Big Story Hindi

Big Story Hindi

By The QuintNews
Download on the App Store

Big Story Hindi episodes

  • क्या कपड़ों के ऊपर से ग्रोप करना महिलाओं या लड़कियों पर यौन हमला नहीं है?
    आज बात करेंगे बॉम्बे हाईकोर्ट के एक अटपटे से आदेश की. आदेश में कहा गया है कि किसी नाबालिग के ब्रेस्ट को बिना ‘स्किन टू स्किन’ कॉन्टैक्ट के छूना POCSO यानि Protection of Children from Sexual Offences एक्ट के तहत सेक्सुअल असॉल्ट की श्रेणी में नहीं आएगा.
    हाईकोर्ट की नागपुर बेंच की जज पुष्पा गनेडीवाला ने आदेश में कहा है कि किसी भी छेड़छाड़ की घटना को यौन शोषण की श्रेणी में रखने के लिए घटना में ‘यौन इरादे से किया गया स्किन टू स्किन कॉन्टैक्ट’ होना चाहिए. 
    इस मामले में कानून की पेचीदगियों पर बात करेंगे क्विंट के लीगल एडिटर वकाशा सचदेव से. 
    साथ ही पॉक्सो कोर्ट्स में प्रैक्टिस करने वाली वकील सीमा मिश्रा से जानेंगे कि अब इस केस में आगे क्या हो सकता है.

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    13 min
  • सेंसेक्स में ऐतिहासिक उछाल के बाद निवेश किस तरह करें?
    अगर आपने कोरोना वायरस संकट शुरु होने के वक्त शेयर बाजार में 25 हजार रुपये लगाए होते तो आज वो 50 हजार रुपये हो गए होते. ये कमाल सिर्फ शेयर बाजार में ही हो सकता है. 21 जनवरी को मुंबई के शेयर बाजार सेंसेक्स ने 50 हजार का स्तर छू लिया है. 23 मार्च, 2020 को शेयर बाजार 25,900 के स्तर पर था और 10 महीने के अंदर-अंदर शेयर बाजार दो गुना हो गया है. बाजार की इस रैली ने कई लोगों के खूब पैसे बनवाए हैं. जिन लोगों ने पहले से शेयर बाजार में पैसा लगा रखा है वो तो खुशी के मारे झूम रहे हैं, लेकिन अब इस तेजी के बाद नए निवेशक शेयर बाजार में पैसा लगाने से कतरा रहे हैं. क्यों कि ऐसे महंगे बाजार में पैसा लगाने में रिस्क है, हाल में हर्षद मेहता पर आई वेब सीरीज SCAM 1992 में डायलॉग है 'रिस्क है, तो इस्क है.' लेकिन हां स्मार्ट इन्वेस्टर होने के नाते इश्क में अंधा नहीं होना है. सोचकर, समझकर, बुद्धि लगाकर ही निवेश करना है.

    सेंसेक्स के 50 हजार के स्तर को छूने के बाद शेयर बाजार में आगे क्या हो सकता है?, अगर शेयर बाजार में निवेश करना है तो क्या स्ट्रेटजी होना चाहिए?, म्यूचुअल फंड सही है या फिर सीधे शेयरों में पैसा लगाएं. आज इन्हीं सवालों पर करेंगे बात.

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    15 min
  • बाइडेन-कमला युग की शुरुआत, लोकतंत्र के लिए कैसे अच्छी बात
    अमेरिका के इतिहास में बाइडेन-कमला युग की शुरुआत हो चुकी है. शपथ लेने के तुरंत बाद अमेरिका के नए नवेले राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पहला ट्वीट किया. बाइडेन ने अपने ट्वीट में सख्त, कड़े और अहम फैसले लेने के संकेत दिए हैं. ऑफिस में काम संभालते ही 17 कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए हैं. जो बाइडेन ने अपने कार्यकाल के पहले दिन कई अहम फैसलों पर हस्ताक्षर किए, वहीं पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कई फैसले पलट दिए. जो बाइडेन ने प्रवासियों को राहत दी है, वहीं कई मुस्लिम देशों पर लगे ट्रैवल बैन को खत्म कर दिया है. साथ ही ट्रंप द्वारा WHO से हटने के फैसले को भी बाइडेन ने पलट दिया है.

