Big Story Hindi

Big Story Hindi

By The QuintNews
Download on the App Store

Big Story Hindi episodes

  • लव जिहाद' पर कानून तैयार, लेकिन क्या है इसका लीगल आधार
    'लव जिहाद' पर छिड़ी चर्चा अब कानूनी शक्ल लेने लगी है. मध्य प्रदेश में कानून बनाए जाने के बाद अब यूपी में भी कथित रूप से अपराध बताए जाने वाले 'लव जिहाद' के खिलाफ कानून बनाने के लिए अध्यादेश पास हो चुका है. मध्य प्रदेश में 5 साल की सजा की बात कही गई थी, लेकिन यूपी में 10 साल तक की सजा का प्रावधान  रखा गया है. लेकिन पॉडकास्ट में पहले ही डिसक्लेमर के तौर पर बता दिया जाना चाहिए कि लव जिहाद एक ऐसा शब्द है जिसकी  कानूनी तौर पर कोई न तो परिभाषा है न ही कोई प्रमाणित सबूत या आंकड़े हैं. परिभाषा और आंकड़ों को लेकर हमने पिछले हफ्ते भी पॉडकास्ट किया था.

    आज भी इस पॉडकास्ट में लव जिहाद पर फिर से बात करेंगे, लेकिन आज इसके कानूनी पक्ष पर जोर रहेगा.

    रिपोर्ट: फबेहा सय्यद
    सीनियर डेस्क राइटर: वैभव पालिनिटकर
    म्यूजिक: बिग बैंग फज

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    12 min
  • ऑक्सफोर्ड वैक्सीन से बढ़ी भारत की उम्मीदें, कब तक मिलेगी वैक्सीन?
    वैक्सीन को लेकर एक के बाद एक गुड न्यूज मिल रही है और अब लगने लगा है कि वो दिन दूर नहीं है जब कोरोना वैक्सीन लोगों को दी जाने लगेगी. पिछले दिनों फाइजर और मॉडर्ना वैक्सीन के 90% से ज्यादा असरदार होने की खबर आई थी, और अब ऑक्सफोर्ड की AstraZeneca के बारे में भी यही खबर आई है. लेकिन फाइजर और मॉडर्ना के मुकाबले ऑक्सफोर्ड की सफलता भारत के लिए बहुत ज्यादा मायने रखती है.

    तो आज पॉडकास्ट में इसी खबर के बारे में जरूरी बातें बताएंगे, मसलन, वैक्सीन तैयार तो है, लेकिन क्या हमारी तैयारी वैक्सीन के लिए तैयार हैं? यानी, वैक्सीन हमारे पास कब और कैसे आएगी? तो ये पॉडकास्ट आखिर तक जरूर सुनियेगा.

    रिपोर्ट: फबेहा सय्यद
    सीनियर डेस्क राइटर: वैभव पालिनिटकर
    म्यूजिक: बिग बैंग फज

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    10 min
  • आयुष मंत्रालय के एक नोटिफिकेशन से 'आयुर्वेद Vs एलोपैथी' विवाद शुरू
    आयुष मंत्रालय के एक नोटिफिकेशन के बाद मेडिसिन की दुनिया में एक विवाद खड़ा हो गया है. इस नोटिफिकेशन के अनुसार अब आयुर्वेद के प्रैक्टिशनर्स ऐसी कुछ सर्जरी कर सकते हैं, जो मॉडर्न मेडिसिन पढ़ाई का हिस्सा है. यहां विवाद मॉडर्न मेडिसिन और alternate यानी ट्रेडिशनल मेडिसिन के बीच है. मंत्रालय के इस नोटिफिकेशन पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के डॉक्टर्स ने कड़ा ऐतराज जताया है, वो कह रहे हैं कि आप मॉडर्न मेडिसिन के प्रिंसिपल्स को ट्रेडिशनल मेडिसिन के साथ कैसे मिला सकते हैं? आयुर्वेद- जो खुद एक उपचार पद्धति है वो अपने सर्जरी के तरीके विकसित क्यों नहीं कर सकती?

    तो आज इस पूरे विवाद पर पॉडकास्ट में तफ्सील से बात करेंगे.

