Din Bhar

Din Bhar

By Aaj Tak RadioNewsDaily News
Download on the App Store

Din Bhar episodes

  • G-20 से ठीक पहले विवादित मैप जारी कर चीन क्या हासिल करना चाहता है?: दिन भर, 30 अगस्त
    विपक्ष के प्रेस कॉन्फ्रेंस से आज क्या निकल कर आया, G-20 मीटिंग से पहले चीन मैप के ज़रिए प्रेशर पॉलिटिक्स अपना रहा है, एक हफ़्ते में चंद्रयान 3 को चांद पर क्या-क्या मिला और क्यों अफ़्रीकी देश में हो रहे हैं तख़्तापलट? सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से 'दिन भर' में.


    प्रोड्यूसर- चेतना काला
    साउंड मिक्स- नितिन रावत
    30 min
  • पीएम मोदी के इस सुझाव से दुनिया को कितना फायदा होगा?: दिन भर, 29 अगस्त
    देश की राजधानी में जी-20 सम्मेलन की मेज़बानी के लिए धूमधाम से तैयारी चल रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एजेंडा पर जी-20 देशों का क्या रुख़ रहने वाला है,पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान को तोशाखाना केस में हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है लेकिन अभी जेल से वो रिहा नहीं होंगे. क्या है पूरा मामला, समझेंगे और ये भी कि क्या वो अगला चुनाव लड़ पाएंगे, रोज़गार, जॉब्स एक ऐसा मुद्दा है जो हर चुनाव में उछाला जाता है, बीजेपी ने भी उछाला था. और नौकरियां बांटने के लिए रोजगार मेले लगा रही है. लेकिन ये जरिया है कितना कारगर. जितनी डिमांड है, उसे पूरी कर पा रहा है या नहीं,सुनिए 'दिन भर' में.

    प्रोड्यूसर: सूरज कुमार
    साउन्ड मिक्स: सचिन द्विवेदी
    26 min
  • कोटा में छात्रों की ख़ुदकुशी रोकने का तरीक़ा क्या है?: दिन भर, 28 अगस्त
    कोटा में स्टूडेंट्स के बीच हो रहे सुसाइड की घटनाओं पर लगाम क्यों नहीं लग रहा और इसे रोकने के लिए क्या किए जाने की ज़रूरत है? आर्टिकल 370 हटने के बाद कारगिल में पहली बार हो रहे चुनाव क्यों ख़ास हैं और इससे ठीक पहले वहां माहौल कैसा है? चांद पर झंडा गाड़ने के बाद सूरज फतह करने को तैयार ISRO का मिशन आदित्य एल 1 क्या है और वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा ने कैसे जैवलिन थ्रो के खेल में क्रांति ला दी है, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

    प्रड्यूसर: कुंदन कुमार
    साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
    35 min
  • चीन के साथ सरहदों पर विवाद की सच्चाई क्या है?: दिन भर, 25 अगस्त
    बीस साल पुराने मधुमिता शुक्ला हत्याकांड पर सुप्रीम कोर्ट का आज फैसला आया. हत्या के दोषी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी को किस आधार पर मिली रिहाई, कल पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात ने नई बहस छेड़ दी है लेकिन एक बहस सालों से छिड़ी है. भारत-चीन लैंड डिस्प्यूट पर जिसे आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अड्रेस किया और आरोप लगाए, क्या सरकार खोई ज़मीन का सच छिपा रही है, फिर राजस्थान चलेंगे जहां 50 हज़ार नर्स सामूहिक अवकाश पर चली गई हैं, लेकिन क्यों, इसके बाद एएफसी चैंपियंस लीग की बात जिसमें खेलने के लिए ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार भारत आ रहे हैं, सुनिए ‘दिन भर’ में.

    प्रोड्यूसर: सूरज कुमार
    साउन्ड मिक्स: सचिन द्विवेदी
    25 min
  • भारतीय कुश्ती महासंघ से निलंबन का दाग अब कैसे धुलेगा?: दिन भर, 24 अगस्त
    यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने WFI को अनिश्चितकाल के लिए क्यों सस्पेंड कर दिया. ब्रिक्स में 6 ही देशों की एंट्री क्यों हुई, इसरो और जापान का प्रोजेक्ट लूपेक्स क्या है और फिर नेशनल फिल्म अवार्ड 2022 में किसके हिस्से क्या आया, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

    प्रड्यूसर - सूरज कुमार
    साउंड मिक्सिंग - कपिल देव सिंह

    Disclaimer: इस पॉडकास्ट में एक्सपर्ट्स के विचार उनके निजी हैं. आज तक रेडियो इसका अनुमोदन नहीं करता.
    30 min
  • चंद्रयान-3 आने वाले 14 दिनों में क्या-क्या काम निपटाएगा?: दिन भर, 23 अगस्त
    चंद्रयान 3 अगले 14 दिन चांद पर क्या करेगा, ब्रिक्स समिट में आज का दिन भारत के लिए खास क्यों, बसपा के पोस्टर बॉय इमरान मसूद लखनऊ की पार्टी मीटिंग में क्यों नहीं पहुंचे, मिजोरम में रेलवे ब्रिज गिरा है, 17 लोगों की मौत हो गई है, हादसा कैसे हुआ, सुनिए 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