    आज बिग स्टोरी में बात करेंगे अमेरिका में हुए राष्ट्रपति- उपराष्ट्रपति शपथ ग्रहण समारोह की. जो बाइडेन और कमला हैरिस के पास अब यूनाइडेट स्टेट्स ऑफ अमेरिका की कमान है. पॉडकास्ट में आपको बाइडेन की शपथ के बाद दिया गया भाषण हिंदी में सुनाएंगे. इसके अलावा जो बाइडेन का राष्ट्रपति बनना अमेरिका के इतिहास में क्यों अहम है इस पर बात करेंगे क्विंट  के एडिटोरियल डायरेक्टर संजय पुगलिया से. साथ ही बाइडेन के फैसलों और आगे की योजना पर भी करेंगे बात.

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    11 min
  • क्यों बरपा है तांडव वेब सीरीज पर विवाद? रेगुलेशन की बहस शुरू
    OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर 15 जनवरी को रिलीज हुई वेब सीरीज तांडव को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. रिलीज होने के 24 घंटे भी नहीं बीते कि ट्विटर पर वेब सीरीज को बैन करने की मांग होने लगी. आरोप लगे हैं कि वेब सीरीज के जरिए हिंदू भावनाओं को आहत किया गया है. इसके बाद सीरीज के मेकर्स के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों से कई सारी एफआईआर दर्ज हो गईं. कई सारे बीजेपी नेताओं ने भी इस वेब सीरीज के कुछ सींस को लेकर नाराजगी जाहिर की है. दूसरी तरफ मुंबई में अमेजन प्राइम के दफ्तर के बाहर और एक्टर सैफ अली खान के खिलाफ पुलिस बंदोबस्त बढ़ाया जा रहा है. साथ ही एक बार फिर से OTT प्लेटफॉर्म्स के रेगुलेशन पर चर्चा शुरू हो गई है.

    आज के पॉडकास्ट में हम आपको समझाएंगे कि ये विवाद असल में क्यों खड़ा हुआ है, वेब सीरीज में ऐसा क्या है जो इतना हंगामा बरपा है. साथ ही हम वेब कंटेट के रेगुलेशन से जुड़े कानूनी ढांचे पर भी बात करेंगे. OTT रेगुलेशन पर हम बात करेंगे उद्भव तिवारी से, उद्भव मोजिला में पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर हैं. इसके अलावा हम आपको फिल्म डायरेक्टर दिबांकर बनर्जी की भी बात सुनाएंगे.

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    14 min
  • गाबा टेस्ट में दिखा T-20 जैसा रोमांच,भारत की जीत क्यों है खास?
    टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के गाबा मैदान पर आखिरी टेस्ट मैच जीतकर इतिहास रच दिया है. साथ ही भारत ने टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम की है. ऑस्ट्रलिया ने इस सीरीज में सही गलत हर हथियार चलाया लेकिन आखिर कुछ काम न आया. किसी भारतीय खिलाड़ी को गाली सुननी पड़ी तो किसी को नस्लीय कमेंट का सामना करना पड़ा. एक के बाद एक अनुभवी खिलाड़ी चोटिल होते गए. ऑस्ट्रेलिया की धरती पर मिली ये जीत कई मायनों में बहुत बहुत खास है.

    भारत ने गाबा इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के पांचवें और आखिरी दिन आस्ट्रेलिया के 328 रनों के टारगेट को 7 विकेट खोकर हासिल कर ही लिया. पॉडकास्ट में बात करेंगे जर्नलिस्सट और क्रिकेट एक्सपर्ट अयाज मेमन से. इसके अलावा बात करेंगे क्विंट  के मैनेजिंग एडिटर रोहित खन्ना से. रोहित क्रिकेट में खास दिलचस्पी रखते हैं. इसके अलावा आपको कुछ क्रिकेट फैंस का भी मैच देखते वक्त का अनुभव भी सुनाएंगे.

