Vedic Broadcast

Vedic Broadcast

By This podcast is brought to you by Gaurashtra.comReligion & SpiritualitySpirituality
Download on the App Store

Vedic Broadcast episodes

  • ऋग्वेद (1.11.1) - हम स्थूल प्रकृति के मध्य स्थित सूक्ष्म परमेश्वर को समझने की चेष्टा नित्य करते रहें

    इन्द्रं॒ विश्वा॑ अवीवृधन्त्समु॒द्रव्य॑चसं॒ गिरः॑। र॒थीत॑मं र॒थीनां॒ वाजा॑नां॒ सत्प॑तिं॒ पति॑म्॥

    - ऋग्वेद (1.11.1)


    पदार्थ -

    हमारी ये (विश्वाः) सब (गिरः) स्तुतियाँ (समुद्रव्यचसम्) जो आकाश में अपनी व्यापकता से परिपूर्ण ईश्वर, वा जो नौका आदि पूरण सामग्री से शत्रुओं को जीतनेवाले मनुष्य (रथीनाम्) जो बड़े-बड़े युद्धों में विजय कराने वा करनेवाले (रथीतमम्) जिसमें पृथिवी आदि रथ अर्थात् सब क्रीड़ाओं के साधन, तथा जिसके युद्ध के साधन बड़े-बड़े रथ हैं, (वाजानाम्) अच्छी प्रकार जिनमें जय और पराजय प्राप्त होते हैं, उनके बीच (सत्पतिम्) जो विनाशरहित प्रकृति आदि द्रव्यों का पालन करनेवाला ईश्वर, वा सत्पुरुषों की रक्षा करनेहारा मनुष्य (पतिम्) जो चराचर जगत् और प्रजा के स्वामी, वा सज्जनों की रक्षा करनेवाले और (इन्द्रम्) विजय के देनेवाले परमेश्वर के, वा शत्रुओं को जीतनेवाले धर्मात्मा मनुष्य के (अवीवृधन्) गुणानुवादों को नित्य बढ़ाती रहें॥१॥


    भावार्थ -

    इस मन्त्र में श्लेषालङ्कार है। सब वेदवाणी परमैश्वयर्युक्त, सब में रहने, सब जगह रमण करने, सत्य स्वभाव, तथा धर्मात्मा सज्जनों को विजय देनेवाले परमेश्वर और धर्म वा बल से दुष्ट मनुष्यों को जीतने तथा धर्मात्मा वा सज्जन पुरुषों की रक्षा करनेवाले मनुष्य का प्रकाश करती हैं। इस प्रकार परमेश्वर वेदवाणी से सब मनुष्यों को आज्ञा देता है॥१॥


    (भाष्यकार - स्वामी दयानंद सरस्वती जी)

    --------------------------------------------------------------------------------------

    Spotify - https://spoti.fi/3sCWtJw

    Google podcast - https://bit.ly/3dU7jXO

    Apple podcast - https://apple.co/3dStOfy


    Whatsapp पर वेद मंत्र प्राप्त करें: https://bit.ly/3srBbPu


    हमसे facebook पर जुड़ें: https://bit.ly/3uDUAhJ


    हमारे Youtube चैनल से जुड़ें: https://bit.ly/3q1DTt4


    हमारी website: www.agnidhwaj.in


    (सविनय आभार: www.vedicscriptures.in)


    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/daily-one-ved-mantra/message
    10 min
  • ऋग्वेद (1.10.12) - हमारी स्तुतियों का मन्तव्य क्या होना चाहिए?

    परि॑ त्वा गिर्वणो॒ गिर॑ इ॒मा भ॑वन्तु वि॒श्वतः॑। वृ॒द्धायु॒मनु॒ वृद्ध॑यो॒ जुष्टा॑ भवन्तु॒ जुष्ट॑यः॥

    - ऋग्वेद (1.10.12) 


