बैठकी

बैठकी

By Lallantop BaajaSociety & Culture
Download on the App Store

बैठकी episodes

  • 'फैमिली मैन-3' पर क्या कहा मनोज बाजपेयी ने?: Ep 23
    बैठकी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे दी लल्लनटॉप के सौरभ द्विवेदी को बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता मनोज बाजपेयी और फिल्म डायरेक्टर देवाशीष मखीजा को उनकी फिल्म 'जोरम' के लिए बात करते हुए. देवाशीष मखीजा इससे पहले 'भोंसले', 'अज्जी' और 'तांडव' जैसे फिल्मे बना चुके हैं. एपिसोड में देवाशीष फिल्म इंडस्ट्री में अपने स्ट्रगल और अनुभव को भी साझा कर रहे हैं. एपिसोड में मनोज बाजपेयी जोराम फिल्म करने के अपने अनुभव को भी बता रहे हैं. एपिसोड में मनोज अपनी वेब सीरीज 'द फॅमिली मैन' की अगली सीरीज पर भी बात कर रहे हैं.
    35 min
  • सुशांत की मौत पर मुकेश छाबड़ा क्या बता गए?: Ep 22
    बैठकी के इस एपिसोड में आज के हमारे मेहमान हैं बॉलीवुड के जानेमाने कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा. बैठकी की इस किश्त में सौरभ द्विवेदी के साथ बातचीत में मुकेश, फिल्म इंडस्ट्री के अपने कई अनुभव साझा कर रहे हैं. जानिए एपिसोड कि मुकेश छाबड़ा, फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप के साथ अपने विवाद को लेकर क्या बोले. जानिए एपिसोड में कि फिल्म डायरेक्टर के तौर पर मुकेश छाबड़ा को अपनी पहली फिल्म 'दिल बेचारा' क्यों पसंद नहीं आई. साथ ही एपिसोड में मुकेश, सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी दोस्ती, कास्टिंग काउच और कई मुद्दों पर अपनी बात रख रहे हैं.
    1 hr 27 min
  • उद्योगपति सरकारी संस्थानों को नियंत्रित करते हैं?: Ep 21
    बैठकी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे दी लल्लनटॉप के निखिल वठ और वरिष्ठ वकील प्रदीप राय की बातचीत. एपिसोड में जानिए कि प्रदीप राय ने बिहार पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से लेकर अमिताभ बच्चन के बारे में क्या क्या बातें बताई. यूपी के एक छोटे से गाँव से निकल देश के जाने माने वकील बनने तक के प्रदीप राय के सफर को भी इस एपिसोड में जानने को मिलेगा. एपिसोड में प्रदीप राय के मुलायम सिंह यादव समेत कई हाईप्रोफाइल केसेस के बारे में विस्तार से जानने को मिलेगा.
    43 min
  • विवादों के बाद मनोज मुंतशिर बैठकी में: Ep 20
    बैठकी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे बॉलीवुड के मशहूर गीतकार और डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर शुक्ला को. इस साल रिलीज़ हुई आदिपुरुष मूवी के डायलॉग को लेकर विवादों में रहने पर मनोज बैठकी में खुल कर बात कर रहे हैं. इसके अलावा बैठकी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे कि मुस्लिम विरोधी कहे जाने को लेकर मनोज ने क्या पक्ष रखा. एपिसोड में मनोज सोनिया गाँधी पर दिए बयान पर भी सफाई दे रहे हैं. इसके अलावा बैठकी के इस एपिसोड में मनोज मुंतशिर ब्राह्मणवाद और धर्मनिरपेक्षता को लेकर भी बहस करते सुनाई देंगे.
    2 hr 23 min
  • अमित त्रिवेदी पाकिस्तानी म्यूज़िक पर क्या बोले?: Ep 19
    बैठकी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे बॉलीवुड के मशहूर म्यूज़िक कंपोजर और सिंगर अमित त्रिवेदी को. देव-डी, अंधाधुन और क़्वीन जैसी अनेक फिल्मों में म्यूज़िक देने वाले अमित त्रिवेदी, सौरभ द्विवेदी से बॉलीवुड के कई मुद्दों पर बात कर रहे हैं. जानिए एपिसोड में उनके सांग्स "नमो-नमो" और 'ज़िंदा" जैसे गानो को बनाने के पीछे की कहानी के बारे में. एपिसोड में अमित त्रिवेदी बॉलीवुड के डायरेक्टर्स के साथ काम करने के अपने अनुभव को भी साझा कर रहे हैं. जानिए बैठकी में कि कोक स्टूडियो पाकिस्तान के बारे में अमित त्रिवेदी की क्या राय है.
