Vedic Broadcast

Vedic Broadcast

By This podcast is brought to you by Gaurashtra.comReligion & SpiritualitySpirituality
Download on the App Store

Vedic Broadcast episodes

  • ऋग्वेद (1.7.4) - ईश्वर कामचोरों की सहायता नहीं करते

    इन्द्र॒ वाजे॑षु नोऽव स॒हस्र॑प्रधनेषु च। उ॒ग्र उ॒ग्राभि॑रू॒तिभिः॑॥

    - ऋग्वेद (1.7.4)


    पदार्थ -

    हे (इन्द्र) परमैश्वर्य्य देनेवाले जगदीश्वर ! (उग्रः) सब प्रकार से अनन्त पराक्रमवान् आप (सहस्रप्रधनेषु) असंख्यात धन को देनेवाले चक्रवर्त्ति राज्य को सिद्ध करनेवाले (वाजेषु) महायुद्धों में (उग्राभिः) अत्यन्त सुख देनेवाली (ऊतिभिः) उत्तम-उत्तम पदार्थों की प्राप्ति तथा पदार्थों के विज्ञान और आनन्द में प्रवेश कराने से हम लोगों की (अव) रक्षा कीजिये॥४॥

    भावार्थ -

    परमेश्वर का यह स्वभाव है कि युद्ध करनेवाले धर्मात्मा पुरुषों पर अपनी कृपा करता है और आलसियों पर नहीं। इसी से जो मनुष्य जितेन्द्रिय विद्वान् पक्षपात को छोड़नेवाले शरीर और आत्मा के बल से अत्यन्त पुरुषार्थी तथा आलस्य को छो़ड़े हुए धर्म से बड़े-बड़े युद्धों को जीत के प्रजा को निरन्तर पालन करते हैं, वे ही महाभाग्य को प्राप्त होके सुखी रहते हैं॥४॥


    (भाष्यकार - स्वामी दयानंद सरस्वती जी)

    --------------------------------------------------------------------------------------

    Spotify - https://spoti.fi/3sCWtJw

    Google podcast - https://bit.ly/3dU7jXO

    Apple podcast - https://apple.co/3dStOfy


    Whatsapp पर वेद मंत्र प्राप्त करें: https://bit.ly/3srBbPu


    हमसे facebook पर जुड़ें: https://bit.ly/3uDUAhJ


    हमारे Youtube चैनल से जुड़ें: https://bit.ly/3q1DTt4


    हमारी website: www.agnidhwaj.in


    (सविनय आभार: www.vedicscriptures.in)

    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/daily-one-ved-mantra/message
    5 min
  • ऋग्वेद (1.7.3) - ईश्वर का बनाया हुआ सूर्य पृथ्वी को वर्षा के द्वारा पालता है

    इन्द्रो॑ दी॒र्घाय॒ चक्ष॑स॒ आ सूर्यं॑ रोहयद्दि॒वि। वि गोभि॒रद्रि॑मैरयत्॥

    - ऋग्वेद (1.7.3)


    पदार्थ -

    (इन्द्रः) जो सब संसार का बनानेवाला परमेश्वर है, उसने (दीर्घाय) निरन्तर अच्छी प्रकार (चक्षसे) दर्शन के लिये (दिवि) सब पदार्थों के प्रकाश होने के निमित्त जिस (सूर्य्यम्) प्रसिद्ध सूर्य्यलोक को (आरोहयत्) लोकों के बीच में स्थापित किया है, वह (गोभिः) अपनी किरणों के द्वारा (अद्रिम्) मेघ को (व्यैरयत्) अनेक प्रकार से वर्षा होने के लिये ऊपर चढ़ाकर वारंवार वर्षाता है॥३॥

    भावार्थ -

    रचने की इच्छा करनेवाले ईश्वर ने सब लोकों में दर्शन, धारण और आकर्षण आदि प्रयोजनों के लिये प्रकाशरूप सूर्य्यलोक को सब लोकों के बीच में स्थापित किया है, इसी प्रकार यह हर एक ब्रह्माण्ड का नियम है कि वह क्षण-क्षण में जल को ऊपर खींच करके पवन के द्वारा ऊपर स्थापन करके वार-वार संसार में वर्षाता है, इसी से यह वर्षा का कारण है॥३॥


    (भाष्यकार - स्वामी दयानंद सरस्वती जी)

    --------------------------------------------------------------------------------------

