
Sign up to save your podcasts
Or


जो व्यक्ति आपको हमेशा सही मार्ग दिखाए,आपको झूठी बातों से बचाए और वास्तविकता से जोड़े, वो वास्तव में आपका सच्चा दोस्त होता है I
घर बनवाना जीवन का एक बहुत बड़ा फैसला होता है I ये फैसला इंसान को बहुत सोच समझकर लेना चाहिए l अगर आपने अपने घर के लिए किसी गलत जगह का चुनाव कर लिया तो आपको जिंदगीभर के लिए समस्या झेलनी पड़ सकती है I
यदि कोई व्यक्ति किसी पराए घर में रहता है तो उसके जीवन में कई प्रकार की मुश्किलें हमेशा बनी रहती हैं। अगर आप दूसरों के घर में रहते हैं तो आपकी स्वतंत्रता पूरी तरह खत्म हो जाती है। ऐसा व्यक्ति अपना जीवन एक दास की तरह बिताना है l
आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी को भी दूसरों पर दोषारोपण नहीं करना चाहिए। जो लोग दूसरों की निंदा करते हैं और जो पीठ पीछे बुरी बातें बोलते है उनसे सदैव दूर रहे।
जो व्यक्ति धन का लालची है उसे पैसा देकर, घमंडी या अभिमानी व्यक्ति को हाथ जोड़कर, मूर्ख को उसकी बात मानकर और विद्वान व्यक्ति को सच से वश में किया जा सकता है।
जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए चाहे आप किसी की सलाह लें या फिर किसी के जीवन से प्रेरणा लेकिन सही और गलत का निर्णय अंत में आपको स्वयं की समझदारी से ही लेना होता है।
अगर आपका जीवनसाथी संतुष्ट है,धार्मिक विचारों वाला है,धैर्यवान है, क्रोध ना करने वाला है और मीठा बोलने वाला है तो वह अच्छा जीवनसाथी साबित होता है और विपरित परिस्थितियों में कभी भी आपका साथ नहीं छोड़ता है।
आचार्य चाणक्य के अनुसार बच्चे को संस्कार देने में महत्वपूर्ण भूमिका माता पिता की भी होती है । बच्चे को हमेशा सही और गलत में अंतर करना आना चाहिए अन्यथा उसका भविष्य खराब हो सकता है ।
शास्त्रों में स्त्री का स्थान वंदनीय है. स्त्री को शक्ति और देवी का प्रतीक माना गया है. चाणक्य के मुताबिक जिन स्त्रियों में अंहकार, अज्ञानता, और लालच जैसे अवगुण न हों वैसी गुणयुक्त स्त्री ही घर की शोभा बढ़ाती है।
From the publisher's feed

13 Listeners