Big Story Hindi

Big Story Hindi

By The QuintNews
Download on the App Store

Big Story Hindi episodes

  • WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी आपके पर्सनल डेटा के लिए कितनी खतरनाक?
    अगर आप भी व्हाट्सएप चलाते हैं तो ये पॉडकास्ट सुनना आपके लिए बहुत अहम है. पिछले कुछ दिनों में व्हाट्सएप यूज करते वक्त आपको एक अपडेट नोटिफिकेशन मिला होगा, जिसमें प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर मैसेज फ्लैश होता दिखा रहा है. दरअसल WhatsApp ने 5 जनवरी को अपने टर्म्स ऑफ सर्विसेज और प्राइवेसी पॉलिसी को अपडेट कर दिया है और यूजर्स को इस बदलाव के बारे में बताने के लिए इन-ऐप नोटिफिकेशन भेजना शुरू कर दिया है. नई टर्म्स और प्राइवेसी पॉलिसी 8 फरवरी 2021 से लागू होगी. लेकिन इस पॉलिसी चेंज से आपके पर्सनल डेटा पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है, इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप की नीतियों में आए बदलावों से आपको क्या-क्या संभावित खतरें हैं. इसकी बात करेंगे पॉडकास्ट में विस्तार से.

    होस्ट और साउंड एडिटर: फबेहा सय्यद
    प्रोड्यूसर: वैभव पालिनिटकर
    असिस्टेंट एडिटर: मुकेश बौड़ाई
    म्यूजिक: बिग बैंग फज 

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    8 min
  • सरकार अब गाय के साइंस पर कराएगी खास परीक्षा, 'गजब' है सिलेबस
    गाय की भारतीय राजनीति में साख बढ़ती जा रही है. अब तक हम गौ संरक्षण, गौ रक्षा, गायों के लिए विशेष टैक्स जैसी बातें तो सुन चुके हैं. लेकिन अब सरकार गाय के ऊपर अलग से एक विषय ही बना दिया गया है जिसका नाम है ‘गौ विज्ञान’. सरकार इस विषय पर ‘गौ विज्ञान प्रचार प्रसार परीक्षा’ आयोजित करवाने वाली है. ये एग्जाम फ्री में होगा, ऑनलाइन होगा और ये 25 फरवरी को लिया जाएगा.

    आप इस एग्जाम में फेल न हों इसलिए जरूरी है कि आप ध्यान से सुनें. इस एग्जाम के लिए सरकार ने सिलेबस भी जारी किया है. आपको सब कुछ विस्तार से बताएंगे, साथ ही साइंस एडुकेशनिस्ट, अनिकेत सूले इस सिलबस को साइंस की रौशनी में समझने में मदद करेंगे.

    रिपोर्ट: फबेहा सय्यद
    सीनियर डेस्क राइटर: वैभव पालिनिटकर
    म्यूजिक: बिग बैंग फज

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    13 min
  • कैपिटल हिंसा: US संसद में बवाल, जाते-जाते गहरा दाग छोड़ गए ट्रंप
    अमेरिका के इतिहास का सबसे काला दिन कहे जाने वाली इस 6 जनवरी 2021 की तारीख को जो कुछ हुआ वो आप को बताएंगे.

    अमेरिका में वाशिंगटन डीसी की कैपिटल बिल्डिंग यानी अमेरिकी संसद में ट्रम्प के समर्थक न सिर्फ घुसे बल्कि सब कुछ तबाह कर देने पर उतारू थे. इस दौरान नेशनल गार्ड तुरंत तैनाती संभाली और उनकी प्रदर्शनकारियों के साथ हिंसक झड़प हुई. सुरक्षाकर्मियों की लाख कोशिशों के बावजूद ट्रंप समर्थक संसद के अंदर घुस गए, यहां तक कि हथियारों से लैस इन लोगों ने स्पीकर की कुर्सी तक को कब्जे में ले लिया. इस दौरान बेकाबू भीड़ को रोकने के लिए अमेरिकी सुरक्षाकर्मियों ने गोलियां भी चलाईं, जिसमें अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है.

