Bhaunchak

Bhaunchak

By Aaj Tak RadioComedy
Download on the App Store

Bhaunchak episodes

  • हरियाणा: सड़क पर झाड़ू लगाने के नौकरी के लिए 46 हज़ार ग्रेजुएट्स ने किया अप्लाई | भौंचक
    हरियाणा सरकार ने सफाई कर्मचारी के लिए आवेदन निकाला है. इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को सार्वजनिक स्थलों, सड़कों, भवनों और कूड़ा-कचरा साफ करने का काम दिया जाएगा. इस पद के लाखों लोगों ने आवेदन किया है. लेकिन इसमें कुछ आवेदन चौंकाने वाले भी हैं. सुनिए ‘भौंचक’ में.
    3 min
  • 6 महिला कॉन्स्टेबल से शादी का वादा करने वाला धरा गया | भौंचक
    यूपी के बरेली में फर्जीवाड़े का एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसे पुलिस अधिकारी भी सुनकर हैरान रह गए. एक शख्स ने फर्जी कॉन्स्टेबल बनकर महिला पुलिसकर्मी से न सिर्फ ठगी की, बल्कि दिखावटी शादी भी कर ली. उसने ऐसा सिर्फ एक महिला पुलिसकर्मी के साथ ही नहीं बल्कि कई के साथ किया. सुनिए ‘भौंचक’ में.
    3 min
  • ऑनलाइन ऑर्डर किया कुकर, दो साल बाद घर आया, बोले 'सुपरफास्ट डिलीवरी' थी | भौंचक
    अमेजन, फ्लिपकार्ट और न जाने दुनिया भर की ई-कॉमर्स कंपनियां रोजाना हजारों की तादाद में लोगों के घरों पर उनके ऑर्डर पहुंचाती है. अपनी सुविधा के लिए लोग इन कंपनियों को ज्यादा तरजीह देते हैं बजाय इसके कि वो घर से बाहर निकलें. ऐसे में कई बार ऑनलाइन ऑर्डर रिसीव होने में देरी भी हो जाती है. लेकिन ये देरी दिन और महीने नहीं बल्कि साल की हो गई. सुनिए पूरी ख़बर ‘भौंचक’ में.
    3 min
  • वो डूब रहा था, गोताखोर बोले "पहले दस हज़ार रुपये दो फिर बचाएंगे" | भौंचक
    यूपी के कानपुर में एक शख्स की गंगा में डूबने से मौत हो गई. वो जब डूब रहे था तब किनारे पर मौजूद उसके दोस्त ने गोताखोरों से मदद मांगी. लेकिन गोताखोरों ने बचाने के एवज में कैश की डिमांड कर दी. दोस्त जब तक ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किए तब तक देर हो चुकी थी. जानिए क्या है पूरा मामला आज के ‘भौंचक’ में.
    3 min
  • पुलिस बचाने आई तो किडनैपर से ही लिपटकर रोने लगा मासूम! | भौंचक
    बच्चों को आपने अक्सर रोते हुए देखा होगा. कभी खेलते-खेलते गिरकर रोते हैं, कभी शरारत करते हुए पकड़े जाने पर अपनी मम्मी से मार खाते हुए रोते हैं और कभी बाज़ार में चॉकलेट के लिए रोते भी दिख जाते हैं. लेकिन राजस्थान से तो एक अनोखी ही खबर सामने आई जहां एक बच्चा अपने किडनैपर से लिपट कर रो रहा है और अपनी मां के पास जा ही नहीं रहा. जानिए क्या है मामला आज के ‘भौंचक’ में.
    3 min
  • शहर में साबुन चोर का आतंक, लोग रस्सी से बांध कर नहा रहे | भौंचक
    ट्रेन के बाथरूम में आपने लोटा ज़ंजीर से बंधा हुआ देखा होगा. लोग अपनी दो चप्पलों को भी मंदिर के बाहर ताले से बांध जाते हैं कि कोई चुरा कर न ले जाए लेकिन जो ख़बर इस भौंचक में है वो हैरान करती है क्योंकि यहां चोरी हो रहा है साबुन. तो सवाल ये है कि क्या आप कोई नहाए भी नहीं. सुनिए आज की भौंचक खबर जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ
    3 min
  • चीफ़ जस्टिस बनकर 500 रुपये मांग लिये, कहा "कोर्ट तक जाना है" | भौंचक
    स्कैमर्स के फर्ज़ी कॉल्स के बारे में तो आप आए दिन सुनते होंगे लेकिन दिल्ली में एक स्कैमर ने तो हद ही कर दी। उसने कहा कि वो कोई और नहीं, भारत का चीफ़ जस्टिस है और उसे चाहिए सिर्फ पांच सौ रुपये। सुनिए भौंचक में ये अजब गजब ख़बर जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से
    2 min
  • थाने पर चल गया बुलडोज़र, नाराज़ पुलिस वालों की एक ना चली | भौंचक
    पेश है आपका नया पसंदीदा पॉडकास्ट "भौंचक" जहां हम आपको सुनाते हैं दुनिया की सबसे अजीब और मजेदार खबरें। सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ दुनिया जहान की वो ख़बरें जिन्हें सुनकर आप भौंचक्का भी होंगे और मुस्कुराएंगे भी। ये है हंसी और हैरानी की ख़ुराक, ये है भौंचक सिर्फ आजतक रेडियो पर

    Introducing "Bhaunchak," your new favourite podcast that dives into the world's most bizarre and hilarious news stories. Join Jamshed Qamar Siddiqui as he adds a humorous twist to the
    3 min
  • पार्टी सदस्य बनने के लिए मिस्ड कॉल मार के 'गायब' हो गए 57 लाख लोग | भौंचक
    पेश है आपका नया पसंदीदा पॉडकास्ट "भौंचक" जहां हम आपको सुनाते हैं दुनिया की सबसे अजीब और मजेदार खबरें। सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ दुनिया जहान की वो ख़बरें जिन्हें सुनकर आप भौंचक्का भी होंगे और मुस्कुराएंगे भी। ये है हंसी और हैरानी की ख़ुराक, ये है भौंचक सिर्फ आजतक रेडियो पर

    Introducing "Bhaunchak," your new favourite podcast that dives into the world's most bizarre and hilarious news stories. Join Jamshed Qamar Siddiqui as he adds a humorous twist to the
    3 min
  • पत्नी ने मांग लिया इतना हर्जाना कि जज को आ गया गुस्सा | भौंचक
    कर्नाटक में एक महिला ने अपने पति से मेंटेनेंस राशि के तौर पर हर महीने 6 लाख रुपये की डिमांड कर दी. मामला कोर्ट पहुंच गया. जिरह हुई. महिला ने कोर्ट को अपने खर्चे गिनवाए. महिला की ज़रूरतें सुनकर जज को भी हैरानी हुई और उन्होंने महिला को नसीहत दे डाली. क्या है पूरा मामला, सुनिए आज की भौंचक ख़बर में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

    साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह
    2 min

About Bhaunchak

From the publisher's feed

पेश है आपका नया पसंदीदा पॉडकास्ट "भौंचक" जहां हम आपको सुनाते हैं दुनिया की सबसे अजीब और मजेदार खबरें। सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ दुनिया जहान की वो ख़बरें जिन्हें सुनकर आप भौंचक्का भी होंगे और…