Big Story Hindi

Big Story Hindi

By The QuintNews
Download on the App Store

Big Story Hindi episodes

  • बिहार में फिर नतीश सरकार, लेकिन नतीजों ने बदल दिए समीकरण
    'बिहार में फिर एक बार नीतीश कुमार सरकार', नतीजों के बाद अब नीतीश समर्थकों की जुबान पर यही नारा है. लेकिन इस बार का बिहार विधानसभा चुनाव काफी दिलचस्प रहा. तमाम एग्जिट पोल गलत साबित हुए और नीतीश कुमार एंटी इनकंबेंसी फैक्टर के बावजूद कुर्सी बचाने में कामयाब रहे. वहीं तेजस्वी यादव का सीएम बनने का सपना भी फिलहाल अधूरा रह गया. वो सबसे बड़ी सिंगल पार्टी होने के बावजूद हार गए.

    तो बिहार की मशहूर लाइन 'एक बिहारी सब पृर भारी' आखिर किस पर फिट बैठती है? और इस चुनाव से क्या सीख मिलती है? विपक्ष को, चुनाव में शामिल तमाम राजनैतिक दलों को, और आगे नितीश 4.0 से क्या उमीदें लगाई जा सकती है? इन की-टेकअवेज और सबक के बारे में आज इस पॉडकास्ट में तफ्सील से बात करेंगे.

    रिपोर्ट: फबेहा सय्यद
    असिस्टेंट एडिटर: मुकेश बौड़ाई
    म्यूजिक: बिग बैंग फज

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    19 min
  • बिहार चुनाव- किसका हुआ नुकसान, किसने बढ़ाया अपना कद?
    बिहार चुनाव नतीजों पर ये पॉडकास्ट तब रिकॉर्ड हो रहा है जब वोटों की गिनती जारी है, दो दिन पहले आए तमाम एग्जिट पोल ने जो तस्वीर बताई थी, उससे थोड़ा अलग नतीजे सामने आते दिख रहे हैं. जहां महागठबंधन को आसानी से सरकार बनाते हुए दिखाया गया था, वहीं अब नतीजे बता रहे हैं कि एनडीए बहुमत के करीब है. कुल मिलाकर बिहार में मुकाबला कांटे का है. फिलहाल आखिरी नतीजों के बाद ही जीत हार पर कोई टिप्पणी कर सकते हैं.

    आज पॉडकॉटस में रुझानों को देखते हुए कुछ अहम मुद्दों पर बात करेंगे जैसे कि किसने किसका खेल बिगाड़ा, किसका कितना कद बढ़ा और चिराग ने किसका घर जलाया और किसका रौशन किया.

    रिपोर्ट: फबेहा सय्यद
    असिस्टेंट एडिटर: मुकेश बौड़ाई
    म्यूजिक: बिग बैंग फज

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    14 min
  • बाइडेन-कमला के हाथ में US की कमान, भारत से संबंधों का क्या होगा?
    अमेरिका में जो बाइडेन 2020 का राष्ट्रपति चुनाव जीत चुके हैं. यानी जनवरी 2021 में बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति' बन जाएंगे. जब भी अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होता है तो इस इवेंट को इंटरनेशनल मीडिया जबरदस्त कवरेज मिलती है. इस बार भी इलेक्शन को दुनिया भर के लोग करीब से फॉलो कर रहे थे. इसकी वजह ये थी अमेरिका का लोकतंत्र ही दांव पर था. ये लोकतंत्र की ही अग्निपरीक्षा थी. अमेरिका को दुनिया का सबसे मजबूत लोकतंत्र माना जाता है - वो ट्रम्प के कार्यकाल के दौरान जिन चुनौतियों से गुज़रा उसे लेकर ये चुनाव ट्रम्प के खिलाफ एक रेफेरेंडम के तौर पर लड़ा गया. इस चुनाव में वोटो की गिनती अभी चल ही रही है लेकिन बाइडेन को राष्ट्रपति बनने के लिए जितने वोट चाहिए थे, उतने वो हासिल कर चुके हैं.