    रिपोर्ट: फबेहा सय्यद
    सीनियर डेस्क राइटर: वैभव पालिनिटकर
    म्यूजिक: बिग बैंग फज

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    13 min
  • लक्ष्मी विलास बैंक का DBS इंडिया में मर्जर, क्या हैं इसके मायने?
    घर में अगर ज्यादा रकम इकट्ठी हो जाती है तो कहा जाता है कि बैंक में जमा कर देना चाहिए ताकि पैसा सुरक्षित रहे और ये जरूरत पड़ने पर काम आए, लेकिन अब तो एक के बाद एक बैंकों से बुरी खबरें आने के बाद ये सुकून भी छिन गया है. यस बैंक, पीएमसी बैंक के बाद एक और बैंक लक्ष्मी विलास बैंक खबरों में है. हुआ ये है कि केंद्र सरकार ने वित्तीय संकट से गुजर रहे प्राइवेट सेक्टर के लक्ष्मी विलास बैंक पर 7 नवंबर के बाद से एक महीने तक मोरेटोरियम लगाया है. लेकिन ये भी ऐलान किया है कि इस दौरान बैंक के कस्टमर ज्यादा से ज्यादा 25 हजार रुपये ही निकाल सकेंगे. लेकिन आरबीआई ने इसका डीबीएस बैंक के साथ मर्जर का फैसला किया है और डिपॉजिटर्स को कहा है कि चिंता करने की जरूरत नहीं है, आपका पैसा सेफ है.

    एक तरफ इसे राहत की खबर बताया जा रहा है तो दूसरी तरफ कर्मचारी संगठन इसका विरोध कर रहे हैं. लेकिन इस बैंक के अकाउंट होल्डर्स का क्या कहना हैं? आज पॉडकास्ट में इन्ही सब मुद्दों पर बात करेंगे.

    रिपोर्ट: फबेहा सय्यद
    सीनियर डेस्क राइटर: वैभव पालिनिटकर
    म्यूजिक: बिग बैंग फज

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    10 min
  • दिल्ली: फिर गहराया कोरोना संकट, क्या इस बार लॉकडाउन की नौबत आएगी?
    दिल्ली में कोरोना एक बार फिर शिकंजा कसता जा रहा है. वैसे तो अब तक महाराष्ट्र में सबसे ज़्यादा संक्रमण के मामले रिकॉर्ड हुए हैं, लेकिन रोज़ाना नए केसेस दिल्ली में सबसे ज्यादा दर्ज किए जा रहे हैं. दिल्ली में रोजाना 7000 के करीब नए केस आ रहे हैं, और दिल्ली में कुल केस 5 लाख का आंकड़ा पार कर चुके हैं. हालात इतने खराब हो चुके हैं कि 16 नवंबर को होम मिनिस्ट्री की तरफ से बताया गया की CAPF (सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज) अपने तकरीबन 300 डॉक्टर्स और पैरामेडिक्स का स्टाफ दिल्ली भेजने वाली है.

    साफ है एक बार फिर दिल्ली में स्थिति वाकई बहुत गंभीर है. लेकिन ये नौबत कैसी आ गई? कहां कमी रह गई? और प्रशासन क्या फिर से लॉकडाउन लगा सकता है? इन सभी मुद्दों पर आज इस पॉडकास्ट में बात करेंगे. पॉडकास्ट में इन मुद्दों पर बात करेंगे जाने माने विरोलॉजिस्ट, डॉ.शाहिद जमील और वरिष्ठ पत्रकार, ऑनिंद्यो चक्रवर्ती से.

    रिपोर्ट: फबेहा सय्यद
    सीनियर डेस्क राइटर: वैभव पालिनिटकर
    म्यूजिक: बिग बैंग फज

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    14 min
  • लव-जिहाद: महज कांस्पीरेसी थ्योरी या एक अपराध?
    निकिता हत्याकांड के बाद लव जिहाद चर्चा में आया और खबरों में बना रहा. ऐसा ही कुछ तनिष्क ज्वेलरी ब्रांड के एक विज्ञापन के विरोध के दौरान 'लव जिहाद' की चर्चा चल पड़ी. इन घटनाओं के बाद अब लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने की बातें शुरू हो गईं हैं. कई बीजेपी शासित राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, हरियाणा से लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून बनाने के पक्ष में काफी संकेत आने लगे, और अब इन राज्यों में मध्य प्रदेश भी शामिल हो चुका है.

