Din Bhar

Din Bhar

By Aaj Tak RadioNewsDaily News
Download on the App Store

Din Bhar episodes

  • इंडिया गठबंधन की मीटिंग से निकली ये 3 बड़ी बातें: दिन भर, 13 सितंबर
    एनसीपी नेता शरद पवार के दिल्ली आवास पर आज इंडिया गठबंधन की कॉ ऑर्डिनेशन कमेटी जुटी. कौन से उलझे मुद्दे, सुलझें? कल दिल्ली में ही कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई, उधर मध्यप्रदेश में गृहमंत्री अमित शाह ने भी छत्तीसगढ़ के नेताओं को बुलाया था, केरल हाईकोर्ट ने सात साल पुराने केस में फैसला सुनाया कि अकेल में पॉर्न देखना अपराध नहीं है, इसे देखने और शेयर करने से जुड़ा कानून क्या कहता है, उज्जवला 2.0 से कनेक्शन नए होंगे लेकिन क्या पुरानी परेशानी का भी हल हुआ है, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

    प्रोड्यूसर- चेतना काला
    साउंड मिक्स- सचिन द्विवेदी
    31 min
  • शी ज़िनपिंग के कैबिनेट मंत्री गायब हो रहे हैं या कराए जा रहे हैं?: दिन भर, 12 सितंबर
    आज आपको छतीसगढ़ में बीजेपी की स्थिति बताएंगे. उन्होंने परिवर्तन यात्रा को तो आज झंडी दिखा दी है लेकिन ज़मीन पर बदलाव की आहट वैसी है भी या नहीं, जघन्य जुनैद-नासिर हत्याकांड के आरोपी मोनू मानेसर को आज हरियाणा पुलिस ने हिरासत में ले लिया. नूह हिंसा को भड़काने के भी जिस पर आरोप हैं, अब आगे क्या होगा, फिर बात चीन के रक्षा मंत्री की. कहा जा रहा है कि उनका दो हफ़्ते से कुछ अता-पता नहीं. वो ग़ायब हुए या किए गए और आखिर में बात कैंसर और लीवर की नकली दवाओं की, भारत में धड़ल्ले से ये बिक रहीं है, हम-आप इनकी पहचान कैसे कर सकते हैं, सुनिए दिन भर में नितिन ठाकुर से.

    प्रोड्यूसर: चेतना काला
    साउन्ड मिक्स: सचिन द्विवेदी
    25 min
  • चीन के बजाय भारत के रेल नेटवर्क पर क्यों दुनिया को यक़ीन?: दिन भर, 11 सितंबर
    सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की हुई प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात. किस तरह वो असर डालेंगे दोनों देशों के सम्बंधों पर, आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के बाद तेलुगु देसम पार्टी ने आज राज्य बंद का ऐलान किया. क्या है ये स्किल डेवलपमेंट स्कैम, जिसमें हुई चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी, उधर पड़ोसी राज्य कर्नाटक में भी हलचल है. भारतीय जनता पार्टी और जनता दल सेक्युलर के साथ आने से कांग्रेस के लिए क्यों लोकसभा चुनाव टफ़ हो सकता है? और आखिर में बात कैंसर और लीवर की नकली दवाओं की, भारत में धड़ल्ले से ये बिक रहीं, आप कैसे करें इनकी पहचान, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

    प्रोड्यूसर: चेतना काला
    साउन्ड मिक्स: कपिल देव सिंह
    30 min
  • 7 सीटों पर आए नतीजे क्या अगले लोकसभा चुनाव का ट्रेलर हैं?: दिन भर, 8 सितंबर
    कल से दिल्ली में शुरू होगी G20 देशों की बैठक, तैयारियां हो चुकी हैं पूरी, क्या होने वाला है इस बार की बैठक का एजेंडा, 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं तो क्या इन चुनावों में इंडिया गठबंधन बनाम एनडीए की खींचतान की कोई झलक दिखी, आईसीसी अक्टूबर में होनेवाले वर्ल्ड कप को इको फ्रेंडली बनाना चाहती है, लेकिन क्या होगा उनका एक्शन प्लान और एक रिपोर्ट आई है जो ये कहकर परेशानी बढ़ा रही है कि लड़कियों में खून की कमी वाली जो बीमारी है वो बढ़ रही है. सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

