Vedic Broadcast

Vedic Broadcast

By This podcast is brought to you by Gaurashtra.comReligion & SpiritualitySpirituality
Download on the App Store

Vedic Broadcast episodes

  • ऋग्वेद (1.9.3) - ईश्वर से ऐश्वर्य वृद्धि की प्रार्थना

    मत्स्वा॑ सुशिप्र म॒न्दिभिः॒ स्तोमे॑भिर्विश्वचर्षणे। सचै॒षु सव॑ने॒ष्वा॥

    - ऋग्वेद (1.9.3)


    पदार्थ -

    हे (विश्वचर्षणे) सब संसार के देखने तथा (सुशिप्र) श्रेष्ठज्ञानयुक्त परमेश्वर ! आप (मन्दिभिः) जो विज्ञान वा आनन्द के करनेवाले (स्तोमेभिः) वेदोक्त स्तुतिरूप गुणप्रकाश करनेहारे स्तोत्र हैं, उनसे स्तुति को प्राप्त होकर (एषु) इन प्रत्यक्ष (सवनेषु) ऐश्वर्य्य देनेवाले पदार्थों में हम लोगों को (सचा) युक्त करके (मत्स्व) अच्छे प्रकार आनन्दित कीजिये॥३॥


    भावार्थ -

    जिसने संसार के प्रकाश करनेवाले सूर्य्य को उत्पन्न किया है, उसकी स्तुति करने में जो श्रेष्ठ पुरुष एकाग्रचित्त हैं, अथवा सबको देखनेवाले परमेश्वर को जानकर सब प्रकार से धार्मिक और पुरुषार्थी होकर सब ऐश्वर्य्य को उत्पन्न और उस की रक्षा करने में मिलकर रहते हैं, वे ही सब सुखों को प्राप्त होने के योग्य वा औरों को भी उत्तम-उत्तम सुखों के देनेवाले हो सकते हैं॥३॥


    (भाष्यकार - स्वामी दयानंद सरस्वती जी)

    --------------------------------------------------------------------------------------

    Spotify - https://spoti.fi/3sCWtJw

    Google podcast - https://bit.ly/3dU7jXO

    Apple podcast - https://apple.co/3dStOfy


    Whatsapp पर वेद मंत्र प्राप्त करें: https://bit.ly/3srBbPu


    हमसे facebook पर जुड़ें: https://bit.ly/3uDUAhJ


    हमारे Youtube चैनल से जुड़ें: https://bit.ly/3q1DTt4


    हमारी website: www.agnidhwaj.in


    (सविनय आभार: www.vedicscriptures.in)

    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/daily-one-ved-mantra/message
    6 min
  • ऋग्वेद (1.9.2) - ऐश्वर्य प्राप्ति के लिए अग्नि तथा जल का शिल्प विद्या में उपयोग करो

    एमे॑नं सृजता सु॒ते म॒न्दिमिन्द्रा॑य म॒न्दिने॑। चक्रिं॒ विश्वा॑नि॒ चक्र॑ये॥

    - ऋग्वेद (1.9.2)


    पदार्थ -

    हे विद्वानो ! (सुते) उत्पन्न हुए इस संसार में (विश्वानि) सब सुखों के उत्पन्न होने के अर्थ (मन्दिने) ऐश्वर्यप्राप्ति की इच्छा करने तथा (मन्दिम्) आनन्द बढ़ानेवाले (चक्रये) पुरुषार्थ करने के स्वभाव और (इन्द्राय) परम ऐश्वर्य होनेवाले मनुष्य के लिये (चक्रिम्) शिल्पविद्या से सिद्ध किये हुए साधनों में (एनम्) इन (ईम्) जल और अग्नि को (आसृजत) अति प्रकाशित करो॥२॥


    भावार्थ -

    विद्वानों को उचित है कि इस संसार में पृथिवी से लेके ईश्वरपर्य्यन्त पदार्थों के विशेषज्ञान उत्तम शिल्प विद्या से सब मनुष्यों को उत्तम-उत्तम क्रिया सिखाकर सब सुखों का प्रकाश करना चाहिये॥२॥


    (भाष्यकार - स्वामी दयानंद सरस्वती जी)

    --------------------------------------------------------------------------------------

