Din Bhar

Din Bhar

By Aaj Tak RadioNewsDaily News
Download on the App Store

Din Bhar episodes

  • बृजभूषण सिंह ने किस शर्त पर इस्तीफ़े की पेशकश की? दिन भर, 28 अप्रैल
    सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद WFI चीफ बृजभूषण के खिलाफ़ FIR दर्ज हो गई है. अब यहां से मामला क्या करवट लेने वाला है, अतीक अहमद की हत्या पर. सरकार से कोर्ट ने क्या सवाल किए हैं और आरोपियों पर कोर्ट का क्या कहना है, मणिपुर में हिंसा भड़क गई है. मुख्यमंत्री बीरेन सिंह का एक कार्यक्रम में शिरकत करने वाले थे लेकिन उससे पहले ही वहां आदिवासियों ने वहां तोड़फोड़-आगजनी कर दी, पूरा मामला क्या है, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से

    प्रड्यूस- सूरज कुमार
    साउंड मिक्स- नितिन रावत
    20 min
  • पीटी उषा को पहलवानों का धरना ग़लत क्यों लग रहा है? दिन भर, 27 अप्रैल
    ओलंपिक एसोसिएशन जिसकी प्रेसीडेंट एथलीट पीटी उषा हैं, उसकी आज मीटिंग हुई. कोशिश ये थी कि WFI वाले मसले का समाधान निकाला जाए, तो क्या कोई समाधान निकल पाया? कर्नाटक चुनाव प्रचार में कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एंट्री होने वाली है, लेकिन उससे पहले आज उन्होंने राज्य के बीजेपी कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित किया. तो अपने भाषण में उन्होंने क्या कहा, क्या छोड़ दिया? सैनी समाज सड़कों पर है. 12 फीसदी आरक्षण की मांग के साथ. लेकिन क्यों, और इस समाज का राजस्थान में क्या पॉलिटिकल स्टेक है? मध्यप्रदेश के कूनो पार्क के चीते की, जिन्हें पिछले साल सितंबर में नामीबिया से लाया गया, लेकिन अब उनकी दूसरी जगह शिफ्टिंग की बात हो रही है, सुनिए 'दिन भर' में, नितिन ठाकुर से

    प्रड्यूस- सुरज कुमार
    साउंड मिक्स- सचिन द्विवेदी
    30 min
  • छत्तीसगढ़ में फिर क्यों बढ़ गए नक्सली हमले?: दिन भर, 26 अप्रैल
    कर्नाटक चुनाव जो अबतक जाति आधारित और लोकल मुद्दों के इर्द गिर्द घूमता नज़र आ रहा था, उसने अब कम्यूनल जोर पकड़ लिया है. लेकिन ऐसा हम क्यों कह रहे हैं, इसके पीछे की वज़ह क्या है, छत्तीसगढ़ में चुनाव तो अभी दूर हैं लेकिन आज हुए नक्सली हमले ने राज्य की राजनीति गर्म कर दी है. दंतेवाड़ा में DGR यानी कि District Reserve Guards पर नक्सली हमला हुआ जिसमें 11 जवान शहीद हो गए. तो ये पूरा मामला है क्या है, कैसे इसे अंजाम दिया गया, जंतर मंतर पर WFI चीफ और बीजेपी सांसद बृजभूषण के खिलाफ धरना दे रहे पहलवानों की भी. दिल्ली पुलिस पर पहलवानों ने गंभीर आरोप लगाए हैं, वो क्या हैं आईपीएल का रुख करेंगे. आधा टूर्नामेंट खत्म हो चुका है, तो कौन सी टीम 19 है और कौन 20, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से

    प्रड्यूस- सूरज कुमार
    साउंड मिक्स- नितिन ठाकुर
    27 min
  • हत्या के दोषी आनंद मोहन के समर्थन में क्यों उतरी बिहार सरकार?: दिन भर, 25 अप्रैल
    क्या कर्नाटक कांग्रेस को उसके ही सबसे बड़े नेता सिद्धारमैया का बयान नुकसान पहुंचाने वाला है? ये सवाल इसलिए क्योंकि लिंगायत सीएम को लेकर सिद्धारमैया से एक सवाल पूछा गया. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं. विपक्ष को एकजुट कर रहे हैं, सुर्खियां भी खूब बटोर रहे हैं. लेकिन इन दोनों नेताओं का एक और भ्रमण है जो सुर्खियों में हैं, जंतर मंतर पर WFI चीफ बृजभूषण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने आरोप लगाया कि WFI उन पर केस वापस लेने का दबाव बना रही है तो आज जंतर मंतर पर क्या क्या हुआ, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो गई है. पिछला फाइनल हारने के बाद क्या इस बार की भारतीय टीम ट्रॉफी उठा पाएगी, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से