    पदार्थ -

    हे (गिर्वणः) वेदों तथा विद्वानों की वाणियों से स्तुति को प्राप्त होने योग्य परमेश्वर ! (विश्वतः) इस संसार में (इमाः) जो वेदोक्त वा विद्वान् पुरुषों की कही हुई (गिरः) स्तुति हैं, वे (परि) सब प्रकार से सब की स्तुतियों से सेवन करने योग्य जो आप हैं, उनको (भवन्तु) प्रकाश करनेहारी हों, और इसी प्रकार (वृद्धयः) वृद्धि को प्राप्त होने योग्य (जुष्टाः) प्रीति को देनेवाली स्तुतियाँ (जुष्टयः) जिनसे सेवन करते हैं, वे (वृद्धायुम्) जो कि निरन्तर सब कार्य्यों में अपनी उन्नति को आप ही बढ़ानेवाले आप का (अनुभवन्तु) अनुभव करें॥१२॥


    भावार्थ -

    हे भगवन् परमेश्वर ! जो-जो अत्युत्तम प्रशंसा है, सो-सो आपकी ही है, तथा जो-जो सुख और आनन्द की वृद्धि होती है, सो-सो आप ही का सेवन करके विशेष वृद्धि को प्राप्त होती है। इस कारण जो मनुष्य ईश्वर तथा सृष्टि के गुणों का अनुभव करते हैं, वे ही प्रसन्न और विद्या की वृद्धि को प्राप्त होकर संसार में पूज्य होते हैं॥१२॥इस मन्त्र में सायणाचार्य्य ने परिभवन्तु इस पद का अर्थ यह किया है कि- सब जगह से प्राप्त हों, यह व्याकरण आदि शास्त्रों से अशुद्ध है, क्योंकि परौ भुवोऽवज्ञाने व्याकरण के इस सूत्र से परिपूर्वक भू धातु का अर्थ तिरस्कार अर्थात् अपमान करना होता है। आर्य्यावर्त्तवासी सायणाचार्य्य आदि तथा यूरोपखण्ड देशवासी साहबों ने इस दशवें सूक्त के अर्थ का अनर्थ किया है। जो लोग क्रम से विद्या आदि शुभगुणों को ग्रहण और ईश्वर की प्रार्थना करके अपने उत्तम पुरुषार्थ का आश्रय लेकर परमेश्वर की प्रशंसा और धन्यवाद करते हैं, वे ही अविद्या आदि दुष्टों गुणों की निवृत्ति से शत्रुओं को जीत कर तथा अधिक अवस्थावाले और विद्वान् होकर सब मनुष्यों को सुख उत्पन्न करके सदा आनन्द में रहते हैं। इस अर्थ से इस दशम सूक्त की सङ्गति नवम सूक्त के साथ जाननी चाहिये॥


    (भाष्यकार - स्वामी दयानंद सरस्वती जी)

    --------------------------------------------------------------------------------------

    Spotify - https://spoti.fi/3sCWtJw

    Google podcast - https://bit.ly/3dU7jXO

    Apple podcast - https://apple.co/3dStOfy


    Whatsapp पर वेद मंत्र प्राप्त करें: https://bit.ly/3srBbPu


    हमसे facebook पर जुड़ें: https://bit.ly/3uDUAhJ


    हमारे Youtube चैनल से जुड़ें: https://bit.ly/3q1DTt4


    हमारी website: www.agnidhwaj.in


    (सविनय आभार: www.vedicscriptures.in)


    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/daily-one-ved-mantra/message
    4 min
  • ऋग्वेद (1.10.11) - ईश्वर की कृपा से ऋषिभाव युक्त पुरुष संसार में बढ़ें

    आ तू न॑ इन्द्र कौशिक मन्दसा॒नः सु॒तं पि॑ब। नव्य॒मायुः॒ प्र सू ति॑र कृ॒धी स॑हस्र॒सामृषि॑म्॥

    - ऋग्वेद (1.10.11)


    पदार्थ -

    हे (कौशिक) सब विद्याओं के उपदेशक और उनके अर्थों के निरन्तर प्रकाश करनेवाले (इन्द्र) सर्वानन्दस्वरूप परमेश्वर ! (मन्दसानः) आप उत्तम-उत्तम स्तुतियों को प्राप्त हुए और सब को यथायोग्य जानते हुए (नः) हम लोगों के (सुतम्) यत्न से उत्पन्न किये हुए सोमादि रस वा प्रिय शब्दों से की हुई स्तुतियों का (आ) अच्छी प्रकार (पिब) पान कराइये (तु) और कृपा करके हमारे लिये (नव्यम्) नवीन (आयुः) अर्थात् निरन्तर जीवन को (प्रसूतिर) दीजिये, तथा (नः) हम लोगों में (सहस्रसाम्) अनेक विद्याओं के प्रकट करनेवाले (ऋषिम्) वेदवक्ता पुरुष को भी (कृधि) कीजिये॥११॥


