Din Bhar

Din Bhar

By Aaj Tak RadioNewsDaily News
Download on the App Store

Din Bhar episodes

  • नई संसद के उद्घाटन में सरकार परंपरा तोड़ रही है?: दिन भर,24 मई
    कांग्रेस समेत 19 विपक्षी पार्टियों ने इस समारोह के बहिष्कार करने की बात कही है. तो विपक्ष की नाराज़गी की वजह क्या है और कितना जायज़ है, केरल के मंदिरों में RSS की शाखा पर रोक लगा दी गई है. किसने ये रोक लगाई है, ये फैसला कितना न्यायसंगत है और क्या ये वहां कोई राजनीतिक मुद्दा बन सकता है,राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं और अपनी सत्ता बरक़रार रखने के लिए अशोक गहलोत ने एक नया दांव खेला है. क्या है वो दांव और कितना क़ामयाब होगा और ग्लोबल वॉर्मिंग की ज़द में आज पूरी दुनिया है. ऐसे ही चलता रहा तो देश और दुनिया के कौन से इलाक़े ऐसे हैं जहाँ इसका प्रकोप ज़्यादा देखने को मिल सकता है और इस समस्या को लेकर इंडिया को ज़्यादा सतर्क क्यों होना चाहिए? सुनिए 'दिन भर' में.

    प्रोड्यूसर - कुमार केशव
    साउंड मिक्स - अमृत रज़्जी

    नोट- पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.
    33 min
  • भारत में सबसे ज़्यादा प्री-मैच्योर डिलीवरी क्यों, ज़िम्मेदार कौन?: दिन भर, 23 मई
    लोकसभा चुनाव से पहले ऑपोजिशन यूनिटी को लेकर कई स्तर पर प्रयास चल रहे हैं. आज कोलकाता में दिल्ली के सीएम ने ममता बनर्जी से मुलाक़ात की, तो बंगाल में आज क्या सियासी खिचड़ी पकी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं. उन्होंने सिडनी में आज भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम को संबोधित किया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज भी मौजूद रहे. दोनों नेताओं के भाषणों की अहम बातें क्या रहीं और आने वाले समय को देखते हुए इंडिया-ऑस्ट्रेलिया के संबंधों की दशा-दिशा क्या होगी. दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना देते हुए पहलवानों को एक महीना हो गया है. आज शाम इंडिया गेट पर कैंडल मार्च भी निकाला गया. इस कैंडल मार्च का अपडेट लेंगे और उनकी आगे की रणनीति क्या होगी. प्री-टर्म डिलीवरी यानी 9 महीने पूरे होने से पहले पैदा होने वाले बच्चों की संख्या इंडिया में सबसे ज़्यादा हैं. तो प्री-टर्म डिलीवरी के साथ क्या रिस्क इन्वॉल्व हैं, और इस समस्या की जड़ में क्या वजहें हैं, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से

    प्रड्यूस- कुमार केशव
    साउंड मिक्स- कपिल देव सिंह
    33 min
  • कश्मीर में G20 मीटिंग क्या भारत का पाकिस्तान-चीन को जवाब है?:दिन भर, 22 मई
    आर्टिकल 370 हटने के बाद कश्मीर में पहली बार कोई इंटरनेशनल लेवल का प्रोग्राम हो रहा है. जी-20 के मेंबर कंट्रीज के टूरिजम वर्किंग ग्रुप की बैठक यहां होना अहम क्यों है.. और इससे भारत क्या मैसेज देना चाह रहा है,पापुआ न्यू गिनी के दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया पहुँच चुके हैं,नारेबाज़ी के साथ सिडनी ने उनका स्वागत किया. क्वाड के कैंसिल होने के बाद भी उनका ऑस्ट्रेलियाई दौरा क्यों इंपोर्टेंट है,धीरे धीरे शांत हो रहे मणिपुर में 18 दिन बाद आज फिर हिंसा भड़की,वहां से ताज़ा अपडेट और 2000 के नोटों को वापस लेने के पीछे सरकार की असल मंशा क्या? सुनिए 'दिन भर' में.

    प्रोड्यूसर - कुमार केशव
    साउंड मिक्स - सचिन द्विवेदी
    नोट - पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.
    32 min
  • 2000 के नोट वापस लेने के सरकारी ऐलान में क्या झोल है: दिन भर, 19 मई
    हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अदाणी ग्रुप पर कुछ गंभीर आरोप लगाए गए थे. मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था और कोर्ट ने जांच के लिए एक एक्सपर्ट कमिटी बनाई थी. इसी की एक रिपोर्ट आज सामने आई है. किन सवालों के जवाब मिले हैं इस रिपोर्ट में और कौन से पहलू सामने आने बाक़ी हैं. पाकिस्तान में भारी उथल-पुथल मची है और ज़बरदस्त पावर स्ट्रगल चल रही है. इमरान ख़ान और पाकिस्तानी आर्मी आमने-सामने हैं, उनके कई समर्थक गिरफ़्तार हो चुके हैं, ये टकराव किस हद तक जा सकता है और इसमें जीत किसकी होगी, समझने की कोशिश करेंगे, जापान के हिरोशिमा में जी-7 का सम्मेलन आज शुरू हो गया है. पीएम नरेंद्र मोदी भी इसमें शामिल होंगे, जहाँ यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से भी उनकी मुलाकात होगी. इस मीटिंग का एजेंडा क्या रहने वाला है, आजकल गर्मी अपने शबाब पर है, हर कोई परेशान है, लेकिन आपको ये कहा जाए कि गर्मी की वजह से आने वाले सालों में करोड़ों नौकरियां जाने वाली हैं, तो आपको कैसा लगेगा? क्लाइमेट चेंज पर आई एक रिपोर्ट ऐसा कहती है. और क्या क्या है इस रिपोर्ट में, सुनिए 'दिन भर' में, नितिन ठाकुर से