    Spotify - https://spoti.fi/3sCWtJw

    Google podcast - https://bit.ly/3dU7jXO

    Apple podcast - https://apple.co/3dStOfy


    Whatsapp पर वेद मंत्र प्राप्त करें: https://bit.ly/3srBbPu


    हमसे facebook पर जुड़ें: https://bit.ly/3uDUAhJ


    हमारे Youtube चैनल से जुड़ें: https://bit.ly/3q1DTt4


    हमारी website: www.agnidhwaj.in


    (सविनय आभार: www.vedicscriptures.in)

    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/daily-one-ved-mantra/message
    3 min
  • ऋग्वेद (1.9.1) - ईश्वर सर्वव्यापक होते हुए सब पदार्थों द्वारा हमें आनंदित करते हैं

    इन्द्रेहि॒ मत्स्यन्ध॑सो॒ विश्वे॑भिः सोम॒पर्व॑भिः। म॒हाँ अ॑भि॒ष्टिरोज॑सा॥

    - ऋग्वेद (1.9.1)


    पदार्थ -

    जिस प्रकार से (अभिष्टिः) प्रकाशमान (महान्) पृथिवी आदि से बहुत बड़ा (इन्द्र) यह सूर्य्यलोक है, वह (ओजसा) बल वा (विश्वेभिः) सब (सोमपर्वभिः) पदार्थों के अङ्गों के साथ (अन्धसः) पृथिवी आदि अन्नादि पदार्थों के प्रकाश से (एहि) प्राप्त होता और (मत्सि) प्राणियों को आनन्द देता है, वैसे ही हे (इन्द्र) सर्वव्यापक ईश्वर ! आप (महान्) उत्तमों में उत्तम (अभिष्टिः) सर्वज्ञ और सब ज्ञान के देनेवाले (ओजसा) बल वा (विश्वेभिः सोमपर्वभिः) सब पदार्थों के अंशों के साथ वर्त्तमान होकर (एहि) प्राप्त होते और (अन्धसः) भूमि आदि अन्नादि उत्तम पदार्थों को देकर हमको (मत्सि) सुख देते हो॥१॥

    भावार्थ -

    इस मन्त्र में श्लेष और लुप्तोपमालङ्कार हैं। जैसे ईश्वर इस संसार के परमाणु-परमाणु में व्याप्त होकर सब की रक्षा निरन्तर करता है, वैसे ही सूर्य्य भी सब लोकों से बड़ा होने से अपने सन्मुख हुए पदार्थों को आकर्षण वा प्रकाश करके अच्छे प्रकार स्थापन करता है॥१॥


    (भाष्यकार - स्वामी दयानंद सरस्वती जी)

    --------------------------------------------------------------------------------------

    Spotify - https://spoti.fi/3sCWtJw

    Google podcast - https://bit.ly/3dU7jXO

    Apple podcast - https://apple.co/3dStOfy


    Whatsapp पर वेद मंत्र प्राप्त करें: https://bit.ly/3srBbPu


    हमसे facebook पर जुड़ें: https://bit.ly/3uDUAhJ


    हमारे Youtube चैनल से जुड़ें: https://bit.ly/3q1DTt4


    हमारी website: www.agnidhwaj.in


    (सविनय आभार: www.vedicscriptures.in)

    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/daily-one-ved-mantra/message
    7 min
  • ऋग्वेद (1.8.10) - ईश्वर सर्वव्यापक होकर आनंद के स्रोत हैं

    ए॒वा ह्य॑स्य॒ काम्या॒ स्तोम॑ उ॒क्थं च॒ शंस्या॑। इन्द्रा॑य॒ सोम॑पीतये॥

    - ऋग्वेद (1.8.10)


    पदार्थ -

    (अस्य) जो-जो इन चार वेदों के (काम्ये) अत्यन्त मनोहर (शंस्ये) प्रशंसा करने योग्य कर्म वा (स्तोमः) स्तोत्र हैं, (च) तथा (उक्थम्) जिनमें परमेश्वर के गुणों का कीर्तन है, वे (इन्द्राय) परमेश्वर की प्रशंसा के लिये हैं। कैसा वह परमेश्वर है कि जो (सोमपीतये) अपनी व्याप्ति से सब पदार्थों के अंश-अंश में रम रहा है॥१०॥