    प्रोड्यूसर- सूरज कुमार
    साउंड मिक्स- सचिन द्विवेदी
    28 min
  • चंद्रयान-3 की कामयाबी ISRO को कितनी उछाल देने वाली है?: दिन भर, 22 अगस्त
    चंद्रयान के लिए आख़िरी के 15 मिनट क्यों सबसे ज़रूरी है, ब्रिक्स सम्मेलन से अमेरिका क्यों चिंतित है, देश के कई राज्यों में एक साथ किसान सड़कों पर उतर आए हैं, क्या नाराज़गी है, 18 साल के भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद दुनिया के नंबर एक चेस खिलाड़ी पर कब कब भारी पड़ चुके हैं, सुनिए नितिन ठाकुर से 'दिन भर' में.

    प्रोड्यूसर- सूरज कुमार
    साउंड मिक्स- सचिन द्विवेदी
    34 min
  • कल्याण सिंह के बहाने BJP हिंदू गौरव जगा पाएगी?: दिन भर, 21 अगस्त
    यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को याद करने पीछे क्या है बीजेपी की सियासत, केंद्रीय सतर्कता आयोग की रिपोर्ट में क्या खुलासे हुए है, पाकिस्तान में राष्ट्रपति के किस बयान ने ला दिया सियासत में उबाल और एशिया कप के लिए हुई भारतीय टीम की घोषणा, सुनिए दिन भर में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

    प्रड्यूसर - कुंदन कुमार
    साउंड मिक्सिंग - सचिन द्विवेदी
    32 min
  • शिमला कई सालों से दरक रहा था, सरकार क्या कर रही थी?: दिन भर, 18 अगस्त
    हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड से अबतक 80 लोगों से ज्यादा की मौत हो चुकी है. कौन सी वो बातें थीं जो बार बार सरकार को बताई गईं, चेताया गया मगर सब अनसुना रह गया, करीब डेढ़ सौ साल पुराना कावेरी जल विवाद फिर क्यों ताज़ा हो गया, सरकार ने सिम ख़रीदने-बेचने के नियमों में बड़े बदलाव कर दिए हैं जिनकी अनदेखी आपको जेल पहुंचा सकती है, क्या हो अगर मरे हुए इंसान में सुअर की किडनी लगा दी जाए. क्या ये कारगर साबित होगी, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

    प्रोड्यूसर- सूरज कुमार
    साउंड मिक्स- सचिन द्विवेदी

    नोट- पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए एक्सपर्ट के विचार निजी हैं.
    27 min
  • चुनावी ऐलान से पहले BJP ने MP-छत्तीसगढ़ में कैंडिडेट क्यों उतार दिए: दिन भर, 17 अगस्त
    एमपी छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पहली कैंडिडेट लिस्ट जारी कर दी है. किन बड़े चेहरों को जगह मिली और किस आधार पर टिकट का बंटवारा हुआ, राजस्थान में वसुंधरा के बग़ैर क्या आगे बढ़ेगी बीजेपी, शरद पवार स्वाभिमान यात्रा से क्या हासिल करना चाहते हैं और चंद्रयान की राह में क्या चुनौतियाँ हैं, सुनिए दिन भर में नितिन ठाकुर से.

    प्रड्यूसर - कुमार केशव
    साउंड मिक्सिंग - सचिन दिवेदी
    30 min

About Din Bhar

From the publisher's feed

Din Bhar is a daily news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and…

More shows like Din Bhar

Pod Khaas by Aaj Tak Radio

Pod Khaas

1 Listeners

Corona Coverage by Aaj Tak Radio

Corona Coverage

0 Listeners

Aaj Ke Akhbaar by Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

0 Listeners

Qissagoi by Aaj Tak Radio

Qissagoi

0 Listeners

Zindagi Lockdown by Aaj Tak Radio

Zindagi Lockdown

0 Listeners

Corona Frontliners by Aaj Tak Radio

Corona Frontliners

1 Listeners

Music - Dotara & Ghazal Saaz by Aaj Tak Radio

Music - Dotara & Ghazal Saaz

0 Listeners

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar) by BBC Hindi Radio

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar)

13 Listeners

Padhaku Nitin by Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin

7 Listeners

Iti Itihaas by Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

0 Listeners

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui by Aaj Tak Radio

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

10 Listeners

Ek Bakhat Ki Baat by Aaj Tak Radio

Ek Bakhat Ki Baat

0 Listeners

Tech Tonic with Munzir by Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

0 Listeners

Ballabol - The Cricket Podcast by Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

1 Listeners

Bhaunchak by Aaj Tak Radio

Bhaunchak

0 Listeners

Earth Shastra by Aaj Tak Radio

Earth Shastra

0 Listeners

India At Paris by Aaj Tak Radio

India At Paris

0 Listeners

Dev Danav Tales by Aaj Tak Radio

Dev Danav Tales

0 Listeners

Sandarbh by Aaj Tak Radio

Sandarbh

0 Listeners

Reporters Off Air by Aaj Tak Radio

Reporters Off Air

1 Listeners