    भावार्थ -

    जो मनुष्य अपने प्रेम से विद्या का उपदेश करनेवाला होकर अर्थात् जीवों के लिये सब विद्याओं का प्रकाश सर्वदा शुद्ध परमेश्वर की स्तुति के साथ आश्रय करते हैं, वे सुख और विद्यायुक्त पूर्ण आयु तथा ऋषि भाव को प्राप्त होकर सब विद्या चाहनेवाले मनुष्यों को प्रेम के साथ उत्तम-उत्तम विद्या से विद्वान् करते हैं॥११॥


    (भाष्यकार - स्वामी दयानंद सरस्वती जी)

    --------------------------------------------------------------------------------------

    Spotify - https://spoti.fi/3sCWtJw

    Google podcast - https://bit.ly/3dU7jXO

    Apple podcast - https://apple.co/3dStOfy


    Whatsapp पर वेद मंत्र प्राप्त करें: https://bit.ly/3srBbPu


    हमसे facebook पर जुड़ें: https://bit.ly/3uDUAhJ


    हमारे Youtube चैनल से जुड़ें: https://bit.ly/3q1DTt4


    हमारी website: www.agnidhwaj.in


    (सविनय आभार: www.vedicscriptures.in)


    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/daily-one-ved-mantra/message
    5 min
  • ऋग्वेद (1.10.10) - भारी चुनौतियों में ईश्वर ही हमारे रक्षक हैं

    वि॒द्मा हि त्वा॒ वृष॑न्तमं॒ वाजे॑षु हवन॒श्रुत॑म्। वृष॑न्तमस्य हूमह ऊ॒तिं स॑हस्र॒सात॑माम्॥

    - ऋग्वेद (1.10.10)


    पदार्थ -

    हे परमेश्वर ! हम लोग (वाजेषु) संग्रामों में (हवनश्रुतम्) प्रार्थना को सुनने योग्य और (वृषन्तमम्) अभीष्ट कामों के अच्छी प्रकार देने और जाननेवाले (त्वा) आपको (विद्म) जानते हैं, (हि) जिस कारण हम लोग (वृषन्तमस्य) अतिशय करके श्रेष्ठ कामों को मेघ के समान वर्षानेवाले (तव) आपकी (सहस्रसातमाम्) अच्छी प्रकार अनेक सुखों की देनेवाली जो (ऊतिम्) रक्षाप्राप्ति और विज्ञान हैं, उनको (हूमहे) अधिक से अधिक मानते हैं॥१०॥


    भावार्थ -

    मनुष्यों को सब कामों की सिद्धि देने और युद्ध में शत्रुओं के विजय के हेतु परमेश्वर ही देनेवाला है, जिसने इस संसार में सब प्राणियों के सुख के लिये असंख्यात पदार्थ उत्पन्न वा रक्षित किये हैं, तथा उस परमेश्वर वा उस की आज्ञा का आश्रय करके सर्वथा उपाय के साथ अपना वा सब मनुष्यों का सब प्रकार से सुख सिद्ध करना चाहिये॥१०॥


    (भाष्यकार - स्वामी दयानंद सरस्वती जी)

    --------------------------------------------------------------------------------------

    Spotify - https://spoti.fi/3sCWtJw

    Google podcast - https://bit.ly/3dU7jXO

    Apple podcast - https://apple.co/3dStOfy


    Whatsapp पर वेद मंत्र प्राप्त करें: https://bit.ly/3srBbPu


    हमसे facebook पर जुड़ें: https://bit.ly/3uDUAhJ


    हमारे Youtube चैनल से जुड़ें: https://bit.ly/3q1DTt4


    हमारी website: www.agnidhwaj.in


    (सविनय आभार: www.vedicscriptures.in)


    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/daily-one-ved-mantra/message
    5 min
  • ऋग्वेद (1.10.9) - हे ईश्वर! हमारी प्रार्थनाओं को सुनकर हमारा चित्त शुद्ध कीजिए

    आश्रु॑त्कर्ण श्रु॒धी हवं॒ नूचि॑द्दधिष्व मे॒ गिरः॑। इन्द्र॒ स्तोम॑मि॒मं मम॑ कृ॒ष्वा यु॒जश्चि॒दन्त॑रम्॥

