Din Bhar

Din Bhar

By Aaj Tak RadioNewsDaily News
Download on the App Store

Din Bhar episodes

  • नूंह हिंसा पर इन 3 सवालों के जवाब कौन देगा: दिन भर, 02 अगस्त
    नूंह हिंसा जो हफ़्ते की शुरुआत में हुई 48 घंटों बाद कई जगहों पर असर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में कई जगहों पर आज हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किए. नूंह के हालात और पुलिस पर उठे सवाल क्या हैं, संसद में हंगामा रोज़ हो रहा है मगर आज क्या क्या हुआ, पुतिन के एक चेतावनी भरे बयान.. साथ ही बेलारूस पोलैंड में जंग के बादल सिर्फ गरजेंगे या बरसेंगे,कूनो नेशनल पार्क में नौवें चीते की मौत आज हो गई. विदेशी चीता एक्सपर्ट्स ने चिट्ठी लिखकर सुप्रीम कोर्ट से कहा- भारतीय अधिकारियों की लापरवाही इसका कारण है.
    और मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने मुंबई में खुदकुशी क्यों की? सुनिए ‘दिन भर’ में.

    प्रोड्यूसर – चेतना काला
    साउंड मिक्स – सचिन द्विवेदी
    33 min
  • ट्रांसफर-पोस्टिंग ही नहीं दिल्ली सरकार से बहुत कुछ छिनने वाला है?: दिन भर, 1 अगस्त
    दिल्ली में सर्विसेस को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच चल रही लडाई अब एक बड़े पड़ाव पर पहुंचती दिख रही है, ये मसला अफसरों की ट्रांसफर पोस्टिंग पर नियंत्रण का तो है ही, साथ ही आम आदमी पार्टी को राजनीतिक तौर पर कैसे कमज़ोर करने की शक्ति रखता है,और हरियाणा के नूह में शोभा यात्रा के दौरान हुई हिंसा में पांच की मौत हो गई, देर से जागी पुलिस कह रही है कि घटना के पीछे सिर्फ कम्यूनल ऐंगल नहीं था- क्या थे वो कारण जिसकी वजह से पाँच लोगों ने जान गंवा दी, बिहार हाईकोर्ट ने जातीय सर्वे पर रोक लगाने से मना कर दिया है.क्या कहा कोर्ट ने अपने फैसले में और राज्य सरकार की दलीलें क्या थीं जो अदालत को कंविन्सिंग लगीं, फिर अमेरिका का करेंगे रूख, तमाम आरोपों और अदालती चक्करों में उलझे ट्रम्प अपनी पार्टी के सारे दावेदारों से मीलों आगे हैं- रिपब्लिकन समर्थक ट्रंप से आगे क्यों नहीं सोच पा रहे हैं, सुनिए 'दिन भर' में.

    प्रोड्यूसर: रोहित अनिल त्रिपाठी
    साउन्ड मिक्स: कपिल देव सिंह
    34 min
  • मेवात में पहले से थी बवाल की आशंका, फिर भी पुलिसकर्मी कम क्यों थे?: दिन भर, 31 जुलाई
    मेवात में भगवा यात्रा के दौरान दो गुटों की हिंसा के बाद माहौल टेंस्ड है, मणिपुर में एक मैतेई भीड़ की दरिंदगी का शिकार हुई महिलाओं का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है लेकिन एडवोकेट कपिल सिब्बल सीबीआई जांच के विरोध में क्यों हैं, उधर यूपी में भाजपा ने नई स्ट्रैटजी अपनाई है जिसके बाद विपक्षी खेमे में हलचल है, एक रिसर्च के बारे में बताएंगे जो धरती और इंसानों के इतिहास से जुड़े कई राज़ खोलने का दावा करती है, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

    प्रोड्यूसर- चेतना काला
    साउंड मिक्स- सचिन द्विवेदी

    नोट- पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए एक्स्पर्ट के विचार निजी हैं.
    31 min
  • अविश्वास प्रस्ताव से जूझ रही सरकार, बिल लाने का कितना अधिकार?: दिन भर, 28 जुलाई
    मॉनसून सेशन में अविश्वास प्रस्ताव आने के बावजूद लगातार पेश और पास हो रहे हैं तमाम बिल- लेकिन क्या ये संवैधानिक तौर पर ठीक है, तमिलनाडु में एक माइनिंग कंपनी पर आरोप लगा है एक गांव में लहराती फसलों को रौंद देने का, क्या है पूरा मामला, राष्ट्रीय राजधानी में लगातार हो रही बारिश से बढ़े डेंगी के मामले, लेकिन इस बार जो फैल रहा है, वो डेंगी का स्ट्रेन 2 है, ये आम डेंगी से अलग कैसे है, आखिर में बात करेंगे धरती के बढ़ते तापमान की। ग्लोबल वार्मिंग से आगे बढ़कर ग्लोबल बॉयलिंग प्वाइंट तक बात पहुंच गई है. कितनी गंभीर है स्थिति और क्या अब वापस मुड़ने की कोई राह नज़र आती है? सुनिए 'दिन भर' में, नितिन ठाकुर से.

