
Sign up to save your podcasts
Or


गोपालदास की तलाश में शंकु का रहस्य और गहरा गया था। क्या अनंत को कामयाबी मिलेगी?
बक्से से निकले शंकु का रहस्य और गहरा गया था। लेकिन अनंत किसी भी तरह इस राज़ पर से पर्दा उठाना चाहता था।
रेत से निकले बक्से में मिली चीज ने कुछ ऐसी घटनाओं को शुरू कर दिया, जिनका मतलब किसी को पता नहीं था।
एक डॉक्यूमेन्टरी फ़िल्म की शूटिंग के सिलसिले में राजस्थान आये अनंत को रेत में दबी ऐसी चीज़ मिलती है, जिसके साथ सदियों पुराना रहस्य छिपा है। लेकिन रहस्य को जान लेना कई बार ना जानने से ज़्यादा ख़तरनाक होता है।
सुनिये ‘काल शंकु’
पॉडकास्ट ‘वो कहानियां’ पर अगली मैगा स्टोरी।
समन्दर पानी का हो या रेत का... अपने नीचे कई राज़ दफ़न किये बैठा है...
कुछ ऐसे राज़ जिनके बारे में दुनिया को ज़्यादा पता नहीं होता...
और अगर दुनिया को पता ही हो तो वो राज़ कैसा?
एक फिल्म की शूटिंग के लिए राजस्थान आए अनन्त का सामना होता है ऐसे ही एक पुराने राज़ से...
उसे मिली है रेगिस्तान में एक गड़ी एक अनोखी चीज़...
और फिर शुरू होता है एक रोमांचक सफ़र...
लेकिन मंज़िल पर पहुंचने पर पता लगता है कि ये मंज़िल नहीं ये तो महज़ शुरूआत है....
सुनिये ‘काल शंकु’
पाॅडकास्ट ‘वो कहानियां’ पर अगली कहानी।
हर किसी की ज़िन्दगी में कुछ ऐसे पन्ने होते हैं, जिन्हें वो पलट कर देखना पसंद नहीं करता। लेकिन कई बार वो पन्ने अपने अस्तित्व के बारे में चीख चीख कर बताते हैं।
शर्त के तहत अपने दोस्तों को शापित किले में छोड़कर आने के बाद कबीर के साथ कुछ ऐसा ही होता है।
कबीर का मानना है, कि दुनिया में कई तरह की ताकतें हैं जो दिखाई ना देते हुए भी अपना असर डालती हैं। लेकिन उसके दोस्त यानी शैलेश और जय एक दिन उसे चैलेन्ज कर देते हैं और फिर शुरू होता है शर्त का खौफनाक खेल। क्योंकि ये खेल उतना सीधा नहीं था, जितना दिखाई दे रहा था।
From the publisher's feed

289 Listeners

3 Listeners

0 Listeners

0 Listeners

0 Listeners

0 Listeners