    प्रड्यूस- चेतना काला
    साउंड मिक्सिंग- कपिल देव सिंह
    32 min
  • मोदी सरकार OBC आरक्षण का हिसाब किताब बदल देगी?: दिन भर, 7 सितंबर
    G20 में वैश्विक मसलों ख़ासकर अर्थव्यवस्था पर सहमति के लिए जुटान हो रहा है लेकिन दूसरी तरफ़ कुछ व्यपारियों की चिंताएं भी हैं. क्या उन्हें अड्रेस किया जा रहा,क्या ये मुमकिन है कि सरकार स्पेशल सेशन में ओबीसी आरक्षण का हिसाब-किताब पूरी तरह बदल दे.रोहिणी कमीशन का ये पूरा मामला है क्या, राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा पुरा हुआ एक साल. जो मोमेंटम पार्टी और राहुल गांधी ने इस यात्रा के बाद हासिल की थी, क्या वो कहीं गुम हो गई, अगस्त के महीने में काम बारिश होने के कारण कहा जा रहा है महंगाई बढ़ सकती है.और भी कुछ सेक्टर्स को नुकसान पहुंच सकता है, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

    प्रोड्यूसर: चेतना काला
    साउन्ड मिक्स: कपिल देव सिंह
    28 min
  • संसद में स्पेशल सेशन के लिए विपक्ष क्या घेराबंदी कर रहा है?: दिन भर, 6 सितंबर
    संसद के स्पेशल सत्र से पहले काँग्रेस नेता सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी हैं. क्या मांगें उठाईं उन्होंने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ASEAN समिट में शामिल होने जा रहे हैं. तो क्या है इस समिट का एजेंडा और कितना प्रभावशाली रह गया है ये संगठन,देश का नाम इंडिया बदल कर भारत करने की अटकलें इस वक्त अपने ज़ोरों पर हैं. लेकिन अगर ये हुआ तो कितना महंगा पड़ेगा जेब पर, आखिर में बात एक रिपोर्ट की जो बताती है कि जेल में कैसे हैं महिला कैदियों के हालात, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

    प्रोड्यूसर: चेतना काला
    साउन्ड मिक्स: सचिन द्विवेदी
    27 min
  • प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया को प्रेसिडेंट ऑफ भारत कहना संवैधानिक है?: दिन भर, 5 सितंबर
    एक तरफ़ G20 की बैठक में शामिल होने के लिए दुनिया-जहान के बड़े नेता दिल्ली आ रहे हैं. इधर बहस सत्ता और विपक्ष में छिड़ गई है कि जहां वे आ रहे हैं, उसे इंडिया कहें या भारत, आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा जो आज हुई, वह दुरुस्त भी है या नहीं, फिर बात बिहार के अधिकारी की जिन्होंने चरमराए हुए और जर्जर हाल में पड़े शिक्षा व्यवस्था में नई जान फूंक दी है. केके पाठक नाम के इस अधिकारी के काम का तरीका क्या है, आखिर में बात ग्रीस, साइप्रस और इजरायल के बीच होने वाले त्रिपक्षीय समिट की, अमेरिका की जगह भारत को अगले बरस क्यों ये अपनी बैठक में बुलाना चाहते हैं, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

    प्रोड्यूसर: चेतना काला
    साउन्ड मिक्स: सचिन द्विवेदी
    31 min
  • सनातन धर्म पर उदयनिधि का बयान INDIA गठबंधन में कन्फ्यूजन बढ़ाएगा?: दिन भर, 4 सितंबर
    राजधानी में G20 समिट की तैयारियां अपने आखिरी चरण में हैं. लेकिन इन तैयारियों के साथ दिल्ली में लगने वाली है बहुत सी पाबंदियाँ, तो इसका हाल चाल लेंगे और ये भी जानेंगे कि चीनी राष्ट्रपति का इस समिट में नहीं आना क्या दर्शाता है, तमिलनाडु से आया एक बयान दिल्ली की सियासत में भी हलचल मचा रहा है.और ये बयान है सीएम स्टालिन के बेटे उदयनिधि का, सनातन धर्म को लेकर. इस बयान के तमिलनाडु और देश की पॉलिटिक्स पर असर को समझेंगे, फिर मध्य प्रदेश चलेंगे, जहाँ बीजेपी की सीनियर लीडर और पूर्व सीएम उमा भारती अपनी पार्टी से उखड़ी हुई नज़र आ रही हैं. इसके पीछे की वजह क्या है और उनकी नाराज़गी से बीजेपी को कितना नुक़सान हो सकता है, अंत में चंद्रयान 3 की टोह लेंगे, 12 दिनों के बाद विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को सुला दिया गया है. तो अब तक क्या हासिल हुआ है इस मिशन से और इसका भविष्य क्या रहने वाला है, सुनिए 'दिन भर' में.