    प्रोड्यूसर- चेतना काला
    साउंड मिक्स- कपिल देव सिंह

    नोट- पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए एक्सपर्ट के विचार निजी हैं.
    29 min
  • बड़ी इकोनॉमी तो बन जाएंगे लेकिन आम आदमी का क्या?: दिन भर, 27 जुलाई
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल अपने तीसरे टर्म में भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का दावा किया, कितना अचीवेबल है ये टारगेट,
    4 साल बाद आज प्रधानमंत्री सीकर, राजस्थान पहुंचे, क्या है इस यात्रा के राजनीतिक मायने और कितना ज़रूरी है सीकर 2024 के लिहाज़ से,
    फिर चलेंगे अमेरिका की सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की तरफ जहां कम होने वाली है काम करने वालो की संख्या, भारत के लिए ये स्थिति कैसे लाभदायक हो सकती है इस पर भी करेंगे बात और आखिर में एक रिपोर्ट, जो बताती है कि कैसे राज्यों में बढ़ रहे है महिलाओं के गायब होने के मामले मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र क्यों इस लिस्ट में सबसे आगे है, सुनिए 'दिन भर' में.
    प्रोड्यूसर: चेतना काला
    साउन्ड मिक्स: सचिन द्विवेदी
    32 min
  • मणिपुर की वो कहानियां जो सामने नहीं आईं: दिन भर, 26 जुलाई
    मणिपुर में हालात कैसे हैं, रिपोर्टर्स के हवाले से हमने सब बताया-सुनाया आपको. आज सुनाएंगे दिल्ली कमीशन फॉर वुमन स्वाति मालीवाल की आंखों देखी, केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में चर्चा को मंजूरी मिल गई है. इसके अलावा भी मॉनसून सत्र के पांचवें दिन क्या हुआ, जम्मू कश्मीर में सरकार पहाड़ियों को एसटी कैटेगरी में लानेवाली है. इस फैसले का विरोध भी हो रहा है, फिर समझेंगे कि आंध्र में ऐसा क्या हुआ कि अहमदिया मुसलमानों के मुद्दे पर केंद्र ने राज्य से क्या कहा, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

    प्रोड्यूसर- चेतना काला
    साउंड मिक्स- सचिन द्विवेदी

    नोट- पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए एक्सपर्ट के विचार निजी हैं.
    31 min
  • जम्मू-कश्मीर पर नया बिल, जिससे POK पर भारत का दावा मज़बूत होगा: दिन भर, 25 जुलाई
    संसद में मॉनसून सत्र का हंगामा चौथे दिन भी जारी रहा. आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह के निलंबन से लेकर BJP के इंडिया अलायंस पर हमले तक गरमागरमी बनी रही, गीतिका शर्मा आत्महत्या केस के बारह साल पुराने मामले में हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री गोपाल कांडा आज बरी हो गए. ये मामला था क्या और 12 साल क्यों लग गए फैसले में. किस आधार पर बरी हुए कांडा, मणिपुर के बाद हिंसा की खबरें मेघालय से आ रही हैं लेकिन वजह अलग है. सीएम के घर पर हमला तक हुआ है और इजराइल में लोग फिर से सड़कों पर हैं, जबकि प्रधानमंत्री नेतन्याहू मुश्किलें में. सुनिए 'दिन भर' में.
    प्रोड्यूसर: चेतना काला
    साउन्ड मिक्स: कपिल देव सिंह
    36 min
  • अयोध्या विवाद की राह पर बढ़ रहा है ज्ञानवापी केस?: दिन भर, 24 जुलाई
    ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में एएसआई टीम साइंटिफिक सर्वे करने पहुंची लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है. क्या ये मामला भी राम मंदिर केस की राह पर चल निकला है, महाराष्ट्र विधानसभा में 17 जुलाई से मॉनसून सत्र शुरू हो गया है, मगर अभी तक सदन में लीडर ऑफ आपज़िशन को लेकर कोई क्लेरिटी नहीं है, बिहार में लंबे वक्त से कैबिनेट विस्तार के कयास हैं तो टटोलेंगे कि किस पार्टी को क्या मिल सकता है इस बार, बैंकों की बेबसी जानेंगे.. क्योंकि वापस ना लौटे कर्ज़ को बैलेंस शीट से तो साफ कर दिया गया है मगर गहरा होता जा रहा एनपीए का गड्ढा भरेगा कैसे, सुनिए'दिन भर'में नितिन ठाकुर से.