    प्रड्यूस- सूरज कुमार

    प्रजेंट- नितिन ठाकुर
    32 min
  • पहलवानों की सरकार से टूटी आस, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा WFI का केस: दिन भर, 24 अप्रैल
    नीतीश कुमार 2024 में कांग्रेस की छतरी को बड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं, रूठों को मनाने पहुंच रहे हैं, आज उन्होंने मुलाक़ात की ममता बनर्जी और अखिलेश यादव से...लेकिन क्या नीतीश के पास ऐसे प्रस्ताव होंगे कि ममता और अखिलेश पिघल जाएं, कुश्ती संघ के खिलाफ़ पहलवानों की लड़ाई का मामला अब पहुंच गया है सुप्रीम कोर्ट. ऐसा लगता है कि इस मसले के हल के लिए पहलवानों की सरकार से आस अब नहीं रही, कोर्ट जाने के बाद इस मामले में क्या हो सकता है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के रीवा में थे जहां उन्होंने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर एक सम्मेलन में हिस्सा लिया. आज इसी बहाने हम पंचायती राज की बात करेंगे, क्यों भारत में इस शासन व्यवस्था को इतना महत्व दिया जाता है, बात देश के उस आइकॉनिक कोर्ट केस की, जिसे आज पचास साल पूरे हो गए हैं...इस केस को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हार के तौर पर देखा जाता है. क्या क्या बदला इस फैसले के बाद, सुनिए 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से

    प्रड्यूस- सूरज कुमार
    साउंड मिक्स- कपिल देव सिंह
    30 min
  • वाड्रा लैंड स्कैम मामले में अब कांग्रेस की जगह बीजेपी घिर गई?: दिन भर, 21 अप्रैल
    हरियाणा में रॉबर्ट वाड्रा की जिस लैंड डील को बीजेपी ने मुद्दा बनाया था, जिसके लिए ‘वाड्रा मॉडल ऑफ डेवलेपमेंट’ और ‘दामाद जी का भ्रष्टाचार’ जैसे विशेषण दिए थे, उस पर सरकार ने अदालत में एफिडेविट दिया है कि इस डील में कोई इररैगुलैरिटी नहीं हुई. पुंछ आतंकी हमला, जिसमें कल 5 जवान शहीद हो गए, उसकी ज़िम्मेदारी पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट ने ली है... फारूक़ अब्दुल्ला भारत को पाकिस्तान के साथ बातचीत करने की सलाह दे रहे हैं, जब कश्मीर में जी-20 प्रतिनिधियों की बैठक होनी है तब ये हमला कश्मीर के शांत और सुरक्षित होने के दावों पर सवाल खड़ा करता है, और कर्नाटक में बीजेपी के बड़े नेताओं गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा चुनाव प्रचार में उतर चुके हैं, उनके सामने बासवराज बोम्मई और येदियुरप्पा के बीच स्पर्धा का मसला भी है और अपना चुनावी नैरेटिव जनता तक पहुंचाने की चुनौती भी, इलोन मस्क, लेगेसी ब्लू टिक हटाने के लिए कोसे जा रहे हैं लेकिन उनकी कंपनी का मून-मार्स ट्रेवल वाला स्टार शिप रॉकेट ब्लास्ट कर गया, इस असफलता की कहानी भी सुनेंगे, 'दिन भर' में, कुलदीप मिश्र से

    प्रड्यूस- सूरज कुमार
    साउंड मिक्स- सचिन द्विवेदी.
    31 min
  • नरोदा गाम नरसंहार की असल कहानी क्या है?: दिन भर, 20 अप्रैल
    गुजरात के नरोदा गाम में 2002 में 11 मुसलमानों को उनके घरों में जलाकर किसी ने नहीं मारा... अहमदाबाद स्पेशल कोर्ट का जजमेंट यही कहता है, माया कोडनानी और बाबू बजरंगी समेत सभी 69 आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया, राहुल गांधी को डेफेमेशन केस में सूरत कोर्ट से राहत नहीं मिली. दोषी ठहराने के खिलाफ उनकी अर्ज़ी रद्द हो गई.. राहुल के वकील आगे के विकल्प तलाश रहे हैं लेकिन समय रहते इसका हल नहीं खोजा कांग्रेस ने तो क्या 2024 की लड़ाई में एक बड़ा सेटबैक उन्हें मिल सकता है? सुप्रीम कोर्ट में सेम सेक्स मैरेज पर बहस का आज तीसरा दिन है,.. अदालत ने कहा है कि पेचीदगियों को सुलझाना होगा, आज किन सवालों पर बात हुई, पिछले साल पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था, भारत आने वाले हैं, विदेश मंत्रियों की होने वाली बैठक का एजेंडा क्या है? सुनिए 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से