    प्रोड्यूसर: चेतना काला
    साउन्ड मिक्स: कपिल देव सिंह
    34 min
  • BJP को किन 3 फॉर्मूलों से हराने का दावा I.N.D.I.A. कर रही है?: दिन भर, 1 सितंबर
    विपक्षी गठबंधन INDIA की मुंबई बैठक में बीजेपी को पटखनी देने के लिए क्या रोडमैप तैयार हुआ, लोकसभा चुनावों से पहले सरकार के 'वन नेशन वन इलेक्शन' के एजेंडे से ऑपोजिशन क्यों नाख़ुश है, राजस्थान में वसुंधरा राजे की यात्रा से क्या बीजेपी के अंदरूनी कलह उजागर हो गए हैं और बैन किए जा चुके मोबाइल गेम्स की वापसी भारत में कैसे मुमकिन हो रही है, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

    प्रड्यूसर: सूरज कुमार
    साउंड मिक्सिंग: कपिल देव सिंह
    29 min
  • नए खुलासे से 'अदाणी' को कितना नुकसान होगा?: दिन भर, 31 अगस्त
    इंडिया गठबंधन की मुंबई में बैठक जारी है लेकिन इससे पहले ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, निशाना रहे गौतम अदाणी, आधार रही ऑर्गेनाइजड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट’ की रिपोर्ट, जम्मू-कश्मीर में चुनाव कब होने चाहिए, केंद्र सरकार ने शीर्ष अदालत में इस सवाल का जवाब दिया तो है मगर अभी कुछ कंफ्यूज़न है इसे लेकर, समझेंगे और जेल की सलाखों के पीछे क़ैद पाक़िस्तान के पूर्व पीएम इमरान ख़ान के मुल्क़ छोड़ने की ख़बरें तैर रही हैं. लेकिन हक़ीकत क्या है इसकी, सरकार ने रसोई गैस का दाम घटाया तो लेकिन सब्सिडीज़ को लेकर बहस शुरू हो गई है, तो मनमोहन सरकार और नरेंद्र मोदी सरकार के 10 साल की तुलना करेंगे कि किस सरकार ने इस मोर्चे पर क्या काम किया, सुनिए 'दिन भर' में.

    प्रोड्यूसर: सूरज कुमार
    साउन्ड मिक्स: सचिन द्विवेदी
    29 min

About Din Bhar

From the publisher's feed

Din Bhar is a daily news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and…

More shows like Din Bhar

Pod Khaas by Aaj Tak Radio

Pod Khaas

1 Listeners

Corona Coverage by Aaj Tak Radio

Corona Coverage

0 Listeners

Aaj Ke Akhbaar by Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

0 Listeners

Qissagoi by Aaj Tak Radio

Qissagoi

0 Listeners

Zindagi Lockdown by Aaj Tak Radio

Zindagi Lockdown

0 Listeners

Corona Frontliners by Aaj Tak Radio

Corona Frontliners

1 Listeners

Music - Dotara & Ghazal Saaz by Aaj Tak Radio

Music - Dotara & Ghazal Saaz

0 Listeners

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar) by BBC Hindi Radio

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar)

13 Listeners

Padhaku Nitin by Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin

7 Listeners

Iti Itihaas by Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

0 Listeners

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui by Aaj Tak Radio

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

10 Listeners

Ek Bakhat Ki Baat by Aaj Tak Radio

Ek Bakhat Ki Baat

0 Listeners

Tech Tonic with Munzir by Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

0 Listeners

Ballabol - The Cricket Podcast by Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

1 Listeners

Bhaunchak by Aaj Tak Radio

Bhaunchak

0 Listeners

Earth Shastra by Aaj Tak Radio

Earth Shastra

0 Listeners

India At Paris by Aaj Tak Radio

India At Paris

0 Listeners

Dev Danav Tales by Aaj Tak Radio

Dev Danav Tales

0 Listeners

Sandarbh by Aaj Tak Radio

Sandarbh

0 Listeners

Reporters Off Air by Aaj Tak Radio

Reporters Off Air

1 Listeners