Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
April 08, 2024अनूप सोनी को रोल मिलना बंद क्यों हुए?: Ep 32बैठकी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे दी लल्लनटॉप के सौरभ द्विवेदी को मशहूर एक्टर अनूप सोनी से बातचीत करते हुए. एपिसोड में अनूप सोनी पहली बार बॉम्बे पहुंचने से लेकर अपने स्ट्रगल के दिनों को याद कर रहे हैं. थिएटर के अपने दिनों को भी अनूप बैठकी के इस एपिसोड में याद कर रहे हैं. अनूप सोनी ने गंगाजल, राज़, फुटपाथ जैसी फिल्मों में काम किया है. बालिका वधू से लेकर क्राइम पेट्रोल शो होस्ट करने तक के अनूप सोनी कई किस्सों को भी एपिसोड में साझा कर रहे हैं....more1h 2minPlay
April 05, 2024कबीर ने कैसे बचाया 'साधो बैंड' को?: Ep 32बैठकी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे साधो बैंड के सदस्यों को. एपिसोड में साधो बैंड के सदस्य बैंड से जुड़ने, इसके शुरू होने के पीछे की कहानी सुना रहे हैं. जानिए एपिसोड में कि कैसे साधो बैंड पाकिस्तान में भी फेमस हो गया. धनंजय साही द्वारा शुरू किए गए साधो बैंड के अब तक के सफर के बारे में एपिसोड में जानने को मिलेगा. जानिए एपिसोड में बैंड के सदस्य जेएनयू में शो को लेकर क्या बता रहे हैं. एपिसोड में साधो बंद के द्वारा गया हुआ गाना भी सुनने को मिलेगा....more1h 11minPlay
March 22, 2024बॉलीवुड में ब्लैक लिस्ट हो चुके सिद्धांत चतुर्वेदी: Ep 31बैठकी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे दी लल्लनटॉप के सौरभ द्विवेदी की बातचीत बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ. सिद्धांत चतुर्वेदी बॉलीवुड में अपने सफर के बारे में बात कर रहे हैं. एपिसोड जानिए चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढाई तक करने वाले सिद्धांत चतुर्वेदी कैसे इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बना लेते हैं. एपिसोड में जानिए कि अमिताभ बच्चन के द्वारा भेजे गए पत्र को लेकर सिद्धांत क्या कह रहे हैं. साथ ही एपिसोड में जानिए कि अपनी फिल्म गली बॉय के सफर के बारे में सिद्धांत चतुर्वेदी क्या बता रहे हैं....more1h 37minPlay
March 01, 2024लोकसभा चुनाव लड़ेंगे समीर वानखेड़े!?: 30बैठकी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे दी लल्लनटॉप के सौरभ द्विवेदी और निखिल वाठ की बातचीत आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े के साथ. एपिसोड में समीर अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों पर बात करते सुनाई देंगे. जानिए एपिसोड में कि शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान केस में उन्होंने एपिसोड में क्या बताया. इसके अलावा एपिसोड में समीर रिश्वत मांगने के आरोपों पर भी अपनी सफाई रख रहे हैं. एपिसोड में समीर वानखेड़े के लोकसभा चुनाव लड़ने वाले कयासों के बारे में भी वो खुल कर बात कर रहे हैं....more1h 26minPlay
February 23, 2024जब भूमि ने किया बॉलीवुड में जेंडर बायस का सामना: Ep 29बैठकी के इस एपिसोड में दी लल्लनटॉप की मेहमान हैं फिल्म एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर. सौरभ द्विवेदी के साथ भूमि पेडनेकर अपनी फिल्म 'भक्षक' के बारे में बात कर रही हैं. भक्षक फिल्म में भूमि के किरदार के बारे में एपिसोड में जानने को मिलेगा. भूमि बैठकी में आपकी फिल्मी करियर पर भी बात कर रही हैं. एपिसोड में जानिए कि कैसे भूमि पेडनेकर ने बॉलीवुड मैं जेंडर बायस के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाई. जानिए एपिसोड में कि भूमि सुशांत सिंह राजपूत पर क्या बात कर रही हैं....more1h 7minPlay
