Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
5 Minute is a daily national news bulletin podcast in Hindi presented thrice a day by Aaj tak Radio.Don’t wait to finish your office hours or household chores to catch up with important news. Just g... more
FAQs about 5 Minute:How many episodes does 5 Minute have?The podcast currently has 1,798 episodes available.
May 24, 2021दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटकोरोना महामारी प्राकृतिक है या फिर इसे लैब में बनाया गया है. इस सवाल पर अमेरिकी एक्सपर्ट डॉ. एंथेनी फाउची ने भी बड़ा बयान दिया है. फाउची का कहना है कि कोरोना एक प्राकृतिक बीमारी है, ये स्वीकार करना आसान नहीं है. मैं इसपर विश्वास नहीं करूंगा. मुझे लगता है इस बात की जांच होनी बाकी है कि चीन में ऐसा क्या हुआ, जिससे कोरोना वायरस आया. सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
May 24, 2021सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों के बीच इस बीमारी की दवाई एम्फोटेरिसिन बी और दूसरी एंटी फंगल दवाओं की कमी का दावा किया गया. ऐसे में अब फार्मा कंपनीज इन दवाओं के बड़े स्तर पर प्रोडक्शन करने की तैयारी में हैं. जल्द ही ब्लैक फंगस के लिए यूज होने वाली दवाओं की किल्लत दूर होगी. सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
May 22, 2021शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटदिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कल से दिल्ली में 18 से 44 साल के युवाओं का वैक्सीनेशन नहीं हो पाएगा, क्योंकि केंद्र की तरफ से वैक्सीन नहीं मिल रही है. उन्होंने कहा कि कल से दिल्ली में युवाओं के वैक्सीनेशन सेंटर बंद हो जाएंगे, क्योंकि केंद्र से वैक्सीन नहीं मिली है. जैसे ही वैक्सीन मिलेगी, दोबारा सेंटर खोलें जाएंगे. सुनिए शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
May 22, 2021दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटइंडियन मेडिकल एसोसिएशन की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस की दूसरी लहर में देशभर में 420 डॉक्टरों की मौत हुई. णे की वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुरेश जाधव का कहना है कि सरकार ने वैक्सीनेशन के विस्तार के दौरान वैक्सीन के उपलब्ध स्टॉक और विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइडलाइंस को ध्यान में नहीं रखा. सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
May 22, 2021सुबह 10 बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटपुणे की वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुरेश जाधव का कहना है कि सरकार ने वैक्सीनेशन के विस्तार के दौरान वैक्सीन के उपलब्ध स्टॉक और विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइडलाइंस को ध्यान में नहीं रखा. सुनिए 10 बजे का समाचार बुलेटिन- 5 मिनट...more6minPlay
May 21, 2021शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटहरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म और पत्रकार की हत्या के दोष में बंद सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 48 घंटे की कस्टडी परोल मिली है. महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है. कोटमी जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की आज सुबह मुठभेड़ हुई. अभी तक 13 नक्सिलयों के शव बरामद किए गए हैं. सुनिए 4 बजे का समाचार बुलेटिन- 5 मिनट...more5minPlay
May 21, 2021दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटमहाराष्ट्र के गढ़चिरौली में C60 कमांडो फोर्स ने एनकाउंटर में 13 नक्सलियों को ढेर कर दिया है. ये मुठभेड़ कोटामी के जंगलों में हुई है जहां और भी नक्सलियों के छिपे होने की खबर है. गढ़चिरौली के गोंदिया रेंज के आईजी संदीप पाटिल ने इस ऑपरेशन की पुष्टि कर दी है. उनके मुताबिक सर्च ऑपरेशन जारी है. सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
May 21, 2021सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटभारत इम्यूनोलॉजिकल्स एंड बायोलॉजिकल्स कॉपरेशन को कोवैक्सीन बनाने के लिए कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है. भारत बायोटेक और भारत सरकार ने टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और लैब डेवलपमेंट का कॉन्फिडेंशियल एग्रीमेंट साइन कर लिया है. टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के बाद ये फैक्ट्री सितंबर से हर महीने एक करोड़ वैक्सीन डोज प्रोड्यूस करेगी. सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
May 20, 2021शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटकोरोना की चुनौती के बीच राजस्थान में ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया गया है, वहीं महाराष्ट्र में अबतक इस बीमारी के कारण 90 मरीजों की जान जा चुकी है, भारत में बीते 24 घंटों के दौरान 2 लाख 76 हजार नए केस दर्ज किए गए, जबकि रिकवर हुए मरीजों की संख्या 3 लाख 69 हजार रही. यानी नए केस से 90 हजार ज्यादा मरीज रिकवर हुए हैं. सुनिए 4 बजे का समाचार बुलेटिन- 5 मिनट...more6minPlay
May 20, 2021दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटदेश के पश्चिमी इलाकों में Tauktae का खतरा टलने के बाद पूर्व से एक नया खतरा दस्तक दे रहा है. बंगाल की खाड़ी में एक नए तूफान को लेकर चेतावनी दी गई है. इस तूफान का नाम यास है, जिसके निशाने पर खासतौर पर ओडिशा और पश्चिम बंगाल हैं. सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
FAQs about 5 Minute:How many episodes does 5 Minute have?The podcast currently has 1,798 episodes available.