आजकल सिरदर्द एक आम समस्या बन गई है। नींद ना आना, तनाव, अत्याधिक शोर, मोबाइल, लैपटॉप और टीवी ज्यादा देखने की वजह से सिर में दर्द होना स्वाभाविक है। लेकिन अगर आपको सिर के पीछे दर्द होता है तो सिर के पीछे दर्द के कारण अलग हो सकते हैं। सिर दर्द के प्रकार भी कई होते हैं जैसे सिर के आगे के हिस्से में दर्द होना, माथे में दर्द होना, कनपटी में दर्द होना, सिर में दाएं या सिर्फ बाएं एक भाग में दर्द होना, पूरे सिर में दर्द होना या सिर्फ सिर के पिछले हिस्से में दर्द होना।