    भावार्थ -

    जैसे इस संसार में अच्छे-अच्छे पदार्थों की रचनाविशेष देखकर उस रचनेवाले की प्रशंसा होती है, वैसे ही संसार के प्रसिद्ध और अप्रसिद्ध अत्युत्तम पदार्थों तथा विशेष रचना को देखकर ईश्वर को ही धन्यवाद दिये जाते हैं। इस कारण से परमेश्वर की स्तुति के समान वा उस से अधिक किसी की स्तुति नहीं हो सकती॥१०॥इस प्रकार जो मनुष्य ईश्वर की उपासना और वेदोक्त कर्मों के करनेवाले हैं, वे ईश्वर के आश्रित होके वेदविद्या से आत्मा के सुख और उत्तम क्रियाओं से शरीर के सुख को प्राप्त होते हैं, वे परमेश्वर ही की प्रशंसा करते रहें। इस अभिप्राय से इस आठवें सूक्त के अर्थ की पूर्वोक्त सातवें सूक्त के अर्थ के साथ सङ्गति जाननी चाहिये। इस सूक्त के मन्त्रों के भी अर्थ सायणाचार्य्य आदि और यूरोपदेशवासी अध्यापक विलसन आदि अङ्गरेज लोगों ने उलटे वर्णन किये हैं॥


    (भाष्यकार - स्वामी दयानंद सरस्वती जी)

    --------------------------------------------------------------------------------------

    Spotify - https://spoti.fi/3sCWtJw

    Google podcast - https://bit.ly/3dU7jXO

    Apple podcast - https://apple.co/3dStOfy


    Whatsapp पर वेद मंत्र प्राप्त करें: https://bit.ly/3srBbPu


    हमसे facebook पर जुड़ें: https://bit.ly/3uDUAhJ


    हमारे Youtube चैनल से जुड़ें: https://bit.ly/3q1DTt4


    हमारी website: www.agnidhwaj.in


    (सविनय आभार: www.vedicscriptures.in)

    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/daily-one-ved-mantra/message
    3 min
  • ऋग्वेद (1.8.9) - सबके कल्याण के लिए प्रार्थना

    ए॒वा हि ते॒ विभू॑तय ऊ॒तय॑ इन्द्र॒ माव॑ते। स॒द्यश्चि॒त्सन्ति॑ दा॒शुषे॑॥

    - ऋग्वेद (1.8.9)


    पदार्थ -

    हे (इन्द्र) जगदीश्वर ! आपकी कृपा से जैसे (ते) आपके (विभूतयः) जो-जो उत्तम ऐश्वर्य्य और (ऊतयः) रक्षा विज्ञान आदि गुण मुझको प्राप्त (सन्ति) हैं, वैसे (मावते) मेरे तुल्य (दाशुषे चित्) सब के उपकार और धर्म में मन को देनेवाले पुरुष को (सद्य एव) शीघ्र ही प्राप्त हों॥९॥


    भावार्थ -

    इस मन्त्र में लुप्तोपमालङ्कार है। ईश्वर की आज्ञा का प्रकाश इस रीति से किया है कि-जब मनुष्य पुरुषार्थी होके सब को उपकार करनेवाले और धार्मिक होते हैं, तभी वे पूर्ण ऐश्वर्य्य और ईश्वर की यथायोग्य रक्षा आदि को प्राप्त होके सर्वत्र सत्कार के योग्य होते हैं॥९॥


    (भाष्यकार - स्वामी दयानंद सरस्वती जी)

    --------------------------------------------------------------------------------------

    Spotify - https://spoti.fi/3sCWtJw

    Google podcast - https://bit.ly/3dU7jXO

    Apple podcast - https://apple.co/3dStOfy


    Whatsapp पर वेद मंत्र प्राप्त करें: https://bit.ly/3srBbPu


    हमसे facebook पर जुड़ें: https://bit.ly/3uDUAhJ


    हमारे Youtube चैनल से जुड़ें: https://bit.ly/3q1DTt4


    हमारी website: www.agnidhwaj.in


    (सविनय आभार: www.vedicscriptures.in)

    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/daily-one-ved-mantra/message
    9 min
  • ऋग्वेद (1.8.8) - सत्य का प्रकाश करनेवाली वेद वाणी राज्य संचालन की विद्या भी देती है