    Spotify - https://spoti.fi/3sCWtJw

    Google podcast - https://bit.ly/3dU7jXO

    Apple podcast - https://apple.co/3dStOfy


    Whatsapp पर वेद मंत्र प्राप्त करें: https://bit.ly/3srBbPu


    हमसे facebook पर जुड़ें: https://bit.ly/3uDUAhJ


    हमारे Youtube चैनल से जुड़ें: https://bit.ly/3q1DTt4


    हमारी website: www.agnidhwaj.in


    (सविनय आभार: www.vedicscriptures.in)

    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/daily-one-ved-mantra/message
    5 min
  • ऋग्वेद (1.7.2) - सूर्य तथा वायु के समान गुण

    इन्द्र॒ इद्धर्योः॒ सचा॒ संमि॑श्ल॒ आ व॑चो॒युजा॑। इन्द्रो॑ व॒ज्री हि॑र॒ण्ययः॑॥

    - ऋग्वेद (1.7.2)


    पदार्थ -

    जिस प्रकार यह (संमिश्लः) पदार्थों के साथ मिलकर (इन्द्रः) ऐश्वर्य्य का हेतु स्पर्शगुणवाला वायु, अपने (सचा) सब में मिलनेवाले और (वचोयुजा) वाणी के व्यवहार को वर्त्तानेवाले (हर्य्योः) हरने और प्राप्त करनेवाले गुणों को (आ) सब पदार्थों में युक्त करता है, वैसे ही (वज्री) संवत्सर वा तापवाला (हिरण्ययः) प्रकाशस्वरूप (इन्द्रः) सूर्य्य भी अपने हरण और आहरण गुणों को सब पदार्थों में युक्त करता है॥२॥

    भावार्थ -

    इस मन्त्र में लुप्तोपमालङ्कार है। जैसे वायु के संयोग से वचन, श्रवण आदि व्यवहार तथा सब पदार्थों के गमन, आगमन, धारण और स्पर्श होते हैं, वैसे ही सूर्य्य के योग से पदार्थों के प्रकाश और छेदन भी होते हैं। संमिश्लः इस शब्द में सायणाचार्य्य ने लकार का होना छान्दस माना है, सो उनकी भूल है, क्योंकि संज्ञाछन्द० इस वार्त्तिक से लकारादेश सिद्ध ही है॥२॥


    (भाष्यकार - स्वामी दयानंद सरस्वती जी)

    --------------------------------------------------------------------------------------

    Spotify - https://spoti.fi/3sCWtJw

    Google podcast - https://bit.ly/3dU7jXO

    Apple podcast - https://apple.co/3dStOfy


    Whatsapp पर वेद मंत्र प्राप्त करें: https://bit.ly/3srBbPu


    हमसे facebook पर जुड़ें: https://bit.ly/3uDUAhJ


    हमारे Youtube चैनल से जुड़ें: https://bit.ly/3q1DTt4


    हमारी website: www.agnidhwaj.in


    (सविनय आभार: www.vedicscriptures.in)

    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/daily-one-ved-mantra/message
    5 min
  • ऋग्वेद (1.7.1) - वेदमंत्रों के अर्थ से सूर्य और वायु के गुणों का प्रकाश करो

    इन्द्र॒मिद्गा॒थिनो॑ बृ॒हदिन्द्र॑म॒र्केभि॑र॒र्किणः॑। इन्द्रं॒ वाणी॑रनूषत॥

    - ऋग्वेद (1.7.1)


    पदार्थ -

    जो (गाथिनः) गान करनेवाले और (अर्किणः) विचारशील विद्वान् हैं, वे (अर्केभिः) सत्कार करने के पदार्थ सत्यभाषण शिल्पविद्या से सिद्ध किये हुए कर्म मन्त्र और विचार से (वाणीः) चारों वेद की वाणियों को प्राप्त होने के लिये (बृहत्) सब से बड़े (इन्द्रम्) परमेश्वर (इन्द्रम्) सूर्य्य और (इन्द्रम्) वायु के गुणों के ज्ञान से (अनूषत) यथावत् स्तुति करें॥१॥

    भावार्थ -

    ईश्वर उपदेश करता है कि मनुष्यों को वेदमन्त्रों के विचार से परमेश्वर सूर्य्य और वायु आदि पदार्थों के गुणों को अच्छी प्रकार जानकर सब के सुख के लिये उनसे प्रयत्न के साथ उपकार लेना चाहिये॥१॥


    (भाष्यकार - स्वामी दयानंद सरस्वती जी)

    --------------------------------------------------------------------------------------

