Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
5 Minute is a daily national news bulletin podcast in Hindi presented thrice a day by Aaj tak Radio.Don’t wait to finish your office hours or household chores to catch up with important news. Just g... more
FAQs about 5 Minute:How many episodes does 5 Minute have?The podcast currently has 1,798 episodes available.
May 20, 2021सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटभारत में कोरोना की दूसरी लहर इस साल जुलाई तक थम सकती है और करीब छह से आठ महीनों में महामारी की तीसरी लहर आने की आशंका है. यह अनुमान भारत सरकार के विज्ञान मंत्रालय के तहत विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा स्थापित वैज्ञानिकों के तीन सदस्यीय पैनल ने लगाया है. सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
May 19, 2021शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटवैक्सीन की किल्लत को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सुझाव, पीएम मोदी के आज के गुजरात दौरे पर महाराष्ट्र सरकार ने उठाए सवाल, कोरोना से जूझ रही दिल्ली में भी अब ब्लैक फंगस का मामला, सुनिए 4 बजे का समाचार बुलेटिन- 5 मिनट...more6minPlay
May 19, 2021दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटबच्चों पर वैक्सीन के ट्रायल के खिलाफ दिल्ली हाइकोर्ट में याचिका दायर की गई है. इस मामले पर हाईकोर्ट ने केंद्र और भारत बायोटेक को नोटिस भेजा है. दरअसल, केंद्र सरकार जल्द ही भारत बायोटेक की कोवैक्सीन का बच्चों पर ट्रायल शुरू करने वाली है. आशंका है कि कुछ महीनों के बाद देश में महामारी की तीसरी लहर आ सकती है, जिसमें सबसे ज्यादा बच्चों पर असर पड़ेगा. सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
May 19, 2021सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटस्वास्थ्य मंत्रालय ने कल शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अब देश में केवल आठ राज्य ऐसे हैं जहां सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख से ज्यादा है. देश के 18 राज्यों में सक्रिय मामलों की संख्या 50 हजार से कम है. साथ ही दिल्ली, यूपी और गुजरात में कोरोना के नए मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है. एक्टिव मामले भी घटकर 13.3 प्रतिशत तक आ गए हैं. इसमें ये भी बताया गया कि बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए कौवैक्सीन के ट्रायल को मंजूरी दे दी गई है. सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
May 18, 2021शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटकोरोना को लेकर आज पीएम मोदी ने सभी जिलाधिकारियों के साथ मीटिंग में हिस्सा लिया. जिसमें उन्होंने सभी DM को टेस्टिंग और कंटेनमेंट जोन पर ध्यान देने को कहा. कोरोना के नए वैरिएंट्स की निगरानी के लिए अब देश में 17 नई लैब खोली जाएंगी. भारत में अभी तक सिर्फ 10 लैब ही हैं. सुनिए शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more5minPlay
May 18, 2021दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटकोरोना की दूसरी लहर में अब तक 269 डॉक्टरों की मौत हो चुकी है. यह दावा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने किया है. दूसरी लहर के दौरान सबसे अधिक डॉक्टरों की जान बिहार में गई. यहां 78 डॉक्टरों की मौत हुई है. इसके बाद उत्तर प्रदेश का नंबर आता है. यहां 37 डॉक्टरों की मौत हुई. वहीं आंध्र प्रदेश में भी 22 डॉक्टरों की मौत हुई है. सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
May 18, 2021सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटउत्तर प्रदेश में कोरोना संकट पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आज सरकार को फटकार लगाई. हाईकोर्ट ने कहा कि मौजूदा हालात में सूबे के गांवों, कस्बों और छोटे शहरों में स्वास्थ्य सेवाएं राम भरोसे हैं. इलाहाबाद हाई कोर्ट जस्टिस अजीत कुमार और जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा की बेंच ने एक PIL पर सुनवाई करते हुए यह कहा. सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
May 17, 2021शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटदिल्ली हाईकोर्ट ने आज केंद्र और राज्य सरकार से पूछा है कि जिन कोरोना मरीजों की जान ऑक्सीजन की कमी की वजह से गई है, उनके परिवारों को मुआवजा देने के लिए क्या कोई पॉलिसी बनाई जा सकती है? विश्व स्वास्थ्य संगठन की चीफ साइंटिस्ट डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने कहा है कि आने वाले वक्त में कोरोना की और लहरें भारत की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं. सुनिए शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
May 17, 2021दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने डीआरडीओ के मुख्यालय में आज कोरोना की देसी दवा की पहली खेप लॉन्च की. आज 10 हजार मरीजों को कोरोना की देसी दवा 2-DG दी जा सकती है.कोरोना के नए मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए डीसीजीआई ने इस दवा के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दी थी.. सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
May 17, 2021सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटतूफान तौकते के बीच गुजरात में भूकंप का झटका महसूस किया गया है. अमेरली राजुला के पास सोमवार सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए है. रिक्टर स्कल पर इसकी तीव्रता 4.5 मांपी गई है. हालांकि, किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है. इस बीच तूफान तौकते को लेकर तटीय इलाके में अलर्ट जारी किया गया है. सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
FAQs about 5 Minute:How many episodes does 5 Minute have?The podcast currently has 1,798 episodes available.