    ए॒वा ह्य॑स्य सू॒नृता॑ विर॒प्शी गोम॑ती म॒ही। प॒क्वा शाखा॒ न दा॒शुषे॑॥

    - ऋग्वेद (1.8.8)


    पदार्थ -

    (पक्वा शाखा न) जैसे आम और कटहर आदि वृक्ष, पकी डाली और फलयुक्त होने से प्राणियों को सुख देनेहारे होते हैं, (अस्य हि) वैसे ही इस परमेश्वर की (गोमती) जिसको बहुत से विद्वान् सेवन करनेवाले हैं, जो (सूनृता) प्रिय और सत्यवचन प्रकाश करनेवाली (विरप्शी) महाविद्यायुक्त और (मही) सबको सत्कार करने योग्य चारों वेद की वाणी है, सो (दाशुषे) पढ़ने में मन लगानेवालों को सब विद्याओं का प्रकाश करनेवाली है। तथा (अस्य हि) जैसे इस सूर्य्यलोक की (गोमती) उत्तम मनुष्यों के सेवन करने योग्य (सूनृता) प्रीति के उत्पादन करनेवाले पदार्थों का प्रकाश करनेवाली (विरप्शी) बड़ी से बड़ी (मही) बड़े-बड़े गुणयुक्त दीप्ति है, वैसे वेदवाणी (दाशुषे) राज्य की प्राप्ति के लिये राज्यकर्मों में चित्त देनेवालों को सुख देनेवाली होती है॥८॥


    भावार्थ -

    इस मन्त्र में उपमालङ्कार है। जैसे विविध प्रकार से फलफूलों से युक्त आम और कटहर आदि वृक्ष नाना प्रकार के फलों के देनेवाले होके सुख देनेहारे होते हैं, वैसे ही ईश्वर से प्रकाश की हुई वेदवाणी बहुत प्रकार की विद्याओं को देनेहारी होकर सब मनुष्यों को परम आनन्द देनेवाली है। जो विद्वान् लोग इसको पढ़ के धर्मात्मा होते हैं, वे ही वेदों का प्रकाश और पृथिवी में राज्य करने को समर्थ होते हैं॥८॥


    (भाष्यकार - स्वामी दयानंद सरस्वती जी)

    --------------------------------------------------------------------------------------

    Spotify - https://spoti.fi/3sCWtJw

    Google podcast - https://bit.ly/3dU7jXO

    Apple podcast - https://apple.co/3dStOfy


    Whatsapp पर वेद मंत्र प्राप्त करें: https://bit.ly/3srBbPu


    हमसे facebook पर जुड़ें: https://bit.ly/3uDUAhJ


    हमारे Youtube चैनल से जुड़ें: https://bit.ly/3q1DTt4


    हमारी website: www.agnidhwaj.in


    (सविनय आभार: www.vedicscriptures.in)

    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/daily-one-ved-mantra/message
    7 min
  • ऋग्वेद (1.8.7) - संसार का रक्षक सूर्य पृथ्वी का रेचन तथा सिंचन करता है

    यः कु॒क्षिः सो॑म॒पात॑मः समु॒द्रइ॑व॒ पिन्व॑ते। उ॒र्वीरापो॒ न का॒कुदः॑॥

    - ऋग्वेद (1.8.7)


    पदार्थ -

    (समुद्र इव) जैसे समुद्र को जल (आपो न काकुदः) शब्दों के उच्चारण आदि व्यवहारों के करानेवाले प्राण वाणी का सेवन करते हैं, वैसे (कुक्षिः) सब पदार्थों से रस को खींचनेवाला तथा (सोमपातमः) सोम अर्थात् संसार के पदार्थों का रक्षक जो सूर्य्य है, वह (उर्वीः) सब पृथिवी को सेवन वा सेचन करता है॥७॥


    भावार्थ -

    इस मन्त्र में दो उपमालङ्कार हैं। ईश्वर ने जैसे जल की स्थिति और वृष्टि का हेतु समुद्र तथा वाणी के व्यवहार का हेतु प्राण बनाया है, वैसे ही सूर्य्यलोक वर्षा होने, पृथिवी के खींचने, प्रकाश और रसविभाग करने का हेतु बनाया है, इसी से सब प्राणियों के अनेक व्यवहार सिद्ध होते हैं॥७॥


    (भाष्यकार - स्वामी दयानंद सरस्वती जी)