    हम भारतीयों के लिए ये अमेरिकी चुनाव एक और वजह से खास है. वजह ये है कि भारतीय मूल की कमला देवी हैरिस US की वाईस प्रेजिडेंट बनने जा रही हैं. जो बाइडेन का राइट हैंड बनने के लिए एकदम तैयार हैं. कमला अमेरिका के इतिहास में पहली अश्वेत और दक्षिण एशियाई-अमेरिकी उपराष्ट्रपति के साथ पहली 'महिला' उपराष्ट्रपति होंगी. तो आज पॉडकास्ट में यही समझने की कोशिश करेंगे कि बाइडेन-हैरिस की जोड़ी यूएस-भारत के रिश्तों के लिए क्या मायने रखती है?

    रिपोर्ट: फबेहा सय्यद
    सीनियर डेस्क राइटर: वैभव पालिनिटकर
    म्यूजिक: बिग बैंग फज

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    11 min
  • वॉट्सऐप की ऑनलाइन पेमेंट में एंट्री, जानिए कैसे मिली हरी झंडी
    अब तक जिस वॉट्सऐप से आप लोग चैटिंग और वीडियो कॉलिंग करते आए थे, उससे अब कुछ ही सेकेंड में एक दूसरे को ऑनलाइन पेमेंट भी की जा सकती है. फेसबुक की कंपनी वॉट्सऐप ने अब ऑनलाइन पेमेंट मार्केट में भी कदम रख लिया है और वो बाकी तमाम पेमेंट ऐप्स को टक्कर देने के लिए तैयार है.

    भारत के UPI इको सिस्टम की जिसकी वजह से हमारी सभी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन्स मुमकिन हो पाती हैं. भारत का यूपीआई इकोसिस्टम इस वक़्त बहुत सारे प्लेयर्स यानी ई-कॉमर्स की कपनियां और पेमेंट प्रोवाइडर प्लेटफार्म से भरा पढ़ा है. इंडियन एक्सप्रेस के आर्टिक्ल के मुताबिक, NPCI की तरफ से मिली इस क्लीयरेंस की वजह से व्हाट्सप्प अब अपने मौजूदा यूजर-बेस के 20 गुना ज़्यादा लोगों तक अपनी सर्विसेज ऑफर कर सकता है. और इस वजह से भारत की रिलायंस इंडस्ट्री के साथ वो अपना एसोसिएशन और मजबूत कर सकता है.

    लेकिन व्हाट्सअप को भारत की डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म के लिए एक बड़ा डेवलपमेंट क्यों कहा जा रहा है? व्हाट्सअप पे के इस्तेमाल करने के तरीकों से लेकर, प्राइवेसी को लेकर उठते हुए सवाल, सभी के बारे में सुनिए आज बिग स्टोरी पॉडकास्ट में.

    रिपोर्ट: फबेहा सय्यद
    असिस्टेंट एडिटर: मुकेश बौड़ाई
    म्यूजिक: बिग बैंग फज

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    13 min
  • अर्णब के खिलाफ केस का कानूनी पहलू, नेताओं को याद आई बोलने की आजादी
    रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी एक बार फिर चर्चा में हैं, टीआरपी घोटाला केस, पालघर लिंचिंग, सुशांत सिंह राजपूत केस के अलावा अब अर्णब के खिलाफ एक और केस सामने आया है, जिसमें उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. साल 2018 में एक इंटीरियर डिजाइनर के सुसाइड मामले को लेकर उन पर ये कार्रवाई हुई है. अर्णब की गिरफ्तारी के बाद उन्हें केंद्र सरकार के बड़े मंत्रियों से पूरा समर्थन मिला. गृहमंत्री से लेकर रक्षा मंत्री तक उनसे समर्थन में खड़े दिखे और इसे प्रेस की आजादी पर बड़ा हमला बताया गया. अब इस मामले को लेकर पुलिस के पूरे एक्शन पर क्यों सवाल उठ रहे हैं? इस सवाल का जवाब समझने के लिए पहले अर्णब के खिलाफ दर्ज केस और उसके कानूनी पहुलुओं को जानना जरूरी है.

    इसी पर आज इस पॉडकास्ट में बात करेंगे.