    लेकिन नेशनल कॉउन्सिल फॉर वीमेन यानि NCW का कहना है कि उसके पास लव-जिहाद का कोई डेटा नहीं है. यहां तक कि सरकार की तरफ से भी पार्लियामेंट में कई बार लव जिहाद की परिभाषा के बारे में पूछा गया है, तो जवाब में यही बताया है कि इसकी कोई डेफिनिशन नहीं है? तो एक तरफ तो लव जिहाद के लिए मौत की सजा का सुझाव दिया जा रहा है. दूसरी तरफ लव जिहाद कैसा अपराध है, इसकी परिभाषा क्या है, ये तक तय नहीं हो पाया है.

    तो आज पॉडकास्ट में लव जिहाद की पॉलिटिक्स को समझेंगे - ये एक अपराध है या सिर्फ महज कांस्पीरेसी थ्योरी?

    रिपोर्ट: फबेहा सय्यद
    सीनियर डेस्क राइटर: वैभव पालिनिटकर
    म्यूजिक: बिग बैंग फज

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    13 min
  • LSR की छात्रा ऐश्वर्या रेड्डी सुसाइड केस और चरमराते एजुकेशन सिस्टम पर उठते सवाल
    अब तक नवंबर महीने में भारत में बिहार चुनाव ने और दुनिया भर में अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव की खबरों ने हेडलाइन बनाई हैं. लेकिन इन ख़बरों के बीच एक खबर है जो दब गई है. ये खबर है तेलंगाना में दिल्ली के LSR कॉलेज स्टूडेंट की सुसाइड से मौत. 19 साल की होनहार  छात्रा ऐश्वर्या रेड्डी ने एक सुसाइड नोट छोड़ा था जिसमें उसने अपने परिवार के ऊपर पड़े आर्थिक संकट को ही अपने कदम के लिए ज़िम्मेदार ठहराया. ऐश्वर्या  को स्कालरशिप मिला करती थी, लेकिन महामारी की वजह से स्कालरशिप के पैसे भी नहीं आ रहे थे, यहां तक कि ऑनलाइन क्लासेस के लिए सेकंड हैंड लैपटॉप तक लेने के भी पैसे ऐश्वर्या के परिवार के पास नहीं थे. और इन तमाम परिस्थितियों ने आखिरकार एक सेकेंड ईयर स्टूडेंट की जान ले ली.

    महामारी की वजह से आए आर्थिक संकट और बढ़ते जा रहे मानसिक तनाव की ये दास्तान सिर्फ ऐश्वर्या की ही नहीं बल्कि भारत के सैंकड़ो छात्रों की है. जब देश में इतनी सामाजिक असमानता और डिजिटल डिवाइड हैं, तो ऐसे में भारत आत्मनिर्भर कैसे बन पायेगा? आज पॉडकास्ट में बात, इसी पर.

    रिपोर्ट: फबेहा सय्यद
    सीनियर डेस्क राइटर: वैभव पालिनिटकर
    म्यूजिक: बिग बैंग फज

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    17 min
  • नितीश 4.0 में सुशिल मोदी को बीजेपी ने आखिर किस बात की सजा दी है?
    नीतीश कुमार सातवीं बार और लगातार चौथी बार बिहार राज्य के मुख्यमंत्री बन गए हैं. लेकिन इस बार उनके साथ उनके राइट-हैंड बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ नहीं ली. आखिर बिहार NDA में अब बड़े भाई की भूमिका में बीजेपी ने सुशील कुमार को किस बात की सजा दी है? और बीजेपी ने जिन दो लोगों को उपमुख्यमंत्री पद के लिए चुना है वो कौन हैं? और उनकी मौजूदगी से नीतीश अगले कार्यकाल में क्या-कुछ बदल सकता है? आज पॉडकास्ट में बात करेंगे इसी मुद्दे पर.