    --------------------------------------------------------------------------------------

    Spotify - https://spoti.fi/3sCWtJw

    Google podcast - https://bit.ly/3dU7jXO

    Apple podcast - https://apple.co/3dStOfy


    Whatsapp पर वेद मंत्र प्राप्त करें: https://bit.ly/3srBbPu


    हमसे facebook पर जुड़ें: https://bit.ly/3uDUAhJ


    हमारे Youtube चैनल से जुड़ें: https://bit.ly/3q1DTt4


    हमारी website: www.agnidhwaj.in


    (सविनय आभार: www.vedicscriptures.in)

    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/daily-one-ved-mantra/message
    4 min
  • ऋग्वेद (1.8.6) - बुद्धिमान मनुष्य शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने तथा अपनी संतानों को उत्तम शिक्षा देने की मंशा वाले हों

    स॒मो॒हे वा॒ य आश॑त॒ नर॑स्तो॒कस्य॒ सनि॑तौ। विप्रा॑सो वा धिया॒यवः॑॥

    - ऋग्वेद (1.8.6)


    पदार्थ -

    (विप्रासः) जो अत्यन्त बुद्धिमान् (नरः) मनुष्य हैं, वे (समोहे) संग्राम के निमित्त शत्रुओं को जीतने के लिये (आशत) तत्पर हों, (वा) अथवा (धियायवः) जो कि विज्ञान देने की इच्छा करनेवाले हैं, वे (तोकस्य) सन्तानों के (सनितौ) विद्या की शिक्षा में (आशत) उद्योग करते रहें ॥६॥


    भावार्थ -

    ईश्वर सब मनुष्यों को आज्ञा देता है कि-इस संसार में मनुष्यों को दो प्रकार का काम करना चाहिये। इनमें से जो विद्वान् हैं, वे अपने शरीर और सेना का बल बढ़ाते और दूसरे उत्तम विद्या की वृद्धि करके शत्रुओं के बल का सदैव तिरस्कार करते रहें। मनुष्यों को जब-जब शत्रुओं के साथ युद्ध करने की इच्छा हो, तब-तब सावधान होके प्रथम उनकी सेना आदि पदार्थों से कम से कम अपना दोगुना बल करके उनके पराजय से प्रजा की रक्षा करनी चाहिये। तथा जो विद्याओं के पढ़ाने की इच्छा करनेवाले हैं, वे शिक्षा देने योग्य पुत्र वा कन्याओं को यथायोग्य विद्वान् करने में अच्छे प्रकार यत्न करें, जिससे शत्रुओं के पराजय और अज्ञान के विनाश से चक्रवर्त्ति राज्य और विद्या की वृद्धि सदैव बनी रहे ॥६॥


    (भाष्यकार - स्वामी दयानंद सरस्वती जी)

    --------------------------------------------------------------------------------------

    Spotify - https://spoti.fi/3sCWtJw

    Google podcast - https://bit.ly/3dU7jXO

    Apple podcast - https://apple.co/3dStOfy


    Whatsapp पर वेद मंत्र प्राप्त करें: https://bit.ly/3srBbPu


    हमसे facebook पर जुड़ें: https://bit.ly/3uDUAhJ


    हमारे Youtube चैनल से जुड़ें: https://bit.ly/3q1DTt4


    हमारी website: www.agnidhwaj.in


    (सविनय आभार: www.vedicscriptures.in)

    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/daily-one-ved-mantra/message
    6 min
  • ऋग्वेद (1.8.5) - ईश्वर सर्वव्यापक होते हुए सबका न्याय करते हैं

    म॒हाँ इन्द्रः॑ प॒रश्च॒ नु म॑हि॒त्वम॑स्तु व॒ज्रिणे॑। द्यौर्न प्र॑थि॒ना शवः॑॥

    - ऋग्वेद (1.8.5)


    पदार्थ -

    (न) जैसे मूर्त्तिमान् संसार को प्रकाशयुक्त करने के लिये (द्यौः) सूर्य्यप्रकाश (प्रथिना) विस्तार से प्राप्त होता है, वैसे ही जो (महान्) सब प्रकार से अनन्तगुण अत्युत्तम स्वभाव अतुल सामर्थ्ययुक्त और (परः) अत्यन्त श्रेष्ठ (इन्द्रः) सब जगत् की रक्षा करनेवाला परमेश्वर है, और (वज्रिणे) न्याय की रीति से दण्ड देनेवाले परमेश्वर (नु) जो कि अपने सहायरूपी हेतु से हमको विजय देता है, उसी की यह (महित्वम्) महिमा (च) तथा बल है॥५॥