    रिपोर्ट: फबेहा सय्यद
    असिस्टेंट एडिटर: मुकेश बौड़ाई
    म्यूजिक: बिग बैंग फज

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    12 min
  • अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कहां फंसा है पेंच? आगे क्या होगा, सुनिए
    कौन बनेगा अमेरिका का अगला राष्ट्रपति- डेमोक्रेट, जो बाईडन या रिपब्लिकन incumbant राष्ट्रपति, डॉनल्ड ट्रम्प? इस पॉडकास्ट को रिकॉर्ड करते वक्त की स्थिति की बात करें तो  ट्रंप ने साउथ डकोटा, यूटा, मिसौरी, लुइसियाना, नेब्रास्का, नॉर्थ डकोटा, अरकांसस, अलबामा, मिसिसिपी, टेनेसी, केंटकी, वेस्ट वर्जीनिया और इंडियाना जीता है. तो बाइडन ने डेलावेयर, कोलोराडो, न्यू हैम्पशायर, डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया, न्यूयॉर्क, वर्मोंट, कनेक्टिकट, वर्जीनिया, इलिनोइस, मैरीलैंड, मैसाचुसेट्स, न्यू जर्सी, रोड आइलैंड और कैलिफोर्निया जीत लिया है.

    नेशनवाइड बाईडन ही लीड कर रहे हैं लेकिन बहुत कम मार्जिन से. और इसी को लेकर चुनाव में नाटकीय मोड़ भी आगाया जब ट्रम्प ने बाईडन पर इलेक्शन को चुराने का इल्जाम तक लगया दिया. साथ ही ये भी कहा दिया कि ट्रंप ने अपनी जीत का ऐलान कर दिया है और कहा है कि वोटों की काउंटिंग को अब रोक देना चाहिए, क्योंकि जो अर्ली वोट और पोस्टल बैलेट वोट हुए वो फ्रॉड हैं. अगर ऐसा नहीं होता है तो हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे.

    अब ये पेंच कहां फंसा है, तस्वीर कब तक साफ होगी. जानने के लिए सुनिए बिग स्टोरी पॉडकास्ट.

    रिपोर्ट: फबेहा सय्यद
    न्यूज़ एडिटर: अभय कुमार सिंह
    म्यूजिक: बिग बैंग फज

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    8 min
  • अमेरिकी चुनाव नतीजों के बाद दोनों सूरतों में कैसी होगी पिक्चर?
    अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के नतीजों तक कुछ भी कह पाना काफी मु्श्किल होता है, इस बार भी सभी की निगाहें इस पर हैं कि अमेरिका जैसी सुपरपावर का अगला राष्ट्रपति कौन बनने जा रहा है? अब से कुछ ही देर में ये पता चल जाएगा, लेकिन उससे पहले जो बाइडेन के पक्ष में सभी ओपनियन पोल नजर आ रहे हैं. कहा जा रहा है कि इस बार ट्रंप को सत्ता गंवानी पड़ सकती है. लेकिन कोई भी पूरे दावे के साथ इस बात को कहने या फिर मानने के लिए तैयार नहीं है, क्योंकि पिछले चुनाव में भी जब हिलेरी क्लिंटन के पक्ष में सब कुछ नजर आ रहा था तो बाजी ट्रंप जीतकर ले गए थे.

    तो ऐसा क्या है अमेरिका के चुनाव में जो वोटिंग में लगभग पिछड़ने के बाद भी आखिर में राष्ट्रपति के पद तक पहुंच जाता है. डोनाल्ड ट्रम्प तो ये बात कह ही चुके हैं कि अगर वो हार गए तो ट्रांसफर ऑफ़ पावर के लिए नहीं मानेंगे. चुनाव में धांदले बाज़ी को वजह बना कर अगर ट्रम्प ने अपनी गद्दी ही न छोड़ी, तो क्या होगा? क्या अमेरिका के चुनाव में वाक़ई धांदले बाजी की गुंजाइश है? क्या बूथ कैप्चरिंग, वोटर सप्रेशन जैसी बातें यूएस में भी हो सकती हैं? ऐसे ही सवालों पर आज पॉडकास्ट में बात करेंगे.

    रिपोर्ट: फबेहा सय्यद
    असिस्टेंट एडिटर: मुकेश बौड़ाई
    म्यूजिक: बिग बैंग फज

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    10 min
  • बिहार: नीतीश, तेज प्रताप से ओवैसी, दूसरे चरण से पहले सुनिए ये क्या कह रहे
    3 नवंबर को बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग हैं. दूसरा चरण मतलब सबसे अहम- इस चरण में लालू प्रसाद यादव के बेटे औऱ विपक्ष के चेहरे तेजस्वी यादव और उनके भाई तेज प्रताप यादव की किस्मत का फैसला होगा. सिर्फ आरजेडी ही नहीं इस चरण की 94 सीट जेडीयू के लिए भी काफी मायने रखती है. पिछले चुनाव में इन 94 सीटों में से आरजेडी के 33, जेडीयू के 30 जबकि कांग्रेस के सात विधायक जीते थे, जबकि एनडीए को महज 22 सीटों से संतोष करना पड़ा था.