    प्रड्यूस- सूरज कुमार

    साउंड मिक्स- नितिन रावत
    25 min
  • इन पाँच सीटों से तय होने वाला है कर्नाटक चुनाव का नतीजा?: दिन भर, 19 अप्रैल
    कर्नाटक राजनीति के कई बड़े चेहरों ने नामांकन का पर्चा भरा. मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी शिवगांव से नामांकन दाखिल करने पहुंचे, बात होगी उन पांच बड़ी सीटों पर जिन पर सबकी नज़र रहने वाली है साथ ही किस तरह की चुनौतियां सत्ताधारी बीजेपी के सामने मुँह फाड़े खड़ी हैं? जातिगत जनगणना, विपक्ष इसे 2024 लोकसभा चुनाव का मुख्य मुद्दा बनाने पर तुला है लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि बीजेपी ने इसकी काट ढूंढ ली है, आज भी सुप्रीम कोर्ट में समलैंगिक शादियों को कानूनी मान्यता दी जाए या नहीं, इसपर बहस हुई, तो आज ये बहस कहां तक पहुंच पाई, भारत कुछ ही महीने में चीन को पछाड़ कर दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश बनने वाला है, जैसा कि यूएन की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है, तो अब इस ग्रोथ को मद्धम कैसे किया जाए, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से

    प्रड्यूस- सूरज कुमार
    साउंड मिक्स- नितिन रावत
    34 min
  • समलैंगिक शादियों को क्या स्पेशल मैरिज एक्ट में जगह मिलेगी?: दिन भर, 18 अप्रैल
    सेम सेक्स मैरिज को कानूनी वैधता मिलने के सवाल पर आज सुप्रीम कोर्ट में क्या सुनवाई हुई? रूस के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर मांटुरोव के भारत दौरे का हासिल क्या रहा, दोनों देशों के बीच क्या समझौते हुए? अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया में इंडियन आर्मी ने क्या बदलाव किए हैं और इसके पीछे वज़ह क्या हैं? अतीक अहमद और उसके गुर्गों से पीड़ित लोगों की ज़ुबानी, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.

    प्रड्यूसर: सूरज कुमार
    साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
    26 min
  • अतीक अहमद का कैसे हर पार्टी ने फायदा उठाया: दिन भर, 17 अप्रैल
    पुलिस ने अतीक और अशरफ के हत्यारों की रिमांड क्यों नहीं मांगी, पॉलिटिकल पार्टियों ने कैसे अतीक़ अहमद का इस्तेमाल अपने हित के लिए किया? कर्नाटक में बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामने वाले पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार से पार्टी को कितना फायदा होगा? सूडान में दो फोर्सेज़ आपस में ही क्यों भिड़ी हुई हैं और महाराष्ट्र सरकार के कार्यक्रम में हीटस्ट्रोक से 12 लोगों की मौत पर क्या हंगामा बरपा है, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से.

    प्रड्यूसर: सूरज कुमार
    साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
    30 min

About Din Bhar

From the publisher's feed

Din Bhar is a daily news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and…

More shows like Din Bhar

Pod Khaas by Aaj Tak Radio

Pod Khaas

1 Listeners

Corona Coverage by Aaj Tak Radio

Corona Coverage

0 Listeners

Aaj Ke Akhbaar by Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

0 Listeners

Qissagoi by Aaj Tak Radio

Qissagoi

0 Listeners

Zindagi Lockdown by Aaj Tak Radio

Zindagi Lockdown

0 Listeners

Corona Frontliners by Aaj Tak Radio

Corona Frontliners

1 Listeners

Music - Dotara & Ghazal Saaz by Aaj Tak Radio

Music - Dotara & Ghazal Saaz

0 Listeners

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar) by BBC Hindi Radio

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar)

13 Listeners

Padhaku Nitin by Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin

7 Listeners

Iti Itihaas by Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

0 Listeners

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui by Aaj Tak Radio

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

10 Listeners

Ek Bakhat Ki Baat by Aaj Tak Radio

Ek Bakhat Ki Baat

0 Listeners

Tech Tonic with Munzir by Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

0 Listeners

Ballabol - The Cricket Podcast by Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

1 Listeners

Bhaunchak by Aaj Tak Radio

Bhaunchak

0 Listeners

Earth Shastra by Aaj Tak Radio

Earth Shastra

0 Listeners

India At Paris by Aaj Tak Radio

India At Paris

0 Listeners

Dev Danav Tales by Aaj Tak Radio

Dev Danav Tales

0 Listeners

Sandarbh by Aaj Tak Radio

Sandarbh

0 Listeners

Reporters Off Air by Aaj Tak Radio

Reporters Off Air

1 Listeners