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    22 min
  • कॉमेडियन मुनव्वर फ़ारूक़ी की गिरफ़्तारी और उससे उठते हुए एहम मुद्दे
    आज पॉडकास्ट में बात करेंगे मुनव्वर फारुकी गिरफ्तारी के मामले की. एक हंसने-हसाने वाला युवा 15 से ज्यादा दिनों से जेल में बंद है. पुलिस उसके खिलाफ सबूत तक नहीं पेश कर पाई और अदालत ने भी उसे जमानत देने से मना कर दिया है. बात करेंगे मध्य प्रदेश के स्वतंत्र पत्रकार काशिफ ककवी से और उनसे इस केस के ताजा अपडेट लेंगे. इसके अलावा क्विंट के लीगल एडिटर वकाशा सचदेव से समझेंगे कि फारुकी के केस में जमानत याचिका खारिज होना क्यों चौंकाता हो. साथ ही कॉमेडियन संजय रजौरा से समझेंगे कि क्यों आज के दौर में कॉमेडी करना कठिन होता जा रहा है?

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    14 min
  • भारत में कोरोना वैक्सीनेशन के पहले चरण से जुड़े सवाल और उनके जवाब
    कोरोना वायरस संकट की वजह से हमने बीते साल काफी कुछ खोया है लेकिन कोरोना वैक्सीन आने के बाद से उम्मीद की किरण जागी है. भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का पहला चरण 16 जनवरी से शुरू होने जा रहा है. ये दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान बनने जा रहा है. लेकिन इसी वैक्सीन को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं और शंकाएं हैं. जैसे- वैक्सीन के आम लोगों तक पहुंचने की प्रक्रिया क्या होगी? कोविन एप पर कब रजिस्टर करना होगा? कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी होंगे? आपको किन नियमों का पालन करना है? क्या मार्केट से वैक्सीन खरीद पाएंगे? क्या आपके पास ऑप्शन होगा कि आपको कोविशील्ड और कोवैक्सिन में से चुन सकें कि आपको कौन सी वैक्सीन लगवाना है? कौन सी वैक्सीन बेहतर है?

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    17 min
  • दो धर्मो की शादी को लेकर इलाहाबाद HC का फैसला कितना अहम?
    देश में पिछले कुछ दिनों से लव जिहाद के नाम पर काफी कुछ हो रहा है. लव जिहाद जैसे शब्द का बीजेपी नेताओं पर सबसे ज्यादा असर हुआ है. यहां तक कि अब बीजेपी शासित राज्यों में इसके खिलाफ कानून बनाने की होड़ लग चुकी है. बीजेपी के मुख्यमंत्री लगातार डंके की चोट पर धमकी भरे अंदाज में कानून का पाठ पढाते हुए दिखते हैं. लेकिन इसी बीच अब इंटरफेथ मैरिज को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का एक अहम फैसला आया है. इस फैसले के तहत कोर्ट ने 1954 के स्पेशल मैरिज एक्ट के एक प्रवाधान को अनिवार्य की बजाय वैकल्पिक बना दिया है. इस फैसले से दो अलग-अलग धर्मों के जोड़े के लिए शादी करना आसान हो जाएगा. ये फैसला सुनाते हुए हाईकोर्ट ने कानून के इस नियम को किसी भी भारतीय नागरिक की निजता का हनन बताया है. अब कोर्ट के इस फैसले को काफी अहम माना जा रहा है. आगे आपको बताएंगे कि आखिर स्पेशल मैरिज एक्ट के किस प्रावधान को लेकर ये बदलाव किया गया है और ये कितना बड़ा फैसला है.