    - ऋग्वेद (1.10.9)


    पदार्थ -

    (आश्रुत्कर्ण) हे निरन्तर श्रवणशक्तिरूप कर्णवाले (इन्द्र) सर्वान्तर्यामि परमेश्वर ! (चित्) जैसे प्रीति बढ़ानेवाले मित्र अपनी (युजः) सत्यविद्या और उत्तम-उत्तम गुणों में युक्त होनेवाले मित्र की (गिरः) वाणियों को प्रीति के साथ सुनता है, वैसे ही आप (नु) शीघ्र ही (मे) मेरी (गिरः) स्तुति तथा (हवम्) ग्रहण करने योग्य सत्य वचनों को (श्रुधि) सुनिये। तथा (मम) अर्थात् मेरी (स्तोमम्) स्तुतियों के समूह को (अन्तरम्) अपने ज्ञान के बीच (दधिष्व) धारण करके (युजः) अर्थात् पूर्वोक्त कामों में उक्त प्रकार से युक्त हुए हम लोगों को (अन्तरम्) भीतर की शुद्धि को (कृष्व) कीजिये॥९॥


    भावार्थ -

    इस मन्त्र में उपमालङ्कार है। मनुष्यों को उचित है कि जो सर्वज्ञ जीवों के किये हुए वाणी के व्यवहारों का यथावत् श्रवण करनेहारा सर्वाधार अन्तर्यामी जीव और अन्तःकरण का यथावत् शुद्धि हेतु तथा सब का मित्र ईश्वर है, वही एक जानने वा प्रार्थना करने योग्य है॥९॥


    (भाष्यकार - स्वामी दयानंद सरस्वती जी)

    --------------------------------------------------------------------------------------

    Spotify - https://spoti.fi/3sCWtJw

    Google podcast - https://bit.ly/3dU7jXO

    Apple podcast - https://apple.co/3dStOfy


    Whatsapp पर वेद मंत्र प्राप्त करें: https://bit.ly/3srBbPu


    हमसे facebook पर जुड़ें: https://bit.ly/3uDUAhJ


    हमारे Youtube चैनल से जुड़ें: https://bit.ly/3q1DTt4


    हमारी website: www.agnidhwaj.in


    (सविनय आभार: www.vedicscriptures.in)


    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/daily-one-ved-mantra/message
    6 min
  • ऋग्वेद (1.10.8) - ईश्वर हमें सुख देने वाले कार्यों में संलग्न करें

    न॒हि त्वा॒ रोद॑सी उ॒भे ऋ॑घा॒यमा॑ण॒मिन्व॑तः। जेषः॒ स्व॑र्वतीर॒पः सं गा अ॒स्मभ्यं॑ धूनुहि॥

    - ऋग्वेद (1.10.8)


    पदार्थ -

    हे परमेश्वर ! ये (उभे) दोनों (रोदसी) सूर्य्य और पृथिवी जिस (ऋघायमाणम्) पूजा करने योग्य आपको (नहि) नहीं (इन्वतः) व्याप्त हो सकते, सो आप हम लोगों के लिये (स्वर्वतीः) जिनसे हमको अत्यन्त सुख मिले, ऐसे (अपः) कर्मों को (जेषः) विजयपूर्वक प्राप्त करने के लिये हमारे (गाः) इन्द्रियों को (संधूनुहि) अच्छी प्रकार पूर्वोक्त कार्य्यों में संयुक्त कीजिये॥८॥


    भावार्थ -

    जब कोई पूछे कि ईश्वर कितना बड़ा है, तो उत्तर यह है कि जिसको सब आकाश आदि बड़े-बड़े पदार्थ भी घेर में नहीं ला सकते, क्योंकि वह अनन्त है। इससे सब मनुष्यों को उचित है कि उसी परमात्मा का सेवन उत्तम-उत्तम कर्म करने और श्रेष्ठ पदार्थों की प्राप्ति के लिये उसी की प्रार्थना करते रहें। जब जिसके गुण और कर्मों की गणना कोई नहीं कर सकता, तो कोई उसके अन्त पाने को समर्थ कैसे हो सकता है?॥८॥


    (भाष्यकार - स्वामी दयानंद सरस्वती जी)

