Din Bhar

Din Bhar

By Aaj Tak RadioNewsDaily News
Download on the App Store

Din Bhar episodes

  • पहलवानों की अनुराग ठाकुर से मुलाकात के बाद क्या बदल गया?: दिन भर, 7 जून
    WFI चीफ बृजभूषण के खिलाफ़ मोर्चा डाले पहलवान आज खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलने पहुंचे. ये मुलाकात पहलवानों के लिए कितनी सफल रही,दिल्ली से 150 कि.मी दूर हरियाणा से भी कुछ मांगे उठी है.लेकिन ये मांग पहलवानों की नहीं, किसानों की है. किसान ने मांगो को लेकर जम्मू-दिल्ली नेशनल हाईवे जाम कर दिया था.बाद में पुलिस लाठीचार्ज किया तो माहौल और ज्यादा बिगड़ गया.अब किसानों ने हाईवे खाली कर दिया है लेकिन कुछ शर्तों पर.वो शर्तें कौन सी हैं, महाराष्ट्र के कोल्हापुर में साम्प्रदायिक तनाव उरूज पर है. दो समुदायों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, पत्थरबाजी हुई. सरकार ने शांति बनाने की अपील की जरूर है लेकिन शांति बन नहीं पाई है. लेकिन क्यों, क्या है ये पूरा मामला, उत्तराखंड के उत्तरकाशी का भी माहौल ख़राब है. मामला एक नाबालिग लड़की के अपहरण की कोशिश से जुड़ा है. क्या है पूरा मामला और ताजे हालात और एक कहानी भूले बिसरे बीएसएनएल की भी, जो खुद को जीवित करने की कोशिश में लगा है. लेकिन आज के 5जी मार्केट में बीएसएनएल जो अभी भी 4 जी के सहारे चल रहा है, क्या वो टिक पाएगा? सुनिए 'दिन भर में'.

    प्रोड्यूसर - सूरज कुमार
    साउन्ड मिक्सिंग - कपिल देव सिंह

    नोट - पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्स्पर्ट्स के निजी हैं.
    28 min
  • बालासोर रेल दुर्घटना को साजिश बताने वाली थ्योरी कितनी सही?: दिन भर, 6 जून
    बालासोर रेल दुर्घटना क्या कोई साजिश थी. ये सवाल घटना के दिन से ही जीवंत है. हालिया अपडेट ये है कि इससे जुड़ी कई थ्योरी हैं. सीबीआई इसका पता लगा रही है, मगर दिक्कत यहां भी है और वो ये कि विपक्ष इसके विरोध में है, लेकिन क्यों और जांच कहां तक बैठ पाई है, . महीना भर हो गया बृजभूषण के खिलाफ FIR दर्ज हुए. गिरफ्तारी के नाम पर निल बट्टे सन्नाटा. कल जो तीन पहलवान थे साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट वो भी जंतर मंतर छोड़ नौकरी पर जा चुके हैं. नाबालिग पहलवान जिसके आरोप ने बृजभूषण पर पॉक्सो एक्ट लगा दिया, उसने भी नए सिरे से बयान दर्ज कराया है. तो अब मामले में क्लैरिटी कितनी है, भारतीय शेयर मार्केट की मज़बूती अटेंशन ग्रैब कर रही है. Investment banking company गोल्डमैन सैक्स की एक रिपोर्ट बताती है कि भारतीय शेयर बाज़ारों ने शेयरहोल्डर्स को जितना प्रॉफिट कमा कर दिया उतना दुनिया के किसी दूसरे बाज़ार ने नहीं दिया, क्या है इसका सीक्रेट, छत्तीसगढ़ में साल के अंत में चुनाव होने वाले हैं, मगर उसमें नक्सलवाद सरकार के लिए समस्या बन सकती है क्योंकि बसतर के गांवों में नक्सलवादियों ने भर्तियां शुरू कर दी हैं. तो अब सरकार इससे कैसे निपटने वाली है, तैयारी क्या है, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से

