Bhaunchak

Bhaunchak

By Aaj Tak RadioComedy
Download on the App Store

Bhaunchak episodes

  • NTR की फिल्म देखते-देखते हो गई महिला की ब्रेन सर्जरी | भौंचक
    जूनियर एनटीआर का कौन फैन नहीं है? साउथ से लेकर हिंदी पट्टी तक उनकी फिल्मों को लोग खूब पसंद करते हैं. साउथ में जूनियर एनटीआर के बारे में कहा जाता है कि वो सिर्फ एक स्टार नहीं, बल्कि लोगों का इमोशन हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक फैन का वीडियो वायरल हो रहा है, जहां वो अपने जीवन के सबसे मुश्किल वक्त को जूनियर एनटीआर की फिल्म के सहारे काट रही है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में
    2 min
  • पुलिसवाला नहीं बन पाया तो वर्दी खरीदकर रंगदारी करने लगा | भौंचक
    हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बेटा डॉक्टर बने, इंजीनियर बने, पुलिस इंस्पेक्टर बने...पर सब बन कहां पाते हैं. वक्त और हालात इंसान को बदल देते हैं. ऐसे ही एक साहब हैं कानपुर में नाम है संजीव कुमार. बचपन से ख्वाहिश थी दरोगा बनने की लेकिन नहीं बन पाए. उन्होंने फिर दरोगा बनने के लिए क्या जुगाड़ लगाया. सुनिए ‘भौंचक’ में.
    4 min
  • जिसे समझ रहे थे उल्कापिंड, वो निकला प्लास्टिक का खिलौना | भौंचक
    आपको याद हो तो साल 2013 में एक खबर उड़ी थी कि उन्नाव के डौंडिया खेड़ा में ज़मीन के नीचे सोने की खान मिली है. महीने भर तक खुदाई चली लेकिन उसके बाद नीचे कुछ भी नहीं मिला. अब ऐसा ही कुछ हुआ है आयरलैंड की राजधानी डबलिन में. यहां एक बीच है नाम है डबलिन बीच. एक रोज़ एक शख्स ने वहां पर एक बड़ा सा गड्डा बना हुआ देखा. उसने उस गड्डे के बारे में एक पोस्ट लिखी कि ये गड्डा बीच पर कैसे बना होगा. क्या ये किसी उल्का पिंड के गिरने से बना है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
    3 min
  • नहाता नहीं पति, गंगाजल छिड़क लेता है, तलाक चाहिए | भौंचक
    उत्तर प्रदेश के आगरा में एक महिला ने अपनी शादी के कुछ दिन बाद ही पति से तलाक मांग लिया. महिला ने पति की अजीबोगरीब आदत से परेशान होकर ऐसा करने का फैसला किया. महिला का कहना है कि उसका पति नियमित रूप से नहाता नहीं है और गंगाजल छिड़क कर काम चलाता है. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में
    2 min
  • यूपी में मुर्दे के नाम जारी हुआ अरेस्ट वारंट | भौंचक
    भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक और दिवंगत किसान नेता स्व. चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ है. किसान नेता महेंद्र टिकैत की 15 मई 2011 में क़रीब 13 साल पहले ही निधन हो चुका है. जिसके बाद अब कोर्ट से उनकी गिरफ्तार का वारंट जारी है. जिसमें पुलिस को आदेश दिए गए हैं कि उनका तलाश कर कोर्ट में पेश किया जाए. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
    2 min
  • कैश नहीं मिला तो 27 लाख के काजू-बादाम चुरा ले गए चोर | भौंचक
    आए दिन चोरी की छोटी-मोटी घटनाएं सुनने और पढ़ने को मिलती हैं. पैसे, सोने-चांदी या महंगे सामान की चोरी की घटना आपने खूब सुनी होगी. लेकिन, अब खाने-पीने की चीजों की भी अनोखी चोरी की घटनाएं सामने आने लगी हैं. जयपुर में एक ऐसी ही अनोखी चोरी का मामला सामने आया है, जहां चोरों ने एक फैक्ट्री से लाखों का खाने-पीने का समान चुरा लिए. चोरों ने इसे कैसे अंजाम दिया. सुनिए ‘भौंचक’ में.
    3 min
  • "मेरे बाद मेरी सारी दौलत टॉमी और लिली को मिले" | भौंचक
    आपने देखा होगा कि लोग अक्सर वसीयत में अपने बच्चों के नाम कुछ न कुछ जरूर छोड़ जाते हैं, लेकिन चीन में एक महिला ने कुछ ऐसा किया जिसकी अब सोशल मीडिया के जरिए पूरी दुनिया में खूब चर्चे हो रहे हैं. इस महिला ने अपनी करोड़ों की संपत्ति अपने पालतू कुत्ते और बिल्लियों के नाम कर दी है, वहीं बच्चों को एक फूटी कौड़ी तक नहीं दी है. लेकिन महिला के ऐसा करने की वजह क्या है. सुनिए ‘भौंचक’ में.
    3 min
  • प्रेमिका संग होटल में पकड़ा गया तो संस्कृत में बोलने लगा | भौंचक
    गुजरात के अहमदाबाद में एक महिला ने अपने पति को होटल में प्रेमिका के साथ पकड़ लिया. वाइफ ने होटल के कमरे का दरवाजा खुलवाना चाहा ताे, दरवाजा खाेलने की जगह संस्कृत में बात करने लगा. करीब तीन घंटे की जद्दोजहद के बाद उसने दरवाजा तब खाेला जब पत्नी ने महिला हेल्पलाइन ‘अभयम्’ से मदद मांगी. सुनिए ‘भौंचक’ में.
    3 min
  • सिर पर लगा दिया CCTV, पिता ने बेटी की सुरक्षा का ढूंढा अजब उपाय | भौंचक
    आज कल बढ़ते अपराध को देखते हुए लड़कियों की सुरक्षा एक अहम मुद्दा बनता जा रहा है. लोग बच्चियों की सुरक्षा को लेकर इस कदर चिंतित रहते हैं कि हर वक्त वे अपनी बेटी का हाल-चाल फोन पर पूछते रहते हैं. अगर वो कहीं बाहर जाती है तो उससे हमेशा लोकेशन ऑन रखने को बोलते हैं. लेकिन पाकिस्तान में एक पिता को अपनी बेटी की ऐसी चिंता हुई कि उसने अपने बेटी के सिर पर CCTV कैमरा ही लगा दिया. सुनिए ‘भौंचक’ में.
    2 min
  • चोरी करने गया था, पैर टूट गया तो दो दिन फंसा रहा | भौंचक
    मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित एक म्यूजियम में फिल्मी अंदाज में चोरी हुई है. इस म्यूजियम में एक चोर टिकट लेकर आया और म्यूजियम बंद होते समय सीढ़ियों के नीचे छिप गया. उसने करीब 15 करोड़ की कीमत का माल समेट लिया. लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से वो पकड़ा गया. सुनिए ‘भौंचक’ में.
    3 min

About Bhaunchak

From the publisher's feed

पेश है आपका नया पसंदीदा पॉडकास्ट "भौंचक" जहां हम आपको सुनाते हैं दुनिया की सबसे अजीब और मजेदार खबरें। सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ दुनिया जहान की वो ख़बरें जिन्हें सुनकर आप भौंचक्का भी होंगे और…