    Spotify - https://spoti.fi/3sCWtJw

    Google podcast - https://bit.ly/3dU7jXO

    Apple podcast - https://apple.co/3dStOfy


    Whatsapp पर वेद मंत्र प्राप्त करें: https://bit.ly/3srBbPu


    हमसे facebook पर जुड़ें: https://bit.ly/3uDUAhJ


    हमारे Youtube चैनल से जुड़ें: https://bit.ly/3q1DTt4


    हमारी website: www.agnidhwaj.in


    (सविनय आभार: www.vedicscriptures.in)

    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/daily-one-ved-mantra/message
    6 min
  • ऋग्वेद (1.6.10) - सूर्य की महिमा

    इ॒तो वा॑ सा॒तिमीम॑हे दि॒वो वा॒ पार्थि॑वा॒दधि॑। इन्द्रं॑ म॒हो वा॒ रज॑सः॥ 

    - ऋग्वेद (1.6.10)


    पदार्थ -

    हम लोग (इतः) इस (पार्थिवात्) पृथिवी के संयोग (वा) और (दिवः) इस अग्नि के प्रकाश (वा) लोकलोकान्तरों अर्थात् चन्द्र और नक्षत्रादि लोकों से भी (सातिम्) अच्छी प्रकार पदार्थों के विभाग करते हुए (वा) अथवा (रजसः) पृथिवी आदि लोकों से (महः) अति विस्तारयुक्त (इन्द्रम्) सूर्य्य को (ईमहे) जानते हैं॥१०॥

    भावार्थ -

    सूर्य्य की किरण पृथिवी में स्थित हुए जलादि पदार्थों को भिन्न-भिन्न करके बहुत छोटे-छोटे कर देती है, इसी से वे पदार्थ पवन के साथ ऊपर को चढ़ जाते हैं, क्योंकि वह सूर्य्य सब लोकों से बड़ा है। हम लोग आकाश पृथिवी तथा बड़े आकाश से सहाय के लिये इन्द्र की प्रार्थना करते हैं, यह भी डाक्टर मोक्षमूलर साहब की व्याख्या अशुद्ध है, क्योंकि सूर्य्यलोक सब से बड़ा है, और उसका आना-जाना अपने स्थान को छोड़ के नहीं होता, ऐसा हम लोग जानते हैं॥१०॥सूर्य्य और पवन से जैसे पुरुषार्थ की सिद्धि करनी चाहिये तथा वे लोक जगत् में किस प्रकार से वर्त्तते रहते हैं और कैसे उनसे उपकारसिद्धि होती है, इन प्रयोजनों से पाँचवें सूक्त के अर्थ के साथ छठे सूक्तार्थ की सङ्गति जाननी चाहिये। और सायणाचार्य्य आदि तथा यूरोपदेशवासी अङ्गरेज विलसन आदि लोगों ने भी इस सूक्त के मन्त्रों के अर्थ बुरी चाल से वर्णन किये हैं।


    (भाष्यकार - स्वामी दयानंद सरस्वती जी)

    --------------------------------------------------------------------------------------

    Spotify - https://spoti.fi/3sCWtJw

    Google podcast - https://bit.ly/3dU7jXO

    Apple podcast - https://apple.co/3dStOfy


    Whatsapp पर वेद मंत्र प्राप्त करें: https://bit.ly/3srBbPu


    हमसे facebook पर जुड़ें: https://bit.ly/3uDUAhJ


    हमारे Youtube चैनल से जुड़ें: https://bit.ly/3q1DTt4


    हमारी website: www.agnidhwaj.in


    (सविनय आभार: www.vedicscriptures.in)

    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/daily-one-ved-mantra/message
    4 min
  • ऋग्वेद (1.6.9) - पवन के मुख्य गुण

    अतः॑ परिज्म॒न्ना ग॑हि दि॒वो वा॑ रोच॒नादधि॑। सम॑स्मिन्नृञ्जते॒ गिरः॑॥ - ऋग्वेद (1.6.9)

    - ऋग्वेद (1.6.9)


    पदार्थ -

    जिस वायु में (गिरः) वाणी का सब व्यवहार (समृञ्जते) सिद्ध होता है, वह (परिज्मन्) सर्वत्र गमन करता हुआ सब पदार्थों को तले ऊपर पहुँचानेवाला पवन (अतः) इस पृथिवीस्थान से जलकणों का ग्रहण करके (अध्यागहि) ऊपर पहुँचाता और फिर (दिवः) सूर्य्य के प्रकाश से (वा) अथवा (रोचनात्) जो कि रुचि को बढ़ानेवाला मेघमण्डल है, उससे जल को गिराता हुआ तले पहुँचाता है। (अस्मिन्) इसी बाहर और भीतर रहनेवाले पवन में सब पदार्थ स्थिति को प्राप्त होते हैं॥९॥

