Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
5 Minute is a daily national news bulletin podcast in Hindi presented thrice a day by Aaj tak Radio.Don’t wait to finish your office hours or household chores to catch up with important news. Just g... more
FAQs about 5 Minute:How many episodes does 5 Minute have?The podcast currently has 1,798 episodes available.
April 28, 2021सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटकोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र के अस्पतालों में आग लगने की घटनाएं आम हो गई हैं। ठाणे के प्राइम क्रिटिकेअर हॉस्पिटल में आज सुबह आग लग गई। आग लगने के बाद आनन-फानन में मरीजों को दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। इस दौरान चार मरीजों की मौत हो गई। सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
April 27, 2021शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि 10 मई तक दिल्ली में 1200 आईसीयू बेड्स की व्यवस्था हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में जो पैनिक माहौल बन गया था वो अब खत्म होने लगा है। इसके अलावा, दिल्ली में ऑक्सीजन संकट को दूर करने के लिए राज्य सरकार, बैंकॉक से 18 टैंकर इम्पोर्ट करेगी। सुनिए शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट।...more6minPlay
April 27, 2021दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटचुनाव आयोग ने 2 मई को घोषित होने वाले विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद जश्न पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी के चुनाव नतीजे 2 मई को घोषित किए जाएंगे । सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट।...more5minPlay
April 27, 2021सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटसुप्रीम कोर्ट में आज कोरोना के नेशनल प्लान को लेकर सुनवाई होगी. बीते हफ्ते कोरोना के बढ़ते ग्राफ और मरीजों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सू मोटो यानी स्वतः संज्ञान लिया था और केंद्र को नोटिस जारी कर कोरोना से निपटने के लिए नेशनल प्लान मांगा था. इसी मसले पर जस्टिस डीवाय चंद्रचूड़, जस्टिस एल. नागेश्वर राव और जस्टिस एस. रविंद्र भट की बेंच आज सुनवाई करेगी। सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
April 26, 2021शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटदिल्ली में ऑक्सीजन की किल्लत पर हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार लगाई है. इस मामले में आज हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है कि चीफ सेक्रेटरी को आज शाम पांच बजे अस्पताल समेत सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ बैठक बुलानी चाहिए। सुनिए शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
April 26, 2021दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटदेश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते संकट के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि दिल्ली में 18 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को मुफ्त वैक्सीन दी जाएगी। इसके लिये राज्य सरकार ने 1 करोड़ 34 लाख वैक्सीन का ऑर्डर दिया है। साथ ही, केजरीवाल ने वैक्सीन निर्माताओं से अपील की है कि केंद्र, राज्य और प्राइवेट अस्पतालों को एक ही दाम में वैक्सीन मिलनी चाहिए। सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
April 26, 2021सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटकोरोना की नई लहर के लिए एक्सपर्ट्स वायरस के नए स्ट्रेन, डबल म्यूटेंट और ट्रिपल म्यूटेंट को जिम्मेदार बता रहे हैं। भारत में कोरोना की बेकाबू रफ्तार के बीच सबसे ज्यादा चर्चा ट्रिपल म्यूटेंट वायरस B.1.618 को लेकर हो रही है जिसे डबल म्यूटेंट B.1.617 वैरिएंट के बाद पाया गया है। जहां बंगाल से ट्रिपल म्यूटेंट वायरस के मामले सामने आए हैं तो वहीं दिल्ली में जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए जुटाए गए सैंपल में से 50 फीसदी मामलों में डबल म्यूटेंट वैरिएंट का असर पाया गया। सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
April 24, 2021शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटहाईकोर्ट ने आज कहा कि अगर कोई केंद्र सरकार, राज्य सरकार या फिर स्थानीय प्रशासन के किसी अधिकारी ने ऑक्सीजन सप्लाई में रुकावट डाली तो उसे फांसी पर चढ़ा देंगे। जस्टिस विपिन सांघी और रेखा पल्ली की बेंच ने महाराज अग्रसेन हॉस्पिटल की अर्जी पर सुनवाई के दौरान अपनी नाराजगी जाहिर की। सुनिए शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more5minPlay
April 24, 2021दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटदिल्ली-एनसीआर के अस्पतालों में आज भी ऑक्सीजन खत्म होने या फिर खत्म होने की कगार जैसी खबर है. दिल्ली के गंगा राम अस्पताल और गोल्डन अस्पताल में एक घंटे से कम समय के लिए ऑक्सीजन बचा है. यहां पर 200 से ज्यादा कोरोना मरीज़ भर्ती हैं, लेकिन ऑक्सीजन की कमी के चलते 20 लोगों की जान चली गई. सुनिए दोपहर एक बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
April 24, 2021सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनटचमोली के सुमना में ग्लेशियर टूट गई है. मिली जानकारी के अनुसार भारत-चीन सीमा के पास स्थित नीती घाटी के सुमना क्षेत्र में ITBP की बटालियन की पोस्ट के पास ही एक ग्लेशियर टूटा है. भारतीय सेना की सेंट्रल कमांड ने कहा है कि चमोली जिले के जोशीमठ में ग्लेशियर टूटने के बाद वहां फंसे 291 लोगों को अबतक बचाया गया है. सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट...more6minPlay
FAQs about 5 Minute:How many episodes does 5 Minute have?The podcast currently has 1,798 episodes available.