Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
जुर्म की गलियों की हर आहट पर नज़र रखने आ गया है नया पॉडकास्ट 'क्राइम ब्रांच' जिसमें हम आपको सुनाएंगे क्राइम की दुनिया के वो क़िस्से जो आप ने कभी नहीं सुने होंगे. सुनिए, एक अर्से से क्राइम की ख़बरें कव... more
FAQs about Crime Branch:How many episodes does Crime Branch have?The podcast currently has 86 episodes available.
November 19, 2024Lawrence Bishnoi ने अपनी वकील को Salman Khan के बारे में क्या बताया?: Crime Branchबॉलीवुड एक्टर सलमान खान को मारने की धमकी देने के बाद चर्चा में आए लॉरेंस बिश्नोई कब, कैसे जुर्म की दुनिया का बादशाह बनता चला गया ये कोई समझ नहीं सका. ऐसा कहा जा रहा है कि लॉरेंस गैंग के 700 गुर्गे पूरे देश में फैले हुए हैं. लड़कियां भी लॉरेंस बिश्नोई की फैंस हैं. एक बार कुछ लड़कियां लॉरेंस बिश्नोई से मिलने कोर्ट तक पहुंच गई थीं और लॉरेंस बिश्नोई की वकील रजनी से मिन्नतें करने लगी कि बस एक बार लॉरेंस से मिलवा दें. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट रजनी गेस्ट हैं. उन्होंने अरविंद ओझा को बताया कि लॉरेंस ने उनसे सलमान खान को लेकर क्या कहा, लॉरेंस की जेल में दिनचर्या क्या होती है? प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग : सचिन...more1hPlay
November 12, 2024Modi की Security में तैनात रहे Lucky Bisht ने Lawrence और Trump पर क्या बताया?: Crime Branchलक्की बिष्ट के बारे में गूगल करने पर सैकड़ों कहानियां मिलती है. वो रॉ एजेंट थे और अब बॉलीवुड में एंट्री कर चुके हैं. कुछ लोग लक्की को गैंगस्टर भी मानते हैं. पूर्व एनएसजी कमांडो लक्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सिक्योरिटी के लिए भी काम किया है. लक्की ने 16 साल की उम्र में ही कमांडो ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी. उन्होंने बतौर रॉ एजेंट इजराइल में करीब ढाई साल बिताए. उन्हें साल 2009 में देश के सर्वश्रेष्ठ एनएसजी कमांडो का पुरस्कार भी मिला है. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में लकी बिष्ट हमारे गेस्ट हैं. उन्होंने अरविंद ओझा के हर उस सवाल का जवाब दिया. जो अब तक लकी से किसी ने नहीं पूछे थे. लकी ने बताया कि डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में कहां चूक हो गई, पाकिस्तान और नेपाल में उन्होंने कैसे मिशन को अंजाम दिया? प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग : सचिन...more1h 7minPlay
November 05, 2024Lawrence Bishnoi और Bambiha Gang एक दूसरे के जानी दुश्मन कैसे बने?: Crime Branchमहाराष्ट्र के मुंबई में NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई चर्चा में है. लॉरेंस वैसे तो गुजरात के साबरमती जेल में बंद है, लेकिन उसके इशारे पर गुर्गे लगातार वारदात को अंजाम देते आ रहे हैं. राष्ट्रीय जांच एजेंसी कई मामलों में लॉरेंस बिश्नोई पर शिकंजा कस रही है. पिछले दिनों NIA की पूछताछ में लॉरेंस ने अपने 5 टारगेट के बारे में खुलासा किया था. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में ‘अरविंद ओझा’ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के 5 दुश्मनों की वो कहानियां सुना रहे हैं. जो आजतक अनसुनी हैं. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: कपिल देव सिंह...more40minPlay