    भावार्थ -

    यह बलवान् वायु अपने गमन आमगन गुण से सब पदार्थों के गमन आगमन धारण तथा शब्दों के उच्चारण और श्रवण का हेतु है।इस मन्त्र में सायणाचार्य्य ने जो उणादिगण में सिद्ध परिज्मन् शब्द था, उसे छोड़कर मनिन्प्रत्ययान्त कल्पना किया है, सो केवल उनकी भूल है। हे इधर-उधर विचरनेवाले मनुष्यदेहधारी इन्द्र ! तू आगे पीछे और ऊपर से हमारे समीप आ, यह सब गानेवालों की इच्छा है। यह भी उन (मोक्षमूलर साहब) का अर्थ अत्यन्त विपरीत है, क्योंकि इस वायुसमूह में मनुष्यों की वाणी शब्दों के उच्चारणव्यवहार से प्रसिद्ध होने से प्राणरूप वायु का ग्रहण है॥९॥


    (भाष्यकार - स्वामी दयानंद सरस्वती जी)

    --------------------------------------------------------------------------------------

    Spotify - https://spoti.fi/3sCWtJw

    Google podcast - https://bit.ly/3dU7jXO

    Apple podcast - https://apple.co/3dStOfy


    Whatsapp पर वेद मंत्र प्राप्त करें: https://bit.ly/3srBbPu


    हमसे facebook पर जुड़ें: https://bit.ly/3uDUAhJ


    हमारे Youtube चैनल से जुड़ें: https://bit.ly/3q1DTt4


    हमारी website: www.agnidhwaj.in


    (सविनय आभार: www.vedicscriptures.in)

    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/daily-one-ved-mantra/message
    4 min
  • ऋग्वेद (1.6.8) - यज्ञ में होम किए गए पदार्थ कैसे उपकार करते हैं?

    अ॒न॒व॒द्यैर॒भिद्यु॑भिर्म॒खः सह॑स्वदर्चति। ग॒णैरिन्द्र॑स्य॒ काम्यैः॑॥

    - ऋग्वेद (1.6.8)


    पदार्थ -

    जो यह (मखः) सुख और पालन होने का हेतु यज्ञ है, वह (इन्द्रस्य) सूर्य्य की (अनवद्यैः) निर्दोष (अभिद्युभिः) सब ओर से प्रकाशमान और (काम्यैः) प्राप्ति की इच्छा करने के योग्य (गणैः) किरणों वा पवनों के साथ मिलकर सब पदार्थों को (सहस्वत्) जैसे दृढ़ होते हैं, वैसे ही (अर्चति) श्रेष्ठ गुण करनेवाला होता है॥८॥

    भावार्थ -

    जो शुद्ध अत्युत्तम होम के योग्य पदार्थों के अग्नि में किये हुए होम से किया हुआ यज्ञ है, वह वायु और सूर्य्य की किरणों की शुद्धि के द्वारा रोगनाश करने के हेतु से सब जीवों को सुख देकर बलवान् करता है। यहाँ मखशब्द से यज्ञ करनेवाले का ग्रहण है, तथा देवों के शत्रु का भी ग्रहण है। यह भी मोक्षमूलर साहब का कहना ठीक नहीं, क्योंकि जो मखशब्द यज्ञ का वाची है, वह सूर्य्य की किरणों के सहित अच्छे-अच्छे वायु के गुणों से हवन किये हुए पदार्थों को सर्वत्र पहुँचाता है, तथा वायु और वृष्टिजल की शुद्धि का हेतु होने से सब प्राणियों को सुख देनेवाला होता है। और मख शब्द के उपमावाचक होने से देवों के शत्रु का भी ग्रहण नहीं॥८॥


    (भाष्यकार - स्वामी दयानंद सरस्वती जी)

    --------------------------------------------------------------------------------------

    Spotify - https://spoti.fi/3sCWtJw

    Google podcast - https://bit.ly/3dU7jXO

    Apple podcast - https://apple.co/3dStOfy


    Whatsapp पर वेद मंत्र प्राप्त करें: https://bit.ly/3srBbPu


    हमसे facebook पर जुड़ें: https://bit.ly/3uDUAhJ


    हमारे Youtube चैनल से जुड़ें: https://bit.ly/3q1DTt4


    हमारी website: www.agnidhwaj.in


    (सविनय आभार: www.vedicscriptures.in)

