Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
June 23, 2023बैठकी में रवि गुप्ता जिन्हे 'कल की चिंता नहीं है': Ep 03बैठकी के इस एपिसोड में सुनिए हमारे मेहमान स्टैंड अप कॉमेडियन रवि गुप्ता को. आशीष मिश्रा के साथ बात करते हुए रवि बता रहे हैं स्टैंड अप शुरू करने के पीछे की प्रेरणा के बारे में. एपिसोड में अपने फेमस जोक्स और वायरल हुई रील्स के बारे में खुल कर बात कर रहे हैं. जानिए एपिसोड में की शहीद भगत सिंह के बारे में पढ़ने और उनके जीवन को करीब से जानने के कॉलेज के दिनों को रवि कैसे याद कर रहे हैं. इसके अलावा एपिसोड में रवि गुप्ता बता रहे हैं की नौकरी करने के बीच कैसे ज़ाकिर खान ने उन्हें स्टैंड अप के बारे में बताया....more51minPlay
June 16, 2023कार धुलने से लेकर किताब लिखने तक शिव खेड़ा: Ep 02बैठकी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे लेखक, मोटिवेशनल स्पीकर और बिजनेस कंसल्टेंट शिव खेड़ा को. एपिसोड में उनकी बातचीत हो रही है दिव्यांशी सुमराव से उनके जीवन के अलग अलग पहलुओं पर. एक समय कनाडा में गाड़ियों की सफाई करने वाले शिव खेड़ा जानिए कैसे बेस्ट सेलिंग किताब लिखते हैं. जानिए एपिसोड में अपनी किताबों के ज़रिए लाखों लोगो को प्रेरित करने वाले खेड़ा खुद कैसे और किन चीज़ों से प्रेरणा हांसिल करते हैं. जानिए एपिसोड में की अपनी किताब 'यू कैन विन' से लाखो युवाओं को प्रोत्साहित करने वाले शिव खेरा क्यों मानते हैं की हारना भी ज़रूरी है. इसके अलावा एपिसोड के अंत में शेव खेड़ा लोगों के भेजे हुए सवालों के जवाब भी दे रहे हैं....more1h 14minPlay
June 12, 2023जब कोटा के मशहूर एनवी सर मिले राहुल गाँधी से: Ep 01बैठकी के पहले एपिसोड में सुनिए शिक्षा के विशेषज्ञ, भौतिकी के लेक्चरर नितिन विजय यानि एनवी सर को. उनके जीवन परिचय के साथ ही एपिसोड में जानिए वेब सीरीज 'कोटा फैक्ट्री' के लिए क्या उनसे किसी ने संपर्क किया था. जानिए बंसल क्लासेज में ऐसा क्या हुआ की एनवी सर को छोड़ना पड़ा. जानिए राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए एनवी सर से किसने संपर्क किया था. सुनिए एपिसोड में आज के ज़माने के अध्यापकों और उनके पढ़ाने के तरीकों पर लगने वाले आरोपों पर किस तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं.एनवी सर. इसके अलावा एपिसोड में बात हो रही है आज की शिक्षा प्रणाली और उसमे ज़रूरी बदलावों की....more1h 3minPlay