February 16, 2024सलमान खान पर क्या बोल गए वरुण ग्रोवर?: Ep 28बैठकी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे लेखक, कॉमेडियन और फिल्ममेकर वरुण ग्रोवर को सौरभ द्विवेदी से बातचीत करते हुए. एपिसोड में वरुण ग्रोवर अपनी आने वाली फिल्म 'ऑल इंडिया रैंक' के बारे में बात कर रहे हैं. फिल्म बनाने के पीछे की इंस्पिरेशन से लेकर फिल्म की कहानी पर वरुण अपनी बातचीत कर रहे हैं. 'ऑल इंडिया रैंक' के साथ ही वरुण ग्रोवर पहली बार डायरेक्शन में भी हाथ आज़मा रहे हैं. एपिसोड में वरुण सलमान और शाहरुख़ के साथ काम करने को लेकर अपनी बात भी रख रहे हैं....more1h 23minPlay
January 19, 2024बैठकी में वसूली भाई: Ep 27बैठकी के इस एपिसोड के मेहमान हैं बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता मुकेश तिवारी. मुकेश तिवारी ने चाइना गेट, गंगाजल और रोहित शेट्टी की गोलमाल जैसी फिल्मों में काम किया है. बैठकी के इस एपिसोड में मुकेश बॉलीवुड में अपनी अब तक की जर्नी पर बात कर रहे हैं. साथ ही थिएटर, रंगकर्म के अनुभव के बारे में भी बात कर रहे हैं. जानिए एपिसोड में कि फिल्मों में खलनायक की भूमिका से लेकर कॉमेडी करने तक मुकेश तिवारी का अब तक का सफर कैसा रहा. एपिसोड में मुकेश नसीरुद्दीन शाह के साथ थिएटर के अपने अनुभव को भी साझा कर रहे हैं....more1h 15minPlay
January 12, 2024अभी मुंडे की मार्मिक कविता 'राम': Ep 26बैठकी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे सौरभ द्विवेदी और मशहूर कवि और स्टैंडअप कॉमेडियन अभी मुंडे की बातचीत. अभी मुंडे जिन्होंने श्री राम पर एक कविता लिखी थी जो इन दिनों सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है. अभी मुंडे का साइको शायर के नाम से यूट्यूब चैनल है एपिसोड में अभी चैनल के नाम में साइको शब्द के पीछे का किस्सा भी बता रहे हैं. एपिसोड में अभी मुंडे अपनी कविता 'राम' के लिखने की पीछे की कहानी भी साझा कर रहे हैं. एपिसोड में अभी मशहूर बॉलीवुड एक्टर इरफ़ान खान पर लिखी अपनी कविता भी साझा कर रहे हैं....more44minPlay
January 12, 2024अभी मुंडे की मार्मिक कविता 'राम': Ep 25बैठकी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे सौरभ द्विवेदी और मशहूर कवि और स्टैंडअप कॉमेडियन अभी मुंडे की बातचीत. अभी मुंडे जिन्होंने श्री राम पर एक कविता लिखी थी जो इन दिनों सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है. अभी मुंडे का साइको शायर के नाम से यूट्यूब चैनल है एपिसोड में अभी चैनल के नाम में साइको शब्द के पीछे का किस्सा भी बता रहे हैं. एपिसोड में अभी मुंडे अपनी कविता 'राम' के लिखने की पीछे की कहानी भी साझा कर रहे हैं. एपिसोड में अभी मशहूर बॉलीवुड एक्टर इरफ़ान खान पर लिखी अपनी कविता भी साझा कर रहे हैं....more44minPlay
December 22, 2023एनिमल और कबीर सिंह से सीखे या सबक लें?: Ep 24बैठकी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे ब्रेकथ्रू एनजीओ की सीनियर डायरेक्टर, हेड ऑफ़ प्रोग्राम नैना चौधरी को. वीमेन एम्पावरमेंट को लेकर किए गए ब्रेकथ्रू इंडिया एनजीओ के काम को नैना बैठकी के इस एपिसोड में विस्तार से बता रही हैं. जानिए इन्हे महिलाओं के प्रति हिंसा को रोकने और महिलाओं के प्रति व्यवहार में जागरूकता के लिए करने वालों कामों में किस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. एपिसोड में नैना ने रणबीर कपूर की हालिया फिल्म एनिमल और शहीद कपूर की कबीर सिंह मूवी से जनता को मिलने वाले गलत संदेश पर भी बात की....more1h 6minPlay