    भावार्थ -

    इस मन्त्र में उपमालङ्कार है। धार्मिक युद्ध करनेवाले मनुष्यों को उचित है कि जो शूरवीर युद्ध में अति धीर मनुष्यों के साथ होकर दुष्ट शत्रुओं पर अपना विजय हुआ है, उसका धन्यवाद अनन्त शक्तिमान् जगदीश्वर को देना चाहिये कि जिससे निरभिमान होकर मनुष्यों के राज्य की सदैव बढ़ती होती रहे॥५॥


    (भाष्यकार - स्वामी दयानंद सरस्वती जी)

    --------------------------------------------------------------------------------------

    Spotify - https://spoti.fi/3sCWtJw

    Google podcast - https://bit.ly/3dU7jXO

    Apple podcast - https://apple.co/3dStOfy


    Whatsapp पर वेद मंत्र प्राप्त करें: https://bit.ly/3srBbPu


    हमसे facebook पर जुड़ें: https://bit.ly/3uDUAhJ


    हमारे Youtube चैनल से जुड़ें: https://bit.ly/3q1DTt4


    हमारी website: www.agnidhwaj.in


    (सविनय आभार: www.vedicscriptures.in)

    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/daily-one-ved-mantra/message
    9 min
  • ऋग्वेद (1.8.4) - रण में विजय हेतु ईश्वर हमें शूरवीर तथा सहनशील बनाएं

    व॒यं शूरे॑भि॒रस्तृ॑भि॒रिन्द्र॒ त्वया॑ यु॒जा व॒यम्। सा॒स॒ह्याम॑ पृतन्य॒तः॥

    - ऋग्वेद (1.8.4)


    पदार्थ -

    हे (इन्द्र) युद्ध में उत्साह के देनेवाले परमेश्वर ! (त्वया) आपको अन्तर्यामी इष्टदेव मानकर आपकी कृपा से धर्मयुक्त व्यवहारों में अपने सामर्थ्य के (युजा) योग करानेवाले के योग से (वयम्) युद्ध के करनेवाले हम लोग (अस्तृभिः) सब शस्त्र-अस्त्र के चलाने में चतुर (शूरेभिः) उत्तमों में उत्तम शूरवीरों के साथ होकर (पृतन्यतः) सेना आदि बल से युक्त होकर लड़नेवाले शत्रुओं को (सासह्याम) वार-वार सहें अर्थात् उनको निर्बल करें, इस प्रकार शत्रुओं को जीतकर न्याय के साथ चक्रवर्त्ति राज्य का पालन करें॥४॥


    भावार्थ -

    शूरता दो प्रकार की होती है, एक तो शरीर की पुष्टि और दूसरी विद्या तथा धर्म से संयुक्त आत्मा की पुष्टि। इन दोनों से परमेश्वर की रचना के कर्मों को जानकर न्याय, धीरजपन, उत्तम स्वभाव और उद्योग आदि से उत्तम-उत्तम गुणों से युक्त होकर सभाप्रबन्ध के साथ राज्य का पालन और दुष्ट शत्रुओं का निरोध अर्थात् उनको सदा कायर करना चाहिये॥४॥


    (भाष्यकार - स्वामी दयानंद सरस्वती जी)

    --------------------------------------------------------------------------------------

    Spotify - https://spoti.fi/3sCWtJw

    Google podcast - https://bit.ly/3dU7jXO

    Apple podcast - https://apple.co/3dStOfy


    Whatsapp पर वेद मंत्र प्राप्त करें: https://bit.ly/3srBbPu


    हमसे facebook पर जुड़ें: https://bit.ly/3uDUAhJ


    हमारे Youtube चैनल से जुड़ें: https://bit.ly/3q1DTt4


    हमारी website: www.agnidhwaj.in


    (सविनय आभार: www.vedicscriptures.in)

    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/daily-one-ved-mantra/message
    5 min

About Vedic Broadcast

From the publisher's feed

Namaste!