    बिलकुल किसी फिल्म का सीन लगा. अमरीका की इस हॉलीवुड फिल्म, डेमोक्रेसी की अग्निपरीक्षा का क्लाइमैक्स होने जा रहा है. और इस में विल्लन का फ़ाइनल एक्ट किस तरह हमने देखा वो आज आपको इस पॉडकास्ट में बताएँगे.

    रिपोर्ट और साउंड एडिटर: फबेहा सय्यद
    असिस्टेंट एडिटर: मुकेश बौड़ाई
    म्यूजिक: बिग बैंग फज

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    12 min
  • देश में बर्ड फ्लू बढ़ रहा खौफ,क्या है ये बीमारी और इससे कैसे बचें?
    साल 2021 की शुरुआत में कोरोना वायरस वैक्सीन के अप्रूवल की खबर सुनकर राहत मिली और ऐसा लगने लगा कि जैसे-जैसे वैक्सीनेशन का काम होगा दुनिया बैक टू नॉर्मल होगी. लेकिन एक और वायरस के फैलने से फिर से चिंता बढ़ने लगी है, ये वाइरस H5N1. इस वायरस से होने वाली बीमारी को एवियन इंफ्ल्यूएंजा कहते हैं, जिसे आम तौर पर बर्ड फ्लू भी कहा जाता है.  इस वायरस से अभी तक उत्तर, पश्चिम और दक्षिण भारत के कई राज्यों में हजारों की तादाद में पक्षियों की मौत हो चुकी है.

    डॉक्टर्स इसे एक ऐसा बर्ड फ्लू बता रहे हैं, जिसने अभी तक इंसानो में म्यूटेट करना शुरू नहीं किया है. यानी ह्यूमन टू ह्यूमन कांटेक्ट से इसके फैलने के केसेस नहीं पाए गए हैं. अगर इंसान इस वाइरस से संक्रमित होते है तो बीमारी के सिम्पटम्स गंभीर होते है और इसका इंसानो में डेथ रेट भी करीब 60 % है. तो ऐसे में क्या किया जाए? पोल्ट्री जैसे चिकन अंडे वगैरा खाने बंद कर दें? एक्चुअली नहीं. और ज्यादा पैनिक की भी जरुरत नहीं है, बस कुछ बेसिक एहतियात बरतें.

    आज इसी पर तफसील से आपको पॉडकास्ट में बताएंगे, कि ये एवियन वायरस क्या है, परिंदों में कैसे फैलता है, इससे इंसान कैसे इन्फेक्ट हो सकते हैं? इससे होने वाली बीमारी के सिम्पटम्स क्या हैं, और इससे कैसे बचा जाय? तो प्लीज पॉडकास्ट आखिर तक सुनियेगा.

    रिपोर्ट और साउंड एडिटर: फबेहा सय्यद
    सीनियर डेस्क राइटर: वैभव पालिनिटकर
    म्यूजिक: बिग बैंग फज

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    15 min
  • मध्य प्रदेश में सांप्रदायिक हिंसा और CM शिवराज के बदले-बदले तेवर
    मध्य प्रदेश के तीन इलाकों से हिंसा की खबरें सामने आईं. ये इलाके ज्यादातर वो हैं, जहां मुस्लिम आबादी रहती है. लेकिन सवाल ये है कि आखिर हिंसा की चिंगारी को कैसे और किसने हवा देने का काम किया. उज्जैन के मुस्लिम बहुल इलाके बेगम बाग में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कुछ कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और इलाके के लोगों का आरोप है कि उन्होंने आपत्तिजनक नारे लगाए और अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया. जिसके बाद पत्थरबाजी शुरू हुई और इसने हिंसक झड़प का रूप ले लिया.

    लेकिन इस घटना को राज्य सरकार ने जिस तरीके से लिया है, उससे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के कामकाज के तरीके पर सवाल उठने लगे हैं. यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार की तर्ज पर शिवराज सिंह ने भी कहा है कि अब पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने वालों से ही इसकी कीमत वसूली जाएगी. इसके लिए अलग से कानून बनाने की भी बात कही गई है.