    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/daily-one-ved-mantra/message
    3 min
  • ऋग्वेद (1.6.7) - ईश्वर के बनाए पदार्थों में सूर्य तथा वायु मुख्य हैं

    इन्द्रे॑ण॒ सं हि दृक्ष॑से संजग्मा॒नो अबि॑भ्युषा। म॒न्दू स॑मा॒नव॑र्चसा॥

    - ऋग्वेद (1.6.7)


    पदार्थ -

    यह वायु (अबिभ्युषा) भय दूर करनेवाली (इन्द्रेण) परमेश्वर की सत्ता के साथ (संजग्मानः) अच्छी प्रकार प्राप्त हुआ, तथा वायु के साथ सूर्य्य (संदृक्षसे) अच्छी प्रकार दृष्टि में आता है, (हि) जिस कारण ये दोनों (समानवर्चसा) पदार्थों के प्रसिद्ध बलवान् हैं, इसी से वे सब जीवों को (मन्दू) आनन्द के देनेवाले होते हैं॥७॥

    भावार्थ -

    ईश्वर ने जो अपनी व्याप्ति और सत्ता से सूर्य्य और वायु आदि पदार्थ उत्पन्न करके धारण किये हैं, इन सब पदार्थों के बीच में से सूर्य्य और वायु ये दोनों मुख्य हैं, क्योंकि इन्हीं के धारण आकर्षण और प्रकाश के योग से सब पदार्थ सुशोभित होते हैं। मनुष्यों को चाहिये कि उन्हें पदार्थविद्या से उपकार लेने के लिये युक्त करें। यह बड़ा आश्चर्य्य है कि बहुवचन के स्थान में एकवचन का प्रयोग किया गया, तथा निरुक्तकार ने द्विवचन के स्थान में एकवचन का प्रयोग माना है, सो असङ्गत है। यह भी मोक्षमूलर साहब की कल्पना ठीक नहीं, क्योंकि व्यत्ययो ब० सुप्तिङुपग्रह० व्याकरण के इस प्रमाण से वचनव्यत्यय होता है। तथा निरुक्तकार का व्याख्यान सत्य है, क्योंकि सुपा सु० इस सूत्र से मन्दू इस शब्द में द्विवचन को पूर्वसवर्ण दीर्घ एकादेश हो गया है॥७॥


    (भाष्यकार - स्वामी दयानंद सरस्वती जी)

    --------------------------------------------------------------------------------------

    Spotify - https://spoti.fi/3sCWtJw

    Google podcast - https://bit.ly/3dU7jXO

    Apple podcast - https://apple.co/3dStOfy


    Whatsapp पर वेद मंत्र प्राप्त करें: https://bit.ly/3srBbPu


    हमसे facebook पर जुड़ें: https://bit.ly/3uDUAhJ


    हमारे Youtube चैनल से जुड़ें: https://bit.ly/3q1DTt4


    हमारी website: www.agnidhwaj.in


    (सविनय आभार: www.vedicscriptures.in)

    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/daily-one-ved-mantra/message
    5 min
  • ऋग्वेद (1.6.6) - वायु का शिल्प विद्या में प्रयोग कर सबका उपकार करें

    दे॒व॒यन्तो॒ यथा॑ म॒तिमच्छा॑ वि॒दद्व॑सुं॒ गिरः॑। म॒हाम॑नूषत श्रु॒तम्॥

    - ऋग्वेद (1.6.6)


    पदार्थ -

    जैसे (देवयन्तः) सब विज्ञानयुक्त (गिरः) विद्वान् मनुष्य (विदद्वसुम्) सुखकारक पदार्थविद्या से युक्त (महाम्) अत्यन्त बड़ी (मतिम्) बुद्धि (श्रुतम्) सब शास्त्रों के श्रवण और कथन को (अच्छ) अच्छी प्रकार (अनूषत) प्रकाश करते हैं, वैसे ही अच्छी प्रकार साधन करने से वायु भी शिल्प अर्थात् सब कारीगरी को सिद्ध करते हैं ॥६॥