    --------------------------------------------------------------------------------------

    Spotify - https://spoti.fi/3sCWtJw

    Google podcast - https://bit.ly/3dU7jXO

    Apple podcast - https://apple.co/3dStOfy


    Whatsapp पर वेद मंत्र प्राप्त करें: https://bit.ly/3srBbPu


    हमसे facebook पर जुड़ें: https://bit.ly/3uDUAhJ


    हमारे Youtube चैनल से जुड़ें: https://bit.ly/3q1DTt4


    हमारी website: www.agnidhwaj.in


    (सविनय आभार: www.vedicscriptures.in)


    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/daily-one-ved-mantra/message
    3 min
  • ऋग्वेद (1.10.7) - ईश्वर हमारे मन, इंद्रियों को शुद्ध कर ज्ञान द्वारा सिद्धि प्राप्त कराएं

    सु॒वि॒वृतं॑ सुनि॒रज॒मिन्द्र॒ त्वादा॑त॒मिद्यशः॑। गवा॒मप॑ व्र॒जं वृ॑धि कृणु॒ष्व राधो॑ अद्रिवः॥

    - ऋग्वेद (1.10.7)


    पदार्थ -

    जैसे यह (अद्रिवः) उत्तम प्रकाशादि धनवाला (इन्द्रः) सूर्य्यलोक (सुनिरजम्) सुख से प्राप्त होने योग्य (त्वादातम्) उसी से सिद्ध होनेवाले (यशः) जल को (सुविवृतम्) अच्छी प्रकार विस्तार को प्राप्त (गवाम्) किरणों के (वज्रम्) समूह को संसार में प्रकाश होने के लिये (अपवृधि) फैलाता तथा (राधः) धन को प्रकाशित (कृणुष्व) करता है, वैसे हे (अद्रिवः) प्रशंसा करने योग्य (इन्द्र) महायशस्वी सब पदार्थों के यथायोग्य बाँटनेवाले परमेश्वर ! आप हम लोगों के लिये (गवाम्) अपने विषय को प्राप्त होनेवाली मन आदि इन्द्रियों के ज्ञान और उत्तम-उत्तम सुख देनेवाले पशुओं के (व्रजम्) समूह को (अपावृधि) प्राप्त करके उनके सुख के दरवाजे को खोल तथा (सुविवृतम्) देश-देशान्तर में प्रसिद्ध और (सुनिरजम्) सुख से करने और व्यवहारों में यथायोग्य प्रतीत होने के योग्य (यशः) कीर्ति को बढ़ानेवाले अत्युत्तम (त्वादातम्) आपके ज्ञान से शुद्ध किया हुआ (राधः) जिससे कि अनेक सुख सिद्ध हों, ऐसे विद्या सुवर्णादि धन को हमारे लिये (कृणुश्व) कृपा करके प्राप्त कीजिये॥७॥


    भावार्थ -

    इस मन्त्र में श्लेष और लुप्तोपमालङ्कार हैं। हे परमेश्वर ! जैसे आपने सूर्य्यादि जगत् को उत्पन्न करके अपना यश और संसार का सुख प्रसिद्ध किया है, वैसे ही आप की कृपा से हम लोग भी अपने मन आदि इन्द्रियों को शुद्धि के साथ विद्या और धर्म के प्रकाश से युक्त तथा सुखपूर्वक सिद्ध और अपनी कीर्ति, विद्याधन और चक्रवर्त्ति राज्य का प्रकाश करके सब मनुष्यों को निरन्तर आनन्दित और कीर्तिमान् करें॥७॥


    (भाष्यकार - स्वामी दयानंद सरस्वती जी)

    --------------------------------------------------------------------------------------

    Spotify - https://spoti.fi/3sCWtJw

    Google podcast - https://bit.ly/3dU7jXO

    Apple podcast - https://apple.co/3dStOfy

    Whatsapp पर वेद मंत्र प्राप्त करें: https://bit.ly/3srBbPu


    हमसे facebook पर जुड़ें: https://bit.ly/3uDUAhJ


    हमारे Youtube चैनल से जुड़ें: https://bit.ly/3q1DTt4


    हमारी website: www.agnidhwaj.in


    (सविनय आभार: www.vedicscriptures.in)