    एक लाइन में खबर बताएं तो हिंसा के जवाब में जिस जगह हिंसा हुई, वहां शिवराज सिंह चौहान सरकार ने डेमोलिशन ड्राइव चला दी. एक घर गिराया और एक दूसरे घर को भी खस्ता हाल कर दिया. अब राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिन्हे एक मॉडरेट नेता माना जाता था, जिनके सत्ता में होने से अल्पसंख्यक समुदाय को कोई खतरा कभी महसूस नहीं हुआ, उनके तेवर अचानक इतने बदले-बदले नजर आ रहे हैं. लव-जिहाद पर कड़ा रुख हो या फिर हाल के बयानों में सख्ती, क्या चौहान अपनी लिबरल और मॉडरेट इमेज जान बूझ कर बदलना चाह रहे हैं? अगर हाँ तो क्यों? इसी पर आज तफ्सील से बात करें.

    रिपोर्ट और साउंड एडिटर: फबेहा सय्यद
    असिस्टेंट एडिटर: मुकेश बौड़ाई
    म्यूजिक: बिग बैंग फज

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    13 min
  • 2021 की सबसे बड़ी खुशखबरी- आ गई वैक्सीन, लेकिन क्यों उठ रहे सवाल?
    पिछले साल की सबसे बड़ी खबर रही है कोरोनावायरस. हेल्थ केयर से लेकर इकनॉमी तक कोविड-19 ने हमारे सिस्टम को हिलाकर रख दिया. लेकिन अब साल 2021 की शुरुआत उम्मीदभरी खबर के साथ हो रही है. नए साल के शुरुआती दिनों मे ही हमें वो खबर सुनने को मिल गई जिसका हम कई महीनों से इंतजार कर रहे थे. ये खबर है भारत में वैक्सीन के इस्तेमाल की मंजूरी. अब भारत में दो वैक्सीन के इस्तेमाल को ग्रीन सिग्नल मिल गया है. ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने Covishield और Covaxin वैक्सीन के लिमिटेड इमरजेंसी यूज की मंजूरी का ऐलान किया है. तो अब अगर कोरोना वायरस से सुरक्षा का कवच पाना है तो लोगों को इन दोनों वैक्सीन में से किसी एक की दो खुराकें लेनी होंगी.

    लेकिन इस वैक्सीन अप्रूवल में कुछ संशय भी हैं जिस पर सवाल उठ  रहे हैं. संशय ये है कि जो भारत बायोटेक की बनाई वैक्सीन कोवैक्सिन है उसे एक बैक-अप वैक्सीन के तौर पर ही अप्रूवल मिला है.

    'बैक-अप' वैक्सीन? ये क्या होता है? आप को  पॉडकास्ट में इसी के बारे में बतायंगे. इतना ही नहीं, इस वैक्सीन का अभी क्लीनिकल ट्रायल भी पूरा नहीं हुआ है. तो ये सवाल भी दिमाग में आता है कि क्या आम जनता पर सीधे आजमाने के लिए क्या ये वैक्सीन तैयार है? क्या ट्रायल पूरा होने तक का इंतजार नहीं कर सकते? इन सभी सवालो के जवाब आज इस पॉडकास्ट में एक्सपर्ट् से पूछेंगे.

    रिपोर्ट और साउंड एडिटर: फबेहा सय्यद
    सीनियर डेस्क राइटर: वैभव पालिनिटकर
    म्यूजिक: बिग बैंग फज

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    10 min
  • क्विंट के रिपोर्टर्स की नजर से देखें- कैसा रहा साल 2020
    आफत भरा साल 2020 जाने वाला है और नए साल 2021 को लोग नई उम्मीदों के साथ गले लगाने वाले हैं. हम भी उम्मीद करते हैं कि जो दर्दनाक घटनाएं और मंजर आपने इस साल देखे हैं, वो अगले साल या फिर कभी भी देखने को न मिलें.

    जब कोरोनावायरस के संक्रमण का खतरा ज्यादा था, और भारत में लॉकडाउन इस तरह लगाया गया कि इसे दुनिया का सबसे सख्त लॉकडाउन कहा जाने लगा. तब कई न्यूज रिपोर्टर्स अपनी जान की परवाह न करते हुए आप तक खबरें पहुंचाते रहे. पूरे भारत में अगर लॉकडाउन से होने वाली परेशानियां झूझते हुए प्रवासी मजदूरों की बेबसी की कहानियां आप ने देखीं, तो मई के महीने में पश्चिम बंगाल में अम्फान तूफ़ान ने भी जमकर तबाही मचाई. 