    रिपोर्ट: फबेहा सय्यद
    सीनियर डेस्क राइटर: वैभव पालिनिटकर
    म्यूजिक: बिग बैंग फज

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    11 min
  • कामरा पर अवमानना क्या SC की अर्नब के लिए नरमी का संकेत है?
    कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट केस यानी अदालत की अवमानना का मामला. आपको प्रशांत भूषण का केस तो याद ही होगा? उन्होंने भारत के पिछले कुछ चीफ जस्टिस पर सवाल उठाते हुए ट्वीट्स किये थे और फिर उन पर कंटेम्प्ट का केस चला था. लेकिन इस बार कॉमेडियन कुणाल कामरा पर अवमानना का केस चलने वाला है.

    कुणाल ने अर्नब गोस्वामी के अंतरिम बेल मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कुछ ऐसे ट्वीट्स किए जिन पर कुछ लोगों को सख्त ऐतराज हुआ. कामरा ने अर्नब वाले फैसले के बाद सुप्रीम कोर्ट की निष्पक्षता को लेकर ट्वीट किए थे, जिन पर अब कंटेप्ट का केस चलने वाला है. बात सिर्फ कामरा अवमानना केस चलाने की नहीं है, बल्कि चर्चा ये भी हो रही है कि अर्नब गोस्वामी के केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट रुख नरम रहा है. जो कामरा ने अपने ट्वीट में जो बातें कही हैं, इसी तरह की बातें कुछ दूसरे एक्सपर्ट भी कर रहे हैं. सवाल ये है कि क्या वाकई में सुप्रीम कोर्ट ने अर्नब के नरमी बरती है? समझने की कोशिश करेंगे आज इस पॉडकास्ट में.

    रिपोर्ट: फबेहा सय्यद
    सीनियर डेस्क राइटर: वैभव पालिनिटकर
    म्यूजिक: बिग बैंग फज

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    8 min
  • Pfizer वैक्सीन के उम्मीद से ज्यादा नतीजे, भारत के लिए क्या है खास?
    कोरोना वायरस महामारी से हर तरह की तबाही के बाद अब दुनियाभर के लोग 2021 में इस बीमारी से छुटकारा पाना चाहते हैं. उम्मीद भी यही है कि नए साल में इस बीमारी का तोड़ यानी वैक्सीन दुनिया के पास मौजूद होगी. अब इसे लेकर एक बार फिर एक अच्छी खबर सामने आई है. यूएस और जर्मनी की फार्मा कंपनियां जिस वैक्सीन पर काम कर रही हैं वो ह्यूमन ट्रायल के तीसरे फेज के शुरुआती नतीजों में 90 प्रतिशत से ज्यादा कारगर पाई गई है. कंपनी के मुताबिक वैक्सीन वायरस के संक्रमण से बचाने में 90% से ज्यादा असरदार रही. तो आज इस पॉडकास्ट में इसी वैक्सीन कैंडिडेट के बारे में आप को बताएंगे.

    इस वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल में कामयाब होने का क्या मतलब है? ये भारत के लिए कितनी राहत की खबर है और ये वैक्सीन भारत में कब तक उपलब्ध होगी? इन सभी सवालों के जवाब आज आपको इस पॉडकास्ट में मिलेंगे, इसीलिए आखिर तक ज़रूर सुनियेगा.

    रिपोर्ट: फबेहा सय्यद
    असिस्टेंट एडिटर: मुकेश बौड़ाई
    म्यूजिक: बिग बैंग फज

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    9 min

About Big Story Hindi

From the publisher's feed

सुनिए दिन की बड़ी खबर क्विंट हिंदी के Big Story पॉडकास्ट में

More shows like Big Story Hindi

Raghav's Take by The Quint

Raghav's Take

0 Listeners

How I Dealt With It by The Quint

How I Dealt With It

0 Listeners

The Big Story by The Quint

The Big Story

17 Listeners

Vishnu Ki Secret Life by The Quint

Vishnu Ki Secret Life

2 Listeners

Urdunama by The Quint

Urdunama

65 Listeners

Reel Deal by The Quint

Reel Deal

0 Listeners

OffScreen With Nandakumar by The Quint

OffScreen With Nandakumar

1 Listeners

Southern Slurp by The Quint

Southern Slurp

1 Listeners

Unmute by The Quint

Unmute

0 Listeners