    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/daily-one-ved-mantra/message
    8 min
  • ऋग्वेद (1.10.6) - सिद्धि के स्रोत एकमेव परमात्मा हैं

    तमित्स॑खि॒त्व ई॑महे॒ तं रा॒ये तं सु॒वीर्ये॑। स श॒क्र उ॒त नः॑ शक॒दिन्द्रो॒ वसु॒ दय॑मानः॥

    - ऋग्वेद (1.10.6)


    पदार्थ -

    जो (नः) हमारे लिये (दयमानः) सुखपूर्वक रमण करने योग्य विद्या, आरोग्यता और सुवर्णादि धन का देनेवाला, विद्यादि गुणों का प्रकाशक और निरन्तर रक्षक तथा दुःख दोष वा शत्रुओं के विनाश और अपने धार्मिक सज्जन भक्तों के ग्रहण करने (शक्रः) अनन्त सामर्थ्ययुक्त (इन्द्रः) दुःखों का विनाश करनेवाला जगदीश्वर है, वही (वसु) विद्या और चक्रवर्त्ति राज्यादि परमधन देने को (शकत्) समर्थ है, (तमित्) उसी को हम लोग (उत) वेदादि शास्त्र सब विद्वान् प्रत्यक्षादि प्रमाण और अपने भी निश्चय से (सखित्वे) मित्रों और अच्छे कर्मों के होने के निमित्त (तम्) उसको (राये) पूर्वोक्त विद्यादि धन के अर्थ और (तम्) उसी को (सुवीर्य्ये) श्रेष्ठ गुणों से युक्त उत्तम पराक्रम की प्राप्ति के लिये (ईमहे) याचते हैं ॥६॥


    भावार्थ -

    सब मनुष्यों को उचित है कि सब सुख और शुभगुणों की प्राप्ति के लिये परमेश्वर ही की प्रार्थना करें, क्योंकि वह अद्वितीय सर्वमित्र परमैश्वर्य्यवाला अनन्त शक्तिमान् ही उक्त पदार्थों के देने में सामर्थ्यवाला है ॥६॥


    (भाष्यकार - स्वामी दयानंद सरस्वती जी)

    --------------------------------------------------------------------------------------

    Spotify - https://spoti.fi/3sCWtJw

    Google podcast - https://bit.ly/3dU7jXO

    Apple podcast - https://apple.co/3dStOfy


    Whatsapp पर वेद मंत्र प्राप्त करें: https://bit.ly/3srBbPu


    हमसे facebook पर जुड़ें: https://bit.ly/3uDUAhJ


    हमारे Youtube चैनल से जुड़ें: https://bit.ly/3q1DTt4


    हमारी website: www.agnidhwaj.in


    (सविनय आभार: www.vedicscriptures.in)


    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/daily-one-ved-mantra/message
    4 min
  • ऋग्वेद (1.10.5) - एक मित्र की ही भांति ईश्वर भी धार्मिक सज्जनों की उन्नति में सहायक होते हैं

    उ॒क्थमिन्द्रा॑य॒ शंस्यं॒ वर्ध॑नं पुरुनि॒ष्षिधे॑। श॒क्रो यथा॑ सु॒तेषु॑ णो रा॒रण॑त्स॒ख्येषु॑ च॥

    - ऋग्वेद (1.10.5)


    पदार्थ -

    (यथा) जैसे कोई मनुष्य अपने (सुतेषु) सन्तानों और (सख्येषु) मित्रों के उपकार करने को प्रवृत्त होके सुखी होता है, वैसे ही (शक्रः) सर्वशक्तिमान् जगदीश्वर (पुरुनिष्षिधे) पुष्कल शास्त्रों को पढ़ने-पढ़ाने और धर्मयुक्त कामों में विचरनेवाले (इन्द्राय) सब के मित्र और ऐश्वर्य की इच्छा करनेवाले धार्मिक जीव के लिये (वर्धनम्) विद्या आदि गुणों के बढ़ानेवाले (शंस्यम्) प्रशंसा (च) और (उक्थम्) उपदेश करने योग्य वेदोक्त स्तोत्रों के अर्थों का (रारणत्) अच्छी प्रकार उपदेश करता है॥५॥


