Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
September 15, 2023रोडीज़ और बिगबॉस देखने पर क्या बोली नीतू मैम?: Ep 13बैठकी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे भारत में इंग्लिश की मशहूर अध्यापिका नीतू सिंह को. एपिसोड में दी लल्लनटॉप के सौरभ द्विवेदी के साथ बातचीत में नीतू मैम अपने अनुभव साझा कर रही हैं. कंपल्सरी इंग्लिश को पढ़ने के मज़ेदार तरीकों को जानने के लिए आप बैठकी के इस एपिसोड को ज़रूर देखें. एपिसोड में आप जानेंगे कि सरकारी परीक्षाओं में स्टूडेंट्स पर किस प्रकार का दबाव होता है. जानिए एपिसोड में कि क्यों नीतू मैम ने लॉ की पढाई करने के बाद कॉल सेंटर में भी जॉब की. साथ ही एपिसोड में नीतू मैम 6 महीने में इंग्लिश सीखने के पीछे के तरीके को भी बता रही हैं....more1hPlay
September 08, 2023छात्र नेता होने की इन्हे मिलती है सैलरी: Ep 12बैठकी के इस एपिसोड में आज के मेहमान हैं लंदन यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष और छात्र नेता सुशांत सिंह. जानिए क्या अंतर है भारत के किसी कॉलेज के छात्र नेता और लंदन के कॉलेज के छात्र नेताओं में. जानिए क्या लंदन के कॉलेजों में भारतीय छात्रों को जातिगत भेदभाव का सामना करना पड़ता है और ये किस प्रकार फैला हुआ है. जानिए लंदन में नेशनल यूनियन ऑफ़ स्टूडेंट्स कैसे हर यूनिवर्सिटीज में स्टूडेंट यूनियन का ख्याल रखती है. एपिसोड में सुनिए सुशांत ने जातिगत और आर्थिक रूप से प्रदान किए जाने वाले आरक्षण के सवाल पर क्या कहा....more43minPlay
August 25, 2023कॉमेडियन से पहले वेडिंग प्लानर रहे हर्ष गुजराल: Ep 11बैठकी के आज के एपिसोड में आप सुनेंगे सौरभ द्विवेदी और कॉमेडियन हर्ष गुजराल को. बैठकी में हर्ष कॉमेडी करने के अपने शुरुआती दिनों के बारे में बता रहे हैं. इंजीनियरिंग करने के बाद नौकरी ढूंढ़ने और नौकरी करने के अपने अनुभव के बारे में भी हर्ष एपिसोड में बात कर रहे हैं. जानिए क्या हुआ जब हर्ष के पिता को ये पता चला की उनका बेटा यूट्यूब वीडियोज़ बनाता है. एपिसोड में हर्ष 'द कपिल शर्मा शो' में जाने के अपने अनुभव को भी साझा कर रहे हैं. साथ ही एपिसोड में हर्ष के द्वारा बिग बॉस ओटीटी और दिशा पटानी पर की गई अपनी टिप्पणी के बारे में भी बात कर रहे हैं....more2h 6minPlay
August 18, 2023ऐसी सेक्स एजुकेशन कहीं नहीं मिलेगी: Ep 10बैठकी के इस एपिसोड आप सुनेंगे सीमा आनंद को जो कि इंडियन मैथोलॉजिस्ट, स्टोरीटेलर और एक लेखिका हैं. एपिसोड में आप कामसूत्र से जुडी कई जानकारियों को समझेंगे. एपिसोड के ज़रिए पुरुष और स्त्री के बीच सेक्स और अन्य सम्बन्धो को स्पष्ट रूप से समझने में मदद मिलेगी. मास्टरबेशन और सेक्स पोसिशन्स पर सीमा कामसूत्र में लिखी बातों को सहजता से समझा रही हैं. साथ ही एपिसोड में आप सेक्स, ओरल सेक्स और प्रेगनेंसी से जुड़ी भ्रांतियों को भी जानेंगे. जानिए कामसूत्र में वर्णित चौसठ कलाओं को बारे में सीमा आनंद क्या कह रही हैं....more1h 10minPlay
August 11, 2023छात्रों के बीच छा गए 'बहराइच के रेमो सर': Ep 09बैठकी के इस एपिसोड में सुनिए अनएकेडेमी में गणित के मशहूर अध्यापक रवि मोहन मिश्रा को. छात्रों के बीच वो रेमो सर के नाम से भी फेमस हैं. एपिसोड में आप रवि सर के इस नाम रेमो के पीछे की वजह भी जानेंगे. एपिसोड में जानिए कि रेमो सर गणित को पढ़ने और पढ़ाने की किन सही तरीकों की बात कर रहे हैं. एपिसोड में रेमो सर द्वारा गणित जैसे विषयों में व्यवहारिकता और सवालों को शॉर्टकट्स के ज़रिए हल करने के पीछे के कारण को भीजानेंगे. इसके साथ ही एपिसोड में रेमो सर डिजिटल लर्निंग के फायदे भी बता रहे हैं. सुनिए अन्य अध्यापकों के साथ उनके विवादों की खबरों पर भी रवि सर क्या कह रहे हैं....more46minPlay