    इस साल कोरोना महामारी के चलते प्रवासी मजदूरों का पलायन हो या फिर अम्फान तूफान की तबाही, क्विंट के रिपोटर्स ने ग्राउंड से आप तक हर खबर पहुंचाई. इसीलिए ये एक साल रिपोर्टिंग के लिए कैसा रहा उस पर आज क्विंट के रिपोर्टर्स के अनुभव आप को सुनाएंगे.

    रिपोर्ट और साउंड एडिटर: फबेहा सय्यद 
    असिस्टेंट एडिटर: मुकेश बौड़ाई
    म्यूजिक: बिग बैंग फज

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    19 min
  • 2020 में इंडियन जुडिशरी के उतार-चढ़ाव
    2020 में कोरोना वायरस के अलावा भी काफी कुछ ऐसा हुआ, जिसे आने वाले कई सालों तक याद रखा जाएगा. इंडियन जुडिशियरी में इस साल कई ऐसे चीजें हुईं, जिन्हें लेकर आगे जरूर चर्चा होगी. फिर चाहे वो प्रशांत भूषण के दो ट्वीट्स को लेकर कंटेंप्ट ऑफ कोर्ट वाला मामला हो या फिर ऐसे मामले जिन पर कोर्ट ने उस तरह से काम नहीं किया, जैसी उम्मीद थी. कई मामलों में हाईकोर्ट के फैसले सुप्रीम कोर्ट के फैसलों से बेहतर दिखे और दोनों के किसी भी केस को समझने के तरीकों में फर्क नजर आया. कई जरूरी मामलों पर देरी से सुनवाई हुई और कई गैरजरूरी मामलों को ज्यादा अहमियत दी गई.

    कुल मिला कर ये साल इंडियन जुडिशियरी के लिए काफी चुनौतीभरा रहा. 2020 में हुए कुछ अहम और बड़े मामलों की रौशनी में आज भारत के कोर्ट्स की परफॉरमेंस पर बात करेंगे. मसलन CAA विरोध प्रदर्शन हो या कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाने से सम्बंधित याचिकाएं हों, प्रवासी मजदूरों के पलायन को लेकर याचिकाएं हो या नफरत फैलाने वाले टीवी चैनेल्स के खिलाफ कोई लीगल स्टैंड लेना हो. इन केसेस ने भारत की जुडिशियरी के तरीकों को समझने का मौका दिया है. अब ये तरीके सही हैं या ग़लत, इन्ही पर आज इस पॉडकास्ट में बात करेंगे.

    रिपोर्ट और साउंड एडिटर: फबेहा सय्यद
    असिस्टेंट एडिटर: मुकेश बौड़ाई
    म्यूजिक: बिग बैंग फज

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    30 min
  • क्या JD(U) को अरुणाचल में लगे झटके से, बीजेपी गठबंधन में दरारें पढ़ रही है?
    नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के सितारे गर्दिश में हैं. खतरा किसी और से नहीं बल्कि अपनी ही सहयोगी पार्टी बीजेपी से है. अरुणाचल प्रदेश से पार्टी को एक बड़ा झटका लगा. अरुणाचल में पार्टी के 7 विधायक थे, जिनमें से 6 विधायकों ने अब बीजेपी का हाथ थाम लिया है. इससे पहले बिहार विधान सभा चुनाव के दौरान भी बीजेपी और JDU के बीच तनाव की सुगबुगाहट तो थी ही लेकिन अब अरुणाचल में दल बदलू विधायकों ने इस 'डूम्ड अलायन्स' के भविष्य पर दोबारा सवाल खड़े कर दिए हैं वो सवाल क्या है? उन्हें एक-एक करके आज पॉडकास्ट में समझेंगे लेकिन इस पर भी बात करेंगे कि अरुणाचल में इस प्लाट-ट्विस्ट से क्या बिहार NDA में क्लाइमैक्स दिखेगा? 