    प्रड्यूस- सूरज कुमार
    साउंड मिक्स- सचिन द्विवेदी
    28 min
  • यूपी की सियासत में मुख़्तार अंसारी की कहानी ख़त्म हो गई?: दिन भर, 5 जून
    प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ने वाले कैंडिडेट के भाई की हत्या के ज़ुर्म में मुख़्तार अंसारी को आज उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई. 32 बरस पुराना मामला क्या है जिसमें मुख़्तार अंसारी को सज़ा हुई है और क्या इससे उसकी पॉलिटिकल लेगेसी पर पूर्ण विराम लग गया है, ओडिशा के बालासोर ट्रेन हादसे के बाद रेल सेफ़्टी की चर्चा ज़ोर शोर से हो रही है. रेल मंत्रालय 'कवच' नाम का एक एंटी-कोलिज़न टेक्नीक लेकर आई थी. लेकिन इसके इम्प्लीमेंटेशन का क्या स्टेटस है, रेलवे के जिस साउथ ईस्ट ज़ोन में ये दुर्घटना हुई, वहां क्यों नहीं हो पाया. बिहार में हज़ारों करोड़ खर्च कर बन रहे एक पुल ने कल गंगा में जलसमाधि ले ली. 9 साल से बन रहा यह पुल कितनी डेडलाइन्स मिस कर चुका है, दो साल में दूसरी बार क्यों भड़भड़ाकर गिर गया? इस पर क्या सियासत हो रही है और इसका ज़िम्मेदार कौन है, रेसलर्स के प्रोटेस्ट में आज एक नई बात सामने आई कि इस आंदोलन के जो तीन प्रमुख चेहरे हैं - साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया. इन्होंने रेलवे में अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर ली है. पिछले दिनों इनकी अमित शाह से मुलाक़ात भी हुई थी. तो क्या इन खिलाड़ियों का रुख़ नरम पड़ रहा है और इनके आंदोलन का भविष्य क्या रहने वाला है, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से

    प्रड्यूस- कुमार केशव
    साउंड मिक्स- सचिन द्विवेदी
    30 min
  • राष्ट्रद्रोह क़ानून को बनाए रखने के लिए क्या दलीलें दी जा रही हैं: दिन भर, 2 जून
    सेडिशन के क़ानून को पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने अस्थायी तौर पर निरस्त कर दिया था और केंद्र सरकार से इसपर फिर से विचार करने को कहा. अब लॉ कमीशन ने इस पर अपने सुझाव सरकार को दिए हैं. क्या बातें कही गई हैं इसमें, आगे क्या होगा इस मामले में और आज़ादी के बाद अलग-अलग सरकारों का इस क़ानून को लेकर क्या रुख़ रहा है, कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों ने जो FIR दर्ज कराई थी, उसके डिटेल्स सामने आये हैं. काफी गंभीर आरोप लगे हैं उन पर. मगर ये आरोप उनकी गिरफ़्तारी के लिए काफी हैं या नहीं, जानेंगे. इसके अलावा पहलवानों के समर्थन में खाप महापंचायत बुलाई गई थी कुरुक्षेत्र में, वहां क्या हुआ आज, फिर महाराष्ट्र की सियासत में बीजेपी के कुछ अपने बेगानों की तरह बयान देने लगे हैं. पार्टी के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की दोनों बेटियों की नाराज़गी उभरकर सामने आ रही है. इसकी तह में क्या है और उनके पॉलिटिकल फ्यूचर के कुछ संकेत भी मिलते हैं क्या, सुनिए 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से

    प्रोड्यूस- कुमार केशव
    साउंड मिक्स- कपिल देव सिंह
    31 min
  • चीफ़ जस्टिस चंद्रचूड़ के ख़िलाफ़ कौन चला रहा 'सोशल मीडिया ट्रायल'?: दिन भर, 1 जून
    बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे पहलवानों के समर्थन में आज पूरे देश में आंदोलन और प्रदर्शन का ऐलान किया गया था. मुजफ्फरनगर में खाप महापंचायत बुलाई गई थी. इस महापंचायत में आज क्या हुआ और आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए क्या रणनीति तैयार की गई? दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में कुछ आरोपी सरकारी गवाह बनने को तैयार हो गए हैं. क्या इससे आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ेंगी? क़रीब एक महीने पहले मणिपुर में ज़बरदस्त हिंसा भड़की थी. राज्य में व्याप्त तनाव के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सूबे की तीन दिवसीय यात्रा पर थे. आज उनका ये दौरा ख़त्म हुआ. तो इसका हासिल क्या रहा, क्या स्टेप उठाये गए और इन सबसे ग्राउंड पर हालात कितने सुधरे? देश के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग कौन कर रहे हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