    प्रड्यूस- केशव कुमार
    साउंड मिक्स- कपिल देव सिंह
    32 min
  • क़ानून मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, मोदी सरकार की क्या तैयारी: दिन भर, 18 मई
    केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू से लॉ मिनिस्ट्री वापस ले ली गई है, अर्जुन राम मेघवाल उनकी जगह लेंगे. क़ानून राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल की भी बदली हुई है. तो मोदी सरकार के इस क़दम के पीछे क्या वजहें रहीं और क्या ये फ़ेरबदल सरकार की किसी बड़ी तैयारी का संकेत देते हैं. कर्नाटक का अगला सीएम कौन होगा, चार दिनों की खींचतान के बाद ये सस्पेंस ख़त्म हो गया है. कांग्रेस आलाकमान ने इस पॉलिटिकल डेडलॉक को कैसे सुलझाया? डीके शिवकुमार किन शर्तों पर राज़ी हुए और क्या ये जोड़ी 5 साल तक ऐसी बनी रहेगी. 43 साल पहले उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुए एक भयावह दंगे की रिपोर्ट योगी सरकार अब सार्वजनिक करना चाह रही है. क्या है इस दंगे की कहानी, अबतक ये रिपोर्ट सामने क्यों नहीं आ पाई थी और अब इसे जाहिर करने के पीछे यूपी सरकार का मक़सद क्या है. हरियाणा का मेवात इलाक़ा साइबर फ्रॉड के लिए कुख्यात हो चला है. इसे दूसरा जामताड़ा क्यों कहा जा रहा है? साइबर क्राइम का ये बड़ा नेटवर्क कौन लोग चला रहे हैं और इसे रोकने के लिए प्रशासन क्या कर रहा है, सुनिए 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से

    प्रड्यूस- कुमार केशव
    साउंड मिक्स- अमृत रज्जी
    32 min
  • Punjab Kings की हार से किसका काम आसान हो गया: IPL की टें टें, S4E35
    IPL Playoffs की रेस और दिलचस्प हो गई है. PBKS vs DC मैच में Punjab Kings की हार से कैसे RCB और MI का फ़ायदा हो गया? PBKS ने क्या ब्लंडर कर दिया और अपने क्वॉलिफिकेशन की राह कितनी मुश्किल कर ली है, प्लेइंग 11 में बदलाव करना Delhi Capitals के लिए बड़ी पॉजिटिव कैसे रही? क्या DC की तरह ही SRH, Royal Challengers Bangalore का काम ख़राब कर सकती है? SRH vs RCB मुक़ाबले में बेंगलुरू की टीम फ़ेवरेट है लेकिन उलटफ़ेर का शिकार क्यों हो सकती है? Hyderabad की pitch से लेकर दोनों टीमों के playing 11 और दूसरे stats पर रोचक बातचीत, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ.

    प्रड्यूसर: कुमार केशव
    साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
    35 min
  • सिद्धारमैया का नाम तय था, लेकिन फिर डीके ने क्या खेल कर दिया: दिन भर, 17 मई
    कर्नाटक के सीएम पद की रेस में क्या अभी और ट्विस्ट आएंगे, डीके शिवकुमार क्यों झुकने को तैयार नहीं हैं? विपक्षी एकता का जो प्रस्ताव ममता और अखिलेश सुझा रहे हैं, क्या वो कांग्रेस को क़बूल होगा और ये फॉर्मूला कितना प्रैक्टिकल है? दो दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के हिरोशिमा जा रहे हैं, जहाँ वो G7 मीट को अडेंट करेंगे, लेकिन इस मीटिंग में भारत के लिए क्या चुनौतियां हैं? अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट की किस रिपोर्ट पर इंडिया नाराज़ हो गया है और इसके पीछे की वजह क्या है, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