August 04, 2023आईवीएफ ट्रीटमेंट का पूरा सच क्या है?: Ep 08बैठकी के इस एपिसोड में सुनिए फर्टिलिटी ट्रीटमेंट और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. प्राची बेनारा और डॉ. मनिका सिंह की बातचीत. एपिसोड में विशेषज्ञों से जानिए स्पर्म काउंट, सेक्स, आईवीएफ और बांझपन के बारे में. जानिए गर्भधारण न हो पाने के क्या-क्या कारण हैं और इसके लिए जागरूक होना कितना ज़रूरी है. इसके साथ ही जानिए फर्टिलिटी ट्रीटमेंट के लिए आईवीएफ तकनीक का इस्तेमाल कितना कारगर और सफल होता है. एपिसोड में बांझपन के कारणों, इससे जुड़े आम मिथकों और उम्र के साथ कम होती गर्भधारण की संभावनाओं के बारे में बात हो रही है . इसके अलावा एपिसोड में सुनेंगे की पुरुषों में स्पर्म काउंट या अन्य सेक्स सम्बन्धी समस्याओं को लेकर होने वाले भ्रम और झिझक से किस प्रकार निपटा जा सकता है....more1h 1minPlay
July 28, 2023ये हैं सोलर मैन ऑफ़ इंडिया 'चेतन सोलंकी': Ep 07बैठकी के आज के एपिसोड में सुनिए 'सोलर मैन ऑफ़ इंडिया' कहे जाने वाले चेतन सिंह सोलंकी को. जानिए आईआईटी बॉम्बे से पढ़ाई और फिर वही प्रोफेसर के पद पर कार्य कर चुके चेतन सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आम लोगो को किस प्रकार जागरूक कर रहे हैं. एपिसोड में जानिए उन्हें सोलर गाँधी और सोलर मैन ऑफ़ इंडिया क्यों कहा जाता है. बैठकी में चेतन बता रहे हैं उनके द्वारा 2020 में शुरू की गई एक सोलर बस के ज़रीए एनर्जी स्वराज यात्रा के बारे में. जानिए इस यात्रा का उद्देश्य क्या है और ये यात्रा कब तक की जाएगी. जानिए ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते प्रभाव और ऊर्जा के गलत इस्तेमाल की वजह से आने वाली किन बड़ी समस्याओं पर चेतन हमारा ध्यान दिलाना चाहते हैं. इसके अलावा एपिसोड में सुनिए चेतन युवाओं से सौर ऊर्जा के क्षेत्र में योगदान देने की किस प्रकार से अपील कर रहे हैं. इसके अलावा एपिसोड में जानिए चेतन के द्वारा बनाई गई क्लाइमेट क्लॉक के बारे में....more1h 3minPlay
July 21, 2023'शोले' नहीं 'शक्ति' है रमेश सिप्पी की पसंदीदा फिल्म: Ep 06बैठकी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म निर्देशक रमेश सिप्पी को. एपिसोड में रमेश सिप्पी शोले फिल्म बनाने से लेकर अपने फ़िल्मी करियर की शुरूआती दिनों की बात कर रहे हैं. जानिए शोले फिल्म की कास्टिंग के वक़्त 'गब्बर' के रोल के लिए धर्मेंद्र ने उनसे क्या कहा और 'वीरू' के किरदार के लिए रमेश सिप्पी ने धर्मेंद्र को क्या कह कर मनाया. जानिए उनकी बनाई पहली फिल्म को देख कर रमेश सिप्पी के पिता ने उनसे क्या कहा. सुनिए एपिसोड में की फिल्म 'सीता-गीता' के रोल के लिए वो हेमा मालिनी से पहले किसके पास गए थे. इसके अलावा एपिसोड में जानिए शोले जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बावजूद 1982 में आई 'शक्ति' उनकी सबसे पसंदीदा फिल्म क्यों है....more1h 14minPlay
July 14, 2023क्रिकेट का भविष्य 'यशस्वी' भव: Ep 05बैठकी के आज के एपिसोड में सुनिए भारतीय क्रिकेट टीम के बैट्समेन यशस्वी जयसवाल को. जानिए अंडर-19 क्रिकेट खेलने से लेकर अक्टूबर 2019 में घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में तीन सेंचुरी मारने तक यशस्वी का सफर कैसा रहा. एपिसोड में यशस्वी भारतीय क्रिकेट और आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स के ड्रेसिंग रूम में अंतर के बारे में बात कर रहे हैं. जानिए एपिसोड में उत्तर प्रदेश के भदोही से मुंबई पहुंच कर वहां संघर्ष करना यशस्वी के लिए कितना मुश्किल रहा. जानिए सचिन तेंदुलकर को अपना प्रेरणास्त्रोत मैंने वाले यशस्वी, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज क्रिकेटरों के साथ की कौन सी बातचीत साझा कर रहे हैं....more42minPlay
July 07, 2023मिलिए फिल्म स्वदेश के रियल लाइफ 'शाहरुख़ खान' से: Ep 04बैठकी के आज के एपिसोड के मेहमान हैं डॉ. योगेश्वर नाथ मिश्र जो पेशे से एक वैज्ञानिक हैं. डॉ. योगेश्वर अमेरिका में नासा और जर्मनी में एफएयू में वैज्ञानिक हैं. डॉ. योगेश्वर दुनिया की फास्टेस्ट इमेजिंग टेक्नोलॉजी बनाने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं. आज के एपिसोड में सुनिए कि आजमगढ़ के एक छोटे से गाँव से निकल कर अमेरिका में वैज्ञानिक बनने तक का उनका सफर कितनी मुश्किलों भरा था. इसके अलावा एक वैज्ञानिक बनने के पीछे भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और कल्पना चावला से मिली प्रेरणा के बारे में विस्तार से बता रहे हैं....more50minPlay