    भावार्थ -

    इस मन्त्र में उपमालङ्कार है। मनुष्यों को वायु के उत्तम गुणों का ज्ञान, सब का उपकार और विद्या की वृद्धि के लिये प्रयत्न सदा करना चाहिये, जिससे सब व्यवहार सिद्ध हों। गान करनेवाले धर्मात्मा जो वायु हैं, उन्होंने इन्द्र को ऐसी वाणी सुनाई कि तू जीत जीत। यह भी मोक्षमूलर का अर्थ अच्छा नहीं, क्योंकि देवयन्तः इस शब्द का अर्थ यह है कि मनुष्य लोग अपने अन्तःकरण से विद्वानों के मिलने की इच्छा रखते हैं। इस अर्थ से मनुष्यों का ग्रहण होता है ॥६॥


    (भाष्यकार - स्वामी दयानंद सरस्वती जी)

    --------------------------------------------------------------------------------------

    Spotify - https://spoti.fi/3sCWtJw

    Google podcast - https://bit.ly/3dU7jXO

    Apple podcast - https://apple.co/3dStOfy


    Whatsapp पर वेद मंत्र प्राप्त करें: https://bit.ly/3srBbPu


    हमसे facebook पर जुड़ें: https://bit.ly/3uDUAhJ


    हमारे Youtube चैनल से जुड़ें: https://bit.ly/3q1DTt4


    हमारी website: www.agnidhwaj.in


    (सविनय आभार: www.vedicscriptures.in)

    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/daily-one-ved-mantra/message
    4 min
  • ऋग्वेद (1.6.5) - जीवों तथा सूक्ष्म पदार्थों की ऊपर नीचे जाने की गति

    वी॒ळु चि॑दारुज॒त्नुभि॒र्गुहा॑ चिदिन्द्र॒ वह्नि॑भिः। अवि॑न्द उ॒स्रिया॒ अनु॑॥

    - ऋग्वेद (1.6.5)


    पदार्थ -

    (चित्) जैसे मनुष्य लोग अपने पास के पदार्थों को उठाते धरते हैं, (चित्) वैसे ही सूर्य्य भी (वीळु) दृढ बल से (उस्रियाः) अपनी किरणों करके संसारी पदार्थों को (अविन्दः) प्राप्त होता है, (अनु) उसके अनन्तर सूर्य्य उनको छेदन करके (आरुजत्नुभिः) भङ्ग करने और (वह्निभिः) आकाश आदि देशों में पहुँचानेवाले पवन के साथ ऊपर-नीचे करता हुआ (गुहा) अन्तरिक्ष अर्थात् पोल में सदा चढ़ाता गिराता रहता है॥५॥

    भावार्थ -

    इस मन्त्र में उपमालङ्कार है। जैसे बलवान् पवन अपने वेग से भारी-भारी दृढ वृक्षों को तोड़ फोड़ डालते और उनको ऊपर नीचे गिराते रहते हैं, वैसे ही सूर्य्य भी अपनी किरणों से उनका छेदन करता रहता है, इससे वे ऊपर नीचे गिरते रहते हैं। इसी प्रकार ईश्वर के नियम से सब पदार्थ उत्पत्ति और विनाश को भी प्राप्त होते रहते हैं। ।हे इन्द्र ! तू शीघ्र चलनेवाले वायु के साथ अप्राप्त स्थान में रहनेवाली गौओं को प्राप्त हुआ। यह भी मोक्षमूलर साहब की व्याख्या असङ्गत है, क्योंकि उस्रा यह शब्द निघण्टु में रश्मि नाम में पढ़ा है, इससे सूर्य्य की किरणों का ही ग्रहण होना योग्य है। तथा गुहा इस शब्द से सबको ढाँपनेवाला होने से अन्तरिक्ष का ग्रहण है॥५॥


    (भाष्यकार - स्वामी दयानंद सरस्वती जी)

    --------------------------------------------------------------------------------------

    Spotify - https://spoti.fi/3sCWtJw

    Google podcast - https://bit.ly/3dU7jXO

    Apple podcast - https://apple.co/3dStOfy


    Whatsapp पर वेद मंत्र प्राप्त करें: https://bit.ly/3srBbPu


    हमसे facebook पर जुड़ें: https://bit.ly/3uDUAhJ


    हमारे Youtube चैनल से जुड़ें: https://bit.ly/3q1DTt4


    हमारी website: www.agnidhwaj.in


    (सविनय आभार: www.vedicscriptures.in)

    ---
    Send in a voice message: https://anchor.fm/daily-one-ved-mantra/message
    11 min

About Vedic Broadcast

From the publisher's feed

Namaste!