    प्रड्यूसर: सूरज कुमार
    साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
    28 min
  • सिद्धारमैया या डीके, क्या कहते हैं बॉडी लैंग्वेज के इशारे: दिन भर, 16 मई
    कर्नाटक का सीएम कौन होगा? कांग्रेस के खेमे में बेंगलुरू से दिल्ली तक खूब हलचल है. सियासी और दिमाग़ी गुत्थमगुत्थी चल रही है. सीएम पद के दावेदारों में से एक डीके शिवकुमार आज दिल्ली पहुंचे और सेंट्रल लीडरशिप से मुलाक़ात की, इसके हासिल क्या रहे. मणिपुर में हिंसा का दौर तो थम गया है लेकिन इसकी आग ने हज़ारों लोगों का अमन-चैन लील लिया. अभी वहां के हालात कैसे हैं और इस मसले पर क्या राजनीतिक खींचतान चल रही है, भारत में अफ़ग़ानिस्तान का आधिकारिक राजदूत कौन है? दो दावेदारों के बीच इस बात पर विवाद हो गया है. पूरा मामला क्या है और इंडिया के लिए क्या कोई ऊहापोह की स्थिति बनेगी, देश में तेल और गैस के नए भंडार तलाशने के लिए सरकार ने फॉरेस्ट कंज़र्वेशन क़ानून में बदलाव किया है. इसकी ज़रूरत क्यों पड़ी और इसके क्या नफ़ा-नुक़सान हैं, सुनिए दिन भर में, जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से

    प्रड्यूस- केशव कुमार
    साउंड मिक्स- कपिल देव सिंह
    33 min
  • कर्नाटक में कांग्रेस जीती, कांग्रेस में कौन जीतेगा?: दिन भर, 15 मई
    कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार में किसकी दावेदारी ज़्यादा मजबूत है? राजस्थान में बाग़ी तेवर दिखा रहे सचिन पायलट ने गहलोत सरकार को क्या चेतावनी दी है और उनकी ये वार्निंग चुनावी साल में राजस्थान कांग्रेस के लिए कितना गंभीर घाव बन सकती है? देश की नामी यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लेने का नया तरीका स्टूडेंट्स के लिए कितनी बड़ी चुनौती खड़ी कर सकता है? तुर्किये में चुनाव के नतीजे राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन के लिए कितना बड़ा झटका है और दूसरे राउंड के इलेक्शन में किसकी जीत के आसार ज्यादा हैं, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

    प्रड्यूसर: रोहित अनिल त्रिपाठी
    साउंड मिक्सिंग: कपिल देव सिंह
    30 min
  • 'पंचमुखी' जाति की राजनीति ने कांग्रेस को कर्नाटक जिताया?: दिन भर, 13 मई
    कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी सत्ता से बाहर हो गई है औऱ कांग्रेस को मिल गया है स्पष्ट बहुमत... मुख्यमंत्री का सेहरा डीके शिवकुमार के सिर बंधेगा या सिद्धरमैया के? इसी साल पांच और राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, हिमाचल के बाद कर्नाटक से जो मूमेंटम कांग्रेस को मिला है, उसे बनाए रखने के लिए राहुल गांधी की पार्टी को क्या करने और क्या नहीं करने की ज़रूरत है, निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बंपर जीत हासिल की है क्या योगी आदित्यनाथ अघोषित तौर पर बीजेपी के नंबर दो नेता हो गए हैं, सुनिए 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से.

    प्रड्यूसर ~ शुभम तिवारी
    साउंड मिक्सिंग ~ सचिन द्विवेदी
    22 min

About Din Bhar

From the publisher's feed

Din Bhar is a daily news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and…

More shows like Din Bhar

Pod Khaas by Aaj Tak Radio

Pod Khaas

1 Listeners

Corona Coverage by Aaj Tak Radio

Corona Coverage

0 Listeners

Aaj Ke Akhbaar by Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

0 Listeners

Qissagoi by Aaj Tak Radio

Qissagoi

0 Listeners

Zindagi Lockdown by Aaj Tak Radio

Zindagi Lockdown

0 Listeners

Corona Frontliners by Aaj Tak Radio

Corona Frontliners

1 Listeners

Music - Dotara & Ghazal Saaz by Aaj Tak Radio

Music - Dotara & Ghazal Saaz

0 Listeners

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar) by BBC Hindi Radio

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar)

13 Listeners

Padhaku Nitin by Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin

7 Listeners

Iti Itihaas by Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

0 Listeners

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui by Aaj Tak Radio

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

10 Listeners

Ek Bakhat Ki Baat by Aaj Tak Radio

Ek Bakhat Ki Baat

0 Listeners

Tech Tonic with Munzir by Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

0 Listeners

Ballabol - The Cricket Podcast by Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

1 Listeners

Bhaunchak by Aaj Tak Radio

Bhaunchak

0 Listeners

Earth Shastra by Aaj Tak Radio

Earth Shastra

0 Listeners

India At Paris by Aaj Tak Radio

India At Paris

0 Listeners

Dev Danav Tales by Aaj Tak Radio

Dev Danav Tales

0 Listeners

Sandarbh by Aaj Tak Radio

Sandarbh

0 Listeners

Reporters Off Air by Aaj Tak Radio

Reporters Off Air

1 Listeners