    होस्ट और साउंड एडिटर: फबेहा सय्यद
    प्रोड्यूसर: वैभव पालिनिटकर
    असिस्टेंट एडिटर: मुकेश बौड़ाई
    म्यूजिक: बिग बैंग फज

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    18 min
  • कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर आपसे जुड़ी हर वो बात जो जानना जरूरी है
    इस साल की सबसे बड़ी खुशखबरी है- देश के लिए 'कोरोना वैक्सीन' और इस वैक्सीन को देने की प्रक्रिया 16 जनवरी से शुरू होने वाली है. भारत कोविड-19 के खिलाफ सबसे बड़ा इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम शुरू करने के लिए तैयार है. तो वैक्सीन दिए जाने की प्रक्रिया शुरू हो उसके पहले कई सारे सवाल है जिनके जवाब आपको जानना ही चाहिए. पहले सवाल सुनिए- वैक्सीन के आम लोगों तक पहुंचने की प्रक्रिया क्या होगी? कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी होंगे? साइट पर कैसे पहुंचेगी वैक्सीन, आपको किन नियमों का पालन करना है? 

    इसके अलवा ये सवाल भी अहम हैं कि वैक्सीनेशन रोलआउट करने के पहले टेस्टिंग और ट्रेसिंग का क्या महत्व है? सरकार को किस रणनीति पर काम करना चाहिए और सबसे अहम ये कि सरकार को वैक्सीन के प्रति भरोसा जगाने के लिए क्या करना चाहिए?

    होस्ट और साउंड एडिटर: फबेहा सय्यद
    प्रोड्यूसर: वैभव पालिनिटकर
    म्यूजिक: बिग बैंग फज

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    13 min
  • कृषि कानूनों पर SC की रोक का प्रदर्शन पर असर नहीं, इसके मायने क्या है
    किसान कानूनों के खिलाफ देशभर में चल रहे प्रदर्शनों के बीच सुप्रीम कोर्ट में 12 जनवरी को अहम फैसला सुनाया. देश  की सबसे बड़ी अदालत ने  किसान कानूनों के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए इन कानूनों के लागू होने पर रोक लगा दी है. साथ ही कानूनों पर किसानों की आपत्ति को सुलझाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने कमेटी बनाने का भी फैसला किया है. इस कमेटी और इसके सदस्यों के बारे में आगे विस्तार से चर्चा करेंगे. लेकिन अब बात उनकी करें जिनकी वजह से ये सुनवाई और फैसले हो रहे हैं, तो प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि फैसला तो अपनी जगह है लेकिन आंदोलन पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है. किसान अपने आंदोलन को उसी अंदाज में जारी रखने वाले हैं और सरकार 15 जनवरी को अगली बातचीत के लिए तैयार हैं.

    आज के पॉडकास्ट में हम बात करेंगे कृषि कानूनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई पर. और सबसे अहम बात कि क्या अब किसान और सरकार के बीच कोई समझौता निकलेगा? पॉडकास्ट में बात करेंगे क्विंट के लीगल एडिटर वकाशा सचदेव से. इसके अलावा आपको प्रदर्शनकारी किसानों की भी बातचीत सुनाएंगे.

    होस्ट और साउंड एडिटर: फबेहा सय्यद
    प्रोड्यूसर: वैभव पालिनिटकर
    असिस्टेंट एडिटर: मुकेश बौड़ाई
    म्यूजिक: बिग बैंग फज

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    10 min

About Big Story Hindi

From the publisher's feed

सुनिए दिन की बड़ी खबर क्विंट हिंदी के Big Story पॉडकास्ट में

More shows like Big Story Hindi

Raghav's Take by The Quint

Raghav's Take

0 Listeners

How I Dealt With It by The Quint

How I Dealt With It

0 Listeners

The Big Story by The Quint

The Big Story

17 Listeners

Vishnu Ki Secret Life by The Quint

Vishnu Ki Secret Life

2 Listeners

Urdunama by The Quint

Urdunama

65 Listeners

Reel Deal by The Quint

Reel Deal

0 Listeners

OffScreen With Nandakumar by The Quint

OffScreen With Nandakumar

1 Listeners

Southern Slurp by The Quint

Southern Slurp

1 Listeners

Unmute by The Quint

Unmute

0 Listeners