    प्रड्यूसर: कुमार केशव
    साउंड मिक्सिंग: अमृत रेजी
    31 min
  • 'मोदी सरकार के 9 साल' का बखान बीजेपी ने राजस्थान से क्यों शुरू किया: दिन भर, 31 मई
    प्रधानमंत्री की रैली के साथ ही बीजेपी का देशभर में महाजनसम्पर्क अभियान शुरू हो गया है. राजस्थान से ही इसकी शुरुआत क्यों की गई और प्रधानमंत्री के भाषण में किन बातों पर ज़ोर अधिक था, बृजभूषण शरण सिंह यौन उत्पीड़न केस में बेगुनाही का दावा कर रहे हैं और आज ख़बर भी उड़ गई कि जांच में पुलिस को उनके ख़िलाफ पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं, बाद में पुलिस ने खंडन वाला ट्वीट किया और फिर उसे डिलीट भी कर लिया... ये बात कहां से निकली और क्या वाकई दिल्ली पुलिस से उन्हें राहत मिलने वाली है? आ गए हैं देश की जीडीपी के आंकड़े, देश की अर्थव्यवस्था की सेहत फिलहाल कैसी है, ताज़ा ताज़ा आंकड़े आए हैं, आने वाले कुछ महीनों के बारे में क्या इशारे इन नंबर्स से मिलते हैं, SCO समिट का कार्यक्रम विदेश मंत्रालय ने अचानक बदल दिया है, चीन, रूस और पाकिस्तान समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष को इसमें आना था लेकिन लेकिन अब ये कार्यक्रम वर्चुअली होगा. सरकार ने ये क़दम क्यों उठाया और ये समिट कितना अहम रहने वाला है, सुनिए 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से

    प्रड्यूस- कुमार केशव
    साउंड मिक्स- अमृत रज्जी
    30 min
  • मणिपुर हिंसा के बाद राज्य को बंटने से रोक पाएंगे अमित शाह?: दिन भर, 30 मई
    आज देश ने उन खिलाड़ियों को अपने मेडल्स गंगा नदी में बहाते हुए देख रहा है, जिनके मेडल्स पर कभी उछलकर तालियां बजाई थीं और गर्व साझा किया था. कुश्ती संघ के चीफ ब्रजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे पहलवान आज हरिद्वार में हैं, उनका कहना है कि अब वे इंडिया गेट पर आमरण अनशन करेंगे, जिस इलाके पर लिखते हुए लेखक अनिल यादव ने कहा कि वह भी कोई देस है महाराज, उस उत्तरपूर्व का एक राज्य मणिपुर महीने भर से अशांत है, गृहमंत्री के दौरे के बीच हालात अब कैसे हैं, जिन दो समुदायों के बीच जो नफरत पनपी, उसे कैसे पाटा जा सकता है और उनके लिए अमित शाह की झोली में क्या है? राजस्थान की बहुत बात हो रही, लेकिन चुनाव साल के आख़िर में सिर्फ़ यहीं नहीं, मध्यप्रदेश में भी है. यहां फ़िलहाल मुख्यमंत्री के सवाल पर तो सिर फुटवल नहीं लेकिन सिंधिया के जाने से उनके प्रभाव वाले इलाके में जो खालीपन आया है, उसकी भरपाई कैसे होगी? इलीगल डॉग ब्रीडिंग की बात जो स्ट्रे डॉग्स यानी आवारा कुत्तों का रहन सहन बदल रहा है, सुनिए 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से

    प्रड्यूस- शुभम तिवारी
    साउंड मिक्स- कपिल देव सिंह
    33 min
  • तीन फॉर्मूले, जिनसे सचिन पायलट को मनाना चाहते हैं खड़गे!: दिन भर, 29 मई
    राजस्थान कांग्रेस में अशोक गहलोत और सचिन पायलट की लड़ाई का हल निकालने की कोशिश आज दिल्ली में हुई, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दोनों से अलग अलग मुलाक़ातें की, इस विवाद को आलाकमान कैसे और कितना समेट पाएगा? WFI चीफ ब्रजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ प्रोटेस्ट कर रहे कुश्ती खिलाड़ियों की जंतर मंतर से विदाई हो गई है, तो पहलवानों के प्रोटेस्ट का भविष्य अब क्या होगा? चीन अपने कब्ज़े वाले तिब्बत की संस्कृति और भाषा को कैसे ख़त्म करने की कोशिश कर रहा है और ISRO के नए नैविगेशन सैटेलाइट्स से जीपीएस की सुविधा कैसे बेहतर होगी, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से.

