार: www.vedicscriptures.in)

    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/daily-one-ved-mantra/message
    11 min

About Vedic Broadcast

From the publisher's feed

Namaste!