    पॉडकास्ट में सुनिए पोलिटिकल स्ट्रैटेजिस्ट और एनालिस्ट अमिताभ तिवारी को. साथ में सुनिए क्विंट के पॉलिटिक्ल एडिटर आदित्य मेनन को भी. 

    रिपोर्ट और साउंड एडिटर: फबेहा सय्यद
    असिस्टेंट एडिटर: मुकेश बौड़ाई
    म्यूजिक: बिग बैंग फज

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    16 min
  • 2020 में कई उतार-चढ़ाव, अगले साल क्या होगी राजनीति की तस्वीर?
    साल 2020 एक ऐसा साल रहा जिसमें दुनियाभर में तमाम तरह के उतार-चढ़ाव देखे गए. अचानक से दौड़ती भागती दुनिया जैसे कुछ महीनों के लिए थम सी गई थी. अर्थव्यवस्था से लेकर तमाम चीजों के पहिए जाम हो गए. जब लॉकडाउन के बाद फिर से चीजें शुरू हुईं तो काफी कुछ बदल  चुका था. वर्क फ्रॉम होम से लेकर सोशल डिस्टेंसिंग, फेस मास्क जैसी चीजें न्यू नॉर्मल बन गईं. अब सभी लोग कोरोना महामारी के बीच जीना सीख चुके हैं और ऐसे ही सब कुछ चल रहा है.

    भारत की अगर बात करें तो इस साल कोरोना महामारी के अलावा भी बहुत कुछ हुआ. जिसे याद रखा जाएगा. साल की शुरुआत ही हिंसा और प्रदर्शनों से हुई. नागरिकता कानून के विरोध में लोग सड़कों पर थे और कई जगहों पर इसे लेकर दंगे भी हुए. सैकड़ों की जान गई. महामारी शुरू होते ही लॉकडाउन तो लगाया गया, लेकिन प्रवासी मजदूरों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया. बिना पैसे के शहरों में दिन गुजार रहे मजदूरों ने पैदल ही अपने गांवों के लिए यात्रा शुरू कर दी. हजारों मजदूरों और उनके बीवी बच्चों की पैदल चलते हुए तस्वीरें कई सालों तक हमारे जहन में रहेंगीं. इसके अलावा सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर हुआ तमाशा भी देश ने देखा, वहीं हाथरस में फिर एक लड़की के साथ हैवानियत और पुलिस-प्रशासन की लापरवाही को लेकर जमकर प्रदर्शन हुए. जिसे आखिर में राजनीति का नाम देकर दबा दिया गया.

    बात राजनीति की हुई है तो आपको बता दें कि सिर्फ यही मामला नहीं बल्कि कई मामलों में जमकर राजनीति हुई. सुशांत सिंह मामले में और बिहार चुनावों में महामारी और वैक्सीन को लेकर भी राजनीति हुई. इसके बाद केंद्र के कृषि कानूनों को लेकर संसद में हंगामा देखा और अब इसी मामले को लेकर हजारों किसान दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं अब पश्चिम बंगाल चुनाव की तैयारियां चल रही हैं.

    तो आज पॉडकास्ट में बात करेंगे 2020 में भारत की राजनीती के बारे में. और अगले साल इससे होने वाले असर के बारे में.

    रिपोर्ट और साउंड एडिटर: फबेहा सय्यद
    असिस्टेंट एडिटर: मुकेश बौड़ाई
    म्यूजिक: बिग बैंग फज

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    17 min

About Big Story Hindi

From the publisher's feed

सुनिए दिन की बड़ी खबर क्विंट हिंदी के Big Story पॉडकास्ट में

More shows like Big Story Hindi

Raghav's Take by The Quint

Raghav's Take

0 Listeners

How I Dealt With It by The Quint

How I Dealt With It

0 Listeners

The Big Story by The Quint

The Big Story

17 Listeners

Vishnu Ki Secret Life by The Quint

Vishnu Ki Secret Life

2 Listeners

Urdunama by The Quint

Urdunama

65 Listeners

Reel Deal by The Quint

Reel Deal

0 Listeners

OffScreen With Nandakumar by The Quint

OffScreen With Nandakumar

1 Listeners

Southern Slurp by The Quint

Southern Slurp

1 Listeners

Unmute by The Quint

Unmute

0 Listeners