    अब गठबंधन अलग हैं, मिजाज अलग है. लड़ाई महागठबंधन और एनडीए की है. तो आज के पॉडकास्ट में हम बात करें दूसरे चरण में क्या है खास. साथ ही  आपको सुनाएंगे द क्विंट के साथ सीएम नीतीश कुमार के दमदार इंटरव्यू को, सिर्फ इतना ही नहीं पॉडकास्ट में आप तेज प्रताप से लेकर ओवैसी तक की बात सुनेंगे.

    रिपोर्ट: फबेहा सय्यद
    न्यूज़ एडिटर: अभय कुमार सिंह
    म्यूजिक: बिग बैंग फज

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    16 min
  • बिहार चुनाव में 'मुंगेर हिंसा' का क्या असर होगा? हर एक पहलू समझिए
    बिहार विधान सबह चुनाव के पहले चरण की वोटिंग हो चुकी है और अब अलग-अलग आंकड़ों के आधार पर अलग-अलग मायने निकाले जाने लगे हैं. लेकिन इस बीच मुंगेर हिंसा राज्य की सियासत और चुनाव के लिए अहम मुद्दा बन गई है. वहीं इस हिंसा ने पुलिसिया व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े किए हैं. दरअसल, पहले फेज के चुनाव से कुछ घंटे पहले ही मुंगेर में मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसक झड़प हुई और गोली चली. गोली 18 साल के अनुराग पोद्दार के सिर में लगी, जिससे उसकी मौत हो गई. इस हिंसक झड़प में करीब 25 लोग घायल भी हुए. आरोप लगे पुलिस और खासकर एसपी लिपि सिंह पर, साथ ही राज्य सरकार पर भी. लिपि सिंह के खुद जेडीयू के कनेक्शन दिख रहे हैं, जिसकी वजह से मामला और भी बढ़ गया. बाद में उन्हें और डीएम को पद से हटा दिया गया.

    अब ये एक्शन-रियक्शन यहीं खत्म नहीं होता. सवाल हैं जो अबतक बने हुए हैं. वोटिंग से पहले ये हिंसा कैसे हुआ? इसे रोका क्यों नहीं जा सका? मुंगेर हिंसा की असल वजह क्या थी? इसके कोई सियासी मायने या असर दिख रहे हैं या नहीं. इसी पर आज इस पॉडकास्ट में बात करेंगे.

    रिपोर्ट: फबेहा सय्यद
    न्यूज़ एडिटर: अभय कुमार सिंह
    म्यूजिक: बिग बैंग फज

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    15 min
  • पॉडकास्ट: दिल्ली में कोरोना और पॉल्यूशन का डबल अटैक कितना खतरनाक?
    देश की राजधानी दिल्ली में तीसरी बार कोरोना वेव दिख रही है और कोरोना केस का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ता दिख रहा है. जब से कोरोना वायरस ने दस्तक दी है तब से लेकर बीते बुधवार को सबसे ज्यादा 5673 नए कोरोना केस रिकॉर्ड किए गए हैं. दिल्ली के पड़ोसी राज्यों हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में पराली जलाने से स्मॉग भी बढ़ने लगा है. ऐसे में खतरा डबल है.

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    10 min

About Big Story Hindi

From the publisher's feed

सुनिए दिन की बड़ी खबर क्विंट हिंदी के Big Story पॉडकास्ट में

More shows like Big Story Hindi

Raghav's Take by The Quint

Raghav's Take

0 Listeners

How I Dealt With It by The Quint

How I Dealt With It

0 Listeners

The Big Story by The Quint

The Big Story

17 Listeners

Vishnu Ki Secret Life by The Quint

Vishnu Ki Secret Life

2 Listeners

Urdunama by The Quint

Urdunama

65 Listeners

Reel Deal by The Quint

Reel Deal

0 Listeners

OffScreen With Nandakumar by The Quint

OffScreen With Nandakumar

1 Listeners

Southern Slurp by The Quint

Southern Slurp

1 Listeners

Unmute by The Quint

Unmute

0 Listeners