October 29, 2024Lawrence Bishnoi ने पुलिस की पूछताछ में क्या बताया, पहली बार पता चला!: Crime Branch12 अक्टूबर को एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई और उस हत्या के बाद एक नाम लगातार चर्चा में है ये नाम है लॉरेंस बिश्नोई. पहले लॉरेंस गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली और उसके बाद लॉरेंस से जुड़ी खबरें और बयान एक-एक करके सामने आने लगे. बयान लॉरेंस के विरोध में भी आए और उसके समर्थन में भी. फिलहाल लॉरेंस गुजरात की साबरमती जेल में बंद है. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में ‘अरविंद ओझा’ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की वो कहानियां सुना रहे हैं. जो आजतक अनसुनी हैं. प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग : सचिन...more31minPlay
October 22, 2024Aaj Tak की पत्रकार भी हो गई Digital Arrest, Trap में ऐसे फंसाया!: Crime Branchकल्पना कीजिए कि आपको एक ऐसा कॉल आए जो आपकी दुनिया को उलट-पुलट कर दे, आपको लगने लगे कि आप किसी गंभीर अपराध में शामिल हैं. और इसके आगे आप ना जाने क्या-क्या सोचने लगें. 5 अक्टूबर 2024 को ऋचा के साथ ठीक ऐसा ही हुआ. ये सिर्फ ऋचा के साथ नहीं हो रहा बल्कि ऐसे केस रोज ख़बरों में आते हैं. ऐसे लोग घंटों तक डिजिटल अरेस्ट की यातना झेलते हैं. डिजिटल अरेस्ट के शिकार लोग सिर्फ मानसिक प्रताड़ना ही नहीं आर्थिक नुकसान भी सहते हैं. इस यातना को झेलने वाली ऋचा मिश्रा ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में मेहमान हैं. उन्होंने अरविंद ओझा से अपनी आपबीती सुनाई. प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग : कपिल देव सिंह...more40minPlay
October 15, 2024Encounter Raj के भुक्तभोगी, Noida के Bodybuilder Jitendra Yadav की दर्दभरी कहानी: Crime Branchजितेंद्र यादव नोएडा में जिम ट्रेनर हैं. जितेंद्र मिस्टर उत्तराखंड भी रह चुके हैं. 3 फरवरी 2018 की रात वो अपने दोस्तों के साथ गाजियाबाद से बहन की सगाई से लौट रहे थे. यूपी पुलिस ने उनकी गाड़ी का ओवरटेक करके उन्हें गोली मार दी. घायल अवस्था में जितेंद्र को नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी जान तो बच गई लेकिन करीब साढ़े 6 साल बाद भी वो बिस्तर पर पड़े रहते हैं. जितेंद्र यादव ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में गेस्ट हैं. उन्होंने अरविंद ओझा को उस रात के हादसे की एक-एक डिटेल बताई. प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग : कपिल देव सिंह...more26minPlay
October 09, 2024Shahrukh Khan, Aryan Khan और Ambedkar पर क्या बोले IRS अफसर Sameer Wankhede?: Crime Branchसमीर वानखेडे़ IRS यानी इंडियन रेवेन्यू सर्विस के 2008 बैच के ऑफिसर हैं. उनकी छवि एक तेजतर्रार अफसर की रही है. समीर वानखेड़े के नेतृत्व में करीब 17 हजार करोड़ रुपये के नशे और ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश किया गया. समीर वानखेड़े ने दो अक्टूबर, 2021 को कॉर्डेलिया क्रूज पर एक रेव पार्टी के दौरान छापा मारा था और वहां शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद समीर वानखेड़े पर आर्यन खान के पिता शाहरुख खान से 25 करोड़ रुपये वसूलने का आरोप भी लगा. इसके बाद से ही समीर एक के बाद एक नए विवादों में फंसते गए. IRS अफसर समीर वानखेडे़ ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में गेस्ट हैं. उन्होंने अरविंद ओझा के हर सवाल का बेबाकी से जवाब दिया. प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग : नितिन रावत...more51minPlay