    प्रड्यूसर- चेतना काला
    साउंड मिक्स- कपिल देव सिंह

    नोट- पॉडकास्ट में एक्स्पर्ट के दिए गए विचार निजी हैं.
    31 min
  • मणिपुर से शिकायतें आती रहीं,महिला आयोग मौन रहा?: दिन भर, 21 जुलाई
    मणिपुर की घटनाओं पर देशभर में रोष है लेकिन अब खबर आ रही है कि यौन हिंसा की पीड़ित महिलाओं ने राष्ट्रीय महिला आयोग में महीना भर पहले शिकायत की थी.. इस पर कितना एक्शन हुआ, बंगाल में लेफ्ट के खिलाफ शहीद दिवस मनानेवाली टीएमसी का धर्मसंकट टटोलेंगे जो लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र बनाए गए गठबंधन में उससे गलबहियां भी कर रही है, ज्ञानवापी मस्जिद पर वाराणसी की ज़िला अदालत के फैसले की बात भी होगी... भारत ने नॉन बासमती चावलों को विदेश में बेचने पर रोक लगा दी है.. ये फैसला क्यों हुआ और असर क्या होगा, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से

    प्रोड्यूस- रोहित त्रिपाठी
    साउंड मिक्स- कपिल देव सिंह

    नोट- पॉडकास्ट में दिए एक्सपर्ट के विचार निजी हैं.
    26 min
  • मणिपुर पर PM का बयान, कितनी देर से, कितना दुरुस्त: दिन भर, 20 जुलाई
    मणिपुर में महिलाओं के साथ सेक्शुअल असॉल्ट का वीडियो वायरल होने के बाद आज प्रधानमंत्री ने अपनी चुप्पी तोड़ी लेकिन वे कितनी देर से और कितनी दुरुस्त आए हैं? राजस्थान कांग्रेस की चुनाव कमेटी में किन नेताओं को जगह मिली है और क्या ये मान लिया जाए कि सचिन पायलट अब किनारे कर दिए गए हैं? हरियाणा में जेंडर रेशियो बढ़ रहा था, लेकिन अचानक इसमें गिरावट क्यों आने लगी है? पैसे ख़र्च करने का सबसे बेहतर जरिया क्या है, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से.

    प्रड्यूसर: सूरज कुमार
    साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
    32 min

About Din Bhar

From the publisher's feed

Din Bhar is a daily news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and…

More shows like Din Bhar

Pod Khaas by Aaj Tak Radio

Pod Khaas

1 Listeners

Corona Coverage by Aaj Tak Radio

Corona Coverage

0 Listeners

Aaj Ke Akhbaar by Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

0 Listeners

Qissagoi by Aaj Tak Radio

Qissagoi

0 Listeners

Zindagi Lockdown by Aaj Tak Radio

Zindagi Lockdown

0 Listeners

Corona Frontliners by Aaj Tak Radio

Corona Frontliners

1 Listeners

Music - Dotara & Ghazal Saaz by Aaj Tak Radio

Music - Dotara & Ghazal Saaz

0 Listeners

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar) by BBC Hindi Radio

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar)

13 Listeners

Padhaku Nitin by Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin

7 Listeners

Iti Itihaas by Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

0 Listeners

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui by Aaj Tak Radio

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

10 Listeners

Ek Bakhat Ki Baat by Aaj Tak Radio

Ek Bakhat Ki Baat

0 Listeners

Tech Tonic with Munzir by Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

0 Listeners

Ballabol - The Cricket Podcast by Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

1 Listeners

Bhaunchak by Aaj Tak Radio

Bhaunchak

0 Listeners

Earth Shastra by Aaj Tak Radio

Earth Shastra

0 Listeners

India At Paris by Aaj Tak Radio

India At Paris

0 Listeners

Dev Danav Tales by Aaj Tak Radio

Dev Danav Tales

0 Listeners

Sandarbh by Aaj Tak Radio

Sandarbh

0 Listeners

Reporters Off Air by Aaj Tak Radio

Reporters Off Air

1 Listeners