    प्रड्यूसर: रोहित अनिल त्रिपाठी
    साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह
    33 min
  • पाकिस्तान से जान बचाकर आए हिंदू सरकारी सुविधाओं से दूर क्यों: दिन भर, 26 मई
    नए संसद भवन के उद्धाटन में बस एक दिन का वक़्त बचा है. लेकिन इस पर मचा सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष को ये नसीहत दी. तो क्या विपक्ष के नेता इस समारोह में नज़र आएंगे और उद्घाटन का पूरा कार्यक्रम क्या है? केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे हो गए हैं. इस मौक़े पर आज कांग्रेस 9 सवाल लेकर आई और बीजेपी की तरफ़ से जवाब भी आया. तो इन 9 सालों में मोदी सरकार के हिट्स और मिसेज़ क्या रहे, तुर्की के नए प्रेसिडेंट का चुनाव पहले राउंड में किसी नतीजे पर नहीं पहुँच पाया था, अब दूसरे राउंड में फैसला होना है. तो क्या राष्ट्रपति अर्दोआन की जीत पक्की है या उसमें कोई ट्विस्ट बाक़ी है, पाकिस्तान से जान बचाकर आए हिन्दुओं का जीवन दिल्ली की झुग्गियों में कैसे कट रहा है और सरकार उनकी खोज ख़बर क्यों नहीं ले रही है, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से

    प्रड्यूस- कुमार केशव
    साउंड मिक्स- कपिल देव सिंह
    30 min
  • ऑस्ट्रेलिया क्यों भारतीय छात्रों को वीज़ा देने से इनकार कर रहा है?: दिन भर, 25 मई
    दिल्ली में अफ़सरों पर कंट्रोल करने के लिए केंद्र सरकार के अध्यादेश के ख़िलाफ़ अरविंद केजरीवाल पूरे देश में विपक्षी पार्टियों का समर्थन जुटा रहे हैं. लेकिन कांग्रेस अपना स्टैंड क्लियर नहीं कर पा रही है. मामला कहाँ फंस रहा है और क्या ऑपोजिशन के पास इतने नंबर्स हैं कि राज्यसभा में इस ऑर्डिनेंस को गिरा सकें, रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग के बीच "फ्रीडम ऑफ रशिया" नाम की सैन्य टुकड़ी पिछले कुछ दिनों से सुर्ख़ियों में है. क्या है ये फ्रीडम ऑफ रशिया गुट, जो रूस में आतंक मचा रहा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑस्ट्रेलिया से लौटते ही वहां से इंडियन स्टूडेंट्स के लिए बुरी ख़बर आई. ऑस्ट्रेलिया की कई यूनिवर्सिटीज़ ने कुछ इंडियन स्टेट्स के स्टूडेंट्स को एडमिशन देने पर रोक लगा दी है, इसके पीछे की वजह क्या है, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से

    प्रड्यसू- कुमार केशव
    साउंड मिक्स- कपिल देव सिंह
    24 min

About Din Bhar

From the publisher's feed

Din Bhar is a daily news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and…

More shows like Din Bhar

Pod Khaas by Aaj Tak Radio

Pod Khaas

1 Listeners

Corona Coverage by Aaj Tak Radio

Corona Coverage

0 Listeners

Aaj Ke Akhbaar by Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

0 Listeners

Qissagoi by Aaj Tak Radio

Qissagoi

0 Listeners

Zindagi Lockdown by Aaj Tak Radio

Zindagi Lockdown

0 Listeners

Corona Frontliners by Aaj Tak Radio

Corona Frontliners

1 Listeners

Music - Dotara & Ghazal Saaz by Aaj Tak Radio

Music - Dotara & Ghazal Saaz

0 Listeners

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar) by BBC Hindi Radio

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar)

13 Listeners

Padhaku Nitin by Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin

7 Listeners

Iti Itihaas by Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

0 Listeners

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui by Aaj Tak Radio

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

10 Listeners

Ek Bakhat Ki Baat by Aaj Tak Radio

Ek Bakhat Ki Baat

0 Listeners

Tech Tonic with Munzir by Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

0 Listeners

Ballabol - The Cricket Podcast by Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

1 Listeners

Bhaunchak by Aaj Tak Radio

Bhaunchak

0 Listeners

Earth Shastra by Aaj Tak Radio

Earth Shastra

0 Listeners

India At Paris by Aaj Tak Radio

India At Paris

0 Listeners

Dev Danav Tales by Aaj Tak Radio

Dev Danav Tales

0 Listeners

Sandarbh by Aaj Tak Radio

Sandarbh

0 Listeners

Reporters Off Air by Aaj Tak Radio

Reporters Off Air

1 Listeners