October 01, 2024100 Encounter करने वाले Inspector Avinash ने CM की मर्डर प्लानिंग पर किया खुलासा!: Crime Branchबॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा की एक वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ खूब चर्चित हुई. ये वेब सीरीज एनकाउंटर स्पेशलिस्ट इंस्पेक्टर अविनाश पर बेस्ड है. इसमें रणदीप हुड्डा अविनाश मिश्रा का किरदार निभा रहे हैं. अविनाश मिश्रा ने पुलिस सेवा में रहते हुए सैकड़ों एनकाउंटर किए. जिसमें श्रीप्रकाश शुक्ला और निर्भय गुर्जर जैसे कुख्यात माफिया और गैंगेस्टर शामिल थे. यूपी एसटीएफ के फाउंडिंग मेंबर अविनाश मिश्रा ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में गेस्ट हैं. उन्होंने अरविंद ओझा के हर सवाल का जवाब दिया. अविनाश मिश्रा ने बताया कि श्रीप्रकाश शुक्ला का एनकाउंटर कैसे हुआ, मुन्ना बजरंगी बाल-बाल कैसे बचा और एक बंदर ने अयोध्या को आतंकी हमले से कैसे बचाया? प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग : कपिल देव सिंह...more54minPlay
September 22, 2024Israel की ख़ुफ़िया एजेंसी Mossad ने Lebanon Pager Blast का प्लान कई साल पहले बनाया था!: Crime Branchएक शाम टीवी पर एक ख़बर फ्लैश हुई. जिसने देश और दुनिया को हैरत में डाल दिया. वो खबर थी लेबनान में हुए पेजर अटैक की. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. उस वीडियो में एक सब्जी की दुकान पर एक आदमी सब्जी ले रहा था. दूसरा अपनी खरीदी हुई सब्जियों को समेट रहा था. लेबनान की राजधानी बेरुत में जीवन अपनी गति से दौड़ रहा था. तभी एक के बाद एक हजारों पेजर में एक साथ ब्लास्ट हुआ. तब से हर किसी के मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं. इन्हीं सवालों के जवाब जानने के लिए ‘क्राइम ब्रांच’ में अरविंद ओझा ने इनवाइट किया है अंकित कुमार को, जो इंडिया टुडे की ओपन सोर्स इंटेलिजेंस टीम के एडिटर हैं. अंकित कुमार ने हर उस सवाल के जवाब दिए जो Lebanon Pager Blast से जुडे़ हैं. प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग : नितिन रावत...more43minPlay
September 17, 2024Parliament Attack के वक्त अफजल गुरु क्या कर रहा था, उसे पकड़ने वाले अधिकारी ने खोला राज़?: Crime Branchसाल 2000 के आसपास देश में एक के बाद एक कई आतंकी घटनाएं हो रही थी. इन घटनाओं के केंद्र में देश की राजधानी दिल्ली थी. इनमें संसद पर हमला, लाल किला पर हमला और साल 2010 का जामा मस्जिद विस्फोट समेत कई हाई-प्रोफाइल केस शामिल हैं. इन आतंकी मामलों को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दिल्ली पुलिस के अधिकारी अशोक चांद ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में गेस्ट हैं. अशोक चांद 1983 में पुलिस सेवा में आए और जून 2015 में रिटार्यड हुए. उन्होंने अरविंद ओझा के हर सवाल का जवाब दिया. अशोक चांद ने बताया कि संसद पर हमले की साजिश कैसे रची गई, अफजल गुरु कैसे आतंकी बना, लाल किले पर हुए हमले को उन्होंने कैसे डिकोड किया और मुख्तार अंसारी को उन्होंने कैसे रंगे हाथों पकड़ा? प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग : नितिन रावत...more44minPlay
FAQs about Crime Branch:How many episodes does Crime Branch have?The podcast currently has 86 episodes available.