Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
5 Minute is a daily national news bulletin podcast in Hindi presented thrice a day by Aaj tak Radio.Don’t wait to finish your office hours or household chores to catch up with important news. Just g... more
FAQs about 5 Minute:How many episodes does 5 Minute have?The podcast currently has 1,798 episodes available.
May 27, 2021शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटब्लैक फंगस की दवा एंफोटेरेसिरिन बी की कमी को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जहाँ कहीं भी इसकी दवा मिलती है वहाँ से फौरन भारत लाई जाए, विश्व स्वास्थ्य संगठन यानि WHO ने कहा है कि कोरोना वायरस का B.1.617 वैरिएंट जो सबसे पहले भारत में पाया गया था, अब 53 देशों में फैल चुका है. WHO ने इसे "वैरिएंट ऑफ कन्सर्न" में शामिल किया है. सुनिए 4 बजे का समाचार बुलेटिन- 5 मिनट...more6minPlay
May 27, 2021दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटदिल्ली में व्हाइट फंगस का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें फंगस के कारण महिला की आंतों में छेद हो गए. व्हाइट फंगस के कारण शरीर को पहुंचे इस तरह के नुकसान का ये दुनिया में पहला केस है. दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल की ओर से ये जानकारी दी गई है. सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
May 27, 2021सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटभारत में एंटीबॉडी कॉकटेल की मदद से एक मरीज के ठीक होने की खबर आई है. हरियाणा के 84 साल के मरीज मोहब्बत सिंह का ईलाज मेदांता में चल रहा था जहाँ उन्हें इसकी पहली डोज दी गई. मेदांता के विशेषज्ञों के अनुसार संक्रमित व्यक्ति को अगर 7 दिनों के अंदर इस दवा का डोज दिया जाता है, तब 70-80 प्रतिशत केस में मरीज को अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ती. सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
May 26, 2021शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटदुनिया में कोरोना की पहली डोज़ लेने वाले शख़्स की मौत, ओडिशा में तट से टकराया चक्रवाती तूफ़ान यास, सरसों तेल के दाम प्रति लीटर 200 रुपये के पार, सुनिए 4 बजे का समाचार बुलेटिन- 5 मिनट...more6minPlay
May 26, 2021दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटनए कृषि कानूनों को लेकर किसानों का विरोध एक बार फिर तेज होता दिखाई दे रहा है. आज संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले एक बार फिर किसान दिल्ली की सीमा पर इकट्ठा हो रहे हैं. कृषि कानून के छह महीने होने पर किसान आज काला दिवस मना रहे हैं. हालांकि राकेश टिकैत का कहना है कि हालातों को देखते हुए ज्यादा आंदोलनकारी इकट्ठा नहीं किए गए हैं. सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
May 26, 2021सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटदेश भर के 297 छात्रों ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन कराने के निर्णय को रद्द करने के लिए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमना को पत्र लिखा है. छात्रों ने इस पत्र में पिछले साल की तरह ऑप्शनल इवैल्यूएशन प्लान लागू कराने की मांग की है. छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में सूओ मोटो लेने का आग्रह किया है. सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
May 25, 2021शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटमहाराष्ट्र सरकार ने कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक अब से राज्य के 18 जिलों में होम आइसोलेशन की सहूलियत को खत्म कर दिया गया है, अब नए मरीजों को कोविड सेंटर जाना होगा, स्विट्जरलैंड की ड्रग कंपनी रोशे और सिप्ला ने भारत में एंटीबॉडी कॉकटेल दवा को लॉन्च कर दिया है. जा सकेगा. यह दो दवाओं कासिरिविमाब (Casirivimab) और इम्देवीमाब (Imdevimab) का मिक्सचर है. सुनिए शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
May 25, 2021दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटदेश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संकट के बीच डेंगू-चिकनगुनिया का प्रकोप भी सामने आया है. इस साल दिल्ली में डेंगू के लगभग 25 मामले सामने आए हैं. यह आंकड़ा जनवरी से मई महीने के बीच के लिहाज से साल 2013 के बाद सबसे ज्यादा है. दक्षिणी नगर निगम की एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई. वहीं इस दौरान 8 मलेरिया और चार चिकनगुनिया के मामले भी दर्ज किए गए हैं. सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
May 25, 2021सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस वैक्सीन के तीसरे यानि बूस्टर डोज का ट्रायल कर रही है. दूसरी डोज के छह महीने के अंतराल के बाद यह डोज लगेगा. हालांकि इसका परिणाम आना अभी बाकी है. अमेरिका की संक्रामक रोग विशेषज्ञ एंथनी फाउचे ने इसका ज़िक्र किया था, तभी से इसपर चर्चा हो रही थी. वैक्सीन लेने के एक साल बाद एंटीबॉडी घटने की आशंका के कारण बूस्टर डोज जरूरी है. सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
May 24, 2021शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटटाटा स्टील ने ऐलान किया है कि वह कोरोना से होने वाले अपने किसी भी कर्मचारी की मौत पर उनके आश्रितों को मृत कर्मचारी की 60 साल की उम्र तक पूरी सैलरी देती रहेगी, नारदा स्टिंग केस में तृणमूल कांग्रेस के चार नेताओं को हाउस अरेस्ट करने के खिलाफ सीबीआई सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है. सीबीआई ने कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी है. सुनिए शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more5minPlay
FAQs about 5 Minute:How many episodes does 5 Minute have?The podcast currently has 1,798 episodes available.