    भावार्थ -

    इस मन्त्र में उपमालङ्कार है। इस संसार में जो-जो शोभायुक्त रचना प्रशंसा और धन्यवाद हैं, वे सब परमेश्वर ही की अनन्त शक्ति का प्रकाश करते हैं, क्योंकि जैसे सिद्ध किये हुए पदार्थों में प्रशंसायुक्त रचना के अनेक गुण उन पदार्थों के रचनेवाले की ही प्रशंसा के हेतु हैं, वैसे ही परमेश्वर की प्रशंसा जनाने वा प्रार्थना के लिये हैं। इस कारण जो-जो पदार्थ हम ईश्वर से प्रार्थना के साथ चाहते हैं, सो-सो हमारे अत्यन्त पुरुषार्थ के द्वारा ही प्राप्त होने योग्य हैं, केवल प्रार्थनामात्र से नहीं॥५॥


    (भाष्यकार - स्वामी दयानंद सरस्वती जी)

    --------------------------------------------------------------------------------------

    Spotify - https://spoti.fi/3sCWtJw

    Google podcast - https://bit.ly/3dU7jXO

    Apple podcast - https://apple.co/3dStOfy


    Whatsapp पर वेद मंत्र प्राप्त करें: https://bit.ly/3srBbPu


    हमसे facebook पर जुड़ें: https://bit.ly/3uDUAhJ


    हमारे Youtube चैनल से जुड़ें: https://bit.ly/3q1DTt4


    हमारी website: www.agnidhwaj.in


    (सविनय आभार: www.vedicscriptures.in)


    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/daily-one-ved-mantra/message
    13 min
  • ऋग्वेद (1.10.4) - वेद मंत्रों को केवल याद करने से नहीं, अर्थ समझने से लाभ होगा

    एहि॒ स्तोमाँ॑ अ॒भिस्व॑रा॒भि गृ॑णी॒ह्या रु॑व। ब्रह्म॑ च नो वसो॒ सचेन्द्र॑ य॒ज्ञं च॑ वर्धय॥ 

    - ऋग्वेद (1.10.4)


    पदार्थ -

    हे (इन्द्र) स्तुति करने के योग्य परमेश्वर ! जैसे कोई सब विद्याओं से परिपूर्ण विद्वान् (स्तोमान्) आपकी स्तुतियों के अर्थों को (अभिस्वर) यथावत् स्वीकार करता कराता वा गाता है, वैसे ही (नः) हम लोगों को प्राप्त कीजिये। तथा हे (वसो) सब प्राणियों को वसाने वा उनमें वसनेवाले ! कृपा से इस प्रकार प्राप्त होके (नः) हम लोगों के (स्तोमान्) वेदस्तुति के अर्थों को (सचा) विज्ञान और उत्तम कर्मों का संयोग कराके (अभिस्वर) अच्छी प्रकार उपदेश कीजिये (ब्रह्म च) और वेदार्थ को (अभिगृणीहि) प्रकाशित कीजिये। (यज्ञं च) हमारे लिये होम ज्ञान और शिल्पविद्यारूप क्रियाओं को (वर्धय) नित्य बढ़ाइये॥४॥


    भावार्थ -

    इस मन्त्र में लुप्तोपमालङ्कार है। जो पुरुष वेदविद्या वा सत्य के संयोग से परमेश्वर की स्तुति प्रार्थना और उपासना करते हैं, उनके हृदय में ईश्वर अन्तर्यामि रूप से वेदमन्त्रों के अर्थों को यथावत् प्रकाश करके निरन्तर उनके लिये सुख का प्रकाश करता है, इससे उन पुरुषों में विद्या और पुरुषार्थ कभी नष्ट नहीं होते॥४॥


    (भाष्यकार - स्वामी दयानंद सरस्वती जी)

    --------------------------------------------------------------------------------------


    Spotify - https://spoti.fi/3sCWtJw


    Google podcast - https://bit.ly/3dU7jXO


    Apple podcast - https://apple.co/3dStOfy


    Whatsapp पर वेद मंत्र प्राप्त करें: https://bit.ly/3srBbPu


    हमसे facebook पर जुड़ें: https://bit.ly/3uDUAhJ


    हमारे Youtube चैनल से जुड़ें: https://bit.ly/3q1DTt4


    हमारी website: www.agnidhwaj.in


    (सविनय आभार: www.vedicscriptures.in)

    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/daily-one-ved-mantra/message
    5 min

About Vedic Broadcast

From the publisher's feed

Namaste!