    1 hr 4 min
  • सुनिए बैठकी में कॉमेडियन संदीप शर्मा को: Ep 18
    बैठकी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे सौरभ द्विवेदी और स्टैंड-अप कॉमेडियन संदीप शर्मा को. जानिए एपिसोड में संदीप शर्मा के अब तक के सफर को. एपिसोड में संदीप अपने गृह नगर बरेली के कुछ प्रमुख लोगो के बारे में बता रहे हैं. बरेली से दिल्ली आने के अपने अनुभव को भी संदीप एपिसोड में साझा कर रहे हैं. जानिए एपिसोड में कि संदीप मुलायम सिंह यादव, लाल कृष्ण आडवाणी और मनमोहन सिंह की आवाज़ों में मिमिक्री क्यों और कैसे कर लेते हैं. जानिए एपिसोड में संदीप स्टैंड-अप कॉमेडियन ज़ाकिर खान पर क्या बोले.
    55 min
  • सैयामी ने अनुराग की मूवी को न कहा: Ep 17
    बैठकी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे बॉलीवुड एक्ट्रेस सैयामी खेर और दी लल्लनटॉप के सौरभ द्विवेदी की बातचीत. एपिसोड में सैयामी बॉलीवुड में अपने अब तक के सफर के बारे में बता रही हैं. साथ ही जानिए फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप के साथ काम करने का उनका अनुभव कैसा रहा. जानिए क्यों सैयामी ने अनुराग कश्यप के साथ देव-डी मूवी में काम करने से मन किया. सैयामी असल ज़िंदगी में एक्ट्रेस होने के साथ ही एक स्पोर्ट्स पर्सन भी हैं. एपिसोड में जानिए क्रिकेट और बैडमिंटन के अलावा सैयामी और कौन से स्पोर्ट्स खेलती हैं.
    1 hr 6 min
  • मुरली को पहले टेस्ट के मिले सिर्फ 2000?: Ep 16
    बैठकी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे दी लल्लनटॉप के सौरभ द्विवेदी की श्रीलंका के महान गेंदबाज़ रहे मुथैया मुरलीधरन से बातचीत. मुथैया मुरलीधरन अपनी करिश्माई गेंदबाज़ी के लिए जाने जाते हैं. उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे किसी भी गेंदबाज़ के मुक़ाबले सबसे ज़्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है. एपिसोड में मुरलीधरन अपनी आने वाली बायोपिक '800' के बारे में बात कर रहे हैं. एपिसोड के ज़रिए आप उनके क्रिकेटिंग करियर की कई अनकही बातों को जानेंगे. साथ ही श्रीलंका में हुए राजनीतिक उथल पुथल पर भी उनकी राय को सुनेंगे.
    1 hr 16 min
  • काका से समझिए 'बिल्लो बग्गे बिल्लेयां दा की करेंगी': Ep 15
    बैठकी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे पंजाबी सिंगर और सांग राइटर काका को दी लल्लनटॉप की टीम और सौरभ द्विवेदी से बातचीत करते हुए. काका ने अपने फेमस गाने 'बिल्लो बग्गे बिल्लेयां दा की करेगी' के असल मतलब से लेकर इसको बनाने के पीछे की वजह पर भी बात की. जानिए काका से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के बारे में. साथ ही काका पंजाबी गानों में शराब और गैंग्स के इस्तेमाल को लेकर भी खुलकर बात की है. एपिसोड में जानिए संगीत की दुनिया में उनके अब तक के सफर के बारे में.
    1 hr
  • महाभारत के कृष्ण का असरदार किरदार: Ep 14
    बैठकी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे एक्टर नितीश भरद्वाज को सौरभ द्विवेदी से बातचीत करते हुए. नितीश भरद्वाज जिन्होंने बीआर चोपड़ा की महाभारत में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई थी, बैठकी में अपने अब तक के अभिनय के सफर के बारे में बात कर रहे हैं. एपिसोड में नितीश अपनी माँ द्वारा नितीश के जीवन में उनके योगदान को भी बता रहे हैं. नितीश बैठकी में आपमें राजनीतिक जीवन पर भी खुल कर चर्चा कर रहे हैं. जानिए एपिसोड में कि महाभारत में भगवान कृष्ण का किरदार निभाने के बाद उनके निजी जीवन में किस प्रकार बदलाव आए.
    59 min

About बैठकी

From the publisher's feed

अतरंगी लोगों की अनकही, अनसुनी बातें.